POK पर ट्वीट करके पंगे में पड़ी एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा,भाजपा ने जताया कड़ा विरोध, मांगनी पड़ी माफी

POK पर ट्वीट करके पंगे में पड़ी एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा,भाजपा ने जताया कड़ा विरोध, मांगनी पड़ी माफी

 

मुंबई -एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा नए पंगे में पड़ गई है। यह पंगा उनके एक ट्वीट से पड़ा। अभिनेत्री ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (Pok) को लेकर ट्वीट किया, जिसको लेकर बवाल मच गया है। ऋचा ने सेना के एक अधिकारी के बयान वाले एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए ‘गलवान सेज़ Hi’ लिखा। अब सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट की जमकर आलोचना हो रही है। भाजपा नेताओं ने इसे शर्मनाक बताया है और कार्रवाई की मांग की है। विवाद बढ़ने पर एक्ट्रेस ने एक बयान जारी कर के माफी मांग ली है।

आपको बता दें कि इसी मंगलवार को उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि भारतीय सेना POK को वापस लेने के लिए तैयार है और उसे सिर्फ सरकार के आदेश का इंतजार है। इसी बयान को कोट करते हुए अभिनेत्री ने ट्विटर पर लिखा….’गलवान हाय कह रहा है’…। फिल्म डायरेक्ट अशोक पंडित को तो इसपर इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने ट्वीट कर मुंबई पुलिस कमिश्नर से ऋचा पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- मैं अपील करता हूं@CPMumbaiPolice@मुंबई पुलिस से कि हमारे सुरक्षा बलों का मजाक उड़ाने और गाली देने के लिए अभिनेत्री #ऋचा चड्ढा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करें। ये हमेशा से ही राष्ट्रवादी ताकतों के प्रति नफरत फैलाने का काम करती रही हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *