प्लेन टेक ऑफ के लिए रनवे पर दौड़ते समय  इंजन में लगी आग, डीजीसीए ने दिये जांच के आदेश बाल-बाल बचे इंडिगो प्लेन में सवार 184 यात्री…

You are currently viewing बाल-बाल बचे इंडिगो प्लेन में सवार 184 यात्री, टेकआफ करते इंजन में लगी आग, डीजीसीए ने दिये जांच के आदेश

184 passengers aboard the Indigo plane, the engine caught fire while taking off, DGCA ordered an inquiry
प्लेन टेक ऑफ के लिए रनवे पर दौड़ते समय  इंजन में लगी आग, डीजीसीए ने दिये जांच के आदेश बाल-बाल बचे इंडिगो प्लेन में सवार 184 यात्री…
 

नई दिल्लीः शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भर रहे एक इंडिगो प्लेन में सवार 184 यात्री उस वक्त बाल-बाल बच गए, जब विमान के एक इंजन में धमाके के साथ आग लग गई। हालांकि पायलट ने खतरे को भांपते हुए विमान को रनवे पर ही रोक दिया। गौरतलब है कि दिल्ली से शुक्रवार रात बेंगलुरू की उड़ान भरने की तैयारी कर रहे इंडिगो के एक विमान के एक इंजन में आग लग गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना पर डीजीसीए ने कहा कि टेकऑफ के दौरान फ्लाइट के इंजन-2 में जोरदार धमाका सुना गया था, जिसके कारण उसमें आग लग गई। डीजीसीए के मुताबिक आग पर काबू कर फ्लाइट को ग्राउंडेड कर दिया गया है। हादसे की वजह की जांच की जा रही है और इसमें जो भी दोषी होंगे उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे प्लेन में मौजूद पैसेंजर ने बनाया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि प्लेन टेक ऑफ के लिए रनवे पर दौड़ता है, तभी अचानक चिंगारी उठने लगती हैं। देखते ही देखते चिंगारी आग का रूप ले लेती है। पायलट तुरंत प्लेन को रनवे पर ही रोक देता है। फिर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बता दें कि इससे पहले भी अहमदाबाद से दिल्ली जा रही अकासा एयरलाइन्स की फ्लाइट से गुरुवार को एक पक्षी टकराया था। घटना के समय बोइंग 737 मैक्स 8 विमान हवा में 1900 फीट की ऊंचाई पर था। पक्षी के टकराने से विमान का अगला हिस्सा दब गया था। जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाले विमान को तकनीकी खराबी की वजह से जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *