केंद्र ने FM रेडियो चैनलों को जारी की एडवाइजरी ,नशे और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गाने न चलाएं

केंद्र ने FM रेडियो चैनलों को जारी की एडवाइजरी ,नशे और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गाने न चलाएं

नई दिल्ली : एफएम रेडियो चैनलों पर नशा और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गानों को लेकर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने निर्देश जारी करते हुए एफएम रेडियो चैनलों को चेताया है। मंत्रालय ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि इसका उलंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि कुछ एफएम रेडियो चैनल ऐसे गाने चला रहे हैं, जो शराब, ड्रग्स, हथियार, गैंगस्टर और बंदूक संस्कृति का महिमामंडन करते हैं। ऐसे गीतों या सामग्री का प्रसारण आकाशवाणी कार्यक्रम संहिता का उल्लंघन है और केंद्र सरकार को अनुमति के निलंबन और प्रसारण पर रोक लगाने के लिए प्रतिबंध लगाने का अधिकार है।

मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि निर्धारित नियमों और शर्तो का सख्ती से पालन करें और शराब, ड्रग्स, गन कल्चर समेत आसामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले किसी भी कंटेंट का प्रसारण न करें। मंत्रालय ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के माननीय उच्च न्यायालय ने न्यायिक नोट लिया है कि ऐसी सामग्री प्रभावशाली उम्र के बच्चों को प्रभावित करती है। इसके अलावा यह गैंगस्टरों की संस्कृति को जन्म देता है।

सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में ये भी कहा गया है कि किसी भी प्रकार का उल्लंघन होने पर ग्रांट ऑफ परमिशन एग्रीमेंट (जीओपीए) और माइग्रेशन ग्रांट ऑफ परमिशन एग्रीमेंट (एमजीओपीए) में निर्धारित नियमों और शर्तो के अनुसार उचित मानी जाने वाली दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *