Category: NATIONAL

  • ठिठुरन बढ़ने से इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…

    ठिठुरन बढ़ने से इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…

     

     ठिठुरन बढ़ने से इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…

     

    IMD Weather Alert: मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक दक्षिण भारत के कई हिस्सों में लगातार हल्की से मध्यम बारिश होगी. वहीं नवंबर के आखिरी दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है.

     

    भारत के ज्यादातर हिस्सों में सर्दियां आ गई हैं. दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा के साथ राजस्थान के तापमान में भी कमी दर्ज हो रही है. राजस्थान के फेतहपुर शेखावाटी में तो कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. दिल्ली में पिछले 72 घंटों से न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो रहा है, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री कम है.

    देश के मौसम का हाल
    इस बीच मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में कुछ और गिरावट आ सकती है. हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. वहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है. अगले 3 दिनों के दौरान बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है. वहीं देश के बाकी हिस्सों में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना जताई गई है.

    दिल्ली के मौसम का हाल
    आईएमडी (IMD) के मुताबिक 25 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री तक जा सकता है. वहीं, अगर प्रदूषण की बात करें तो, तेज हवाओं के चलते प्रदूषण से कुछ राहत मिली थी लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक, हवा की रफ्तार में कमी के साथ शुक्रवार से एक बार फिर प्रदूषण में बढ़त देखने को मिल सकता है.

    यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर, उन्नाव और आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है. वहीं पश्चिमी यूपी की बात करें तो गाजियाबाद और नोएडा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है.

    यहां बारिश का पूर्वानुमान

    आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक आज दक्षिण भारत के तमिलनाडु, दक्षिणी कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, अंडमान-निकोबार और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज भी बारिश होगी. तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और तेलंगाना और गोवा में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है.

  • दिल्ली : भागीरथ पैलेस इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में लगी भीषण आग

    दिल्ली : भागीरथ पैलेस इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में लगी भीषण आग

     

    नयी दिल्ली – राष्ट्रीय राजधानी के चांदनी चौक स्थित भागीरथ पैलेस इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में गुरूवार रात तकरीबन सवा नौ बजे भीषण आग लग गयी।

    दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए 31 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। अग्निशमन विभाग को रात में साढ़े नौ बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद आग बुझाने के लिए दमकल की गाडियों के साथ अग्निशमन कर्मियों को मौके पर भेजा गया। आग इतनी भीषण लगी थी कि देखते ही देखते करीब बीस दुकानों में आग फैल गयी। इस घटना के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गयी और धुएं के गुब्बार दिखाई देने लगे।

    आग बुझाने के लिए दमकल की 15 से 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद है और अग्निशमन कर्मियों के अलावा पुलिस और अन्य बल आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे है। तंग एवं सकरी गलियों की वजह से आग बुझाने में दमकलकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बहरहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। गौरतलब है कि भागीरथ पैलेस राजधानी का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक मार्केट है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

  • पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक, NSG ने मार गिराया ड्रोन

    पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक, NSG ने मार गिराया ड्रोन

     

     

    नई दिल्ली – गुजरात चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियां जमकर चुनाव प्रचार कर रही है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने गढ़ गुजरात में मतदाताओं को रिझाने में पूरी ताकत झोंक दी है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात दौरे के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने की तैयारी थी। हालांकि, एनएसजी ने इस साजिश को नाकाम कर दिया है।

    कथित तौर पर सुरक्षा एजेंसियों को अहमदाबाद जिले के बावला में एक ड्रोन नजर आया था, यहीं पर प्रधानमंत्री की रैली होनी थी। पीएम की रैली के तहत सुरक्षा कारणों से इस क्षेत्र को ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित किया गया था, जिसके बाद ड्रोन को एनएसजी ने मार गिराया। हालांकि, अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय या पुलिस की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ड्रोन में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इसे क्यों उड़ाया गया था। सूत्रों के मुताबिक, यह घटना शाम चार बजकर 30 मिनट पर हुई। इस मामले में एक शख्स को हिरासत में भी लिया गया है।

