Category: NATIONAL

  • बरातियों की कार ट्रक से टकराई ,4 बरातियों की दर्दनाक मौत…

    बरातियों की कार ट्रक से टकराई ,4 बरातियों की दर्दनाक मौत…

     

    आगरा: आगरा के फतेहपुर सीकरी में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। फतेहपुर सीकरी टोल प्लाज के समीप आगरा-जयपुर हाईवे पर बरातियों की कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूल्हा समेत सात घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भिजवाया। दूल्हे की हालत गंभीर बनी हुई है।

    हादसे में पेमाराम पुत्र गेनाराम, हेमराम पुत्र गेनाराम, तारा देवी पुत्री पेमाराम, और कार चालक प्रवीण कुमार की मौत हुई है। जबकि दूल्हा नैनाराम समेत सात लोग घायल हैं। बताया गया है कि कार में दूल्हा समेत 13 लोग सवार थे। ये सभी राजस्थान के जिला रामसमंद के गांव सरोड के रहने वाले थे। नैनाराम की शादी बिहार के पटना निवासी युवती से तय हुई थी। शनिवार तड़के सभी लोग बरात लेकर पटना जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।

    बताया गया है कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। चालक ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए अचानक कट मारा, जिससे बराबर में चल रही कार उसकी चपेट में आ गई। हादसा होते ही टोल प्लाजा के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। ट्रोल प्लाजा प्रबंधक मनीष रंजन ने बताया कि कार में लोग फंसे हुए थे। कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

    इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। पटना में बरात के स्वागत की तैयारी चल रही थी और राजस्थान के राजसमंद में दुल्हन के आने की, लेकिन हादसे की खबर ने लोगों को झकझोर दिया। मृतकों के परिजन आगरा पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

  • बस चलाते समय ड्राइवर को आया Heart Attack, बीच सड़क कई लोगों को रौंदा,जानिए पूरी खबर…

    बस चलाते समय ड्राइवर को आया Heart Attack, बीच सड़क कई लोगों को रौंदा,जानिए पूरी खबर…

     

     

    जबलपुर : मध्यप्रदेश में दिल दहला देने वाला मामला सामने आय़ा है जहां 50 यात्रियों को लेकर जा रही मेट्रो बस के ड्राइवर को अचानक से हॉर्ट अटैक आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर की मौत के बाद बस अनियंत्रित हो गई और इसने छह यात्रियों को रौंद डाला। इस पूरे घटनाक्रम का दर्दनाक सीसीटवी फुटेज भी सामने आया है। घटना जबलपुर की है। बस ने दमोह नाका क्षेत्र मे ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े यात्रियों रौंद दिया।

    घटना के दौरान लोगों को पहले तो लगा कि मेट्रो बस चालक शराब के नशे में है लेकिन जब लोगों ने मेट्रो बस चालक को बेहोशी की हालत में पाया तो हैरान हो गए। बस चालक को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दरअसल मेट्रो बस चालक को बस चलाते हुए हार्ट अटैक आ गया था, जिससे उसकी मौत हो गई और वह मेट्रो बस से अपना नियंत्रण खो बैठा। इस हादसे में मेट्रो बस चालक ने ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा और दो पहिया वाहन चालकों को भी टक्कर मारी। हादसे में छह राहगीरों को चोटे आई हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

  • अगर आपका पैन कार्ड नहीं बना है तो अब आधार के जरिए आसानी से कुछ ही घंटों में डिजिटल पैनकार्ड बनकर होगा तैयार, नई सुविधा शुरू

    अगर आपका पैन कार्ड नहीं बना है तो अब आधार के जरिए आसानी से कुछ ही घंटों में डिजिटल पैनकार्ड बनकर होगा तैयार, नई सुविधा शुरू

    आधार के जरिए बनवाएं Digital PAN Card,

    नई दिल्ली : अगर आपका पैन कार्ड नहीं बना है तो अब आधार के जरिए आसानी से कुछ ही घंटों में डिजिटल पैनकार्ड बनकर तैयार हो जाएगा। इससे लोगों को पैनकार्ड के लिए ज्यादा दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आधार कार्ड की तरह ही पैन कार्ड एक अहम दस्तावेज है, जिसका उपयोग बैंक खाता खोलने से लेकर कई जगहों पर किया जाता है। पैन कार्ड का रिकॉर्ड आयकर विभाग के पास होता है, जो लोगों के वित्तीय जानकारी पर नजर रखता है। इस दस्तावेज के नहीं होने पर आप कई सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित हो सकते हैं।

    फिनो पेमेंट्स बैंक की ओर से एक नई सर्विस शुरू की गई है, जिससे अब कुछ ही घंटों में डिजिटल पैन कार्ड पाया जा सकता है। इसके लिए बस आधार प्रमाणीकरण की आवश्यकता होगी। बैंक ने भारत में विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में पैन कार्ड जारी करने की सेवाओं का विस्तार करने के लिए Protean eGov Technologies (NSDL e-Governance Infrastructure Limited) के साथ करार किया है।

    फिनो बैंक ने एक बयान में कहा कि टाई-अप प्रोटियन को फिनो बैंक के 12.2 लाख से अधिक मर्चेंट पॉइंट्स के फिजिटल नेटवर्क के माध्यम से देश के अन्य हिस्सों में अपनी पहुंच का विस्तार करने की अनुमति देगा। इस टाई अप के साथ फिनो प्रोटीन की पैन सेवा एजेंसी (PCA) के रूप में कार्य करने वाला पहला भुगतान बैंक बन चुका है।

    फिनो बैंक सेंटर्स की मदद से कोई भी यूजर्स पैन कार्ड आधार अथेंटिफिकेशन के बाद पा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी अलग से दूसरा डाक्यूमेंट सबमिट करने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके अलावा, यूजर्स को पैन कार्ड ​डिजिटल और फिजिकल फॉर्म में सेलेक्ट करने का विकल्प दिया जाएगा। फिनो बैंक ने कहा कि डिजिटल वर्जन पैन कार्ड या e-PAN अप्लाई करने के कुछ ही घंटे में यूजर्स के ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा।

    e-PAN कार्ड फिजिकल पैन कार्ड की तरह ही मान्य है और इसका उपयोग भी हर जगह किया जा सकता है, लेकिन फिर भी अगर आप फिजिकल पैन कार्ड चाहते हैं, तो फिनो बैंक की इस सर्विस की मदद से 4 से 5 दिनों में आपके आधार वाले एड्रेस पर पैन कार्ड भेज दिया जाएगा।

  • कार और ऑटो में टक्कर होने के बाद कार में लगी आग, फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू…

    कार और ऑटो में टक्कर होने के बाद कार में लगी आग, फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू…

    नोएडा : नोएडा में एक टैक्सी कार और ऑटो में टक्कर होने के बाद कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। उसके बाद फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई जिसमें मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना पर पहुंची पुलिस ने कार और ऑटो में हुई टक्कर के बाद मामूली रूप से घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

    मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे की है। सेक्टर 55 नोएडा में रेडिसन होटल के सामने एक ऑटो और टैक्सी गाड़ी जिसमें सीएनजी लगा हुआ था, दोनों के बीच टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों काफी तेजी से आ रहे थे और टक्कर के बाद अचानक सीएनजी टैक्सी गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी आग का गोला बन गई। इसकी सूचना तत्काल फायर विभाग को दी गई।

  • जानें किस जगह पर नेता के घर में हुआ विस्फोट, 3 लोगों की मौत

    जानें किस जगह पर नेता के घर में हुआ विस्फोट, 3 लोगों की मौत 2 घायल…

     

     

    कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर सीमा के भूपति नगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर में शुक्रवार देर रात विस्फोट हो गया। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बता दें, आज ही टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी कोंटाई में जनसभा करने वाले हैं। उससे पहले ही यह घटना हो गई।

    वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया है कि बम बनाने के दौरान विस्फोट हुआ है। हालांकि पुलिस और स्थानीय टीएमसी नेता इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी साधे हुए हैं। उधर, आज ही पूर्व मिदनापुर के कांथी में सुवेंदु अधिकारी के घर के बेहद क़रीब अभिषेक बनर्जी की जनसभा है।

    इससे पहले पश्चिम बंगाल के डेगंगा में 6 नवंबर को TMC नेता के घर में बम धमाका हुआ था इस बम ब्लास्ट में दो लोग घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक कुछ मजदूर स्थानीय टीएमसी नेता के निर्माणाधीन घर काम कर रहे थे। घर में कुछ बम सीढ़ियों के नीचे रखे थे। जब मजदूरों ने उन घातक बमों को देखा तो वह समझ नहीं पाए कि ये क्या है। लेकिन जैसे ही मजदूरों ने बमों के छुआ तो तेज आवाज के साथ जोरदार धमाका हुआ।

  • बेखौफ बदमाश ने ज्वेलरी शॉप में घुसकर लूटे गहने, विरोध करने पर 2 को मारी गोली

     बेखौफ बदमाश ने ज्वेलरी शॉप में घुसकर लूटे गहने, विरोध करने पर 2 को मारी गोली

     

    बताया जा रहा है कि आरोपियों ने तीन बार करीब से फायरिंग की, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    हैदराबाद में बेखौफ बदमाश, ज्वेलरी शॉप में घुसकर लूटे गहने, विरोध करने पर 2 को मारी गोली

    हैदराबाद में ज्वेलरी शॉप में फायरिंग.

    हैदराबाद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. नागोल इलाके में गहने लूटने आए दो बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, यह वारदात गुरुवार को नागोल इलाके के स्नेहापुरी कॉलोनी में हुई. दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और एकाएक ज्वेलरी शॉप के अंदर घुस गए. बदमाश वहां मौजूद लोगों को डराने-धमकाने लगे और कर्मचारियों से सारे गहने देने को कहने लगे. हालांकि कर्मचारियों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद तिलमिलाए बदमाशों ने दनादन गोलीबारी शुरू कर दी.

    सूत्रों ने बताया कि बदमाशों ने दुकान में घुसते ही वहां मौजूद लोगों पर बंदूक तान दी और कर्मचारियों से सारे गहने देने को कहा. बदमाशों द्वारा डराए-धमकाए जाने के बाद भी कर्मचारी अपनी बात पर अड़े रहे और गहने देने से साफ इनकार किया. इस दौरान कर्मचारियों ने आरोपियों को दबोचने की भी कोशिश की, लेकिन वे ऐसा करने में असफल रहे. इससे गुस्साए बदमाशों ने लोगों पर फायरिंग कर दी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद बाद वे दुकान में डिस्प्ले में रखे सोने के गहने लेकर नौ दो ग्यारह हो गए.

    इलाके में फैली सनसनी

    बताया जा रहा है कि आरोपियों ने तीन बार करीब से फायरिंग की, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में से एक का नाम सुखदेव बताया जा रहा है, जिसे दो गोलियां लगी हैं. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. नागोल में घटी इस गोलीबारी की घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. लोग बैखौफ बदमाशों के इस रवैये से खौफ में है. इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की.

  • एक बार फिर मवेशी से टकराई गांधीनगर मुंबई वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस  ट्रेन, फ्रंट पैनल को पहुंचा नुकसान

    एक बार फिर मवेशी से टकराई गांधीनगर मुंबई वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस  ट्रेन, फ्रंट पैनल को पहुंचा नुकसान

     

     

    नई दिल्ली : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर हादसे का शिकार हुई है। गुजरात में उदवाड़ा और वापी स्टेशन के बीच गुरुवार शाम गांधीनगर मुंबई वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन एक मवेशी से टकरा गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया है कि इस टक्कर से ट्रेन के फ्रंट पैनल को नुकसान पहुंचा है। इस रूट में यह ट्रेन 2 महीने पहले शुरू हुई थी।

    रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार घटना उदवाड़ा और वापी के बीच क्रॉसिंग गेट नंबर 87 के पास गुरुवार को शाम करीब 6:23 पर हुई। कुछ देर रुकने के बाद शाम 6:35 पर ट्रेन दोबारा रवाना हो गई। हालांकि हादसे के बाद यात्रियों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ, सभी यात्री सुरक्षित हैं।

    बंदे भारत एक्सप्रेस के साथ जानवर से टकराने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार वंदे भारत ट्रेन जानवरों से टकरा चुकी है। इससे पहले वंदे भारत ट्रेन 29 अक्टूबर को बैल से टकरा गई थी। वहीं 6 अक्टूबर को भारत की हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत जानवर के साथ हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में ट्रेन के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा था।

  • अमृतसर से बर्मिघम जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में आचानक आई खराबी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

    You are currently viewing अमृतसर से बर्मिघम जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में आचानक आई खराबी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

    Air India flight from Amritsar to Birmingham suddenly malfunctioned, passengers were in trouble

    अमृतसर से बर्मिघम जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में आचानक आई खराबी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

     

    अमृतसरः महानगर के गुरु अमरदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वीरवार को इंग्लैंड के बर्मिंघम जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि अमृतसर से बर्मिघम जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान ने आज दोपहर 1.45 बजे एयर इंडिया की उड़ान रवाना होने वाली थी कि अचानक विमान के सिस्टम में कुछ खराबी आने से यात्रियों को सूचना मिली कि उड़ान नहीं जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों को पहले 4 बजे, फिर 6 बजे और फिर रात 9 बजे उड़ान जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन रात्रि 10 बजे तक भी उड़ान नहीं निकली। देर रात्रि तक भी उड़ान का कुछ अता-पता नहीं चला। यात्रियों का कहना है कि यहां जाने वाले यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है, न ही उनके लिए किसी होटल इत्यादि में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

    इस संबंध में एयर इंडिया के स्थानीय महाप्रबंधक ने बताया कि विमान के किसी सिस्टम में खराबी आ गई है। उसका कोई पार्ट डैमेज हुआ है। उन्होंने कहा कि स्पेयर पार्ट को दिल्ली से मंगवाया गया है। शुक्रवार सुबह तक विमान ठीक हो जाएगा और दोपहर 12.30 बजे यह उड़ान रवाना होगी। एयर इंडिया यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रख रहा है, उन्हें किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं होगी।

  • तरनतारन में बीएसएफ ने खेत से 5 किलो हेरोइन और एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन किया बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    You are currently viewing तरनतारन में बीएसएफ ने खेत से 5 किलो हेरोइन और एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन किया बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    BSF recovered 5 kg of heroin and a hexacopter drone from the farm in Tarn Taran, police engaged in investigation BSF recovered 5 kg of heroin and a hexacopter drone from the farm in Tarn Taran, police engaged in investigation

    तरनतारन में बीएसएफ ने खेत से 5 किलो हेरोइन और एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन किया बरामद, जांच में जुटी पुलिस

     

     

    तरनतारनः जिले के अंतर्गत आती भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब बीएसएफ ने एक खेत से 5 किलो हैरोइन तथा एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की। बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा लगातार इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि इस संबंधी पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के एक संयुक्त अभियान में छह रोटर वाला एक मानव रहित हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया।

    पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ट्वीट किया,‘बीएसएफ के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान में तरन तारन पुलिस ने आधुनिक तकनीक से लैस एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन और भारत-पाक सीमा के पास खेतों से 5 किलोग्राम हेरोइन के पैकेट बरामद किए हैं,’हेरोइन ड्रोन से ही गिराई गई थी। देश के अंदर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लगातार हेरोइन और हथियार की तस्करी कराई जा रही है। ये कोई पहला मामला नहीं है जब पुलिस ने कार्रवाई की हो. पहले भी बीएसएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन में पुलिस ऐसी कार्रवाई कर चुकी है. फिलहाल पुलिस हेरोइन को बरामद कर जांच में जुट गई है। हेरोइन की कीमत लगभग 35 करोड़ बताई जा रही है, पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही है।

    गौरतलब है कि 28 नवंबर को बीएसएफ ने अमृतसर और तरन तारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था. दो हेक्साकॉप्टर में करीब 10 किलो हेरोइन थी, जिसे बीएसएफ जवानों ने बरामद किया था. बताया गया कि अमृतसर में BSF की महिला जवानों ने बॉर्डर के अंदर दाखिल हुए ड्रोन को मार गिराया था।

  • JNU में दीवारों पर ‘ब्राह्मण विरोधी स्लोगन’ लिखने पर पुलिस ने मामला किया दर्ज , जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

    JNU में दीवारों पर ‘ब्राह्मण विरोधी स्लोगन’ लिखने पर पुलिस ने मामला किया दर्ज , जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

    नई दिल्ली: हमेशा विवादों से घिरे रहने वाला दिल्ली में स्थित देश का नामी संस्थान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय एक बार फिर से चर्चा में है। जेएनयू को लेकर एक बड़ा विवाद पैदा हो गया है। यूनिवर्सिटी कैंपस में जगह-जगह दीवारों पर ब्राह्मणों और बनियों के खिलाफ नारे लिखे गए हैं। जेएनयू के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की दीवारों पर असामाजिक तत्वों ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अमर्यादित नारे लिखे। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली पुलिस से इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ IPC की धारा 153A/B, 505, 506, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है और जांच में जुट गई है।

    दिल्ली स्थित जवाहर नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर स्थित कई इमारतों की दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी नारे लिखे गए। इसके फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी के छात्रों ने दावा किया कि ब्राह्मण और बनिया समुदाय के खिलाफ नारों के साथ स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज-द्वितीय की इमारत में तोड़फोड़ की गई। इस पूरे प्रकरण पर जेएनयू प्रशासन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    दीवारों पर लिखे नारों में से कुछ नारे हैं, ‘‘ब्राह्मण परिसर छोड़ो”, ‘रक्तपात होगा’, ‘ब्राह्मण भारत छोड़ो’ और ‘ब्राह्मणों और बनिया, हम तुम्हारे पास बदला लेने आ रहे हैं।’ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से सबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीबीपी) ने इस प्रकरण के लिए वाम पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है।

    एवीबीपी की जेएनयू इकाई के अध्यक्ष रोहित कुमार ने कहा, ‘‘एवीबीपी शैक्षणिक परिसर में वामपंथी गुंडों द्वारा की गई तोड़-फोड़ की निंदा करती है। वामपंथियों ने जेएनयू स्थित स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज-द्वितीय की इमारत पर अपशब्द लिखे हैं। उन्होंने मुक्त सोच रखने वाले प्रोफेसरों के धमकाने के लिए उनके चेंबर को विकृत किया है।”

    उन्होंने कहा, ‘‘शैक्षणिक स्थान का इस्तेमाल बहस और चर्चा के लिए की जानी चाहिए न कि समाज और विद्यार्थियों में वैमनस्य पैदा करने के लिए।”जेएनयू शिक्षकों के संगठन ने भी तोड़-फोड़ की ट्वीट कर निंदा की है और इसके लिए ‘वामपंथी उदारवादी गिरोह’ को जिम्मेदार ठहराया है।