Punjab Police का बड़ी कार्यवाही ; फिरोजपुर से पांच AK-47 राइफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार किए बरामद..

 Punjab Police का बड़ी कार्यवाही ; फिरोजपुर से पांच AK-47 राइफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार किए बरामद..

5 एके-47 राइफल, 5 पिस्टल और 9 मैगजीन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल

 

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की अपराध पर लगाम लगाने की कार्रवाई हर दिन जारी है। इसी के तहत पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के साथ चलाए संयुक्त ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

प्रथम जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के साथ संयुक्त अभियान में फिरोजपुर से 5 एके-47 राइफल, 5 पिस्टल और 9 मैगजीन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने खुद ट्वीट कर के दी है।

उन्होंने लिखा की 13 किलो हेरोइन जब्ती के बाद पंजाब पुलिस इंडिया और बीएसएफ ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में फिरोजपुर से 5 एके 47 राइफल, पांच पिस्तौल व 9 मैगजीन बरामद की है। सीएम भगवंत मान को टैक करते हुए लिखा की सीएम के विजन के मुताबिक पंजाब को सेफ एंड सेक्योर रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *