Category: NATIONAL

  • Punjab Police को मिली बड़ी कामयाबी; 10 एके-47 राइफलें, 10 पिस्तौलें बरामद-दो आरोपी गिरफ्तार,पढ़े पूरी खबर…

    Punjab Police को मिली बड़ी कामयाबी; 10 एके-47 राइफलें, 10 पिस्तौलें बरामद-दो आरोपी गिरफ्तार,पढ़े पूरी खबर…

     

    चंडीगढ़/अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान 13 किलो हेरोइन बरामद करने के तुरंत बाद, पंजाब पुलिस ने पिछले तीन दिनों में काबू किए नशा तस्करों के खुलासे पर 10 ए. के. -47 असाल्ट राइफलें और दस .30 बोर के विदेशी पिस्तौल बरामद किए हैं। यह जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने शनिवार को दी।

    Can't link all crime to gangs: Gaurav Yadav, Punjab officiating DGP

    जि़क्रयोग्य है कि पंजाब पुलिस की काउन्टर इंटेलिजेंस ( सी. आई.) अमृतसर ने 21 नवंबर को अमृतसर के वेरका बाइपास के नज़दीक राजस्थान के दो नशा तस्कर सुखवीर सिंह और बिन्दु सिंह को 13 किलो हेरोइन बरामद करके गिरफ़्तार किया था। इसके बाद इनके दो अन्य साथियों, जिनकी पहचान मनप्रीत सिंह और बलकार सिंह उर्फ लवप्रीत सिंह, दोनों निवासी फिऱोज़पुर, गुरूहरसहाए, के तौर पर हुई है, को राजस्थान के हनूमानगढ़, जहाँ वे किराये के मकान में रह रहे थे, से गिरफ़्तार है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ़्तार किये गए नशा तस्करों के खुलासों पर सी. आई. अमृतसर पुलिस की टीमों ने बुधवार को सीमा सुरक्षा बल ( बी. एस. एफ.) के साथ सांझे आपरेशन के दौरान 5 ए. के. – 47 राईफलों और .30 बोर की 5 विदेशी पिस्तौलों समेत 9 मैगज़ीनें बरामद की हैं, जोकि फिऱोज़पुर में फारवर्ड पोस्ट तीर्थ के क्षेत्र में पिल्लर के नज़दीक छिपायी हुयी थी।

    No description available.

    सी. आई. अमृतसर से मिले ख़ास सुरागों पर तेज़ी से कार्यवाही करते हुए, बीएसएफ ने शुक्रवार देर शाम फिऱोज़पुर के बार्डर चौकी जगदीश के क्षेत्र में छिपायी 19 मैगज़ीनों के साथ पाँच एके- 47 राईफलों और पाँच विदेशी .30 बोर की पिस्तौलों का एक और जख़़ीरा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि हथियार एक्ट की धारा 25 और विदेशी एक्ट की धारा 14 एफ के अंतर्गत थाना एस. एस. ओ. सी अमृतसर में इस सम्बन्धी एक अलग केस एफआईआर नंबर 35 के अधीन दर्ज किया गया है।

    एआईजी अमरजीत सिंह बाजवा ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि पकड़े गए व्यक्ति अपने पाकिस्तानी साथियों से नशीले पदार्थों और हथियारों की खेप देश के अलग-अलग राज्यों में पहुँचाने के लिए तस्करी करते थे।

  • Delhi MCD Elections: दिल्ली की ‘नगर निगम यानि मिनी सरकार’ चुनने के लिए मतदान शुरू,

    Delhi MCD Elections: दिल्ली की ‘नगर निगम यानि मिनी सरकार’ चुनने के लिए मतदान शुरू, केजरीवाल ने की मतदान की अपील

     

    नई दिल्ली  : राष्ट्रीय राजधानी के नगर निगम चुनाव में 250 वार्डों के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है और मतदान शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा।

    दिल्ली में 250 वार्डों के लिए कुल 13,665 बूथ केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर आज मतदान चल रहा है। राजधानी निवासी अपने मताधिकार को प्रयोग करने के लिए सुबह ही मतदान केन्द्र के बाहर दिखाई देने लगे है। कई मतदान केन्द्रों में लोगों को कतार में लगते हुए देखा गया तो कई में मतदान शुरू होते ही मतदाताओं की संख्या शुरूआती दौर में कम देखी गयी। नगर निगम के चुनाव में कुल 1349 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाने उतरे है। जहां राजधानी की जनता उनके भाग्य के फैसले को इलेक्ट्रॉनिक मशीन में बंद करेंगी।

