Category: NATIONAL

  • पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर आई ये बड़ी खबर, जानें क्या है ये खबर…

    पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर आई ये बड़ी खबर, जानें क्या है ये खबर…

    नई दिल्ली – वाहनचालकों के लिए राहतभऱी खबर है। खबर यह है कि पेट्रोल और डीजल के दाम में भारी कटाैती की संभावना बढ़ गई है और हो सकता है कि दोनों की कीमत में 14 रुपए प्रति लीटर की कमी आ जाए। इसकी वजह है इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल (ब्रेंट) की कीमतों का कम होना। अब कच्चे तेल की कीमत 81 डालर से नीचे है जोकि जनवरी के बाद सबसे निचले स्तर पर है। वहीं अमेरिकी क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।

    Petrol Diesel Price: New petrol, diesel prices announced amidst decline in  crude oil rates

    भारतीय रिफाइनरी के लिए कच्चे तेल की औसत कीमत (इंडियन बास्केट) घटकर 82 डॉलर प्रति बैरल रह गई है। मार्च में ये 112.8 डॉलर थी। इस हिसाब से 8 महीने में रिफाइनिंग कंपनियों के लिए कच्चे तेल के दाम 31 डॉलर (27%) कम हो गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये में बिका है, जबकि डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर रहा। देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में है, जहां पर कीमत 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये लीटर बिक रहा है। मई से अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित हैं। ऐसे में सवाल है कि आखिर भारत में कब सस्ता होगा पेट्रोल डीजल और तेल कंपनियां कब तक स्थिर रखेंगी दाम? दरअसल ब्रेंट तेजी से 70 डॉलर की तरफ बढ़ रहा है और अगर ये कीमत कम होती गई तो पेट्रोल डीजल के दामों में 10 से 15 रुपए प्रति लीटर की कमी आ सकती है।

    SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव
    पेट्रोल-डीजल का प्रतिदिन का रेट SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल कस्टमर्स RSP और अपने शहर का कोर्ड लिखकर 9223112222 नंबर पर एसएमएस भेजकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। एचपीसीएस उपभोक्ता HPPrice व शहर को कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर एसएमएस कर तेल का भाव पता लगा सकते हैं।

  • बड़ा हादसा: ट्रक-बस की बीच हुई टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 15 घायल,पढ़े पूरी खबर…

    बड़ा हादसा: ट्रक-बस की बीच हुई टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 15 घायल,पढ़े पूरी खबर…

     

    बहराइच : बहराइच जिले के टप्पे सिपाह क्षेत्र में बुधवार को एक बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

    जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह साढ़े चार बजे के करीब हुआ, जब कोहरे की वजह से तेज रफ़्तार ट्रक लखनऊ ईदगाह डिपो की रोडवेज को साइड से टक्कर मार दी। हादसा जरवल थाना क्षेत्र के घर्घरा घाट के समीप की है। बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम थी जिसकी वजह से हादसा हुआ। हादसे की सूचना पर सीओ और एसडीएम कैसरगंज मौके पर पहुंचे और राहत बचाव शुरू करवाया। हादसे का शिकार हुई बस लखनऊ से बहराइच जा रही थी।

    जिलाधिकारी दिनेश चंद्रा ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रक गलत साइड से आ रहा था, जब उसने रोडवेज बस को टक्कर मारी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में हुई मौत पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

  • मोदी सरकार बदलने जा रही ये नियम ,अब ‘Birth certificate’ हर जगह होगा जरूरी…

    मोदी सरकार बदलने जा रही ये नियम ,अब ‘Birth certificate’ हर जगह होगा जरूरी…

     

    नई दिल्ली : केंद्र सरकार बर्थ सर्टिफिकेट को हर जगह अनिवार्य करने वाली है। सरकार सभी एजुकेशनल इंस्टीच्यूट, वोटर लिस्ट, केंद्र और राज्य सरकार की नौकरी, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट आदि के लिए बर्थ सर्टिफिकेट के इस्तेमाल को जरूरी करने वाली है। सरकार बर्थ और डेथ से जुड़े Registration Birth and Death (RBD) Act – 1969 में बदलाव करने वाली है। ये 7 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा।

    एक्ट में प्रस्तावित बदलाव होने के बाद अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे मृतक के रिश्तेदार के अलावा स्थानीय रजिस्ट्रार को मृत्यु का कारण बताते हुए सभी मृत्यु प्रमाणपत्रों की एक कॉपी देंगे। हालांकि, आरबीडी अधिनियम 1969 के तहत जन्म और मृत्यु का पंजीकरण पहले से ही अनिवार्य है और इसका उल्लंघन करना एक दंडनीय अपराध है। सरकार स्कूलों में एडमिशन और शादी के रजिस्ट्रेशन जैसी बुनियादी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण को अनिवार्य बनाकर पालन करने में सुधार करना चाहती है।

    गृह मंत्रालय के प्रस्तावित RBD अधिनियम 1969 में रिवीजन करने वाले विधेयक में कहा गया है कि स्थानीय रजिस्ट्रारों द्वारा जारी किए गए जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख और स्थान को साबित करने के लिए किया जाएगा। जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत शिक्षण संस्थानों में प्रवेश, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करना, मतदाता सूची तैयार करना, विवाह का रजिस्ट्रेशने, केंद्र सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, वैधानिक निकायों, केंद्र और राज्य सरकार के तहत आने वाले स्वायत्त निकायों में नौकरी के लिए, पासपोर्ट और अन्य मामलों को जारी करने के लिए चाहिए होगा।

    ऐसा होने पर सेंट्रल डेटा अपने आप रियल टाइम अपडेट हो जाएगा और इसके लिए किसी ह्यूमन इंटरफेस की जरूरत नहीं होगी। 18 साल का होने पर इलेक्ट्रॉल रोल में नाम जोड़ने या हटाने, डेथ के बाद नाम हटाने जैसे काम ऑटोमेटिकली हो जाएंगे।

    ये विधेयक के 7 दिसंबर से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने की संभावना है। राज्य सरकारों की तरफ से आ रही सलाह के बाद कई जरूरी बदलाव भी शामिल किए गए हैं। विधायी विभाग विधेयक की जांच कर रहा है। उसके बाद इसे केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। सरकार की पूरी कोशिश है कि संसद के शीतकालीन सत्र में विधेयक पेश किया जाए।

  • Punjab Police का बड़ी कार्यवाही ; फिरोजपुर से पांच AK-47 राइफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार किए बरामद..

     Punjab Police का बड़ी कार्यवाही ; फिरोजपुर से पांच AK-47 राइफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार किए बरामद..

    5 एके-47 राइफल, 5 पिस्टल और 9 मैगजीन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल

     

    चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की अपराध पर लगाम लगाने की कार्रवाई हर दिन जारी है। इसी के तहत पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के साथ चलाए संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

    प्रथम जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के साथ संयुक्त अभियान में फिरोजपुर से 5 एके-47 राइफल, 5 पिस्टल और 9 मैगजीन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने खुद ट्वीट कर के दी है।

    उन्होंने लिखा की 13 किलो हेरोइन जब्ती के बाद पंजाब पुलिस इंडिया और बीएसएफ ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में फिरोजपुर से 5 एके 47 राइफल, पांच पिस्तौल व 9 मैगजीन बरामद की है। सीएम भगवंत मान को टैक करते हुए लिखा की सीएम के विजन के मुताबिक पंजाब को सेफ एंड सेक्योर रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • भीषण अग्निकांड; दुकान-मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जले,जानें कहां हुआ ये भीषण अग्निकांड…

     भीषण अग्निकांड; दुकान-मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जले,जानें कहां हुआ ये भीषण अग्निकांड…

     

    फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोज़ाबाद जिले के जसराना इलाके में इलेक्ट्रॉनिक का सामान और फर्नीचर बेचने वाली दुकान तथा उसके ऊपर स्थित मकान में मंगलवार शाम आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं।

    पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रणविजय सिंह के अनुसार, आग लगने की घटना शाम करीब साढ़े सात बजे हुई और आग ने दुकान के ऊपर बने दुकानदार के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि मकान में फंसे पांच लोगों को निकाल लिया गया था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि बुरी तरह झुलसने की वजह से उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

