Category: NATIONAL

  • मुंबई-कालीकट फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, इंजीनियरिंग जांच के बाद तकनीकी समस्या किया गया दूर

     मुंबई-कालीकट फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, इंजीनियरिंग जांच के बाद तकनीकी समस्या किया गया दूर

    मुंबई : तकनीकी समस्या के चलते मुंबई-कालीकट सेक्टर से संचालित एयर इंडिया 581 फ्लाइट सुबह उड़ान नहीं भर सकी। सुबह 6.13 बजे पुशबैक के बाद फ्लाइट में तकनीकी समस्या पाई गई, जिसके बाद 6.25 बजे वापस लौट आई। हालांकि, इंजीनियरिंग जांच के बाद तकनीकी समस्या दूर कर दी गई। अब फ्लाइट को उड़ान भरने की इजाजत दे दी गई है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है।

    इससे पहले शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में तकनीकी खराबी की खबर सामने आई थी। कोलकाता से मुंबई जा रही फ्लाइट को उड़ान भरने के महज कुछ समय बाद ही लौटना पड़ा। फ्लाइट में 156 यात्री सवार थे। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की एक फ्लाइट उड़ान भरी थी। कुछ समय बाद ही पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताया कि फ्लाइट में तकनीकी खराबी है और वह वापस लौटना चाहता है। इसके बाद फ्लाइट को वापस कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारा गया।

    गौरतलब है कि टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया के वैश्विक नेटवर्क और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिशों के बीच इसके मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने शनिवार को कहा कि एयरलाइन लंबी दूरी की इंटरनेशनल फ्लाइटों में अधिक सुविधाओं वाली इकोनॉमिक श्रेणी शुरू करने वाली है। मुंबई में जेआरडी टाटा मेमोरियल ट्रस्ट के एक कार्यक्रम में विल्सन ने कहा कि अगले एक दशक में विश्व के विमानन क्षेत्र में भारत और एयर इंडिया के प्रमुख भूमिका में आने के अवसर हैं।

    उन्होंने कहा कि एयर इंडिया घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाकर कम से कम 30 फीसदी करेगी। एयरलाइन दीर्घकालिक पुनरुद्धार योजना पर काम कर रही है और अगले पांच वर्षों में उसकी अपने बेड़े के साथ-साथ वैश्विक नेटवर्क को बढ़ाने की भी योजना है। विल्सन ने कहा, “निकट भविष्य में गलीचे, पर्दे, सीट कवर-कुशन बदले जाएंगे। हमने घरेलू उड़ानों में मैन्यू पूरी तरह से बदले हैं। इसके अलावा लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अगले महीने से अधिक सुविधाजनक इकोनॉमी श्रेणी शुरू करेंगे।”

  • तिहाड़ जेल में मसाज करवाते दिखे दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन, सीसीटीवी फुटेज हुई वायरल

    You are currently viewing तिहाड़ जेल में मसाज करवाते दिखे दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन, सीसीटीवी फुटेज हुई वायरल

    तिहाड़ जेल में मसाज करवाते दिखे दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन, सीसीटीवी फुटेज हुई वायरल

     

    नई दिल्ली: दिल्ली में केजरीवाल सरकार में मंत्री और इस समय तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का एक वीडियो फुटेज वायरल हो रहा है जिसमें वह मसाज करवाते नज़र आ रहे हैं। जेल के सेल में लगे सीसीटीवी कैमरों में सत्येंद्र जैन से फुट मसाज कर रहा है।

    जिक्रयोग्य है कि ईडी ने कुछ समय पहले आरोप लगाया था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है।

    बता दें कि वायरल हो रही वीडियो फुटेज में जेल के अंदर केजरीवाल के मंत्री मसाज करा रहे हैं। हाई प्रोफाइल स्पा और पार्लर वाली सुविधाएं ले रहे हैं।

    वीडियो में मंत्री सत्येंद्र जैन बेड पर आराम से लेटे हैं, उनका हेड मसाज हो रहा है, फुट मसाज हो रहा है, हैंड मसाज हो रहा है, बैक मसाज भी हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बगल में मिनरल वाटर की बोतलें रखी हैं। जेल में केजरीवाल के मंत्री के ऐशो-आराम का ये पूरा वीडियो वायरल हो गया है।

