Category: NATIONAL

  • लोगों को महंगाई का एक और झटका, मदर डेयरी फिर बढ़ाए दूध के दाम, ये हैं नए रेट

     लोगों को महंगाई का एक और झटका, मदर डेयरी फिर बढ़ाए दूध के दाम, ये हैं नए रेट

     

    Mother Dairy: दिल्ली-एनसीआर के बाजार में सबसे बड़ी दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी है और पॉली पैक एवं वेंडिंग मशीन के जरिये वह यहां प्रतिदिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध की आपूर्ति करती है.

    Milk Price Hike: दिल्ली-NCR के लोगों को महंगाई का झटका, मदर डेयरी फिर बढ़ाए दूध के दाम, ये हैं नए रेट

    Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में एक बार पिर बढ़ोतरी की है. मदर डेयरी के प्रवक्ता के मुताबिक, ‘फुल क्रीम दूध की कीमत 63 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 64 रुपये प्रति लीटर हो गई है. टोकन दूध की कीमत 48 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 50 रुपये प्रति लीटर हो गई है.’ हालांकि  फुल क्रीम दूध के 500 एमएल पैक की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.  बता दें दिल्ली-एनसीआर के बाजार में सबसे बड़ी दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी है और पॉली पैक एवं वेंडिंग मशीन के जरिये वह यहां प्रतिदिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध की आपूर्ति करती है.

  • मंगलुरु में हुआ बम ब्लास्ट, आटो में रखे बैग में प्रेशर कुकर में हुआ धमाका, एक आतंकी साजिश की आशंका… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing मंगलुरु में हुआ बम ब्लास्ट, आटो में रखे बैग में प्रेशर कुकर में हुआ धमाका, एक आतंकी साजिश की आशंका… पढ़ें पूरी खबर

    Bomb blast in Mangaluru, explosion in pressure cooker in a bag kept in auto, fear of a terrorist conspiracy… read full news

    मंगलुरु में हुआ बम ब्लास्ट, आटो में रखे बैग में प्रेशर कुकर में हुआ धमाका, एक आतंकी साजिश की आशंका… पढ़ें पूरी खबर

     

    मंगलुरुः शनिवार को कर्नाटक के मंगलुरु में ऑटो ब्लास्ट को लेकर खुलासा हुआ है। इस संबंधी कर्नाटक के डीजीपी ने बताया है कि मंगलुरु में ऑटो ब्लास्ट कोई सामान्य घटना नहीं थी, बल्कि आतंकी साजिश के तहत पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है। हादसे की जांच के लिए अब से थोड़ी देर पहले मौके पर एनआईए की टीम पहुंची है। कल शाम को ये धमाका हुआ था जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। कर्नाटक के डीजीपी के मुताबिक ब्लास्ट के जरिए बड़ी तबाही मचाने का मकसद था।

    कर्नाटक के मंगलुरु में हुए रिक्शा ब्लास्ट को लेकर डीजीपी ने कहा कि इसकी पुष्टि हो गई है कि विस्फोट आकस्मिक नहीं है बल्कि गंभीर क्षति पहुंचाने के इरादे से एक ‘आतंकवादी कृत्य’ है। कर्नाटक राज्य पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के साथ इसकी गहन जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच के आधार पर ये साफ हुआ है कि ये वारदात कोई सामान्य घटना नहीं है। बल्कि आतंकी साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया गया है। राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि कर्नाटक पुलिस ने मंगलुरु में ऑटो-रिक्शा विस्फोट की घटना की गहन जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि यह आतंकी घटना है। राज्य पुलिस के साथ केंद्रीय जांच दल भी शामिल होगा।

    जानकारी मिली है कि इस मामले का मुख्य आरोपी ऑटो में सवार यात्री है। वह प्रेशर कुकर ले जा रहा था, जिसमें विस्फोटक भरा हुआ था, जिसमें धमाका हो गया। वह घायल है और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इस यात्री के पास से पुलिस को जो आधार कार्ड मिला वह फर्जी है और इसमें किसी दूसरे व्यक्ति का विवरण है। पुलिस ने उस व्यक्ति का पता लगाया है जिसका ये आधार कार्ड है। फिलहाल आधार किसी आतंकी घटना में शामिल नहीं पाया गया है। पुलिस आरोपी की असली पहचान पता करने और आरोपी का बैक ग्राउंड खंगालने में जुटी हुई है।

  • SBI देने जा रहा है नई सुविधा,पेंशनरों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगी ये जानकारी…

    पेंशनरों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगी ये जानकारी, एसबीआई ने शुरू की नई सुविधा

    SBI देने जा रहा है नई सुविधा,पेंशनरों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगी ये जानकारी…

     

     

    SBI New Facility : नई फैसिलिटी के तहत अब पेंशनर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) पर अपनी पेंशन स्लिप (Pension Slip) प्राप्त कर सकते हैं.

    SBI WhatsApp Service : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सीनियर सिटीजन्स (Senior Citizens) के लिए एक नई फैसिलिटी शुरू की है. इस नई फैसिलिटी के तहत अब पेंशनर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप (WhatsApp) पर अपनी पेंशन स्लिप (Pension Slip) प्राप्त कर सकते हैं. SBI ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि अब व्हाट्सएप पर अपनी पेंशन स्लिप प्राप्त करें और आराम से परेशानी मुक्त सेवा का लाभ उठाएं. इस सेवा का लाभ उठाने के लिए व्हाट्सएप पर +91 9022690226 पर Hi भेजें.

    जानिए क्या है तरीका

    • सबसे पहले आपको +91 9022690226 नंबर पर व्हाट्सऐप के ज़रिए Hi भेजना है. इसके बाद आपको बैंक से तीन विकल्पों के साथ
    • एक मैसेज प्राप्त होगा- बैलेंस इंक्वायरी, मिनी स्टेटमेंट और पेंशन स्लिप.
    • आपको यहां पेंशन स्लिप पर टैप करना है और उस महीने का जिक्र करें जिसके लिए आप स्लिप चाहते हैं.
    • इसके बाद आपको एक और मैसेज मिलेगा, कि कृपया थोड़ी देर इंतजार करें, हम आपकी पेंशन डिटेल हासिल कर रहे हैं.
    • थोड़ी देर इंतजार करने के बाद आपको पेंशन स्लिप भेज दी जाएगी.

    मिलेंगी ये खास सुविधाएं

    आप व्हाट्सएप के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में अपने अकाउंट की शेष राशि और मिनी स्टेटमेंट भी चेक कर सकते हैं. SBI व्हाट्सएप बैंकिंग के माध्यम से सर्विस का विकल्प चुनने के लिए, अकाउंट होल्डर को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए, अकाउंट होल्डर को 7208933148 पर WAREG टेक्स्ट के बाद स्पेस के साथ अपना अकाउंट नंबर भेजना होगा.

    इस बात का ध्यान रखें कि आपको SBI अकाउंट के साथ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से एसएमएस भेजना होगा. पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद, आपको अपने व्हाट्सएप नंबर पर एसबीआई के नंबर 90226 90226 से एक संदेश प्राप्त होगा. आप बस 90226 90226 पर Hi SBI भेज सकते हैं या व्हाट्सएप संदेश का जवाब दे सकते हैं और निर्देशों का पालन करते हुए एसबीआई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. आप व्हाट्सएप बैंकिंग के ज़रिए अकाउंट बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट और डी-रजिस्टर जैसी सर्विसेज का फायदा उठा सकते हैं.

  • पाकिस्तान से निकल पुर्तगाल पहुंचा खालिस्तानी आतंकी रिंदा, फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर कहा, ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं और मीडिया में चल रही खबरें महज अफवाह

    पाकिस्तान से निकल पुर्तगाल पहुंचा खालिस्तानी आतंकी रिंदा, फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर कहा, ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं और मीडिया में चल रही खबरें महज अफवाह

     

    हरविंदर रिंदा का नाम इस साल मई में मोहाली में पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) अटैक में उजागर हुआ था. देश विरोधी कृत्यों को अंजाम देने के लिए पंजाब के गैंगस्टरों की मदद लेता था.