    सिंह ने कहा, अभी तक यही पता चला है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। आग लगने के बाद आगरा, थुरा, मैनपुरी और एटा से दमकल की 18 गाड़ियां बुलवाई गई थीं। आग पर पूरी तरह से काबू पाने का प्रयास जारी था।

  • वर्ल्ड कैंसर केयर हॉस्पिटल की तरफ से एक सप्ताह तक मुफ्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन,30 नवंबर तक जारी है ये सेवाएं…

    वर्ल्ड कैंसर केयर हॉस्पिटल की तरफ से एक सप्ताह तक मुफ्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन,30 नवंबर तक जारी है ये सेवाएं…

    वर्ल्ड कैंसर केयर हॉस्पिटल की तरफ से एक सप्ताह तक मुफ्त स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन,30 नवंबर तक जारी है ये सेवाएं…

    MBD WEB NEWS:(सुमेश शर्मा) वल्र्ड कैंसर केयर सोसायटी द्वारा सरदार माखन सिंह जौहल जी की स्मृति को समर्पित उनके 67वें जन्मदिन के उपरान्त 23 नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक कैंसर और अन्य बीमारियों की जांच के लिए काफी सारे टेस्ट किए जा रहे हैं जिनमें मुखिया है, अब तक 29 नवंबर तक 5000 से भी ऊपर लोगों ने अपनी जांच करवा ली है, मैमोग्राफी टेस्ट, पैप-स्मियर टेस्ट, पुरुषों की ग्रंथियों की जांच के लिए पीएस सहित सभी स्वास्थ्य सेवाएं बिल्कुल मुफ्त प्रदान की जाएंगी। , ब्लड टेस्ट, बोन टेस्ट, माउथ एंड थ्रोट टेस्ट, फिजियोथेरेपी, डेंटल चेकअप, होम्योपैथी और जर्नल दवाएं बिल्कुल मुफ्त प्रदान की जाएंगी।

    वर्ल्ड कैंसर केयर के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर नवनीत कौर ने कहा कि श्री माखन सिंह जौहल जो वर्ल्ड कैंसर केयर इंग्लैंड संस्था के सदस्य थे और लंबे समय से वर्ल्ड कैंसर केयर सोसायटी को अपनी सेवाएं दे रहे थे, आज से एक साल पहले उनका निधन हो गया. अपने विश्व दौरे को पूरा करने के बाद, उनका परिवार हर साल उनके जन्मदिन पर विश्व कैंसर देखभाल केंद्र में एक सप्ताह की मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करता है, जिसमें कई तरह के परीक्षण और जांच शामिल हैं। बिल्कुल मुफ्त प्रदान की जाती है।

    वल्र्ड कैंसर केयर सोसायटी का संचालन वल्र्ड कैंसर केयर के अध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह धालीवाल द्वारा किया जा रहा है तथा यह संस्था काफी समय से कैंसर की जांच व जानकारी के लिए कार्य कर रही है तथा विभिन्न गांवों में चिकित्सा शिविर लगाकर सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं बिल्कुल निःशुल्क प्रदान कर रही है. अब तक वर्ल्ड कैसर केयर हजार से ज्यादा गांवों तक पहुंच चुका है और अपनी मोबाइल मेडिकल बसों के जरिए पूरे उत्तर भारत में अपनी सेवाएं दे रहा है।

    कल्याणी 30 तारीख यह कैंप का आखिरी दिन रहेगा जो लोग रह चुके हैं वह अपनी जांच जरूर आकर करवा सकते हैं,

    वर्ल्ड कैंसर केयर हॉस्पिटल ऑपोजिट सूर्य एनक्लेव, बायपास जालंधर। Timing 10am to 4pm.

  • बड़ा हादसा : गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन से अलग हुए डिब्बे, बोगियों को छोड़ आगे निकल गया इंजन,जानिए पूरी खबर…

    बड़ा हादसा : गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन से अलग हुए डिब्बे, बोगियों को छोड़ आगे निकल गया इंजन,जानिए पूरी खबर…

     

    प्रयागराज : प्रयागराज में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। यहां गंगा गोमती एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बच गई। प्रयागराज से लखनऊ जा रही इस ट्रेन का इंजन बाकी डिब्बों से अलग हो गया। गनीमत रही कि हादसे में ट्रेन का कोई डिब्बा न दुर्घटनाग्रस्त हुआ और न ही किसी यात्री को कोई चोट आई। लगभग 200 मीटर आगे चले जाने के बाद लोको पायलट ने इंजन को रोका। गार्ड ने कंट्रोल को सूचना दी तो टेक्निकल टीम की सलाह पर ओएचई लाइन की बिजली बंद कर दी गई।

    जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे के टर्मिनल स्टेशन प्रयागराज संगम से गंगा गोमती एक्सप्रेस सुबह 5:40 बजे रवाना हुई थी। लगभग 6:30 बजे ट्रेन रामचौरा स्टेशन से लगभग तीन किलोमीटर पहले पहुंची थी कि अचानक इंजन और कोच को जोड़ने वाली कपलिंग टूट गई। इसी से कोच अलग हो गए और इंजन आगे बढ़ गया।

    इंजन के कोच छोड़ आगे बढ़ जाने से ट्रेन के डिब्‍बों में बैठे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। इस बीच किसी यात्री इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। रेलवे प्रशासन के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। मौके पर टेक्निकल टीम और स्थानीय स्टेशन से जीआरपी और आरपीएफ को भेजा गया। करीब डेढ़ घंटे की मरम्मत के बाद ट्रेन रवाना कर दी गई है।

  • NIA ने शुरू किया बड़ा एक्शन गैंगस्टर्स के खिलाफ पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में छापेमारी

     NIA ने शुरू किया बड़ा एक्शन गैंगस्टर्स के खिलाफ पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों में छापेमारी

    नई दिल्ली  : NIA ने मंगलवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों में छापेमारी की खबर है। NIA ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि गैंगस्टर के ठिकानों का भंडाफोड़ करने के लिए एनआइए ने मंगलवार सुबह यूपी के छह जिलों समेत, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कई ठिकानों पर छापेमारी की है।

    इस मामले से अवगत अधिकारियों ने कहा कि छापे – जो पंजाब और राजस्थान के स्थानों में भी रिपोर्ट किए गए हैं, एनआईए द्वारा पिछले सप्ताह तीन गैंगस्टरों लॉरेंस बिश्नोई, नवीन डबास और सुनील बालियान उर्फ ​​टिल्लू ताजपुरिया को हिरासत में लेने के बाद आए हैं।

    पिछले महीने केंद्रीय एजेंसी द्वारा इस प्रकरण में जांच तेज करने के लिए इसी तरह की कार्रवाई शुरू की गई थी। अक्टूबर माह में एनआईए ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की थी। जांच एजेंसी ने गैंगस्टरों के आतंकवादियों और मादक पदार्थों के तस्करों से संबंधों के बारे में विवरण प्राप्त करने के लिए छापे मारी की थी। राजस्थान में चूरू के संपत नेहरा के परिसरों में छापेमारी की सूचना मिली थी। जबकि पंजाब में, वकील गुरप्रीत सिंह सिद्धू, कबड्डी प्रमोटर जग्गा जंडियान और कथित गैंगस्टर जमान सिंह के परिसरों की भी तलाशी ली गई थी।

    एनआईए सूत्रों ने उस समय जोर देकर कहा था कि “इस तरह के आतंकी नेटवर्क के साथ-साथ उनके फंडिंग और समर्थन के बुनियादी ढांचे को खत्म करने के लिए” जांच जारी रहेगी। उन्होंने कहा है, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये गिरोह लक्षित हत्याओं को अंजाम दे रहे थे और ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के जरिए ऐसी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धन भी जुटा रहे थे।”

    इस बीच, मई में गायक-राजनेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई की जांच की जा रही है। जेल में बंद गैंगस्टर सुनील मान उर्फ ​​टिल्लू ताजपुरिया और नवीन डबास उर्फ ​​नवीन बाली दिल्ली की एक अदालत में जितेंद्र मान उर्फ ​​गोगी की हत्या से जुड़े हैं।

