Category: NATIONAL

  • जालंधर में अब बैंक कर्मचारी ने उड़ाई सरकारी आदेशों की धज्जियां, हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल की फोटो

    You are currently viewing जालंधर में अब बैंक कर्मचारी ने उड़ाई सरकारी आदेशों की धज्जियां, हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल की फोटो

    Bank employee flouting government orders in Jalandhar, photo viral on social media with weapons

    जालंधर में अब बैंक कर्मचारी ने उड़ाई सरकारी आदेशों की धज्जियां, हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल की फोटो

     

    जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा लगतार गन कल्चर को प्रमोट करने पर जबां पाबंदी लगाई गई है, वहीं महानगर में लोग लगातार सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला महानगर में शनिवार को उस वक्त सामने आया, जब एक बैंक कर्मचारी द्वारा हथियारों के साथ अपनी फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड करके सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखा दिया।

    जानकारी के अनुसार महानगर के अंतर्गत आते बस्ती गुजां इलाका निवासी बैंक कर्मचारी जोकि कपूरथला के बैंक आफ महाराष्ट्र का कैशियर के तौर पर कार्यरत है ने हथियारों के साथ अपनी फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जिसके बाद उक्त बैंक कर्मचारी विवादों में आ गया है। जिक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदी के बावजूद गन कल्चर को प्रमोट करने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

    बता दें कि पिछले कुछ समय से अकेले जालंधर जिले में ही गन कल्चर को प्रमोट करने के आरोपों के तहत कई मामले दर्ज हो चुके हैं। इसी कड़ी के तहत अब एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक सरकारी बैंक कर्मी द्वारा दोनाली व गन सहित फोटो सोशल मीडिया में वायरल की गई हैं, जिसके बाद उक्त बैंक कर्मी विवादों में घिर गया है।

  • शाहीन बाग इलाके में  ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस के एसआई से गाली-गलौज और मारपीट करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला…

    शाहीन बाग इलाके में  ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस के एसआई से गाली-गलौज और मारपीट करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला…

     

    नई दिल्ली- राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में शुक्रवार को तैयब मस्जिद के सामने ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर से कथित तौर पर गाली-गलौज और हाथापाई करने के आरोप में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। आसिफ मोहम्मद खान एमसीडी चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अरीबा खान के पिता हैं।

    दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि मुख्य आरोपी कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आसिफ खान के खिलाफ शुक्रवार को शाहीन बाग थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपी को गिरफ्तार करते हुए दो अन्य मिन्हाज और साबिर को भी हिरासत में लिया गया है। उपरोक्त एफआईआर में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट और बदसलूकी करने वाले बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    पुलिस के अनुसार, शाहीन बाग निवासी आसिफ खान शुक्रवार 25 नवंबर को तैय्यब मस्जिद के सामने एक पोर्टेबल स्पीकर माइक का उपयोग कर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। तभी दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर अक्षय ने इलाके में गश्त के दौरान तैयब मस्जिद के सामने लगभग 20-30 लोगों की भीड़ देखी। वह तुरंत वहां पहुंचे और आसिफ खान से उस सभा की चुनाव आयोग से इजाजत लेने के बारे में पूछताछ की तो वह भड़क गए और उन्होंने माइक के जरिए सरेआम सब-इंस्पेक्टर के साथ गाली-गलौज। जब एसआई ने आसिफ खान के बर्ताव पर आपत्ति जताई तो उनके साथ हाथापाई भी की गई।

    इसके बाद सब-इंस्पेक्टर अक्षय वहां से वापस चले गए और आरोपी नेता के खिलाफ शाहीन बाग थाने में तहरीर दी। शिकायतकर्ता पुलिस कर्मी अक्षय की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने आसिफ खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की 186/353 धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।

  • म्यूचुअल फंड में होने वाले फर्जीवाड़े पर SEBI ने दिखाया सख्त रुख, इनसाइडर ट्रेडिंग के नए नियमों को किया लागू

    म्यूचुअल फंड में होने वाले फर्जीवाड़े पर SEBI ने दिखाया सख्त रुख, इनसाइडर ट्रेडिंग के नए नियमों को किया लागू

     

    नई दिल्ली : सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने म्यूचुअल फंड यूनिट की खरीद-बिक्री को भेदिया कारोबार (इनसाइडर ट्रेडिंग) संबंधी नियमों के दायरे में लाने के लिए नियमों में बदलाव किया है। फिलहाल इनसाइडर ट्रेडिंग संबंधी नियम लिस्टेड कंपनियों की सिक्योरिटीज और सूचीबद्ध होने के लिए प्रस्तावित कंपनियों पर लागू होते हैं। अभी तक म्युचुअल फंड इकाइयों को इन्साइडर ट्रेडिंग के नियमों से बाहर रखा गया था।

    सेबी का ताजा फैसला फ्रैंकलिन टेम्पलटन मामले के बाद आया है। फंड हाउस के कुछ अधिकारियों पर यह आरोप है कि उन्होंने कुछ ऐसी जानकारियों का इस्तेमाल कर फंड में अपने निवेश को रीडिम किया जो पब्लिक डोमेन में नहीं थी।

    बता दें कि इन्साइडर मतलब किसी शख्स या संस्था के पास किसी स्कीम गुप्त जानकारी होना है। इस जानकारी के आधार पर मार्केट में ट्रेडिंग करने को इन्साइड ट्रेडिंग कहा जाता है।

    सेबी ने एक अधिसूचना में कहा, अगर किसी इन्साइडर के पास अप्रकाशित संवेदनशील जानकारी है और उसका असर फंड की नेट एसेट वैल्यू पर पड़ सकता है तो इस स्थिति में वह म्यूचुअल की किसी भी स्कीम की यूनिट्स का लेनदेन नहीं करेगा। नए नियमों के तहत एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (एएमसी) को अपनी म्यूचुअल फंड योजनाओं की इकाइयों में एएमसी, ट्रस्टियों और उनके करीबी रिश्तेदारों की हिस्सेदारी का खुलासा करना होगा। इसके अलावा एएमसी का अनुपालन अधिकारी उस अवधि का निर्धारण करेगा जिस दौरान नामित व्यक्ति म्यूचुअल फंड की इकाइयों में लेनदेन नहीं कर सकता है। इसे प्रभावी बनाने के लिए सेबी ने भेदिया कारोबार के नियमों में संशोधन किया है जो 24 नवंबर से प्रभावी है।

  • विदेशी महिला की हत्या कर भागा पंजाब का युवक गिरफ्तार, दस लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का था इनाम

    विदेशी महिला की हत्या कर भागा पंजाब का युवक गिरफ्तार, दस लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का था इनाम

     

    नई दिल्ली -क्वींसलैंड में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला की कथित रूप से हत्या करने के बाद 2018 से फरार चल रहे 38 वर्षीय एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। हाल ही में, ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने आरोपी की सूचना देने पर एक मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया था। आरोपी की पहचान पंजाब के बुट्टर कलां के रहने वाले राजविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो क्वींसलैंड के इनफिसिल में मेल नर्स के रूप में काम करता था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी राजविंदर सिंह ने 21 अक्टूबर 2018 को क्वींसलैंड में अपने कुत्ते को टहला रही 24 वर्षीय टोयाह कोडिर्ंगली पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें उसकी मौत हो गई।

    कोडिंग्ले की हत्या के दो दिन बाद सिंह ऑस्ट्रेलिया में अपनी नौकरी, पत्नी और तीन बच्चों को छोड़कर देश से भाग गया। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस के अनुसार, कॉडिर्ंगली की हत्या के अगले दिन, सिंह ने 22 अक्टूबर को केर्न्‍स को छोड़ दिया, और फिर 23 अक्टूबर को सिडनी से भारत के लिए उड़ान भरी। अधिकारियों द्वारा उनके भारत आगमन की पुष्टि की गई। मार्च 2021 में, ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारत से सिंह को प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया। इस नवंबर अनुरोध को मंजूरी दे दी गई थी। 2 नवंबर को, क्वींसलैंड पुलिस ने दस लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का इनाम घोषित किया था, जो विभाग द्वारा अब तक की सबसे बड़ी पेशकश थी।

  • अमृतसर में शरेआम दर्जन भर युवकों ने युवक को दातर व लोहे की रॉड से पीटा, किए हवाई फायर, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing अमृतसर में शरेआम दर्जन भर युवकों ने युवक को दातर व लोहे की रॉड से पीटा, किए हवाई फायर, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

    In Amritsar, a dozen youths brazenly beat the youth with teether and iron rod, fired in the air, condition critical, police engaged in investigation

    अमृतसर में शरेआम दर्जन भर युवकों ने युवक को दातर व लोहे की रॉड से पीटा, किए हवाई फायर, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

     

    अमृतसर: महानगर में लगातार कानून व्वस्था बिगड़ती जा रही है और आए दिन हो रहे अपराधिक घटनाओं से जहां पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा दिया है, वहीं लोगों में भी दहशत पाई जा रही है। ऐसा ही एक मामला वीरवार देर रात महानगर में उस वक्त सामने आया, जब कुछ युवकों ने रंजिश के चलते एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने जाते-जाते हवाई फायर भी किये। लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

    जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटते का वीडियो भी बना लिया। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।घटना नशे के लिए बदनाम हो चुके अमृतसर के मकबूलपुरा एरिया की है। रात के समय 18 साल का रमनदीप दवा लेने के लिए शिवा मेडिकल शॉप पर गया था। पीड़ित की मां हरजिंदर कौर ने जानकारी दी कि उनका बेटा रात के समय दवा लेने के लिए गया था। वहीं दर्जन भर युवक पहुंच गए और उसे पीटना शुरू कर दिया। युवकों की गिनती अधिक होने के चलते कोई बचाने तो नहीं आया, लेकिन उसे पीटने का वीडियो बना लिया। वीडियो में गोली चलने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।परिवार का कहना है कि उनका बेटा अभी स्कूल में पढ़ता। कुछ युवकों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी। वीडियो में दिखने वाले कुछ युवकों की पहचान हुई है। अन्य को वे नहीं जानते। तबीयत ठीक होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

    वहीं मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सामने आया है। परिवार व घायल युवक के बयान लिए जा रहे हैं। उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • दिल्ली के चांदनी चौक के थोक बाजार में लगी भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें जलकर हुई खाक

    You are currently viewing दिल्ली के चांदनी चौक के थोक बाजार में लगी भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें जलकर हुई खाक

    Fierce fire broke out in the wholesale market of Delhi’s Chandni Chowk, more than 50 shops gutted

    दिल्ली के चांदनी चौक के थोक बाजार में लगी भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें जलकर हुई खाक

     

     

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के चांदनी चौक में थोक बाजार भागीरथ पैलेस इलाके में भीषण आग लगने से 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वीरवार देर शाम लगी इस आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दमकल विभाग ने बताया कि आग लगने की सूचना उन्हें रात 9 बजकर 19 मिनट पर मिली थी। जिसके बाद दमकल विभाग की 40 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फिलहाल, दमकल विभाग की 20 गाड़ियां अभी भी कूलिंग ऑपरेशन के लिए काम कर रही हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि बाजार में एक दुकान में आग लग गई थी, जो तुरंत ही बाकी दुकानों में फैल गई। सभी दुकानें बिजली के उपकरणों की है। हालांकि आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। आग लगने से वहां करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

    जिस बाजार में आग लगी है, उसे एशिया का सबसे सस्ता बाजार भी कहा जाता है। यहां थोक के भाव में इलेक्ट्रॉनिक सामान और दवाएं मिलती हैं। भागीरथ पैलेस मार्केट में दिवाली की लाइट्स बेहद सस्ते दामों में मिलती हैं। इसे एशिया के सबसे बड़े मार्केट में शुमार किया गया है। यहां सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाली लाइट्स काफी कम दाम में मिल जाती हैं। बाजार में चीनी और जापानी लाइट्स की काफी खरीदारी होती है। इसके साथ ही भागीरथ पैलेस मार्केट दवा का भी थोक बाजार है। इसे दवाओं के लिए दिल्ली का सबसे बड़ा थोक बाजार भी कहा जाता है। भागीरथ पैलेस मार्केट संकरी गलियों में है यहां करीब 2000 दुकानें हैं।

  • रिश्वतखोरी के मामले में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, कानूनगो को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

    You are currently viewing रिश्वतखोरी के मामले में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, कानूनगो को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

    Major action of vigilance in bribery case, lawmen arrested red handed

    रिश्वतखोरी के मामले में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, कानूनगो को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

     

     

    चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के दौरान तरनतारन जिले के थाठी सोहल सर्कल में तैनात राजस्व माल कानूनगो को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ओम प्रकाश के रूप में हुई, जिसे विजीलैंस ने रंगे हाथों काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि कानूनगो को जिला तरनतारन के गांव झाबल निवासी भलविंदर सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए हैं कि उक्त राजस्व अधिकारी उसके रिश्तेदार की हदबंदी रिपोर्ट देने के एवज में उससे 25,000 रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है और सौदा 10,000 रुपए में तय हुआ है। शिकायत की जांच करने के बाद विजिलेंस की एक टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए 2 सरकारी गवाहों की हाजिरी में रंगे हाथ काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में मुकद्दमा दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के एक ट्वीट से राजनीति में भूकंप आया,जानिए क्या है वो वजह…

    उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के एक ट्वीट से राजनीति में भूकंप आया,जानिए क्या है वो वजह…

    Arvind Kejriwal की हो सकती है हत्या! मनोज तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे मनीष सिसोदिया

     

    नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के एक ट्वीट से राजनीति में भूकंप आ गया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारे पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की हत्या हो सकती है।

    सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या कराना चाहती है। उन्होंने कहा कि गुजरात व एमसीडी चुनाव मे हार के डर से बौखलाई भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है। इनके सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अपने गुंडो को अरविंद जी पर हमला करने के लिए कह रहे है और इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है। आप इनकी टुच्ची राजनीति से नही डरती, इनके गुंडागर्दी का जबाव अब जनता देगी। वहीं उन्होंने कहा कि वे मनोज तिवारी के खिलाफ इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराएंगे।

    मनीष सिसोदिया के ट्वीट को लेकर भाजपा अब पूरी पार्टी पर हमलावर हो गई है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा, ”केजरीवाल और सिसोदिया के ट्वीट देखकर एक ही बात लगती हैं कि केजरीवाल सिसोदिया को जेल में डालने के चक्कर में हैं , और सिसोदिया केजरीवाल को मरवाने के मूड में। एक रोज लिखता है जेल जाएगा, जेल जाएगा। दूसरा लिखता है हत्या होगी, हत्या होगी। एक दूसरे से इतनी नफ़रत है तो तलाक ले लो यार।”

  • पर्यटक बस के पलटने से 16 यात्री घायल

    पर्यटक बस के पलटने से 16 यात्री घायल

     

    शिमला : हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को बिलासपुर के बाहरी इलाके में एक निजी पर्यटक बस के पलट जाने से कम से कम 16 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

    पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना आज तड़के दो बजे के करीब हुई, जब बस मनाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी।

    बिलासपुर उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि कुल घायलों में से तीन को पीजीआई चंडीगढ़ स्थानांतरित किया गया है और कुछ यात्रियों का बिलासपुर में इलाज चल रहा है, जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

    पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच मे पता चला है कि बस चालक तीव्र मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गयी। बस चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है

  • अब 4 साल की होगी ग्रेजुएशन! कॉलेज में दाखिले के लिए बदल गए नियम

    अब 4 साल की होगी ग्रेजुएशन! कॉलेज में दाखिले के लिए बदल गए नियम

     

    मुंबई – 2023-24 से शैक्षणिक सत्र में यूनिवर्सिटी एडमिशन को लेकर कई बड़े बदलाव होने जा रहे है। अगर आपको कालेज में एडमिशन भी लेनी है तो उसके लिए वोटर कार्ड जरूरी होगा। महाराष्ट्र सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण बदलावों का ऐलान भी कर दिया है।

    सरकार ने कालेज में दाखिले के लिए वोटर कार्ड अनिवार्य कर दिया है। अगर आपकी उम्र 18 साल या इससे ज्यादा हो चुकी है, तो आपके पास वोटर आई-कार्ड होना जरूरी है। इसके बिना आप महाराष्ट्र के कॉलेजों में एडमिशन नहीं ले पाएंगे। युवाओं में मतदान यानी वोटिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने ये फैसला लिया है। महाराष्ट्र उच्च एवं तकनीकि शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले की घोषणा की। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर की बैठक बुलाई थी। इसमें महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। इसी बैठक में इन नए नियमों का ऐलान किया गया।

    इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्य चुनाव आयुक्त श्रीकांत देशपांडे ने भी सभी महाराष्ट्र की सभी यूनिवर्सिटी से अपील की कि वे कॉलेजों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब बनाएं। ताकि स्टूडेंट्स चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बन सकें। गौरतलब है कि फिलहाल राज्य में 90 फीसदी यूनिवर्सिटी और कॉलेज स्टूडेंट्स वोटर रजिस्ट्रेशन लिस्ट से बाहर हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार 3 साल की ग्रेजुएशन खत्म करने का भी ऐलान किया है। सरकार ने ऐलान किया है कि अगले एकेडेमिक ईयर से डिग्री कोर्स चार साल के होंगे। केंद्र सरकार की नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी 2020) के तहत इसे लागू किया जा रहा है।

    यूनिवर्सिटी और कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू करने में आने वाली परेशानियों के समाधान के लिए सरकार पूर्व वीसी की कमेटी बनाने वाली है। केंद्र सरकार द्वारा 2020 में लाई गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में 4 साल की ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स का प्रावधान किया गया है। इसमें हर साल में स्टूडेंट्स को एग्जिट ऑप्शन देने का भी नियम है। एक साल पूरा करने पर सर्टिफिकेट, दूसरे साल पर डिप्लोमा… इसी तरह चार साल पूरे करने पर डिग्री दी जाएगी। स्टूडेंट्स कभी भी कोर्स छोड़ सकते हैं और कभी भी वापस ज्वाइन कर सकते हैं। महाराष्ट्र सरकार जल्द इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन तैयार करेगी।