    पाकिस्तान से निकल पुर्तगाल पहुंचा खालिस्तानी आतंकी रिंदा, बोला- झूठी हैं मेरी मौत की खबरें

    खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा.

    देश विरोधी गतिविधियों में शामिल खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा की मौत की खबर झूठी निकली है. मीडिया में प्रसारित हो रही अपनी मौत की खबर पर खुद रिंदा ने चुप्पी तोड़ी है और इन खबरों को अफवाह और झूठ बताया है. मई में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी अटैक सहित अलग-अलग आतंकी गतिविधियों में शामिल रिंदा के पहले पाकिस्तान में मारे जाने की जानकारी सामने आई थी. बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि हरविंदर रिंदा को उन्होंने पाकिस्तान में ढेर कर दिया है. वहीं, पंजाब पुलिस के सूत्रों ने शनिवार को जानकारी दी थी कि ड्रग्स की ओवरडोज़ के कारण उसकी मौत हो गई है.

    राज्य पुलिस के इस दावे के एक दिन बाद रिंदा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इन अफवाहों पर विराम लगाया है. उसने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर कहा, ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं और मीडिया में चल रही खबरें महज अफवाह हैं.’ उसने यह भी बताया कि वो इस समय पुर्तगाल में है. प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का मेंबर रिंदा देश विरोधी कृत्यों को अंजाम देने के लिए पंजाब के गैंगस्टरों की मदद लेता था और माना जाता था कि वह पाकिस्तान में रह रहा है. हरविंदर रिंदा का नाम इस साल मई में मोहाली में पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) अटैक में उजागर हुआ था.

    उसके खिलाफ उसी महीने हरियाणा में एक गाड़ी से हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त करने के मामले में चार्जशीट दायर की गई थी. पिछले साल नवंबर में नवांशहर में क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के ऑफिस में एक हैंड-ग्रेनेड अटैक में भी उसकी संलिप्तता का मालूम चला था. रिंदा को गैंगस्टरों और पाकिस्तानी स्थित आतंकवादी संगठनों के बीच अहम कड़ी के रूप में देखा गया था. जांच एजेंसियों ने उसे देश की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा बताया था. क्योंकि वह ड्रग्स और हथियारों की बड़े पैमाने पर सीमा पार से तस्करी में शामिल था.

  • CISF के जवानों की कोयला चोरी करने आये चोरों से हुई भिड़ंत, मुठभेड़ 4 ढेर

     CISF के जवानों की कोयला चोरी करने आये चोरों से हुई भिड़ंत, मुठभेड़ 4 ढेर

     

    धनबाद : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और कोयला चोरों के बीच झड़प में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक कोयला बताए जाते हैं। मामला धनबाद जिला के कतरास स्थित ब्लॉक-2 क्षेत्र अंतर्गत बेनीडीह लिंक रेलवे साइडिंग की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात तकरीबन 12:30 बजे कोयला चोरी करने पहुंचे लोगों और सीआईएसएफ जवानों के बीच भिड़ंत हो गई। जवानों ने फायरिंग की जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए।

    इधर, मारे गए लोगों के परिजनों ने पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। मृतकों का शव एसएनएचएमएस में रखा गया है। धनबाद एसडीएम बाघमारा पहुंचे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। घटनास्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने मौके से 21 बाइक भी बरामद की है।

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि केके लिंक साइडिंग से देर रात कुछ लोग कोयला लेने आए थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। सीआईएसएफ जवानों ने टोका तो बहस शुरू हो गई जो आगे झड़प में तब्दील हो गई। बताया जाता है कि झड़प के दौरान सीआईएसएफ की ओर से फायरिंग की गई जिसकी चपेट में आकर 4 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग घायल हैं। हालांकि, सीआईएसएफ ने 1 घायल की ही पुष्टि की है।

