Category: NATIONAL

  • तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो वायरल, मसाज के बाद ड्राई फ्रूट खाते दिखे मंत्री

    You are currently viewing तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो वायरल, मसाज के बाद ड्राई फ्रूट खाते दिखे मंत्री

    Another video of Satyendar Jain lodged in Tihar Jail goes viral, Minister seen eating dry fruits after massage

    तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो वायरल, मसाज के बाद ड्राई फ्रूट खाते दिखे मंत्री

     

    नई दिल्लीः मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और नया वीडियो सामने आया है। नए वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि सत्येंद्र जैन को जेल के अंदर फल और ड्राई फ्रूट्स के अलावा बाहर का बढ़िया खाना परोसा जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सत्येंद्र जैन अपने सेल में खाना खा रहे हैं। बता दें कि सत्येंद्र जैन ने जेल प्रशासन पर ठीक से खाना नहीं देने का आरोप लगाया है लेकिन तिहाड़ जेल के अंदर जो वीडियो सामने आया  हैं वो इसके ठीक उलट हैं।

    मिली जानकारी अनुसार, जेल में सत्येन्द्र जैन का वज़न 8 किलो तक बढ़ गया है। जबकि जैन के वकीलों ने कोर्ट में कहा है कि उनका वजन 28 किलो तक कम हो गया है। तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन के नए वीडियो पर सियासी घमासान मचा हुआ है। बीजेपी ने ये वीडियो जारी करते हुए कहा कि ये जेल नहीं रिसॉर्ट लग रहा है। वहीं, इस वीडियो ने सत्येंद्र जैन के उस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं जिसमें सत्येंद्र जैन की तरफ से अदालत में कहा गया था कि जेल प्रशासन उनकी धार्मिक मान्यताओं के तहत उन्हें खाना नहीं देता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उन्हें जरूरी खाद्य पदार्थ, फल-सब्जियां, मिश्रित बीज, सूखे मेवे और खजूर नहीं दिए जा रहे हैं।

    गौरतलब है कि इससे पहले सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो जारी हुआ था। इस वीडियो में जैन मसाज कराते नजर आए थे। यह दावा किया गया था कि जिस शख्स से सत्येंद्र जैन मसाज ले रहे हैं उसका नाम रिंकू है और उस पर नाबालिग से रेप का आरोप है और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है।

  • दुर्घटना : यमुना एक्सप्रेस वे पर कार का टायर फटने से एक की मौत, पांच घायल

    दुर्घटना : यमुना एक्सप्रेस वे पर कार का टायर फटने से एक की मौत, पांच घायल

     

    ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार को जेवर टोल प्लाजा के समीप टायर फटने से एक ईको कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत व दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। कार नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि टप्पल थाना क्षेत्र के गांव सालपुर के रहने वाले राजेश नोएडा में रहते हैं। मंगलवार को वह अपने पुत्र राजकुमार व पुत्र वधु पुष्पा, ममता व गोविंद सिंह के साथ ईको कार से नोएडा से मथुरा जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार जेवर टोल प्लाजा के समीप 36 किमी माइल स्टोन के नजदीक पहुंची, तो अचानक कार का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर घायल हो गए, जबकि कार चालक रामनिवास को मामूली चोट आई। सूचना पर पहुंचे यमुना एक्सप्रेस वे के राहत एवं बचाव दल ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।

    चिकित्सकों ने नोएडा के छिजारसी के रहने वाले गोविंद को मृत घोषित कर दिया। राजेश, राजकुमार, पुष्पा व ममता का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

  • सनसनीखेज वारदात :दिल्ली में एक ही परिवार के 4 लोगों का मर्डर, युवक ने 2 बहनों, पिता और दादी को उतारा मौत के घाट…

    सनसनीखेज वारदात :दिल्ली में एक ही परिवार के 4 लोगों का मर्डर, युवक ने 2 बहनों, पिता और दादी को उतारा मौत के घाट…

     

    नई दिल्ली : दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले के पालम इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राज नगर पार्ट-2 के एक घर में चार लोगों के शव बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, एक लड़के ने अपने पिता, 2 बहनों और दादी की चाकू से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इन चारों हत्याओं के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इन सभी की हत्या मंगलवार की रात उस वक्त की गई जब यह सभी घर में सो रहे थे।

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि युवक ने एक बहन की कमरे में हत्या की है। उसका शव कमरे में पड़ा हुआ है। जबकि दादी बिस्तर पर मृत पड़ी हुई है। वहीं बहन और पिता का शव बाथरूम में दिख रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी ने इस भयानक कत्ल को अंजाम क्यों दिया है? अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

    कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि घर के बेटे ने ही अपनी दो बहनों, पिता और दादी की चाकू से गोद कर हत्या की है। कहा जा रहा है कि वो किसी बात से नाराज था और इसी वजह से उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। यह भी बताया जा रहा है कि चार हत्याएं करने के बाद यह लड़का घर से बाहर नहीं गया और शव के पास ही बैठा रहा। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को इस हत्याकांड की सूचना मिली थी। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि इस लड़के को नशे की लत थी। हालांकि, घर के बेटे ने ऐसा भयानक कदम क्यों उठाया? इसे लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

    दिल्ली पुलिस अभी श्रद्धा मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी के पालम इलाके में इस बड़ी वारदात ने सभी को चौंका दिया है। घर में सो रहे चार सदस्यों को मौत के घाट उतारने की इस सनसनीखेज घटना को लेकर आगे कई चौंकाने वाले खुलासे भी हो सकते हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि यह लड़का ड्रग्स एडिक्ट था। हाल ही में यह लड़का ड्रग्स एडिक्शन सेंटर से बाहर आया था। लड़के का नाम केशव है।

  • पुणे के नवले पुल पर 48 कारों की दुर्घटना के बाद पकड़ में आया ट्रक ड्राइवर , हादसे का कारण बतलाया…

    पुणे के नवले पुल पर 48 कारों की दुर्घटना के बाद पकड़ में आया ट्रक ड्राइवर , हादसे का कारण बतलाया…

     

     

    पुणे के नवले ब्रिज पर एक ट्रक की 48 कारों से टक्कर हो गई थी. इस हादसे में 30 लोग घायल हुए थे. इस हादसे को लेकर फरार ट्रक ड्राइवर और खलासी पकड़े गए हैं. इसके बाद एक्सीडेंट को लेकर एक नया खुलासा हुआ है.

    पुणे के नवले पुल पर 48 कारों की दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर पकड़ाया, हादसे का कारण बतलाया

    Pune Navale Bridge Accident

    महाराष्ट्र के पुणे में एक ट्रक के कई वाहनों से टकरा जाने की वजह से 30 लोग घायल हो गए थे, 48 कारें भिड़ गईं थीं और 24 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे. यह हादसा रविवार को मुंबई-बेंगलुरु हाइवे पर पुणे के आउटर रिंग रोड के नवले ब्रिज के पास हुआ था. सौभाग्य से किसी की मौत नहीं हुई. दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया था. वह आखिर पकड़ा गया है. ट्रक चालक का नाम मणिराम यादव है. ट्रक चालक समेत दो लोग इस मामले में अरेस्ट किए गए हैं. इसके बाद हादसे की सही वजह सामने आई है.

    दरअसल ड्राइवर ने पुल की ढलान में इंजन ऑफ कर दिया था. इसके बाद ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. इससे हाइव पर चल रही 48 कारें एक दूसरे से भिड़ गईं. अरेस्ट किए गए ट्रक ड्राइवर मणिराम यादव और खलासी ललित यादव दोनों ही मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं. इन दोनों को पुणे के पास पिंपरी चिंचवड़ से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धारा और मोटर वेहिकल ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है.