    वहीं ये भी सामने आया कि बावला में पीएम के रैली स्थल के पास वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए निजी फोटोग्राफर ने ड्रोन उड़ाया था। जैसे ही सुरक्षा अधिकारियों की नजर ड्रोन पर पड़ी, उन्होंने उसे नीचे उतरवाया। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान कश कालू भाई, निकुल रमेश भाई परमार व राजेश प्रजापति के रूप में हुई है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में ‘नो फ्लाई जोन’ का उल्लंघन करने के चलते प्राथमिकी दर्ज की है।

  • पीट-पीट कर बीजेपी पार्षद को मार डाला, हैवानियत की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

    पीट-पीट कर बीजेपी पार्षद को मार डाला, हैवानियत की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

     

     

    ग्वालियर में मुरार केंटोमेंट एरिया के बीजेपी पार्षद शैलू कुशवाह की बीती रात हत्या कर दी गई. मृतक की पत्नी राधा कुशवाहा का आरोप है कि लाठी-सरियों से शैलू को पीटा गया. अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

    लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बीजेपी पार्षद को मार डाला, हैवानियत की Video वायरल

    पुलिस ने बीजेपी पार्षद की मौत के आरोप में पांच आरोपियों को नामजद किया

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मुरार केंटोमेंट एरिया के बीजेपी पार्षद शैलू कुशवाह की बीती रात हत्या कर दी गई. मृतक की पत्नी राधा कुशवाहा का आरोप है कि लाठी-सरियों से शैलू को पीटा गया है. लहूलुहान हालत में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड दिया. आरोपियों की संख्या 5 बताई जा रही है. जबकि हत्या की वजह पूर्व रंजिश बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को नामजद किया है. जिनमें से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.

    वहीं शैलू की हत्या से नाराज लोगों ने आज सुबह मुरार थाने का घेराव करते हुए थाने के बाहर चक्का जाम कर दिया. नाराज परिजनों की मांग है कि सभी आरोपियों की फौरन गिरफ्तारी किया जाए. उनके मकान तोड़े जाएं और सुरक्षा के लिहाज से परिजन को शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं.

    पुलिस कर रही है आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड चेक

    शैलू की हत्या से गुस्साए कुशवाह समाज के लोगों ने आज सुबह मुरार थाने का घेराव करते हुए चक्काजाम कर दिया. आक्रोशित लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और उनकी मांग है कि सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, उनके मकान तोड़े जाएं और शैलू के परिजन को सुरक्षा के लिए शस्त्र लाईसेंस दिए जाएं. इधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश दंडोतिया का कहना है कि शैलू बीती रात कुछ लोगों के साथ पार्टी कर रहा था, जिन्होने रंजिश के चलते पीट पीटकर शैलू की हत्या कर दी.

  • POK पर ट्वीट करके पंगे में पड़ी एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा,भाजपा ने जताया कड़ा विरोध, मांगनी पड़ी माफी

    POK पर ट्वीट करके पंगे में पड़ी एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा,भाजपा ने जताया कड़ा विरोध, मांगनी पड़ी माफी

     

    मुंबई -एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा नए पंगे में पड़ गई है। यह पंगा उनके एक ट्वीट से पड़ा। अभिनेत्री ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (Pok) को लेकर ट्वीट किया, जिसको लेकर बवाल मच गया है। ऋचा ने सेना के एक अधिकारी के बयान वाले एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए ‘गलवान सेज़ Hi’ लिखा। अब सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट की जमकर आलोचना हो रही है। भाजपा नेताओं ने इसे शर्मनाक बताया है और कार्रवाई की मांग की है। विवाद बढ़ने पर एक्ट्रेस ने एक बयान जारी कर के माफी मांग ली है।

    आपको बता दें कि इसी मंगलवार को उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि भारतीय सेना POK को वापस लेने के लिए तैयार है और उसे सिर्फ सरकार के आदेश का इंतजार है। इसी बयान को कोट करते हुए अभिनेत्री ने ट्विटर पर लिखा….’गलवान हाय कह रहा है’…। फिल्म डायरेक्ट अशोक पंडित को तो इसपर इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने ट्वीट कर मुंबई पुलिस कमिश्नर से ऋचा पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- मैं अपील करता हूं@CPMumbaiPolice@मुंबई पुलिस से कि हमारे सुरक्षा बलों का मजाक उड़ाने और गाली देने के लिए अभिनेत्री #ऋचा चड्ढा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करें। ये हमेशा से ही राष्ट्रवादी ताकतों के प्रति नफरत फैलाने का काम करती रही हैं।

  • पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर भारतीय सेना के बयान से पाकिस्तान में मची खलबली, आया पाकिस्‍तानी सेना का रिएक्शन

    You are currently viewing पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर भारतीय सेना के बयान से पाकिस्तान में मची खलबली, आया पाकिस्‍तानी सेना का रिएक्शन

    Indian Army’s statement on Pakistan Occupied Kashmir created panic in Pakistan, Pakistani army’s reaction came

    पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर भारतीय सेना के बयान से पाकिस्तान में मची खलबली, आया पाकिस्‍तानी सेना का रिएक्शन

     

    नई दिल्लीः पाक अधिकृत कश्मीर पर भारतीय सेना की ओर से दिये गए बयान से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। जिसके बाद अब इस पर पाकिस्तानी सेना का रिएक्शन सामने आया है। जिसमें पाकिस्‍तान सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने ट्वीट कर कहा है कि भारतीय सेना के विचार उनकी घरेलू राजनीति के अनुरूप ही हैं और तथाकथित लॉन्च-पैड और आतंकवादियों के निराधार आरोप से वे हमारा ध्यान भटकाना चाहते हैं। पाकिस्‍तान का कहना है कि भारत की तरफ से ऐसे बयान जम्‍मू कश्‍मीर में जारी मानवाधिकार हनन से ध्‍यान हटाने के लिए दिए जा रहे हैं।

    आईएसपीआर की तरफ से किए गए एक के बाद एक ट्वीट में कहा गया है कि भारतीय सेना की तरफ से आजाद जम्‍मू कश्‍मीर को लेकर जताई गई चिंता बेबुनियाद है। डीजी आईएसपीआर ने कहा, “भारतीय सेना के ऑफिसर के बुलंद दावे और वास्तविक महत्वाकांक्षा बौद्धिक रूप से अपमानजनक है। पाकिस्तानी सेना एक ताकत है और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की समर्थक है। शांति की यह इच्छा हमारे क्षेत्र के खिलाफ किसी भी दुस्साहस या आक्रामकता को विफल करने की हमारी क्षमता और तैयारी से मेल खाती है।”

    बता दें कि उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि आतंकवदी कभी भी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे। पीओके के विषय पर संसद में प्रस्ताव पास हो चुका है। इसमें कुछ भी नया नहीं है। यह संसद के प्रस्ताव का हिस्सा है। भारतीय सेना सरकार के हर आदेश के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार जब भी आदेश देगी सेना अपनी पूरी तैयारी के साथ पीओके को वापस लेने आगे बढ़ेगी।

  • दुकान में आग लगने से 10 लाख की सम्पत्ति जलकर हुई राख

     दुकान में आग लगने से 10 लाख की सम्पत्ति जलकर हुई राख

     

    हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिला के डिडविन टिक्कर कसवा में बीती रात एक वाहन की दुकानआग लगने से 10 लाख रुपये की सम्पत्ति जल कर राख हो गयी।
    एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते हुई दमकल की एक टीम ने मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। दुकान और उसमें रखे सामान को नुकसान पहुंचा है।
    वहीं, दुकान के मालिक होशियार सिंह ने बताया कि उसने मंगलवार की रात रोज की तरह दुकान बंद की थी और देर रात आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग में दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया है।
    दमकल अधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि दुकान के पास ही वाहनों का शोरूम भी था। अगर आग और फैलती तो बड़ी घटना हो सकती थी। उन्होंने बताया कि हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
    इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

  • रहें अलर्ट ; अगर आपके पास आये बिना ऑर्डर पार्सल तो हो जाएं सावधान, ऑनलाइन शातिरों ने निकला ठगी का नया तरीका, एडवाइज़री जारी

    रहें अलर्ट ; अगर आपके पास आये बिना ऑर्डर पार्सल तो हो जाएं सावधान, ऑनलाइन शातिरों ने निकला ठगी का नया तरीका, एडवाइज़री जारी

     

     