  • श्रीनगर में सुरक्षा बलों के हाथ लगी कामयाबी 3 हाइब्रिड आतंकियों को पकड़ा, हथियार और गोला-बारूद की बड़ी खेप बरामद

    श्रीनगर में सुरक्षा बलों के हाथ लगी कामयाबी 3 हाइब्रिड आतंकियों को पकड़ा, हथियार और गोला-बारूद की बड़ी खेप बरामद

     

    श्रीनगर : केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने रविवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके में तीन ‘हाइब्रिड’ आतंकवादियों को हथियारों और गोला-बारूद की एक बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने ट्वीट किया, सेना (2आआर) और श्रीनगर पुलिस ने श्रीनगर के बाहरी इलाके से तीन हाइब्रिड आतंकवादियों को तीन एके राइफल, दो पिस्तौल, दो मैगजीन और 200 राउंड की एक बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

    इससे पहले जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी सज्जाद तांत्रे मारा गया। सुरक्षा बलों को रविवार को चेकी डूडू इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पहले से कब्जे में लिए गए आतंकी सज्जाद को लेकर पुलिस और भारतीय सेना जॉइंट सर्च ऑपरेशन के गए। इस दौरान इलाके में मौजूद आतंकियों ने गोलियां चलाईं, जो सेना और पुलिस को लगने की बजाय आतंकी सज्जाद को लग गई और उसकी मौत हो गई। जांच के दौरान पता चला कि हाइब्रिड आतंकवादी सज्जाद तांत्रे ने इस साल 13 नवंबर को बिजबेहरा में दो बाहरी मजदूरों पर हमला किया था, जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद छोटा प्रसाद नाम के एक मजदूर की 18 नवंबर को अस्पताल में मौत हो गई थी।

  • ISRO ने बनाया नया कीर्तिमान, मिशन ‘गगनयान’ के लिए पैराशूट का किया सफल परीक्षण

    ISRO ने बनाया नया कीर्तिमान, मिशन ‘गगनयान’ के लिए पैराशूट का किया सफल परीक्षण

     

    इसरो ने कहा कि तीन मुख्य पैराशूट में से दो अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर उतारने के लिए पर्याप्त हैं लेकिन एक पैराशूट एक्सट्रा होता है. मेन पैराशूट न खुलने से उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखकर ऐसा किया गया है.

    ISRO ने रचा नया कीर्तिमान, मिशन 'गगनयान' के लिए पैराशूट का सफल परीक्षण

    इसरो ने किया ‘इंटीग्रेटेड मेन पैराशूट एयरड्रॉप टेस्ट.

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भारत के पहले ‘मेड इन इंडिया’ रॉकेट को लॉन्च किए जाने के बाद एक और सफलता हासिल की है. एजेंसी ने एक और सफल परीक्षण किया है जिसको लेकर कहा जा रहा है कि ये देश के ड्रीम प्रोजेक्ट गगनयान परियोजना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. इसरो द्वारा मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता प्रदर्शित करने वाली पहली परियोजना है. इसरो के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र ने उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के बबीना फील्ड फायर रेंज (BFFR) में इंटीग्रेटेड मेन पैराशूट एयरड्रॉप टेस्ट (आईएमएटी) किया है.

    इसरो ने कहा कि आईएमएटी देश की महत्वाकांक्षी गगनयान परियोजना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि गगनयान की गति कम करने की प्रणाली के लिए अपेक्षाकृत छोटे एसीएस, पायलट और ड्रॉग पैराशूट के अलावा तीन मुख्य पैराशूट होते हैं, ताकि लैंडिंग के दौरान क्रू मॉड्यूल की गति को सुरक्षित स्तर तक कम किया जा सके.

