बड़ा हादसा : गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन से अलग हुए डिब्बे, बोगियों को छोड़ आगे निकल गया इंजन,जानिए पूरी खबर…
प्रयागराज : प्रयागराज में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। यहां गंगा गोमती एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बच गई। प्रयागराज से लखनऊ जा रही इस ट्रेन का इंजन बाकी डिब्बों से अलग हो गया। गनीमत रही कि हादसे में ट्रेन का कोई डिब्बा न दुर्घटनाग्रस्त हुआ और न ही किसी यात्री को कोई चोट आई। लगभग 200 मीटर आगे चले जाने के बाद लोको पायलट ने इंजन को रोका। गार्ड ने कंट्रोल को सूचना दी तो टेक्निकल टीम की सलाह पर ओएचई लाइन की बिजली बंद कर दी गई।
जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे के टर्मिनल स्टेशन प्रयागराज संगम से गंगा गोमती एक्सप्रेस सुबह 5:40 बजे रवाना हुई थी। लगभग 6:30 बजे ट्रेन रामचौरा स्टेशन से लगभग तीन किलोमीटर पहले पहुंची थी कि अचानक इंजन और कोच को जोड़ने वाली कपलिंग टूट गई। इसी से कोच अलग हो गए और इंजन आगे बढ़ गया।
इंजन के कोच छोड़ आगे बढ़ जाने से ट्रेन के डिब्बों में बैठे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। इस बीच किसी यात्री इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। रेलवे प्रशासन के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। मौके पर टेक्निकल टीम और स्थानीय स्टेशन से जीआरपी और आरपीएफ को भेजा गया। करीब डेढ़ घंटे की मरम्मत के बाद ट्रेन रवाना कर दी गई है।









Leave a Reply