Category: NATIONAL

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में  बड़ी कामयाबी, कैलिफोर्निया में पकड़ा गया मुख्यारोपी गोल्डी बराड़

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में  बड़ी कामयाबी, कैलिफोर्निया में पकड़ा गया मुख्यारोपी गोल्डी बराड़

     

    नई दिल्ली : मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। भारत की खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से यह जानकारी मिली है। हालांकि, अभी कैलिफोर्निया की ओर से इसे लेकर भारत सरकार को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को 20 नवंबर या इससे पहले हिरासत में लिया गया था।

    बता दें कि इससे पहले मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि जो भी गोल्डी की पता बताएगा, उसे वह अपनी जमीन बेचकर दो करोड़ रुपये देंगे। इसके ठीक एक दिन बाद गोल्डी की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इसकी पुष्टि के लिए अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क साध रही हैं।

    गोल्डी बराड़ को मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमांडइ माना जाता है। पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला कांड में सारे निर्देश कनाडा में बैठा गोल्डी ही दे रहा था। हत्या के ठीक बाद गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कथित तौर पर हमले की जिम्मेदारी भी ली थी। बराड़ के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कर रखा था। बताया जाता है कि पंजाब में अपना उगाही रैकेट चलाने के बाद वह कनाडा से ही राज्य में अपना हिट स्कवॉड और बिजनेस चलाता है। उस पर भारत में हत्या, आपराधिक साजिश, अवैध हथरियों की आपूर्ति जैसे कई मामले दर्ज हैं।

  • केंद्र ने FM रेडियो चैनलों को जारी की एडवाइजरी ,नशे और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गाने न चलाएं

    केंद्र ने FM रेडियो चैनलों को जारी की एडवाइजरी ,नशे और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गाने न चलाएं

    नई दिल्ली : एफएम रेडियो चैनलों पर नशा और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गानों को लेकर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने निर्देश जारी करते हुए एफएम रेडियो चैनलों को चेताया है। मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि इसका उलंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि कुछ एफएम रेडियो चैनल ऐसे गाने चला रहे हैं, जो शराब, ड्रग्स, हथियार, गैंगस्टर और बंदूक संस्कृति का महिमामंडन करते हैं। ऐसे गीतों या सामग्री का प्रसारण आकाशवाणी कार्यक्रम संहिता का उल्लंघन है और केंद्र सरकार को अनुमति के निलंबन और प्रसारण पर रोक लगाने के लिए प्रतिबंध लगाने का अधिकार है।

    मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि निर्धारित नियमों और शर्तो का सख्ती से पालन करें और शराब, ड्रग्स, गन कल्चर समेत आसामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले किसी भी कंटेंट का प्रसारण न करें। मंत्रालय ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के माननीय उच्च न्यायालय ने न्यायिक नोट लिया है कि ऐसी सामग्री प्रभावशाली उम्र के बच्चों को प्रभावित करती है। इसके अलावा यह गैंगस्टरों की संस्कृति को जन्म देता है।

    सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में ये भी कहा गया है कि किसी भी प्रकार का उल्लंघन होने पर ग्रांट ऑफ परमिशन एग्रीमेंट (जीओपीए) और माइग्रेशन ग्रांट ऑफ परमिशन एग्रीमेंट (एमजीओपीए) में निर्धारित नियमों और शर्तो के अनुसार उचित मानी जाने वाली दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

  • नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी के मकान को गिराया गया..

    नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी के मकान को गिराया गया..

     

     

    सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी के मकान को बुलडोजर की मदद से गिरा दिया गया।

    पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि नयागांव थाना क्षेत्र के सभापुर में एक सात वर्षिय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर देने के मामले में गिरफ्तार आरोपी राजेश रजक के मकान को कल गिरा दिया गया। बताया गया कि पंचायत की अनुमति के बगैर बनाया गया मकान अवैध निर्माण की श्रेणी में आता था।

  • जानिए किस जगह तीन दिनों तक शराब की ब्रिकी पर लगा प्रतिबंध, आबकारी विभाग ने की ड्राय डे की घोषणा

    जानिए ; किस जगह तीन दिनों तक शराब की ब्रिकी पर लगा प्रतिबंध, आबकारी विभाग ने की ड्राय डे की घोषणा

     

    नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 4 दिसंबर को होने वाले चुनावों से पहले, शहर के आबकारी विभाग ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार शाम से तीन दिनों तक शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। तीन दिन का प्रतिबंध चुनाव प्रचार खत्म होने से लेकर मतदान खत्म होने तक लागू रहेगा। सात दिसंबर को जब मतगणना होगी तो शराब बिक्री पर फिर से रोक रहेगी।

    विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया, दिल्ली में निकाय चुनाव को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने 2 दिसंबर को शाम साढ़े पांच बजे से 4 दिसंबर, 2022 को शाम 5:30 बजे तक और फिर से 7 दिसंबर, 2022 को दिल्ली के पूरे एनसीटी में मतगणना के दिन ड्राय डे घोषित किया है।

    अधिसूचना में कहा गया है कि इन दिनों सभी शराब की दुकानें, बार, बिक्री के आउटलेट बंद रहेंगे। आबकारी विभाग और दिल्ली पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए शहर में गश्त करेगी कि शराब का अनधिकृत भंडारण या अनधिकृत शराब का परिवहन नहीं हो रहा है।

  • गाली देने का कंपीटीशन चल रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और औकात, हिटलर, रावण जैसे बयानों को लेकर कांग्रेस पर किया पलटवार…

    गाली देने का कंपीटीशन चल रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और औकात, हिटलर, रावण जैसे बयानों को लेकर कांग्रेस पर किया पलटवार…

    भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे, वह मुझे रावण कह रहे हैंः मोदी

     

    सूरत – वीरवार को कलोल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और औकात, हिटलर, रावण जैसे बयानों को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस में गाली देने का कंपीटीशन चल रहा है। कोई मुझे हिटलर तो कोई रावण कहता है। पीएम मोदी ने कहा कि एक परिवार को खुश रखने के लिए खरगे ने मुझे रावण कहा।

    पीएम मोदी ने कहा कि जो कभी भगवान राम के अस्तित्व में विश्वास नहीं करते थे, वे अब रामायण से ‘रावण’ ले आए हैं और, मुझे आश्चर्य है कि उन्होंने कभी पश्चाताप नहीं किया, मेरे लिए इस तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल करने के बाद माफी मांगने की बात तो भूल ही जाइए। बता दें कि खरगे ने सोमवार रात अहमदाबाद शहर के बेहरामपुरा इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री सभी चुनावों में लोगों से उनका चेहरा देखकर वोट करने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा था, ‘क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं। पीएम मोदी ने कहा, ”साल 2014 से पहले किसी ने नहीं सोचा था कि भारत मोबाइल की दुनिया में इतनी बड़ी क्रांति कर सकता है। 2014 में जब आपने मुझे दिल्ली भेजा था, तब वहां मोबाइल फोन बनाने की दो फैक्ट्रियां थीं, आज 200 से ज्यादा हैं। अब हम दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल फोन निर्माता देश के रूप में उभरे हैं।”

  • कबाड़ी ने 71 लोगों से ठगे दो करोड़ रुपए, सोशल मीडिया लड़की बनकर करता था ये हरकतें

    कबाड़ी ने 71 लोगों से ठगे दो करोड़ रुपए, सोशल मीडिया लड़की बनकर करता था ये हरकतें

    सोनीपत- आठवीं फेल कबाड़ी ने 71 लोगों से करीब 2 करोड़ रूपए की ठगी कर ली। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। युवक लोगों से पैसे ठगने के लिए लड़की बन जाता था और अश्लील चैट करके लोगों को अपने जाल में फसाता था। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान के जिला दौसा के गांव कोट के रहने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

    साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि गोहाना के रहने वाला एक युवक ने शिकायत दी थी कि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उसने फेसबुक पर एक युवती की तरफ से मिली मित्रता का आग्रह स्वीकार कर लिया था। उसके बाद फेसबुक पर मैसेज होने लगे। युवती ने उसको एक दिन व्हाट्सएप पर मैसेज करने का झांसा दिया। व्हाटसएप पर अश्लील संवाद करके उसने युवक से कपड़े उतारकर वीडियो कॉल करने को कहा। युवक के वीडियो कॉल करते ही आरोपी ने दूसरी ओर से अश्लील वीडियो चला दी और युवक की उसके साथ में दूसरे मोबाइल से वीडियो बना ली। उसके बाद युवक को उसकी अश्लील वीडियो भेजकर उसको वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाने लगा। उससे 21 हजार रुपये की मांग की गई। जिस पर युवक ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया गया।

    पुलिस को इस मामले में आरोपी की काफी देर से तालाश थी। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि टीम ने मामले में जांच करते हुए पता लगा कि आरोपी राजस्थान का रहने वाला है। जिस पर राजस्थान जिला दौसा के गांव कोट निवासी अशफाक को गिरफ्तार कर लिया।

    लड़के से बनता था लड़की और फिर ठगी
    अशफाक ने पुलिस को बताया कि वह आठवीं फेल हैं और कबाड़ी का काम करता है। वह खुद ही लड़की बनकर मैसेज करता था। उसने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस को उसके मोबाइल ने कई लोगों की अश्लील वीडियो बरामद की हैं। उसने 27 लोगों की वीडियो बनाकर पैसे ऐंठने की बात कुबूल की है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। अब तक पता लगा कि वह 71 लोगों को शिकार बनाकर दो करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुका है। 44 लोगों को ओएलएक्स पर फौजी बनकर सस्ते में सामान की बिक्री करने के नाम पर ठगी की। फिलहाल पुलिस और जानकारी जुटाने में जुटी है।

  • हादसा; 300 फुट गहरी खाई में गिरी गाड़ी,दुर्घटना में तीन की मौत

    हादसा; 300 फुट गहरी खाई में गिरी गाड़ी,दुर्घटना में तीन की मौत

     

    जम्मू :  जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कठुआ जिले के बानी इलाके में बुधवार देर शाम एक निजी वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया। वाहन 300 फुट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।

    पुलिस ने बताया, दो घायलों को कठुआ शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

  • साइबर अटैक ; जल शक्ति मंत्रालय के ट्विटर हैंडल पर हुआ अटैक, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी

     साइबर अटैक ; जल शक्ति मंत्रालय के ट्विटर हैंडल पर हुआ अटैक, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी

    नई दिल्ली : हैकर्स ने गुरुवार सुबह केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हैक कर लिया। सिक्योरिटी एजेंसी और साइबर एक्सपर्ट इस मामले की जांच में जुट गए हैं। मंत्रालय का ट्विटर हैंडल ऐसे वक्त पर हैक हुआ, जब हाल ही में एम्स दिल्ली के सर्वर पर साइबर अटैक हुआ था। हालांकि, बताया जा रहा है कि अब ट्विटर अकाउंट ठीक हो गया है। बता दें कि हैंकर्स ने गुरुवार की सुबह इस घटना को अंजाम दिया है।

    हैकर्स ने एम्स दिल्ली अस्पताल के सर्वर को निशाना बनाने के बाद इस बार मिनिस्ट्री ऑफ जल शक्ति के ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को हैक करने के बाद हैकर्स ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए स्वच्छ भारत और अन्य मंत्रालय को टैग किया है।

    आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि मिनिस्ट्री ऑफ जल शक्ति के ट्विटर अकाउंट से जितने भी ट्वीट किए गए थे उन्हें डिलीट कर दिया गया है। बता दें कि ट्वीट के साथ कुछ बोट अकाउंट्स और कुछ रियल अकाउंट्स को भी टैग किया गया था। आपको ये बात हैरान कर देगी लेकिन यह सच है कि हैकर्स ने अकाउंट को अपने कब्जे में लेने के बाद 80 से ज्यादा ट्वीट किए थे।

    गौर करने वाली बात यह है कि कुछ ट्विटर अकाउंट्स को लेकर ऐसा संदेह है कि वह बोट अकाउंट से संबंधित थे क्योंकि इन अकाउंट्स पर 10 से भी कम फॉलोअर्स थे। ट्वीट के साथ टैग किए कुछ रियल अकाउंट्स पर 2000 से भी ज्यादा फॉलोअर्स मौजूद हैं। बता दें कि कुछ ट्वीट में तो पाकिस्तानी अकाउंट्स को भी टैग किया गया था। इसके अलावा क्रिप्टो-आधारित ट्विटर अकाउंट्स के लिंक भी मौजूद थे।

    बता दें कि फिलहाल किसी भी हैकर ग्रुप ने इस हैकिंग की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन हैकिंग की इस घटना के सामने आते ही सरकार इस मामले की जांच में जुट गई है।

    गौर हो कि मौसम विज्ञान विभाग का ट्विटर हैंडल रीस्टोर कर लिया गया है। इसे करीब 2 घंटे से अधिक समय के लिए हैकर्स ने हैक कर लिया था। हैकर्स ने इसे हैक करके इस पर एनएफटी ट्रेडिंग शुरू कर दी थी।

  • लुधियाना में परिजनों से बात कर रही महिला के सामने स्कूटी लेकर भागा चोर… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing लुधियाना में परिजनों से बात कर रही महिला के सामने स्कूटी लेकर भागा चोर… पढ़ें पूरी खबर

    In Ludhiana, a thief ran away with a scooty in front of a woman who was talking to her family… Read full news

    लुधियाना में परिजनों से बात कर रही महिला के सामने स्कूटी लेकर भागा चोर… पढ़ें पूरी खबर

     

    लुधियानाः महानगर में एक महिला को बातें करना महंगा पड़ गया, जब उसके सामने ही चोर उसकी स्कूटी लेकर भाग गया। बता दें कि महिला ने स्कूटी में ही चाबी लगा रखी थी, जिसके बाद चोर आया और उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गया। जब पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि बातों में व्यस्त महिला के सामने ही चोर बड़े आराम से स्कूटी लेकर फरार हो गया। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज को भी खंगाल रही है।

    घटना की जानकारी देते मनजीत पाल सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी और बेटी एक्टिवा से इस्लामगंज गए हुए थे। उन्होंने वापस आकर एक्टिवा को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और अपने एक रिश्तेदार से बातचीत करने लगे। महिलाएं स्कूटी से चाबी निकालना भूल गईं। इसी दौरान एक युवक वहां आया और महिलाओं को बिना बताए स्कूटी भगाकर ले गया।

    घटना स्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो चोर का पता चला। महिला के पिता मनजीतपाल की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

  • कल से होनें वाले ये बड़े बदलाव, जिनका  आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    कल से होनें वाले ये बड़े बदलाव, जिनका  आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

     

    नई दिल्ली : कल से साल 2022 का आखिरी माह दिसंबर शुरू होने वाला है। साल के अंतिम माह के पहले दिन ही आपकी जिंदगी में कुछ बदलाव आने वाला है। बदलाव कुछ नियमों से जुड़ा है। हर महीने की पहली तारीख को CNG,PNG और LPG के दाम अपडेट किए जाते हैं। एक नंवबर को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हुआ था। इस बार इसके दामों में परिवर्तन हो सकता है।

    कल से बदल जाएंगी आपकी जिंदगी से जुड़ी ये चीजें, यहां देखिए पूरी लिस्ट - these things related to your life will change from tomorrow

    1 दिसंबर से पीएनबी बैंक ने ATM से कैश निकालने के नियम में परिवर्तन कर सकता है। अब एटीएम से पैसे निकालते वक्त आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसे आपको ATM की स्क्रीन पर सबमिट करना होगा, उसके बाद ही धनराशि आपको मिलेगी।

    ATM Cash Withdrawal Charge, Debit Card, Credit Card Fee to Increase Soon

    इसी प्रकार पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण-पत्र यानी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2022 थी। ऐसे में एक दिसंबर से उन लोगों को दिक्कत आएगी जिन्होंने जीवन प्रमाण-पत्र जमा नहीं करवाया।

    Bank holidays in June 2021: Banks to remain closed for 9 days, see complete list here | Latest News India - Hindustan Times

    13 दिन बंद रहेंगे बैंक
    इस साल दिसंबर माह में कुल 13 दिन बैंको का कामकाज बंद रहेगा। बैंक की 13 दिनों की छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को वीकेंड हॉलिडे हैं।