     

    एक पैराशूट अतिरिक्त रखा जाता है- इसरो

    इसरो ने कहा कि तीन मुख्य पैराशूट में से दो अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर उतारने के लिए पर्याप्त हैं लेकिन एक पैराशूट एक्सट्रा होता है. इसरो ने आगे कहा कि मुख्य पैराशूट न खुलने से उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखकर ऐसा किया गया है. इस परीक्षण में क्रू मॉड्यूल द्रव्यमान के बराबर पांच टन के डमी द्रव्यमान को 2.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक ले जाया गया और भारतीय वायु सेना के आईएल-76 विमान का उपयोग करके गिराया गया.

    2-3 मिनट तक चला पूरा परीक्षण

    शुरुआती झटके को कम करने के लिए मुख्य पैराशूट के आकार को शुरू में एक छोटे से क्षेत्र तक सीमित रखा गया था. ISRO ने बताया, ‘पूरी तरह से फैल चुके मुख्य पैराशूट ने पेलोड की गति को एक सुरक्षित लैंडिंग गति तक कम कर दिया. पूरा क्रम लगभग 2-3 मिनट तक चला और वैज्ञानिकों ने विभिन्न चरणों को सांस रोककर देखा. पेलोड द्रव्यमान जमीन पर धीरे से उतरा और विशाल पैराशूट ढह गया। इसके साथ ही तालियां बज उठी.

    डीआरडीओ, इसरो, सेना का जॉइंट ऑपरेशन

    पैराशूट की गति कम करने की प्रणाली का डिजाइन और विकास इसरो और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का एक जॉइंट कार्यक्रम है. इस महत्वपूर्ण परीक्षण के समय इसरो और डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक और वायुसेना के अधिकारी मौजूद थे. इसरो ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा, ‘इसरो और डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की क्षमता को साबित करने के अलावा, परीक्षण ने देश की प्रमुख एजेंसियों, इसरो, डीआरडीओ, भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना के बीच सक्रिय समन्वय का भी प्रदर्शन किया.

    सौजन्य TV9 Bharatvarsh

  • कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा ने दी दिल्ली पुलिस को खुली धमकी

    कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा ने दी दिल्ली पुलिस को खुली धमकी

     

     

    गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारों पर काम करता है और फिलहाल कनाडा में छिपा हुआ है.

    ISI का सपोर्ट! कनाडा में बैठे गैंगस्टर लखबीर की दिल्ली पुलिस को खुली धमकी

    कनाडा में छिपे गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को खुलेआम धमकी दे डाली है. गैंगस्टर ने स्पेशल सेल को धमकी दी है कि उनके किसी भी अफसर ने अगर पंजाब में कदम रखा तो उसका अंजाम बुरा होगा. इतना ही नहीं उसने गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या करवाने का दावा भी किया है. यह गैंगस्टर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारों पर काम करता है और फिलहाल कनाडा में छिपा हुआ है.

    बता दें कि लखबीर सिंह लांडा एक खालिस्तानी समर्थक गैंगस्टर है जो कि पाकिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के साथ मिलकर काम करता है. इन दोनों को पाकिस्तानी आतंकी संगठनों और खुफिया एजेंसी का सपोर्ट मिल रहा है. हालांकि एक दिन पहले ही खबर आई थी कि हरविंदर सिंह रिंदा की पाकिस्तान में मौत हो गई है. गैंगस्टर लखबीर ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उसने इटली में रह रहे गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी का मर्डर करवा दिया है. लखबीर सिंह ने लिखा है कि हरप्रीत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के लिए खबरी का काम कर रहा था. इसलिए लखबीर ने उसकी हत्या करवाई है.

    दिल्ली पुलिस को दी चुनौती

    लखबीर ने अपने पोस्ट में लिखा है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सभी अधिकारियों की फोटो उसके गैंग के पास है. उसने लिखा कि अगर इनमें से किसी ने भी पंजाब में घुसने की कोशिश भी की तो अंजाम अच्छा नहीं होगा. बता दें लखबीर पर पंजाब में कई मामला दर्ज हैं. पुलिस इसे कई हत्याओं और अन्य मामलों में तलाश कर रही है. इंटेलिजेंस को पता चला है कि यह फिलहाल कनाडा में रहकर अपना गैंग चला रहा है.