    शिमला- साइबर अपराधियों ने आनलाईन खरीददारी करने वाले लोगों को ठगने का अनोखा तरीका ईजाद किया है। इसके तहत बिना ऑर्डर किए ही कैश ऑन डिलिवरी का पार्सल व्यक्ति के घर आता है और जब व्यक्ति इसे लेने से इनकार करते हैं तो ऑर्डर कैंसल करने के लिए ओटीपी मांगा जाता है। जैसे ही व्यक्ति ओटीपी बताता है तो कुछ ही सैकेन्ड में उसके खाते से रकम उड़ जाती है।

    साइबर क्राइम शिमला के एएसपी भूपेंद्र सिंह नेगी ने एडवाइजरी जारी करते हुए आमजन से साइबर ठगों के झांसे में आने से बचने के लिए जागरूक व सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आमजन जागरुकता से ही साइबर अपराधियों के चंगुल में आने से बच सकते हैं। इन ठगो से बचने का सबसे बडा उपाय जागरुकता है।

    उन्होंने कहा कि शातिरों ने साइबर ठगी का नया तरीका ढूंढा है। साइबर ठगों द्वारा किसी व्यक्ति के पते पर कोरियर के जरिए एक पार्सल भेजा जाता है जो उसने कभी ऑर्डर ही नहीं किया होता। ऐसे में व्यक्ति ऑर्डर रिसीव करने से मना कर देगा। इसके बाद असली खेल शुरू होता है।

    दरअसल डिलिवरी बॉय उस पार्सल भेजने वाले को फोन लगाएगा जिसका नंबर ‘कस्‍टमर केयर’ के रूप में लेबल पर दिया होगा। पीड़ित की फोन पर बात कराई जाएगी। उसे समझाया जाएगा कि अगर ऑर्डर उसने नहीं किया तो कैंसिल करा सकता है। बस इसके लिए मोबाइल पर आया ओटीपी बताना होगा। पीछा छुड़ाने के लिए पीड़ित व्यक्ति जल्‍दबाजी में ओटीपी बता देता है और यहीं पर चूक हो जाती है। कॉल पर ओटीपी मिलते ही दूसरी ओर बैठे ठग शिकार का बैंक खाता खाली कर देते हैं।

    एएसपी भूपेंद्र सिंह नेगी ने एडवाइजरी में कहा कि कोई भी ऑनलाइन ऑर्डर आने पर उसे सावधानी से रिसीव करें। बिना बुकिंग कोई भी पार्सल आने पर उसे लेने से साफ इनकार कर दें तथा किसी भी तरह का ओटीपी न बताये। कोई भी शक होने या ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें। इसके अलावा साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत कर सकते हैं।

  • पूर्व एडीजीपी के खिलाफ विजिलेंस ने कसा शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच की शुरू

    पूर्व एडीजीपी के खिलाफ विजिलेंस ने कसा शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच की शुरू

     

    चंडीगढ़ : आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ने पंजाब के पूर्व एडीजीपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार कि विजिलेंस ने राकेश चन्द्रा के न्यू चंडीगढ़ स्थित फार्म हाउस में दबिश दी है। विजिलेंस की टीम के साथ पीडब्ल्यूडी के अधिकारी रमन गोयल भी उनके साथ मौजूद थे । रिटायर एडीजीपी के नयागांव स्थित फार्म हाउस में विजिलेंस की टेक्निकल टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

    जानकारी के अनुसार रिटायर ए.डी.जी.पी. राकेश चंद्रा पर जंगलात विभाग की जमीन पर कब्जा करने के आरोप हैं। आपको बता दें कि उनका फार्म हाउस 3 एकड़ जमीन पर बना हुआ है और कहा जा रहा है कि यह जमीन जंगलात विभाग की है जिसपर उन्होंने कब्जा किया हुआ है।

  • उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई, जानिए किस वजह से हुई ये दुर्घटना…

    उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई, जानिए किस वजह से हुई ये दुर्घटना…

     

     

    पिहोवा -हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफिला बुधवार को हादसे का शिकार हो गया। काफिले में शामिल पीसीआर आपस में टकरा गई। यह हादसा काफिले के सामने गोवंश के आने से कम हुआ। हालांकि डिप्टी सीएम सुरक्षित हैं। गाैवंश को बचाने के लिए जब वाहवों ने स्पीड कम की तो पीसीआर आपस में टकरा गई। हादसे में घायल पुलिस कर्मचारी व होमगार्ड को पिहाेवा के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है