    तिहाड़ जेल के अंदर के इस वीडियो से जो खुलासा हुआ है, वो सारा खुलासा ईडी पहले ही कोर्ट में कर चुकी है। अदालत में ईडी ने जो कहा था अब उसका सबूत सामने आया है।

  • ईटानगर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी बोले-काशी और तमिल संस्कृति का संगम गंगा-यमुना के समान पवित्र

    You are currently viewing ईटानगर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी बोले-काशी और तमिल संस्कृति का संगम गंगा-यमुना के समान पवित्र

    ईटानगर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी बोले-काशी और तमिल संस्कृति का संगम गंगा-यमुना के समान पवित्र

     

    ईटानगर: आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर गुजरात के विभिन्न हिस्सों में पीएम मोदी ताबड़तोड़ रैलियां करने जा रहे हैं जिसके तहत उन्होंने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में प्रदेश की जनता को एयरपोर्ट का तोहफा दिया। प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गुजरात पहुंचेंगे।

    इससे पहले पीएम मोदी ने वाराणसी में काशी के त​मिल संगमम कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौश्रान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि काशी ​तमिल संगमम अपने आप में विशेष है।

    बता दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 3 दिनों तक गुजरात में ताबड़तोड़ रैलियां करने वाले हैं। गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को मतदान है और 8 दिसंबर को मतगणना होगी।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से मिशन गुजरात में जुटने जा रहे हैं। वह अगले 3 दिनों तक सूबे में 8 ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे।

  • श्रद्धा हत्याकांड में इस्तेमाल हुए हथियार की तलाश में  गुरुग्राम पहुंची दिल्ली पुलिस,कड़ी से कड़ी जोड़कर देख रही है टीम

    श्रद्धा हत्याकांड में इस्तेमाल हुए हथियार की तलाश में  गुरुग्राम पहुंची दिल्ली पुलिस,कड़ी से कड़ी जोड़कर देख रही है टीम

    श्रद्धा के शव के टुकड़े करने वाले हथियार की तलाश 

     

    नई दिल्ली : श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस की एक टीम आज फिर गुरुग्राम पहुंची है। यहां पर पुलिस ने शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन किया था। पुलिस की टीम आज मेटल डिटेक्टर के साथ पहुंची है। पुलिस को शक है कि आफताब ने जिस हथियार से श्रद्धा के शव के टुकड़े किए थो उसने उसे गुरुग्राम में छुपाया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस शुक्रवार को भी हाईवे किनारे नेशनल मीडिया सेंटर सोसायटी के पीछे खाली जमीन में जांच के लिए पहुंची थी।

    जांच में जांच में सामने आया था कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके शव के कुछ टुकड़े गुरुग्राम में भी फेंके थे। आफताब ने हाईवे किनारे नेशनल मीडिया सेंटर सोसायटी के पीछे खाली जमीन में शव के टुकड़े फेंके थे। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की टीम यहां पहुंची थी और खाली मैदान में उस कुछ हड्डियां मिली थी। करीब 1 घंटे तक टीम यहां रही थी और फिर एक काले रंग की पॉलिथीन में कुछ डालकर ले गई थी। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 थाना की टीम भी यहां पहुंची थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने मदद लेने से इनकार कर दिया।

  • कॉलेज में छात्रों ने लगाए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो,पुलिस ने मामला दर्ज कर इंक्वायरी

    कॉलेज में छात्रों ने लगाए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो,पुलिस ने मामला दर्ज कर इंक्वायरी

     

    पुलिस ने दोनों छात्र-छात्रा के खिलाफ दंगा भड़काने और भय का माहौल पैदा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है.

    बेंगलुरू: कॉलेज में छात्रों ने लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

    (सांकेतिक तस्वीर)

    बेंगलुरू में दो छात्रों ने कॉलेज के एक इवेंट के दौरान अचानक से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद‘ के नारे लगाना शुरू कर दिया. इस पर अन्य छात्रों ने ऑब्जेक्शन भी किया लेकिन वह नहीं रुके. इस पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है और कॉलेज प्रशासन ने भी इंक्वायरी बिठाई है. यह बात तब सामने आई जब एक स्टूडेंट ने इन दो छात्रों का वीडियो रिकॉर्ड करके इंस्टाग्राम पर डाल दिया. यह वीडियो प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया. जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों को हिरासत में लिया है.

