पॉल्यूशन का स्तर हुआ खतरनाक! बढ़ते वायु प्रदूषण की मार के चलते कल से स्कूल बंद- GRAP 4 लागू
नई दिल्ली : दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। जिसे लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने कल से दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पांचवीं से ऊपर की क्लास में आउटडोर एक्टिविटी नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली में वाहनों के लिए ऑड-इवेन लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है।
दिल्ली में कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली उपराज्यपाल वी के सक्सेना से आग्रह किया है कि जब तक दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो जाता तब तक अस्थायी रूप से दिल्ली के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी करें जिससे बच्चों को प्रदूषण से होने वाली किसी भी बीमारी से बचाया जा सके।
खंडेलवाल ने कहा की दिल्ली में GRAP 4 लागू हो गया है क्योंकि ऐयर इंडेक्स 450 को पार कर गया है। यह दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को दर्शाता है। पूरी दिल्ली रेड जोन में है जो बेहद चिंताजनक है, ऐसे में बचाव के हर संभव एहितियाती कदम उठाये जाने बहुत ज़रूरी है।
उन्होंने यह भी कहा की उचित होगा यदि ऑफिसों में वर्क फ्रॉम होम को प्रमोट किया जाए और स्कूलों को भी ऑनलाइन पढ़ाई कराने को कहा जाए। प्रदूषण के कारण सांस लेते समय जहरीली हवा लेने का ख़तरा बना रहता है। खास तौर पर बच्चों एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए यह स्थिति बड़ी खराब है।









Leave a Reply