Category: NATIONAL

  • BJP ने आप के नेताओं पर लगाये बड़े आरोप- MCD चुनाव के लिए मांगा गया पैसा,जारी किया स्टिंग का वीडियो..

    BJP ने आप के नेताओं पर लगाये बड़े आरोप- MCD चुनाव के लिए मांगा गया पैसा,जारी किया स्टिंग का वीडियो..

    BJP ने आप के नेताओं पर लगाये बड़े आरोप- MCD चुनाव के लिए मांगा गया पैसा,जारी किया स्टिंग का वीडियो..

     

      बीजेपी ने आप (AAP) पर आज एक और बड़ा खुलासा किया है. बीजेपी ने आप नेता बिंदु श्रीराम से टिकट के बदले पैसे मांगने का स्टिंग जारी किया. आप नेता बिंदु का आरोप है कि उनसे एमसीडी चुनाव में टिकट के बदले 80 लाख रुपये मांगे गए.

     

    बीजेपी (BJP) ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर एमसीडी चुनाव (MCD Polls) में टिकट के बदले उम्मीदवारों से पैसे लेने का आरोप लगाया है. बीजेपी ने आप नेता बिंदु श्रीराम द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी किया है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि आप नेता बिंदु रोहिणी डी से टिकट मांग रही थीं, उनसे टिकट के बदले 80 लाख रुपये मांगे गए. स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी करने के बाद बीजेपी ने आप के कई बड़े नेताओं पर इस भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप लगाए हैं.

     

    आप के स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी

    बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आज मैं केजरीवाल के खिलाफ बड़ा खुलासा करने जा रहा हूं. आप नेता बिंदु श्रीराम ने जिस तरह से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी वो सराहनीय है. संबित पात्रा ने कहा कि आज एक और स्टिंग सामने आया है. स्टिंग के कल्चर को सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया था. ये स्टिंग बेहद चौंकाने वाला है. हमारे साथ बिंदु मौजूद हैं जिन्होंने इस स्टिंग के खुलासे में बड़ी भूमिका निभाई है. ये रोहिणी के वार्ड 54 D सीट का स्टिंग है.

    80 लाख रुपये में टिकट का सौदा

    संबित पात्रा ने कहा कि इस स्टिंग में 80 लाख रुपये में टिकट का सौदा किया जा रहा है, स्टिंग में कहा गया कि सीट की बुकिंग हो गई है. अगर अपनी सीट बुक करानी है तो पूरा पैसा अभी दें. बीजेपी के आरोप के मुताबिक, कुल 82 लाख रुपये लेने की बात हुई. पहली किस्त 21 लाख, दूसरी किस्त 40 लाख और तीसरी किस्त 21 लाख देने की बात हुई. तीसरी 21 लाख की किस्त में से 10 लाख सीधे और 11 लाख रुपये का चेक आप पार्टी के नाम से देने की बात की गई.

    बीजेपी ने की गिरफ्तारी की मांग

    बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अभी आपने देखा कि कट्टर ईमानदार वाले कितने कट्टर भ्रष्टाचारी हैं. इसी स्टिंग में दिनेश श्राफ ने ये भी बताया कि विधानसभा चुनाव में भी पैसा का खेल हुआ. नगर निगम के साथ-साथ विधानसभा के टिकट भी बेचे गए. जो पैसा दे सकता है सिर्फ उसे ही टिकट मिलेगा. उन्होंने कहा कि हम इस बात की जांच की मांग करते हैं. ACB इनको जल्द से जल्द गिरफ्तार करे.

    बिंदु श्रीराम ने लगाए गंभीर आरोप

    स्टिंग करने वाली महिला बिंदु श्रीराम ने कहा कि आप पार्टी पूरी दिल्ली में टिकट बेच रही है. मैने हिम्मत की और ये स्टिंग किया. दुर्गेश पाठक को बताया, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया. ये छोटा गैंग नही है. ये नीचे से लेकर ऊपर तक काम कर रहे हैं. इस गैंग के सरदार अरविंद केजरीवाल हैं. धनवान को टिकट बेचा जा रहा है और कार्यकर्ता को कोई सुनवाई नहीं है.

  • जानें कहां के अस्पताल में आवारा कुत्तों ने नोच ली शव की आंखें

    जानें कहां के अस्पताल में आवारा कुत्तों ने नोच ली शव की आंखें

     

    आयोध्या :5 एक चौंकाने वाली घटना में अयोध्या के एक सरकारी अस्पताल में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने एक शव की आंखें निकाल लीं। शव अस्पताल परिसर में लावारिस हालत में पड़ा था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक वार्ड में दीवार के पास लाश पड़ी दिखाई दे रही है।

    स्थानीय लोगों ने दावा किया कि लोगों ने कुत्तों को भगाया और इसकी सूचना पुलिस और अस्पताल प्रशासन को दी। अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार राजा ने स्वीकार किया कि घटना अस्पताल में हुई थी। उन्होंने कहा, मुझे बताया गया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और अस्पताल परिसर में घूमता रहता था। अयोध्या जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सी.बी.एन. त्रिपाठी (सीएमएस) ने कहा, “शख्स कुछ दिन पहले वार्ड छोड़ गया था।”

  • रेल हादसा : पटरी से उतर मालगाड़ी के डिब्बे स्टेशन पर चढ़े , कई लोगों को कुचला; 2 की हुई मौत,जानिए कहां हुई ये दुर्घटना….

    रेल हादसा : पटरी से उतर मालगाड़ी के डिब्बे स्टेशन पर चढ़े , कई लोगों को कुचला; 2 की हुई मौत,जानिए कहां हुई ये दुर्घटना….

     

    जाजपुर : ओडिशा के जाजपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जाजपर जिले के कोरेई रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। इस खौफनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग गंभर रूप से घायल हुए हैं।

    जानकारी के मुताबिक, ईस्ट कोस्ट रेलवे के अंतर्गत आने वाले कोरई स्टेशन पर आज तड़के एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी के डिब्बे प्लेटफॉर्म पर बने वेटिंग हाल और टिकट काउंटर तक पहुंच गए। इस दौरान 2 यात्री इसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि कई अन्य बुरी तरह घायल हो गए।

    हादसे से दो रेल लाइनें अवरुद्ध हो गईं। स्टेशन भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। राहत दल, रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मालगाड़ी के डिब्बों के नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने हादसे को दुखद बताते हुए कहा कि किस वजह से यह दुर्घटना हुई है, यह जानने के लिए जांच के निर्देश दिए गए हैं। हादसे के बाद अप और डाउन दोनों सेवा को बंद कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह 6:40 पर यह हादसा हुआ।

    जाजपुर के पुलिस अधीक्षक राहुल पीआर ने कहा कि बड़ी संख्या में यात्री कोरेई स्टेशन पर बलौर-भुवनेश्वर डीएमयू में सवार होने का इंतजार कर रहे थे, तभी वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई और उसके कई डिब्बे प्लेटफॉर्म पर चढ़ गए, जिसने इंतजार कर रहे लोगों को कुचल दिया। उन्होंने कहा, ‘दुर्घटना में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे सहित 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हमें आशंका है कि बोगियों के नीचे कई अन्य लोग फंसे हो सकते हैं। एक बड़ा बचाव अभियान शुरू हो गया है।’

    हादसा स्थल पर मौजूद रेलवे के अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि स्टेशनों से गुजरते वक्त मालगाड़ियों की रफ्तार धीमी होनी चाहिए, लेकिन बेपटरी हुई मालगाड़ी की गति तेज थी। एक अधिकारी ने कहा, ‘दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कुछ मालगाड़ी के कुछ वैगन स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर भी चढ़ गए, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्टेशन भवन का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।’ मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। ईसीओआर ने एक मेडिकल टीम को घटनास्थल पर भेजा है।

  • इंजन में खराबी के बाद KF-16 लड़ाकू विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित बच निकलने में रहे कामयाब

    इंजन में खराबी के बाद KF-16 लड़ाकू विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित बच निकलने में रहे कामयाब

     

     

    सियोल : दक्षिण कोरिया का एक केएफ-16सी लड़ाकू विमान रविवार को एक उड़ान मिशन के दौरान इंजन में खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जबकि इसका पायलट सुरक्षित बच निकला। समाचार एजेंसी योनहाप के अनुसार, 19वीं फाइटर विंग से संबंधित सिंगल-सीट जेट के पायलट ने सियोल से लगभग 85 किमी पूर्व में वोनजू में एक हवाईअड्डे से लगभग 20 किलोमीटर पश्चिम में एक पहाड़ी क्षेत्र में एक आपातकालीन इजेक्शन बनाया। सशस्त्र सेवा का हवाला देते हुए सूचना दी।

    वायुसेना ने संवाददाताओं को भेजे गए एक पाठ संदेश में कहा, इस समय पायलट सुरक्षित है और उसे वायुसेना के एयरोस्पेस मेडिकल सेंटर ले जाया जाएगा। इसमें कहा गया है कि नागरिकों को किसी तरह के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

