Tag: जानिए पूरी खबर…

  • सुशील रिंकू ने व चन्नी पर किया पांच करोड़ की मानहानि का दावा, जानिए पूरी खबर…

    सुशील रिंकू ने व चन्नी पर किया पांच करोड़ की मानहानि का दावा, जानिए पूरी खबर…

     

    जालंधर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के नेता और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर से कांग्रेस के सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर पांच करोड़ रुपए की मानहानि का दावा किया है।

    रिंकू ने रविवार को सांसद चन्नी को नोटिस भेज कर कहा है कि जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए आयोजित कांग्रेस की एक बैठक में मीडियाकर्मी को दिए गए बयान में, रिंकू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे कि वह नशीले पदार्थों की तस्करी, लॉटरी, जुआ, लूट, चोरी और स्नैचिंग में लिप्त रहे हैं। जिसकों लेकर रिंकू ने चन्नी को नोटिस भेजा है।

  • आयुष्मान योजना में अब होगा 70 साल पार कर चुके सभी का इलाज, जानिए पूरी खबर..

     आयुष्मान योजना में अब होगा 70 साल पार कर चुके सभी का इलाज, जानिए पूरी खबर..

     

    नई दिल्ली- अब 70 साल की उम्र पार कर चुके सभी बुजुर्गों का इलाज आयुष्मान योजना के तहत किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वीं लोकसभा को संबोधित करते हुए देश के बुजुर्गों को ये खुशखबरी दी है।

    संसद भवन में राष्ट्रपति मु्र्मू ने कहा कि, नई सरकार में हम 70 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को आयुष्मान का फायदा दे रहे हैं। यही नहीं किसानों के प्रति भी सरकार ने लगातार कार्य किए हैं। बता दें कि घोषणापत्र जारी करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 साल या इससे ज्यादा के बुजुर्गों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, ‘बुजुर्गों की सबसे बड़ी चिंता यह होती है कि बीमारी का इलाज कैसे कराएंगे। यह चिंता मध्यमवर्गीय के लिए और भी ज्यादा गंभीर होती है। भाजपा ने अब संकल्प ले लिया है कि 70 साल से ज्यादा आयु के हर एक व्यक्ति को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाया जाएगा।’ भाजपा के घोषणापत्र में कहा गया था, ‘हम बुजुर्गों का कवर करने के लिए आयुष्मान भारत योजना का विस्तार करेंगे और उन्हें मुफ्त और अच्छी गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएंगे।’ इस योजना की शुरुआत तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्तीय वर्ष 2019 के बजट के दौरान की थी। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी कहा जाता है, जिसके तहत फिलहाल 5 लाख रुपये का कवर मिलता है।

  • पंजाब में  इस जगह मिला जिंदा बम,जानिए पूरी खबर…

    पंजाब में इस जगह मिला जिंदा बम,जानिए पूरी खबर…

    पंजाब में  इस जगह मिला जिंदा बम,जानिए पूरी खबर…

     पंजाब और हरियाणा सीएम निवास से कुछ दूरी पर मिला बम, मौके पर पहुंची पुलिस

    पुलिस ने डिफेंस और चंडीगढ़ के बम स्क्वायड टीम को भी जानकारी दी है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। घटना स्थल से चंद कदमों की दूरी पर हरियाणा और पंजाब के मुख्य्मंत्री के आवास, हेलीपैड और सचिवालय मौजूद है।

     

     

    मोहाली के नयागांव से सटे चंडीगढ़ के आम के बाग सेक्टर 2 में बम मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस मौके पर पहुंची। इसकी सूचना पुलिस को बाग के अंदर लगे ट्यूबवेल के ऑपरेटर ने दी है।

    पुलिस ने डिफेंस और चंडीगढ़ के बम स्क्वायड टीम को भी जानकारी दी है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। बता दें कि घटना स्थल से चंद कदमों की दूरी पर हरियाणा और पंजाब के मुख्य्मंत्री के आवास, हेलीपैड और सचिवालय मौजूद है।

  • साधु की बेरहमी से हत्या कर 4 हिस्सों में काटकर फेंका शव,जानिए पूरी खबर…

     साधु की बेरहमी से हत्या कर 4 हिस्सों में काटकर फेंका शव,जानिए पूरी खबर…

     

     