    जानकारी के मुताबिक बेंगलुरू के एक प्राइवेट इंजानियरिंग कॉलेज में इंटर कॉलेज फेस्ट चल रहा था. इसी इवेंट में कुछ अन्य छात्रों ने अपनी फेवरिट आईपीएल टीम को सपोर्ट के लिए नारे लगाना शुरू किया. जिसके बाद एक अन्य छात्र और छात्रा ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाना शुरू कर दिया. यहां पर मौजूद अन्य छात्रों ने इस बात पर आपत्ती भी जताई लेकिन दोनों नहीं रुके. बाद में किसी ने इनका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया.

    यह दोनों ही आरोपी नाबालिग हैं. इस बात की जानकारी जब कॉलेज प्रशासन को चली तो उन्होंने दोनों से लिखित में माफीनामा लिया है. इसके बाद दोनों स्टूडेंट्स को कॉलेज से सस्पेंड किया गया है. इन दोनों स्टूडेंट्स के परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दी गई है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया.

  • कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए 4 नेताओं पर हमले का खतरा, गृह मंत्रालय ने दी X कैटेगरी की सुरक्षा

    कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए 4 नेताओं पर हमले का खतरा, गृह मंत्रालय ने दी X कैटेगरी की सुरक्षा

     

    चंडीगढ़ : पंजाब में हाल ही में कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले चार नेताओं को केंद्र सरकार की ओर से सुरक्षा प्रदान की गई है। जानकारी है कि कि इन चारों नेताओं को हमले का खतरा है। आईबी की थ्रेट रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने चारों की सुरक्षा बढ़ा दी है। मंत्रालय ने इन्हें X कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई है।

    प्रथम जानकारी के मुताबिक पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़, पूर्व एमएलए जगदीप सिंह नकई और अमरजीत सिंह टिक्का को यह सुरक्षा मिली है। अब इन नेताओं को पैरामिलिट्री फोर्स (CRPF) के जवान सुरक्षा देंगे।

    बता दें कि ये चारों नेता हाल ही में कांग्रेस को छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद इन चारों नेताओं की जान को खतरा बताया गया। आईबी को ऐसी रिपोर्ट मिली थी कि इन नेताओं पर कभी भी हमला हो सकता है। यही वजह है कि एजेंसी ने इन्हें X कैटेगरी की सुरक्षा देने की सिफारिश की और केंद्र सरकार ने उस पर मुहर लगा दी।

  • 7 दिसंबर से होगी संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत– प्रल्हाद जोशी

    7 दिसंबर से होगी संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत– प्रल्हाद जोशी

     

    MBD WEB NEWS : नई दिल्ली : केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि इस बार संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू होगा और यह 29 दिसंबर तक चलेगा।

    केंद्रीय मंत्री जोशी ने संसद के शीतकालीन सत्र में बैठक और कामकाज को लेकर जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि 7 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलने वाले संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान 23 दिनों में 17 बैठकें होंगी। जोशी ने संसद के दोनों सदनों का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए विपक्षी दलों के सहयोग की उम्मीद करते हुए कहा कि अमृत काल के बीच इस सत्र के दौरान विधायी कार्यों और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें सदन में रचनात्मक बहस की उम्मीद है।

    केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों और बैठकों की जानकारी देते हुए ट्वीट कर बताया, संसद का शीतकालीन सत्र, 7 दिसंबर 2022 से शुरू होगा और 29 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 23 दिनों में 17 बैठकें होंगी। अमृत काल के बीच सत्र के दौरान विधायी कार्य और अन्य मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। सदन में रचनात्मक बहस की उम्मीद है।

  • PM Modi बोले- आतंकवाद को जड़ से उखाड़े बिना विश्राम नहीं,’नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन का हुआ आगाज

    नई दिल्ली : टेरर फंडिंग रोकने के लिए राजधानी दिल्ली में ‘नो मनी फॉर टेरर’ सम्मेलन का आगाज हो गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के वित्तपोषण से मुकाबले के लिए मंत्रियों का सम्मेलन’ को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद को जड़ से उखाड़े बगैर हमें विश्राम नहीं है और भारत ने आतंकवाद का भयावह रुप उस समय देखा जब दुनिया ने इसको गंभीरता से नहीं लिया था। उन्होंने कहा कि दशकों तक विभिन्न नामों और रुपों में आतंकवाद के जरिए भारत को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई है , हमने हजारों बेशकीमती जिंदगियां गंवाई है लेकिन हमने बहादुरी के साथ आतंकवाद का मुकाबला किया है।

    पीएम मोदी ने कहा ‘हम मानते है कि आतंकवाद की एक अकेली घटना ढेर सारे लोगों पर हमला है, एक अकेली जिंदगी का जाना बहुतों का नुकसान है। इसलिए हम आतंकवाद को जड़ से उखाड़े बिना विश्राम नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद से लंबे अवधि में सबसे अधिक नुकसान गरीब व्यक्ति और स्थानीय अर्थव्यवस्था को होता है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में किसी को यह बताने की जरुरत नहीं है कि आतंकवाद के क्या क्या खतरे है, पर आज भी कुछ लोगों के मन में आतंकवाद को लेकर कुछ भ्रमित धारणाएं बैठी हुई है।

    पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के हर हमले और हर कार्रवाई की एक समान भर्त्सना होनी चाहिए। भर्त्सना की तीव्रता घटना की जगह को लेकर नहीं बदलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद को तभी हरा सकते है जब हम इसको तनिक भी सहन नहीं करने की एक समान और एकजुट दृष्टि अपनाएंगे। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में संगठित अपराधों के खिलाफ कार्रवाई को भी महत्वपूर्ण बताया। मोदी ने कहा कि कट्टरवादिता की मदद करने वालों के लिए किसी भी देश में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। इस सम्मेलन में दुनियाभर के देशों के आतंरिक सुरक्षा मंत्री और अधिकारी जुटे है। सम्मेलन को गृहमंत्री अमित शाह भी संबोधित करेंगे।

  • अंतरिक्ष में भारत ने बढ़ाया एक और कदम रचा नया इतिहास, निजी रॉकेट Vikram-S ने भरी सफल उड़ान

    अंतरिक्ष में भारत ने बढ़ाया एक और कदम, रचा नया इतिहास, निजी रॉकेट Vikram-S ने भरी सफल उड़ान

     

    नई दिल्ली : अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने आज एक नया इतिहास लिख दिया है। पहली बार देश में निजी स्पेस कंपनी द्वारा बनाया गया रॉकेट Vikram-S सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया। इसने इंडियन स्पेस प्रोग्राम को एक अलग ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

    श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से आज सुबह 11.30 बजे अंतरिक्ष की दुनिया में नया इतिहास लिखा गया है। हैदराबाद की निजी स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) के रॉकेट Vikram-S ने सफल उड़ान भरी। रॉकेट आवाज की गति से पांच गुना ज्यादा स्पीड से अंतरिक्ष की ओर गया।

    इसकी लॉन्चिंग के बाद भारत के स्पेस मिशन में प्राइवेट रॉकेट कंपनियों की एंट्री हो गई है। विक्रम-एस रॉकेट ने देश की स्पेस इंडस्ट्री में प्राइवेट सेक्टर की एंट्री को एक नई दिशा प्रदान की है, जिस पर दशकों से सरकारी स्वामित्व वाले ISRO का प्रभुत्व था।

  • मुंबई- पूना एक्सप्रेसवे पर 2 वाहनों की भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत- 3 की हालत गंभीर

    मुंबई- पूना एक्सप्रेसवे पर 2 वाहनों की भीषण टक्कर, 5 लोगों की मौत- 3 की हालत गंभीर

     

    मुंबई : महाराष्ट्र के खोपोली इलाके के पास मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक कार के दूसरे वाहन से टकराने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चार लोगों की मौके पर ही हो गई थी, जबकि, एक ने अस्पताल में दम तोड़ा।

    जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा खोपोली इलाके के पास हुआ है। एक कार की दूसरे वाहन से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि, एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायलों को कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, तीन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।