  • आफताब को ले जा रही वैन को कुछ लोगों ने बनाया निशाना, पत्थरों और तलवारों से किया हमला

    आफताब को ले जा रही वैन को कुछ लोगों ने बनाया निशाना, पत्थरों और तलवारों से किया हमला

    नई दिल्ली- दिल्ली के महरौली इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की जघन्य हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को ले जा रही एक पुलिस वैन पर तलवारों और लाठियों से लैस अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। रोहिणी में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद आफताब को वापस तिहाड़ जेल ले जाया गया। हालांकि वैन सुरक्षित निकल गई और पथराव कर रहे लोगों को पुलिस ने रोक लिया।

     

    आरोपी आफताब सोमवार शाम जैसे ही एफएसएल कार्यालय के बाहर वैन में सवार होकर निकला, तभी हमलावरों ने अपनी कार आगे खड़ी कर दी और तलवारें लेकर दौड़े। हमलावरों के पास 5 तलवारें थीं। पुलिस ने एक हमलावर निगम गुर्जर नाम के एक शख्स को हिरासत में ले लिया है। हमलावर ने कहा आफताब को काटना था। हम गुरुग्राम से 15 लोग आए थे। हम लैब के बाहर रैकी करते रहे। निगम गुर्जर ने पुलिस पूछताछ में कहा कि आफताब के 70 टुकड़े करने आए थे। उसने कहा कि आफताब ने हमारी-बहन बेटी के 35 टुकड़े किए थे। इसी बात से गुस्सा था। आफताब की हत्या करके ही वापस लौटना था। लेकिन पुलिस ने रोक लिया।

    निगम गुर्जर के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस को बरामद कार में हथौड़ा, विकेट, तलवारें मिली हैं। निगम गुर्जर ने कहा- आफताब ने हमारी बहन बेटी का कत्ल किया है। हम उसी तरह घटना को अंजाम देने वाले थे। आफताब ने हमारी बहन के 35 टुकड़े किए थे, हम उसके 70 टुकड़े करते।

  • बाबा रामदेव ने मांगी माफी, महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे थे रामदेव.. पढ़ें क्या बोले बाबा

    You are currently viewing बाबा रामदेव ने मांगी माफी, महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे थे रामदेव.. पढ़ें क्या बोले बाबा

    बाबा रामदेव ने मांगी माफी, महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे थे रामदेव.. पढ़ें क्या बोले बाबा

     

     

    नई दिल्लीः योग गुरु स्वामी रामदेव की महिलाओं के पहनावे को लेकर की टिप्पणी के बाद जबरदस्त विवाद खड़ा हो गया है और उनकी जमकर आलोचना हो रही है। जिसके बाद स्वामी रामदेव ने खेद व्यक्त करते हुए माफी मांग ली है। हालांकि, रामदेव ने कहा कि उनकी टिप्पणी की गलत व्याख्या की गई। उनका इरादा महिलाओं का अपमान करना नहीं था। इस संबंधी रामदेव ने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को इस पर एक ईमेल भेजा है।

    मिली जानकारी के अनुसार इस टिप्पणी के बाद हुए जबरदस्त विरोध के बाद बाबा रामदेव ने कहा कि उन्होंने महिलाओं को सम्मान और समानता दिलाने में मदद करने के लिए वैश्विक स्तर पर अभियान चलाया है। उ्होंने कहा, “मैंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी सरकार की नीतियों का समर्थन किया है, उन्हें प्रोत्साहित किया है। मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि मैंने किसी भी महिला का अपमान नहीं किया है और न ही ऐसा करने का मेरा इरादा था।”

    उन्होंने कहा कि ठाणे में आयोजित कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के लिए थीम पर आधारित था, लेकिन घंटे भर के भाषण से कुछ सेकंड की उनकी टिप्पणियों के वीडियो क्लिप को गलत ढंग से पेश किया गया। रामदेव ने कहा, “मेरे मन में मातृशक्ति के लिए सबसे अधिक सम्मान है, मेरी टिप्पणी सादे कपड़े के लिए थी। अगर इससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मुझे इसका गहरा अफसोस है। मैं उनसे माफी मांगता हूं।”