    वायुसेना ने सर्विलांस और इमरजेंसी एसेट्स को छोड़कर अपने सभी तरह के विमानों को ग्राउंड कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि केएफ-16 विमान तब तक मैदान में रहेंगे जब तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल जाता। सशस्त्र सेवा ने दुर्घटना के कारणों की जांच करने के लिए अपने वाइस चीफ ऑफ स्टाफ के नेतृत्व में एक टीम बनाने की योजना बनाई है।

  • रफ्तार का कहर ; कंटनेर ने बेकाबू हो कर 48 वाहनों को रौंदा, 50 से ज्यादा लोग घायल; सामने आई हादसे की तस्वीरें…

    रफ्तार का कहर ; कंटनेर ने बेकाबू हो कर 48 वाहनों को रौंदा, 50 से ज्यादा लोग घायल; सामने आई हादसे की तस्वीरें…

    पुणे : पुणे की सड़क पर रविवार को एक तेज रफ्तार बेकाबू कंटेनर ट्रक ने 48 वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें 50 लोग घायल हो गए। यह घटना रात करीब 8.30 बजे व्यस्त नावले ब्रिज पर हुई, जिससे पूरे शहर में ट्रैफिक अस्त-व्यस्त हो गया।

    संदिग्ध ब्रेक फेल होने के कारण एक कंटेनर सड़क पर वाहनों में जा घुसा, जिससे दोनों ओर का सारा यातायात रुक गया। सभी गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना में करीब 50 लोगों को चोटें आईं हैं और उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। हालांकि, छह से आठ अन्य लोगों को इलाज के लिए दो अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

    दमकल, पुणे पुलिस और बचाव दल वाहनों के पुल को साफ करने के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंचे, कई बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दमकल विभाग ने कंटेनर ट्रक की चपेट में आए वाहनों से रिस रहे तेल और पेट्रोल के पुल को साफ करने के लिए पानी का छिड़काव भी किया।

    पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार कंटनेर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी।

    सतारा से मुंबई की ओर जाने वाली सड़क पर करीब दो से तीन किमी लंबा जाम लगा हुआ है।

  • अनिंयत्रित हुए ट्रक ने सड़क किनारे पूजा कर रहे लोगों को कुचलने से छह बच्चों सहित आठ लोगों की दर्दनाक मौत..

    अनिंयत्रित हुए ट्रक ने सड़क किनारे पूजा कर रहे लोगों को कुचलने से छह बच्चों सहित आठ लोगों की दर्दनाक मौत..

     

    पटना : बिहार के वैशाली जिले में रविवार की रात महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के निकट एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने सड़क किनारे पूजा कर रहे लोगों को कुचल दिया जिसमें छह बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई तथा कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार की रात कुछ लोग महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक एक पेड़ के नीचे पूजा कर रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक आया और पूजा कर रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे के ट्रक पीपल के पेड़ से टकराकर रुक गया और उसके बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।

    सूत्रों ने बताया कि हादसे में 6 बच्चे समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में मिट्ठू राय की आठ वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी, सुरेंद्र राय की 12 वर्षीय पुत्री सुरुचि कुमारी, मनोज राय की आठ वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी, संजय राय की आठ वर्षीय पुत्री शिवानी एवं 10 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी, रविंद्र राय के 20 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार, सुरेश राय की 10 वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी एवं उमेश राय के 17 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार शामिल है।

    PM ने किया मुआवजे का ऐलान
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपए मुआवजा और घायलों को इलाज के लिए पचास हजार रुपए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से देने की घोषणा की है।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस घटना को दुखद बताते हुए मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुरूप मृतकों के परिजनों को अविलंब अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने और सभी घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

  • LAC पर -40 डिग्री तापमान में भी गिद्द सी नजरें गड़ाए हैं भारतीय जवान,ताकि ड्रैगन न कर सके कोई नापाक हरकत…

    LAC पर -40 डिग्री तापमान में भी गिद्द सी नजरें गड़ाए हैं भारतीय जवान,ताकि ड्रैगन न कर सके कोई नापाक हरकत…

     

    चीन के कब्जे वाले अक्साई चिन में पीएलए पूरी तरह से तैनात है, जिसमें रॉकेट, आर्मर, आर्टिलरी और मिसाइल सपोर्ट रेजीमेंट के साथ सेना के दो डिवीजन और बॉर्डर गार्ड डिवीजन हैं.

    LAC पर गंदी नजरें टिकाए है 'ड्रैगन', -40 डिग्री तापमान में भी गिद्द सी नजरें गड़ाए हैं भारतीय जवान

    लद्दाख में सेना ने तैनात किए जवान.

    सर्दियों के मौसम में घुसपैठ की कोशिशें तेज हो जाती हैं. भारत के लिए सबसे बड़ा चैलेंज चीनी सेना की हरकतें हैं. ड्रैगन की गंदी नजरें भारतीय क्षेत्र में घुसने की हैं. LAC के आसपास इस वक्त भीषण ठंड है और बर्फबारी हो रही है. भारतीय सेना के जवान अपनी सरहद की हिफाजत के लिए हर वक्त इसका सामना कर रहे हैं. 12 नवंबर को आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट कर दिया कि चीन एलएसी के साथ-साथ बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है. उन्होंने ये भी बताया कि लद्दाख में कब्जे वाले अक्साई चिन में पीएलए सैनिकों की तैनाती में कोई खास कमी नहीं हुई.

    चीन के साथ 3,488 किलोमीटर की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) है. भारतीय सेना भीषण बर्फबारी और हाड़ कंपा देने वाली ठंड में पीएलए के पश्चिमी थिएटर कमांड और रिजर्व के रूप में लाए गए तीन संयुक्त सशस्त्र ब्रिगेड की आवाजाही पर नजर रख रही है. विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने बार-बार कहा है कि एलएसी पर शांति ही द्विपक्षीय संबंधों को बहाल करने की एकमात्र कुंजी है, जिसे मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में पीएलए के उल्लंघन के बाद गहरा झटका लगा था. 12 नवंबर को भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट कर दिया कि चीन एलएसी में उकसाने वाली हरकतें कर रहा है.

     

    17वें दौर की बातचीत अभी तय नहीं

    वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की बैठक के 17वें दौर की तारीखों को अभी भी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है. भारतीय सेना की शीतकालीन स्थिति इस बात पर भी निर्भर करेगी कि क्या तीन संयुक्त सशस्त्र ब्रिगेड (प्रत्येक ब्रिगेड में लगभग एक डिवीजन में 4,500 सैनिक हैं) अपने ठिकानों पर वापस जाएं या पश्चिमी थिएटर कमांड में गहराई वाले क्षेत्रों में तैनात रहें. जानकारी के मुताबिक जॉइंट आर्म्ड ट्रुप्स को चीन-भूटान सीमा के पास सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पार फरी दज़ोंग क्षेत्र के आसपास PLA ने रिजर्व के रूप में तैनात किया गया है.

    एलएसी पर चीन की कई सैन्य टुकड़ियां

    हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक दो अन्य PLA ब्रिगेड अरुणाचल प्रदेश में तैनात हैं. इन तीनों ब्रिगेड को पीएलए के पूर्वी और दक्षिणी थिएटर कमांड से वेस्टर्न थिएटर कमांड में शामिल किया गया था. अब जब 20वीं पार्टी कांग्रेस समाप्त हो गई है और शी जिनपिंग तीसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति चुने गए हैं तो राष्ट्रीय सुरक्षा योजनाकारों को उम्मीद है कि पीएलए ब्रिगेड अपने मूल ठिकानों पर वापस चले जाएंगे. वरना सर्दियों के दौरान भारतीय सेना की तैनाती को गहराई वाले इलाकों में अतिरिक्त बलों को मुस्तैद करना पड़ेगा.

  • बड़ी खबर; गोलीबारी से फिर दहला ये देश, पांच लोगों की मौत, 18 से अधिक घायल,जानिए पूरी खबर…

    बड़ी खबर; गोलीबारी से फिर दहला ये देश, पांच लोगों की मौत, 18 से अधिक घायल,जानिए पूरी खबर…

     

    न्यूयार्क- अमेरिका के कोलोराडो में एक समलैंगिक नाइट क्लब में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। इस घटना के बारे में कोलोराडो स्प्रिंग्स लेफ्टिनेंट पामेला कास्त्रो ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक संदिग्ध हिरासत में है और क्लब क्यू में हुए हमले के बाद घायलों का इलाज किया जा रहा है।

    कास्त्रो ने कहा कि पुलिस को शूटिंग के बारे में आधी रात से पहले शुरुआती फोन कॉल मिला था। अधिकारियों ने क्लब के अंदर एक व्यक्ति का पता लगाया जिसे संदिग्ध माना जा रहा था। उसने हमले के मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और यह कहने से इनकार कर दिया कि शूटिंग में किस तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया था।

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक क्लब क्यू ऐसी जगह है जहां केवल बालिग लोग ही जाते हैं। यह लेस्बियन और गे के लिए बनाया गया है। यहां कैरेओके, डीजे का इंतजाम होता है। रात में पार्टी चलती है। बताते चलें कि अमेरिका बीते दिनों यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया में ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोगों की जान चली गई थी। यहां हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

  • गोगी गैंग के 4 शार्प शूटर गिरफ्तार, हत्या समेत कई मामलों में थे वांछित…

     गोगी गैंग के 4 शार्प शूटर गिरफ्तार, हत्या समेत कई मामलों में थे वांछित…

    नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार को कहा कि उसने मारे गए गैंगस्टर जितेंद्र गोगी के चार शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है, जो हत्या और जबरन वसूली सहित दो दर्जन आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे थे। आरोपियों की पहचान अमन, प्रदीप, रोशन और अंकित के रूप में हुई है। डीसीपी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि एसीपी संजय दत्त और उनकी टीम चारों आरोपियों के बारे में एक गुप्त सूचना पर काम कर रही थी।

    डीसीपी रंजन ने कहा, 16 नवंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि अमन और रोशन कुछ आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भीकाजी कामा पैलेस आने वाले हैं। तभी एक टीम को तुरंत इलाके में भेजा गया। पुलिस ने वहां देखा कि अन्य दो आरोपी भी वहां मौजूद थे। चारों अलग-अलग दोपहिया वाहनों पर आए थे, सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।”

    पूछताछ में खुलासा हुआ कि जुलाई माह में अमन ने अपने साथी मुख्तार के साथ मिलकर बिंदापुर क्षेत्र में कपिल नाम के शख्स पर फायरिंग की थी। कपिल की गर्दन पर गोलियां लगीं लेकिन वह बच गया। तब से अमन फरार चल रहा था।

    अप्रैल 2017 में अमन और कपिल के बीच दुश्मनी चल रही थी, तभी उसके साथियों ने मुस्तफा की हत्या कर दी थी, जो अमन का बहुत करीबी दोस्त था और मुख्तार का बड़ा भाई था। जब वह भाग रहा था, तब अमन ने रोशन और अंकित के साथ मिलकर डकैती करने के लिए एक दोपहिया वाहन चुराया। आरोपियों ने दिल्ली छावनी में राकेश वर्मा की सोने की चेन छीनने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। तीनों ने पंकज को भी मार दिया, जिसका रोशन की पत्नी के साथ अफेयर चल रहा था।

    पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि कई बार उन्होंने अवैध शराब तस्करों और जुआरियों पर गोलियां चलाईं और पैसे वसूले, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया क्योंकि कोई शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आया।

  • डेरा प्रेमी प्रदीप के हत्याकांड में बड़ी खबर सामने आई , आरोपी को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद किया गिरफ्तार..

    डेरा प्रेमी प्रदीप के हत्याकांड में बड़ी खबर सामने आई , आरोपी को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद किया गिरफ्तार..

    डेरा प्रेमी प्रदीप के हत्याकांड में बड़ी खबर सामने आई , आरोपी को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद किया गिरफ्तार..

    MBD WEB NEWS (कोटकपूरा) डेरा प्रेमी प्रदीप के हत्याकांड में बड़ी खबर सामने आई है। डेरा प्रेमी के कातिल राज हुड्डा को काबू कर लिया गया है। इस मामले ए.जी.टी.एफ. की टीम को कामयाबी हासिल हुई है। जयपुर के राम नगर में ए.जी.टी.एफ. ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। बता दें कि राज हुड्डा हरियाणा मॉडयूल का चौथा शूटर था। पुलिस और शूटर के बीच हुई मुठभेड़ हुई। इस दौरान राज हुड्डा को गोलियां लगने से गंभीर घायल हुआ है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि राज हुड्डा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के अनुसार राज हुड्डा को 2 गोलियां लगी हैं। इसके बाद डी.जी.पी. पंजाब ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि पुलिस ने डेरा प्रेमी कत्लकांड के शूटर को जयपुर के राम नगर में एनकाउंटर में मुठभेड़ दौरान गिरफ्तार किया गया है।
    बता दें कि डेरा प्रेमी हत्याकांड मामले में पुलिस 5 शूटरों को गिरफ्तार कर चुकी है। 6वां आरोपी राज हुड्डा पुलिस की गिरफ्तर से बाहर था जिसका आज एनकाउंटर कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिक्रयोग्य है कि 10 नवंबर सुबह सवा 7 बजे डेरा प्रेमी प्रदीप की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। 6 शूटरों ने इस घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद 24 घंटे के अंदर दिल्ली पुलिस ने 3 शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया जिसमें एक जितेंदर नाम का शख्स और 2 नाबालिग थे। पंजाब पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई थी। राजस्थान के जयपुर में पंजाब पुलिस की टीम लगातार जांच में जुटी हुई थी।