    इसी बीच वेस्ट दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा अपनी पत्नी के साथ मतदान करने अपने आवास से निकले। मीडिया से बातचीत में प्रवेश वर्मा ने कहा कि बीजेपी190-210 सीटें जीतेगी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदियामनीष सिसोदिया के नेगेटिव कैंपेन और गंदगी फैलाने वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस बार दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को जवाब देगी। इन्होंने अपने कार्यकाल में दिल्ली को सिर्फ गंदा करने का काम किया है। इनके मंत्री और नेता भ्रष्टाचार में लिप्ट पाए गए हैं।

    वहीं आम आमदी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इशारों में बीजेपी पर हमला बोला है। केजरीवाल ने लिखा है, ”ईमानदार पार्टी को वोट दें, शरीफ़ और अच्छे लोगों को वोट दें। भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, लफ़ंगई, गाली गलौज करने वालों को वोट ना दें। दिल्ली को कूड़ा करने वालों को वोट ना दें। उन्हें वोट दें जो दिल्ली को चमकाएंगे, साफ़ सुथरा करेंगे। काम करने वालों को वोट दें, काम रोकने वालों को वोट न दें।”

    दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है और उसकी सभी सीमाओं पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था में 84,000 दिल्ली पुलिस, पारा मिलिट्री व होम गार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस बूथों पर किसी तरह के भी हालत संभालने के लिए बिलकुल तैयार है। वरिष्ठ अधिकारियों की सभी बूथों पर विशेष नजर रहेगी। दिल्ली पुलिस के 55 हजार, सीआरपीएफ, एसएसबी, आइटीबीपी व बीएसएफ की 108 कंपनियां यानी करीब 8,000 जवान और होम गार्ड के 21,000 जवान तैनात किए गए हैं। राजधानी के सभी वार्डों में 1.46 करोड़ से अधिक निवासी नागरिक चुनावों में मतदान करने के पात्र हैं।

    दिल्ली पुलिस लगातार संवेदनशील इलाकों में नजर बनाए हुए है। पोलिंग बूथ पर सुरक्षा इंतज़ाम अच्छे से किये गए हैं। इन सभी बूथों पर सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए ट्राइ साइकिलें उनके घरों में भेजी जा रही हैं, ताकि कि वह मतदान में भाग ले सकें।

    राजधानी में चुनावी आदर्श आचार संहिता चार नवंबर को लागू हुई थी। पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने शनिवार को तमाम अन्य अधिकारियों के साथ पूरी दिल्ली में सभी रेंज के एक-एक बूथ पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। उन्होंने पुलिस की तैयारियों को लेकर संतुष्टि जाहिर की है। उन्होंने जनता से अपील भी की सभी लोग मतदान करने जरूर आए।

    दिल्ली की सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू होंगी। ट्रेनें हर 30 मिनट पर सुबह छह बजे तक चलेंगी। इसके बाद, मेट्रो ट्रेनें पूरे दिन नियमित अंतराल पर चलेंगी।

    इससे पहले सभी सियासी दलों ने शुक्रवार तक जमकर चुनाव प्रचार किया। दिल्ली नगर निगम के लिए चुनाव प्रचार दो दिसंबर को शाम के पांच बजे थम गया था। चुनाव नतीजे 7 दिसम्बर को घाेषित किये जायेंगे।

  • एशियाई अंडर-17 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी,बैडमिंटन स्टार उन्नति हुड्डा ने किया ये कमाल…

     एशियाई अंडर-17 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनी,बैडमिंटन स्टार उन्नति हुड्डा ने किया ये कमाल…

     

     

     

    नोनथाबुरी  -युवा भारतीय शटलर उन्नति हुड्डा बैडमिंटन एशियाई अंडर-17 और अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप 2022 के सेमीफाइनल में शनिवार को जापान की मिओन योगोउची को हराकर अंडर-17 एकल फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गईं। उन्नति ने अपने विजय रथ को आगे बढ़ाते हुए योकोउची को 21-8, 21-17 के सीधे गेमों में हराकर फाइनल में कदम रखा।

    ओडिशा ओपन 2022 का महिला एकल खिताब जीतने वाली उन्नति ने एशियाई टूर्नामेंट में एक भी गेम नहीं गंवाया है। फाइनल में उन्नति का सामना मेज़बान थाईलैंड की सरुनरक वितिदसर्न से होगा। इसी बीच, उन्नति के हमवतन अनीष थोप्पानी ने अंडर-15 के पुरुष एकल फाइनल में जगह बनाई, जबकि अर्श मोहम्मद और संस्कार सरस्वत की जोड़ी ने अंडर-17 पुरुष युगल के फाइनल में कदम रखा।

  • धर्म बदलने वालों के लिए कोई आरक्षण नहीं : मद्रास हाईकोर्ट

    धर्म बदलने वालों के लिए कोई आरक्षण नहीं : मद्रास हाईकोर्ट

     

     

     

    चैन्नई -मद्रास हाईकोर्ट ने शनिवार को एक बड़े फैसले में कहा कि कोई व्यक्ति धर्म बदलने के बाद जाति के आधार पर आरक्षण का दावा नहीं कर सकता। न्यायमूर्ति जी.आर. की अध्यक्षता वाली मद्रास हाईकोर्ट की पीठ स्वामीनाथन ने सबसे पिछड़े समुदाय के एक हिंदू व्यक्ति, जिसने इस्लाम धर्म अपना लिया था, उसकी याचिका खारिज करने का आदेश दिया।

    याचिकाकर्ता ने बाद में राज्य सरकार की नौकरियों में जाति आधारित कोटा मांगा। पीठ ने कहा कि धर्म बदलने का मतलब है कि वह जाति व्यवस्था को नहीं मानता और तब उसका उस जाति से कोई नाता नहीं रह जाता, जिसमें वह पैदा हुआ था। याचिकाकर्ता ने कहा कि वह मई 2008 में इस्लाम धर्म अपना लिया। उसने 2018 में तमिलनाडु संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा दी थी, लेकिन उत्तीर्ण नहीं हो पाया। पूछताछ के बाद उसे पता चला कि उसे सामान्य श्रेणी का उम्मीदवार माना गया था। उसने कहा कि उसे पिछड़े वर्ग का मुस्लिम माना जाना चाहिए था। आगे कहा कि धर्म बदलने में उसने अपने मौलिक अधिकार का प्रयोग किया। तमिलनाडु सरकार कुछ मुस्लिम श्रेणियों को सबसे पिछड़ा वर्ग समुदाय मानती है।

  • पुलिस वाले की दबंगई : सब्जीवाले का तराजू उठाकर रेल पटरी पर फेंका, उठाने गया तो कट गए दोनों पैर

    पुलिस वाले की दबंगई : सब्जीवाले का तराजू उठाकर रेल पटरी पर फेंका, उठाने गया तो कट गए दोनों पैर

     

    कानपुर : यूपी में कानपुर के कल्याणपुर थाने के दीवान की दबंगई के चलते एक सब्जीवाला अपने दोनों पैरों से महरूम हो गया। जानकारी के अनुसार, थाने के सामने रोड किनारे टमाटर बेचने वाले का तराजू पुलिसकर्मी ने उठाकर पास की रेल पटरी पर फेंक दिया था। जब सब्जीवाला उठाने गया तो ट्रेन से उसके दोनों पैर कट गए। इस मामले में आरोपी दीवान को सस्पेंड कर दिया गया है।

    चश्मदीदों ने बताया कि कल्याणपुर थाने के सामने रोड के किनारे सब्जीवालों की दुकानें लगती हैं। यहां दुकानें लगाना नियम के विरुद्ध है। लेकिन कुछ गरीब परिवार दशकों से यहीं दुकानें लगाकर अपना पेट पालते हैं। इन्हीं में शामिल लड्डू भी यहां टमाटर की दुकान लगाए हुआ था। दुकानदारों का आरोप है कि दीवान राकेश कल्याणपुर थाने के दरोगा शादाब के साथ मौके पर आए और उन्होंने पहले लड्डू को खूब हड़काया।

    दीवान ने दुकानदार को पीटा और जब उसका मन नहीं भरा तो उसका तराजू पटरियों पर फेंक दिया। जब वह तराजू उठाने गया, तो ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके पैर कट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते उसे PGI लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में एडीसीपी लाखन सिंह ने बताया कि दीवान को दोषी पाते हुए सस्पेंड कर दिया गया है। आगे की जांच की जाएगी। उसके बाद कार्रवाई ही जाएगी।

  • कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

    You are currently viewing कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

    Notorious gangster Raju Thehat shot dead in broad daylight, Lawrence gang took responsibility

    कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

     

    जयपुरः राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की कुछ लोगों ने शनिवार को सीकर में दिन-दिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि राजू ठेहट की पूर्व में आनंदपाल गैंग में रंजिश चल रही थी और यह गैंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ मिलकर काम कर रही हैं। वहीं, गैंगस्टर राजू ठेहट के कत्ल की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली है। रोहित गोदारा ने लिखा कि उसने आनंदपाल और बलबीर की हत्या का बदला ले लिया है। वहीं, सीकर के पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया, ‘’राजू ठेहट की शनिवार को उसके घर के मुख्य दरवाजे पर ही कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।”

    राजू ठेहट की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। हरियाणा और झुंझुनू की सीमाओं को सील कर दिया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि गैंगस्टर राजू ठेहट अपराध की दुनिया को छोड़ कर राजनीति में आनेवाला था।

    जानकारी अनुसार, बदमाशों ने गैंगस्टर को पहले घंटी बजाकर बाहर बुलाया और फिर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ठेहट को 3 से ज्यादा गोलीयां लगी थी। इस पूरे हत्याकांड के कई सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। जिसमें गैंगस्टर राजू के पीछे बदमाश गोलियां बरसाते हुए भाग रहे हैं। एक फुटेज में दिख रहा है ठेहट के घर के सामने एक ट्रैक्टर आकर रुकता है और चार-पांच बदमाश उसमें से हथियार निकालकर बाहर खड़े ठेहट पर फायरिंग करना शुरू कर देते हैं। बदमाश 30-40 सेकेंड तक गैंगस्टर राजू पर फायरिंग करते दिख रहे हैं। बदमाशों ने करीब 50-60 राउंड फायरिंग की है। फिर बदमाश राजू ठेहट को चेक करते हैं कि वो जिंदा है या नहीं।

  • जानिए किस राज्य के मंदिरों में मोबाइल फोन ले जाने पर लगी पाबंदी, मद्रास हाईकोर्ट ने लगाई रोक

     

    याचिकाकर्ता ने अपनी जनहित याचिका में मंदिरों के अंदर मोबाइल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी ताकि भक्त मंदिरों में तस्वीरें न लें और वीडियोग्राफी न करें.

    मंदिरों में मोबाइल फोन ले जाने पर लगी पाबंदी, मद्रास हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    तमिलनाडु के मंदिरों में मोबाइल फोन बैन.

    तमिलनाडु के मंदिरों में अब मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी, क्योंकि इसपर अब प्रतिबंध लगा दिया गया है. यानी अब भक्त मंदिरों में मोबाइल फोन के साथ एंट्री नहीं कर सकेंगे. अगर भगवान के दर्शन करने हैं तो भक्तों को अपना मोबाइल मंदिर परिसर से बाहर ही छोड़कर आना होगा. वह चाहें तो परिसर में बनाए जाने वाले फोन डिपॉजिट लॉकर में अपना फोन सुरक्षित रखवा सकते हैं, लेकिन उन्हें इसे अंदर ले जाने की इजाजत किसी भी सूरत-ए-हाल अब से नहीं दी जाएगी.

    मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के मंदिरों में मोबाइल पर बैन का फैसला दिया है. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि मंदिरों में भक्तों द्वारा फोन ले जाने पर प्रतिबंध को सुनिश्चित करें. यह फैसला देते हुए कोर्ट ने कहा कि मंदिरों में मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक लगाने का कदम इसलिए उठाया गया है ताकि पूजा स्थलों की पवित्रता और गरिमा बनी रहे. लोगों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए मंदिरों में फोन डिपॉजिट लॉकर स्थापित किए जाएंगे ताकि दर्शन के लिए आने वाले सभी भक्त अपने फोन यहां सुरक्षित रखवा सकें.

    सुरक्षा कर्मियों की होगी नियुक्ति

    कोर्ट ने यह भी कहा कि इस आदेश का पालन ठीक तरह से हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति भी की जाएगी. मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने ‘हिन्दू रिलीजियस एंड चैरिटेबल एंडॉमेंट डिपार्टमेंट’ को यह आदेश लागू करने का निर्देश दिया है. इस संबंध में थूथुकुडी के तिरुचेंदूर के श्री सुब्रमनिया स्वामी मंदिर के एम. सीतारमन ने एक जनहित याचिका दाखिल की थी. उन्होंने अपनी याचिका में मंदिरों के अंदर मोबाइल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी ताकि भक्त मंदिरों में तस्वीरें न लें और वीडियोग्राफी न करें. उन्होंने कहा कि यह ‘आगम नियमों’ के खिलाफ है और मंदिर की सुरक्षा से खिलवाड़ है.

  • लापरवाही; लिफ्ट मे फंसने के बाद  मदद के लिए चिल्लाता रहा 8 साल का बच्चा, सुरक्षा गार्ड की लापरवाही आई सामने, देखें VIDEO

    लापरवाही; लिफ्ट मे फंसने के बाद  मदद के लिए चिल्लाता रहा 8 साल का बच्चा, सुरक्षा गार्ड की लापरवाही आई सामने, देखें VIDEO

    ग्रेटर नोएडा -ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्पायर सोसायटी में ट्यूशन से घर लौट रहा एक 8 साल का मासूम बच्चा लिफ्ट में फंस गया। लिफ्ट में सवार होने के बाद बच्चे ने जैसे ही बटन दबाया लिफ्ट चौथे व पांचवें फ्लोर के मध्य में अटक गई। लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने के बाद बच्चा करीब 10 मिनट तक फंसा रहा। बच्चे के लिफ्ट में फंसने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में सुरक्षा गार्ड की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इससे पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जिसमें 29 नवंबर को क्रॉसिंग रिपब्लिक की एसोटेक नेस्ट हाउसिंग सोसायटी की एक लिफ्ट अचानक से खराब हो गई और तीन बच्चियां लिफ्ट में फंस गईं। इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस जांच कर रही है।

    वो रोया, चिल्लाया और पीटने लगा गेट..., घबराहट के 10 मिनट, लिफ्ट में फंसे  मासूम का Video सहमा देगा - Greater Noida child stuck in Nirala Aspire  Society lift for 10 minutes

    अपने आप को लिफ्ट में फंसा देख बच्चा इंटरकॉम और इमरजेंसी के बटन दबाता है लेकिन कोई मदद को सामने नहीं आता। सीसीटीवी रूम में बैठा सुरक्षा गार्ड नदारद था। बच्चे ने लिफ्ट दरवाजे को पीटा, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। वह घबरा गया और जोर-जोर से चीखने-चिल्लने व रोने लगा। बच्चे की चीख पांचवें फ्लोर पर टहल रहे एक व्यक्ति को सुनाई दी वे लिफ्ट के पास पहुंचे तो बच्चे की रोने की आवाज आ रही थी। उन्होंने मेंटेनेंस डिपार्टमेंट को कॉल किया इसके बाद 10 मिनट के प्रयास के बाद बच्चे को निकाला जा सका।

    child got stuck in lift in noida news, नोएडा : लिफ्ट में फंसा 8 साल का बच्चा,  दहशत से चीखता चिल्लाता रहा, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो -

    प्रियांशु दास अपने परिवार के साथ निराला एस्पायर सोसाइटी मे ए 8 टावर में 14 वीं मंजिल पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। इस दौरान बेटे ने ग्राउंड फ्लोर से ऊपर जाने के लिए लिफ्ट में चढ़ा था। वह पढ़ाई करने के लिए अपनी साइकिल से गया था ऐसे में वह साइकिल के साथ ही लिफ्ट में फंस गया।

    देखें VIDEO-

  • भाजपा का बड़ा फैसला: अमरिंदर सिंह और जाखड़ को बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त

    You are currently viewing भाजपा का बड़ा फैसला: अमरिंदर सिंह और जाखड़ को बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त

    भाजपा का बड़ा फैसला: अमरिंदर सिंह और जाखड़ को बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त

     

    चंडीगढ़ः कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा सुनील जाखड़ को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसी के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राणा गुरमीत सोढ़ी, मनोरंजन कालिया और अमनजोत कौर रामूवालिया को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और दिग्गज नेता सुनील जाखड़ को पार्टी में अहम जिम्मेदारी दी है। दोनों दिग्गज नेता को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।

    वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राणा गुरमीत सोढ़ी, मनोरंजन कालिया और अमनजोत कौर रामूवालिया को विशेेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

  • हिमाचल प्रदेश में आये भूकंप के झटके

    हिमाचल प्रदेश में आये भूकंप के झटके

     

    शिमला : हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कई जिलों में शुक्रवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।भारतीय मौसम विभाग ने आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

    रिक्टर पैनामे पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है।

    भूकंप का केंद्र शिमला से लगभग 350 किलोमीटर दूर चंबा जिले के चौराह क्षेत्र के निकट 32.88 अक्षांश और 76.05 देशांतर और पांच किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।

    भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती इलाके में भी महसूस किए गए। भूकंप से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।