    धौलपुर : राजस्थान के धौलपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नदी किनारे एक साधु का शव 4 टुकड़ों में मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक कंचनपुर थाना इलाके के बामणी के जंगलों में पार्वती नदी के किनारे बुधवार सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गई जिसके बाद पता चला कि शव 60 वर्षीय महामुद्दीन खान का है जो एक प्लास्टिक के कट्टे में 4 टुकड़ों में नदी के किनारे पाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक साधु भीमगढ़ गांव का रहने वाला था और पिछले 10 साल से वह टोंटरी गांव के बीहड़ में स्थित माता के मंदिर पर पूजा करता था। घटना की जानकारी मिलते ही कंचनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं घटनास्थल पर एफएसएल की एक टीम को भी बुलाया गया है।

    वहीं जानकारी मिली है कि मृतक साधु ने मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था और पिछले 10 सालों से वह चामुंडा माता के मंदिर में ही रहता था और यहां पूजा पाठ करने के अलावा मंदिर की देखभाल करता था।

  • बस चलाते समय ड्राइवर को आया Heart Attack, बीच सड़क कई लोगों को रौंदा,जानिए पूरी खबर…

    बस चलाते समय ड्राइवर को आया Heart Attack, बीच सड़क कई लोगों को रौंदा,जानिए पूरी खबर…

     

     

    जबलपुर : मध्यप्रदेश में दिल दहला देने वाला मामला सामने आय़ा है जहां 50 यात्रियों को लेकर जा रही मेट्रो बस के ड्राइवर को अचानक से हॉर्ट अटैक आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर की मौत के बाद बस अनियंत्रित हो गई और इसने छह यात्रियों को रौंद डाला। इस पूरे घटनाक्रम का दर्दनाक सीसीटवी फुटेज भी सामने आया है। घटना जबलपुर की है। बस ने दमोह नाका क्षेत्र मे ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े यात्रियों रौंद दिया।

    घटना के दौरान लोगों को पहले तो लगा कि मेट्रो बस चालक शराब के नशे में है लेकिन जब लोगों ने मेट्रो बस चालक को बेहोशी की हालत में पाया तो हैरान हो गए। बस चालक को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दरअसल मेट्रो बस चालक को बस चलाते हुए हार्ट अटैक आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई और वह मेट्रो बस से अपना नियंत्रण खो बैठा। इस हादसे में मेट्रो बस चालक ने ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा और दो पहिया वाहन चालकों को भी टक्कर मारी। हादसे में छह राहगीरों को चोटे आई हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

  • बड़ा हादसा : गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन से अलग हुए डिब्बे, बोगियों को छोड़ आगे निकल गया इंजन,जानिए पूरी खबर…

    बड़ा हादसा : गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन से अलग हुए डिब्बे, बोगियों को छोड़ आगे निकल गया इंजन,जानिए पूरी खबर…

     

    प्रयागराज : प्रयागराज में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। यहां गंगा गोमती एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बच गई। प्रयागराज से लखनऊ जा रही इस ट्रेन का इंजन बाकी डिब्बों से अलग हो गया। गनीमत रही कि हादसे में ट्रेन का कोई डिब्बा न दुर्घटनाग्रस्त हुआ और न ही किसी यात्री को कोई चोट आई। लगभग 200 मीटर आगे चले जाने के बाद लोको पायलट ने इंजन को रोका। गार्ड ने कंट्रोल को सूचना दी तो टेक्निकल टीम की सलाह पर ओएचई लाइन की बिजली बंद कर दी गई।

    जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे के टर्मिनल स्टेशन प्रयागराज संगम से गंगा गोमती एक्सप्रेस सुबह 5:40 बजे रवाना हुई थी। लगभग 6:30 बजे ट्रेन रामचौरा स्टेशन से लगभग तीन किलोमीटर पहले पहुंची थी कि अचानक इंजन और कोच को जोड़ने वाली कपलिंग टूट गई। इसी से कोच अलग हो गए और इंजन आगे बढ़ गया।

    इंजन के कोच छोड़ आगे बढ़ जाने से ट्रेन के डिब्‍बों में बैठे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। इस बीच किसी यात्री इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। रेलवे प्रशासन के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। मौके पर टेक्निकल टीम और स्थानीय स्टेशन से जीआरपी और आरपीएफ को भेजा गया। करीब डेढ़ घंटे की मरम्मत के बाद ट्रेन रवाना कर दी गई है।

  • बड़ी खबर; गोलीबारी से फिर दहला ये देश, पांच लोगों की मौत, 18 से अधिक घायल,जानिए पूरी खबर…

    बड़ी खबर; गोलीबारी से फिर दहला ये देश, पांच लोगों की मौत, 18 से अधिक घायल,जानिए पूरी खबर…

     

    न्यूयार्क- अमेरिका के कोलोराडो में एक समलैंगिक नाइट क्लब में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। इस घटना के बारे में कोलोराडो स्प्रिंग्स लेफ्टिनेंट पामेला कास्त्रो ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक संदिग्ध हिरासत में है और क्लब क्यू में हुए हमले के बाद घायलों का इलाज किया जा रहा है।

    कास्त्रो ने कहा कि पुलिस को शूटिंग के बारे में आधी रात से पहले शुरुआती फोन कॉल मिला था। अधिकारियों ने क्लब के अंदर एक व्यक्ति का पता लगाया जिसे संदिग्ध माना जा रहा था। उसने हमले के मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और यह कहने से इनकार कर दिया कि शूटिंग में किस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया था।

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक क्लब क्यू ऐसी जगह है जहां केवल बालिग लोग ही जाते हैं। यह लेस्बियन और गे के लिए बनाया गया है। यहां कैरेओके, डीजे का इंतजाम होता है। रात में पार्टी चलती है। बताते चलें कि अमेरिका बीते दिनों यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया में ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोगों की जान चली गई थी। यहां हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

  • तीन लाख भारतीय लोगों को मिलेगी कनाडा की नागरिकता,जानिए पूरी खबर…

    ओटावा : कनाडा का लक्ष्य 2022-2023 वित्तीय वर्ष में 300,000 लोगों को नागरिकता देना है, जिससे कई भारतीयों को लाभ होने की संभावना है। अप्रवासन, शरणार्थी और नागरिकता कनाडा (आईआरसीसी) मेमो में कहा गया कि 31 मार्च, 2023 तक 285,000 निर्णय और 300,000 नए नागरिकों को संसाधित करना है। निर्णय का अर्थ किसी ऐसे आवेदन की समीक्षा करने से है, जिसे स्वीकृत, अस्वीकृत या अपूर्ण के रूप में चिन्हित किया जाता है। नागरिकता लक्ष्य का मतलब है कि 300,000 स्वीकृत आवेदकों को नागरिकता की शपथ दिलाना।

    आईआरसीसी ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के नाबालिग साल के अंत तक नागरिकता के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र होंगे। यह 2021-2022 के वित्तीय वर्ष में एक महत्वपूर्ण वृद्धि है और 2019-20 के पूर्व-महामारी लक्ष्यों से भी अधिक है, जिसमें 253,000 नागरिकता आवेदन संसाधित किए गए थे। मार्च 2020 में, आईआरसीसी कोविड-19 महामारी की शुरूआत के कारण अधिकांश आवेदनों को संसाधित करने में असमर्थ था।

    2022-2023 के वित्तीय वर्ष में अब तक, कनाडा ने 116,000 नए नागरिकों का स्वागत किया है। कनाडा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की राह पर है। तुलनात्मक रूप से, 2021 में इसी अवधि में, देश ने केवल 35,000 लोगों को नागरिकता दी थी। एक आंकड़े के अनुसार, भारतीय 2022 में कनाडा में निवास करने वाले शीर्ष अप्रवासी समूह हैं। वहीं देश की 2016 की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा में भारतीय मूल के लगभग 14 लाख लोग हैं।

    2021 में, लगभग 100,000 भारतीय अस्थायी विदेशी कार्यकर्ता कार्यक्रम के तहत कनाडा चले गए और कुछ 130,000 को इंटरनेशनल मोबिलिटी प्रोग्राम के तहत वर्क परमिट मिला। 2021-2022 के दौरान, 210,000 से अधिक स्थायी निवासियों ने भी कनाडा की नागरिकता हासिल की।

    आईआरसीसी ने 450,000 स्टडी परमिट आवेदन भी जारी किए। कनाडा में 622,000 से अधिक विदेशी छात्र हैं, जिनमें 31 दिसंबर, 2021 तक भारतीयों की संख्या 217,410 है। आने वाले वर्षों में भारतीयों के उच्च स्तर के काम और अध्ययन के लिए कनाडा जाने की उम्मीद की जा सकती है।

    आईआरसीसी ऑनलाइन आवेदनों की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ कागजी आवेदनों के बैकलॉग, आईआरसीसी बैकलॉग को दूर करने और सेवा मानकों के भीतर सभी नए आवेदनों में से 80 प्रतिशत को संसाधित करने के लिए कदम उठा रहा है। ऐसा करने के लिए, 1,000 से अधिक नए कर्मचारियों को काम पर रखा गया है और प्रतिनिधियों के लिए नागरिकता आवेदन स्थिति ट्रैकर तक पहुंच का विस्तार करने की योजना है।

    आईआरसीसी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कनाडा का अप्रवासन बैकलॉग 26 लाख लोगों पर बना हुआ है। इस साल जून में, भारतीयों ने लगभग 700,000 पर 24 लाख लंबित मामलों में से एक चौथाई से अधिक मामलों को सुलझाया।