    ट्रक का इंजन ऑफ कर दिया था, इसलिए हादसा हुआ

    यातायात कार्यालय से मिली प्रारंभिक जानकारियों के मुताबिक यह कहा गया है कि ट्रक ड्राइवर ने पुल की ढलान के पास इंजन ऑफ कर दिया था, इस वजह से ट्रक वहां मौजूद वाहनों से जा टकराया. तमिलनाडू के आ रहा ट्रक ओवरलोडेड था. इसने पहले कुछ वाहनों को टक्कर मारी, फिर ये बाकी कारों से भी भिड़ गया.

    नवरे ब्रिज के पास अतिक्रमण हटाने की हुई शुरुआत, हादसे के बाद

    पुलिस, नगरपालिका कर्मचारीी औस नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने इस मामले में एक अहम बैठक की और आगे इस तरह के हादसे ना हों, इस पर चर्चा की. इस मीटिंग के बाद मंगलवार से ब्रिज के आस-पास के अतिक्रमण को हटाने की शुरुआत हो गई है. इसके अलावा ब्रिज की ढलान कम करने की शुरुआत कर दी गई है. ढलान में गाड़ियों का फिसलना रोकने के लिए सड़क चिकनाहट कम करने की तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. बता दें कि पुणे पुलिस के आंकड़े के मुताबिक नवले रोड के आसपास पिछले चार सालों में कम से कम 108 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और 31 लोगों की मौत हुई है.

  • शर्मनाक! जानें किस जगह अस्पताल में गर्भवती महिला को नहीं किया एडमिट, सड़क पर लोगों ने करवाई डिलीवरी

    शर्मनाक! जानें किस जगह अस्पताल में गर्भवती महिला को नहीं किया एडमिट, सड़क पर लोगों ने करवाई डिलीवरी

     

    गर्भवती महिला की डिलीवरी करवाने में जिस युवक ने मदद की वह एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करता है. अधिकारियों का कहना है कि महिला और बच्चे को बाद में अस्पताल ले जाया गया.

    शर्मनाक! आंध्र के अस्पताल में गर्भवती महिला को नहीं किया एडमिट, सड़क पर लोगों ने करवाई डिलीवरी

    आंध्र में सड़क पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया है.

    आंध्र प्रदेश के तिरुपति के एक अस्पताल के बाहर सड़क पर हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, अस्पताल के पास सड़क पर एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ महिलाएं गर्भवती महिला को कवर करने के लिए बेडशीट का इस्तेमाल करती हैं और एक पुरुष बच्चे को जन्म देने में उनकी मदद करता है. इस बीच महिला दर्द से चीखती नजर आई है. यह पूरा वाक्या अस्पताल की शर्मनाक हरकत की वजह से हुआ है क्योंकि उसने महिला को भर्ती करने से इनकार कर दिया था.

    इसके बाद महिला को 100 बेड वाले तिरुपति प्रसूति अस्पताल के सामने बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर होना पड़ा. महिला को कथित तौर पर अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा था कि वे उसे भर्ती नहीं कर सकते क्योंकि उसके साथ कोई आया नहीं है. अस्पताल से बाहर आते ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो अंजान लोगों ने उसकी मदद की.

    तिरुपति जिला स्वास्थ्य प्रभारी ने दिए जांच के आदेश

    स्थानीय मीडिया के अनुसार, गर्भवती महिला की डिलीवरी करवाने में जिस युवक ने मदद की वह एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करता है. अधिकारियों का कहना है कि महिला और बच्चे को बाद में अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि महिला गर्भवती थी और उसने अस्पताल में डॉक्टरों से कभी सलाह नहीं ली.

    वहीं, तिरुपति जिला स्वास्थ्य प्रभारी श्रीहरि ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि किसी भी गर्भवती महिला को अब भर्ती करने से मना नहीं किया जाएगा, भले ही वह बिना अटेंडेंट के अस्पताल आए.

  • सऊदी अरब ने 10 दिनों में 12 लोगों को सुना दी सजा-ए-मौत, जानें किस जुर्म के लिए धड़ से अलग कर दिया गया गला

    सऊदी अरब ने 10 दिनों में 12 लोगों को सुना दी सजा-ए-मौत, जानें किस जुर्म के लिए धड़ से अलग कर दिया गया गला

     

    नई दिल्ली : सऊदी अरब अपनी खौफनाक सजाओं के लिए मशहूर रहा है जहां चोरी करने की सजा में आपका हाथ काट दिया जाएगा। सजाएं ऐसी कि आपकी रूह कांप जाएगी। सऊदी मौत में की सजा देने वाले मुल्कों में नंबर चार पर आता है. यहां पर भीड़ के बीच में ही व्यक्ति का गला काटकर मौत की सजा दी जाती है।

    दरअसल, सऊदी अरब में 10 दिनों के अंदर ही 12 लोगों को सजा-ए-मौत देते हुए, उनका सिर धड़ से अलग कर दिया गया है। इनमें कई लोग तो ऐसे थे, जिनकी गर्दन को तलवार से काटा गया। जाहिर तौर पर आज के समय में इस तरह की सजा के बारे में सोचना भी खौफनाक है। लेकिन आधुनिक तरक्की से लिपटा हुआ सऊदी अरब अपनी पुरानी कुप्रथाओं को छोड़ नहीं पा रहा है।

    अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ के अनुसार, सऊदी अरब में जिन 12 लोगों का सिर काट दिया गया, वह अधिकतर प्रवासी लोग हैं। जिनमें तीन पाकिस्तानी, चार सीरियाई और दो जॉर्डन के रहने वाले हैं। हालांकि, इन सभी लोगों में तीन सऊदी नागरिक भी शामिल हैं। सभी पर ड्रग्स संबंधित कानून के उल्लंघन का आरोप था, जिसके चलते इन्हें सजा-ए-मौत दी गई थी।

  •  ‘कर्मयोगी भारत’, जानिए  क्या है ये मिशन? ,PM मोदी ने युवाओं के लिए लॉन्च मिशन

     

    Rojgar Mela में 71 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने के साथ-साथ PM Narendra Modi ने ‘कर्मयोगी भारत’ योजना लॉन्च की है. जानिए ये क्या है? इसका फायदा किसे और कैसे मिलेगा?

    PM मोदी ने आपके लिए लॉन्च किया 'कर्मयोगी भारत', जानिए ये है क्या?

    पीएम मोदी ने लॉन्च किया कर्मयोगी भारत प्लेटफॉर्म

    Image Credit Source: Karmayogibharat.Gov.In

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपके लिए एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है जिसका नाम है ‘Karmayogi Bharat’. मंगलवार, 22 नवंबर 2022 को रोजगार मेला के तहत 71 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र देने के दौरान Narendra Modi ने इसका ऐलान किया. भारत सरकार का ये Rojgar Mela पीएम मोदी के 10 लाख भर्ती अभियान का हिस्सा है. इस दौरान पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशवासियों से जुड़े. सरकार की नए मिशन कर्मयोगी भारत की घोषणा की. अब सवाल है कि ये ‘कर्मयोगी भारत’ क्या है? इससे आपको क्या फायदा मिलेगा और कैसे? पढ़िए पूरी डीटेल.

    कर्मयोगी भारत एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो खास तौर पर आपके स्किल डेवलपमेंट के लिए तैयार किया गया है. इस पोर्टल पर कई अलग-अलग तरह के ऑनलाइन कोर्सेस उपलब्ध हैं. आप अपनी जरूरत के अनुसार इनका फायदा ले सकते हैं.

    Karmayogi Bharat से क्या फायदा मिलेगा?

    PM Modi ने कहा, ‘आप कर्मयोगी भारत प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ऑनलाइन कोर्सेस का फायदा जरूर लीजिएगा. इससे आपकी स्किल भी अपग्रेड होगी और भविष्य में आपको अपने करियर में भी काफी लाभ होगा’. सरकार ने बताया कि ये महज एक लर्निंग प्लेटफॉर्म नहीं है. ये आपकी परेशानियों का समाधान देने वाला प्लेटफॉर्म है जो आपको इन 5 सेक्टर्स में मदद करेगा-

    • ऑनलाइन लर्निंग
    • कंपीटेंसी मैनेजमेंट
    • करियर मैनेजमेंट
    • डिस्कशन
    • नेटवर्किंग

    ये प्लेटफॉर्म सरकारी विभागों और मैनेजर्स के लिए एक टूल की तरह भी काम करेगा, जिससे वे अपने अधिकारियों, कर्मचारियों को मॉनिटर कर सकते हैं.

    इस प्लेटफॉर्म के जरिए कोई भी, कहीं भी, किसी भी डिवाइस (लैपटॉप/ टैब/ मोबाइल फोन) पर करीब 2 करोड़ यूजर्स को प्रशिक्षित किया जा सकता है.

    सिविल सेवा अधिकारियों (जैसे- IAS, IPS समेत अन्य) के लिए ये iGOT Karmayogi ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एक गाइड की तरह काम करेगा.

    केंद्र सरकार की इस योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप कर्मयोगी भारत की ऑफिशियल वेबसाइट karmayogibharat.gov.in विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन कोर्सेस, स्किल डेवलपमेंट गाइड के लिए जो नया पोर्टल लॉन्च किया गया है, उसका वेब एड्रेस igotkarmayogi.gov.in है. ये जल्द एक्टिव होने वाला है.

    यहां संबंधित मंत्रालय, बेस्ट इंस्टीट्यूट्स, यूनिवर्सिटीज के अलावा प्राइवेट कंटेंट प्रोवाइडर्स भी ट्रेनिंग मॉड्यूल्स उपलब्ध कराएंगे. इन सबका लाभ लेने के लिए आपको वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा.

  • जज के सामने पहली बार बोला श्रद्धा का कातिल आफताब;जानिए क्या कहा अपने कबूलनामे में…

     जज के सामने पहली बार बोला श्रद्धा का कातिल आफताब;जानिए क्या कहा अपने कबूलनामे में…

     

    नई दिल्ली : दिल्ली के छत्तरपुर इलाके में मुंबई की युवती श्रद्धा वालकर मर्डर केस में मंगलवार को आफताब ने सुनवाई के दौरान साकेत कोर्ट में जज के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अपना गुनाह कबूलते हुए आफताब कहा कि उसने जो कुछ किया वो गुस्से में किया। कोर्ट में बयान देने के दौरान उसके चेहरे पर अफसोस के निशान भी नहीं दिखाई दिए। इसी के चलते दिल्ली के साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की पुलिस हिरासत 4 दिन के लिए बढ़ा दी है।

    पिछले गुरुवार को कोर्ट ने आफताब से पूछताछ के लिए 5 दिन की पुलिस रिमांड की मंजूरी दी थी, जो आज खत्म होने वाली थी। कोर्ट ने अब उसे चार दिन और बढ़ा दिया है। आफताब को विशेष सुनवाई के तहत आज साकेत कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान आफताब ने जज के सामने कहा कि जो कुछ भी हुआ, वो HEAT OF THE MOMENT था यानी कि जो कुछ उसने किया वह गुस्से में किया।

    सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने श्रद्धा की हत्या करने में इस्तमाल की गई आरी और ब्लेड को गुरुग्राम की DLF फेज 3 की झाड़ियो में फेंका था। वहीं, शव को काटने में प्रयोग की गई आरी को उसने महरौली के 100 फीट रोड स्थित कूड़ेदान में फेंक दिया था। पुलिस खोजबीन कर रही है।

    18 नवंबर को पुलिस ने गुरुग्राम के जंगल को खंगाला था और जांच के बाद दिल्ली पुलिस की टीम गुरुग्राम की झाड़ियो से कुछ सबूत लेकर निकली थी, जिसे CFSL की जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद 19 नवंबर की जांच में एक बार फिर दिल्ली पुलिस मेटल डिटेक्टर के साथ गुरुग्राम की जंगलों में गई थी, लेकिन उस दिन दिल्ली को कुछ नहीं मिला था।

    अब सबकी नजरें आफताब की पॉलिग्राफ और नार्को टेस्ट पर टिकी हैं, जिसमें आफताब अपने जुर्म के बारे में सच्चाई उगलने वाला है, पुलिस ने टेस्ट की तैयारी कर ली है।

  • इमरान खान पर हमले की साजिश का एक रिपोर्ट में हुआ खुलासा,जानिए किस जगह रची गयी थी ये साजिश…

     इमरान खान पर हमले की साजिश का एक रिपोर्ट में हुआ खुलासा,जानिए किस जगह रची गयी थी ये साजिश…

     

     

    इस्लामाबाद : पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) का प्रवक्ता होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान पर हमला करने और पत्रकार अरशद शरीफ की हत्या की साजिश लंदन में रची गई थी। यह बात मीडिया रिपोर्ट में कही गई है। एक निजी टीवी चैनल के अनुसार 20 वर्षों से पीएमएल-एन से जुड़े तसनीम हैदर शाह ने संवाददाताओं को बताया कि पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ के साथ उनके बेटे हसन नवाज के कार्यालय में उनकी तीन बैठकें हुईं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक आरोप लगाया गया कि उसे पत्रकार और पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या करने के लिए बुलाया गया था।

    शाह के मुताबिक पहली बैठक 8 जुलाई, दूसरी 20 सितंबर और तीसरी 29 अक्टूबर को हुई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया था कि नए सेना प्रमुख की नियुक्ति से पहले अरशद शरीफ और खान को हटा दिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नवाज शरीफ ने उनसे कहा था कि अगर वह शूटर उपलब्ध करा सकते हैं, तो वे (पीएमएल-एन) वजीराबाद में जगह देंगे और दोष पंजाब सरकार पर पड़ेगा।

    शाह ने कहा कि उसने नवाज के प्रस्ताव को इनकार दिया। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक शाह ने यह भी कहा कि ब्रिटिश पुलिस को साजिश की सूचना दी गई थी। हालांकि पीएमएल-एन के प्रवक्ता और सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने आरोपों का खंडन किया और कहा कि शाह का उनकी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी को भी जबरदस्ती पीएमएल-एन का प्रवक्ता बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

  • बेखौफ लुटेरों का आतंक, शादी सामारोह से घर लौट रहे दो भाइयों को लुटेरों ने बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

    You are currently viewing बेखौफ लुटेरों का आतंक, शादी सामारोह से घर लौट रहे दो भाइयों को लुटेरों ने बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी में कैद

    Terror of fearless robbers, robbers targeted two brothers returning home from wedding ceremony, incident captured in CCTV

    बेखौफ लुटेरों का आतंक, शादी सामारोह से घर लौट रहे दो भाइयों को लुटेरों ने बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

     

     

    अमृतसरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन चोर चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला 100 फीट रोड से सामने आया है यहां देर रात पांच हथियारबंद लुटेरों ने 2 व्यक्तियों को लूट का शिकार बनाया। लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की यह सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    बताया जा रहा है कि बीती रात 11 बजे एक शादी सामारोह से बाइक पर वापस घर लौट रहे दो भाइयों को मोटरसाइकिल सवार 5 नकाबपोश लुटेरों ने उन्हें घेर लिया लुटेरों ने पहले उनके मोटरसाइकिल को घेरा और फिर लूट को अंजाम दिया। लुटेरों ने पहले उनकी बाइक को ओवरटेक किया और फिर चाबी निकाल ली। मोटरसाइकिल के रुकते ही लुटेरों ने उन पर धावा बोल दिया। लुटेरों ने सबसे पहले दोनों के मोबाइल अपने पास रखवा लिए। और खुद दोनों की जेबों की तलाशी लेकर 3-4 हजार रूपए का कैश साथ ले गए।