  • कोलकाता हत्याकांड: मां के कहने पर बेटे ने पिता के आरी से कर दिए 6 टुकड़े,जानिए क्या पूरा मामला…

    कोलकाता हत्याकांड: मां के कहने पर बेटे ने पिता के आरी से कर दिए 6 टुकड़े,जानिए क्या पूरा मामला…

    कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक लड़के ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। फिर शव को छिपाने के लिए उसने पिता के शव के 6 टुकड़े किए। 55 वर्षीय मृतक उज्ज्वल चक्रवर्ती नौसेना पुलिस का रिटायर्ड कांस्टेबल था। वह साल 2000 में भारतीय नौसेना से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने दो निजी फर्मों में काम किया लेकिन नौकरियां छोड़ते रहे। पुलिस ने बताया कि वह आदतन शराब पीता था।

    जानकारी के मुताबिक, मां-बेटे ने श्रद्धा मर्डर केस से प्रेरित होकर पिता के शव के टुकड़े किए। सूत्रों के मुताबिक, लड़के ने बाथरूम के अंदर ही पिता के शरीर को आरी से काट डाला, जिसमें मां ने भी साथ दिया। मां और बेटे पहली बार में शव के टुकड़ों को साइकिल पर रखकर साथ में फेंकने गए। हालांकि, बाद में दो बार बेटा अकेले साइकिल पर रखकर शव के टुकड़े फेंकने गया।

    बरुईपुर पुलिस जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमने शनिवार को महिला श्यामली चक्रवर्ती और उसके 25 वर्षीय बेटे जॉय चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। शव के सभी टुकड़ों को उनके घर से ज्यादा दूर नहीं बल्कि पास के ही कई स्थानों से बरामद किया गया है।” गुरुवार दोपहर पुलिस ने एक व्यक्ति के शरीर का सड़ा हुआ ऊपरी हिस्सा बरामद किया था। शव का टुकड़ा कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर दक्षिण में बरूईपुर के एक तालाब में तैरता पाया गया था। बाद में हाथ-पैर भी कटे हुए मिले।

    अधिकारी ने कहा, “पीड़ित की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला शुरू किया था। हालांकि, जांच में पता चला कि महिला और उसके बेटे ने ही व्यक्ति की हत्या की। हत्या के बाद उन्होंने आरी से शव के टुकड़ों किए और घर के पास ही फेंक दिए।’ पुलिस के मुताबिक पीड़ित नशे की हालत में था और सोमवार की शाम उसकी अपने बेटे से तीखी नोकझोंक हुई थी। उनका बेटा पॉलिटेक्निक का कोर्स कर रहा है और उसने फीस के लिए कुछ पैसे मांगे थे।

    पुलिस अधिकारी ने बताया, “झगड़े से क्रोधित होकर उसके बेटे ने उसके साथ मारपीट की और उसका गला घोंट दिया। मां-बेटे की जोड़ी ने फिर आरी से शव के पांच टुकड़े किए और फिर उन्हें ठिकाने लगा दिया। घर से 500 से 700 मीटर की दूरी के भीतर कई स्थानों पर शव के टुकड़े बिखरे हुए थे।”

  • बॉर्डर पर भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तान ड्रोन, BSF ने 106 राउंड फायरिंग कर खदेड़ा- मूवमेंट के बाद सरहदी इलाकों बड़ाई गई चौकसी..

    बॉर्डर पर भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तान ड्रोन, BSF ने 106 राउंड फायरिंग कर खदेड़ा- मूवमेंट के बाद सरहदी इलाकों बड़ाई गई चौकसी..

     

    अमृतसर : अमृतसर और गुरदासपुर बॉर्डर पर आए दिन ड्रोन की गतिविधियां सामने आ रही हैं। बीती रात दो बार फिर पाकिस्तान से ड्रोन मूवमेंट देखने को मिली। दो बार ड्रोन मूवमेंट के बाद पूरी पंजाब बेल्ट पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) को सतर्क रहने के आदेश जारी कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार BSF के जवानों ने संबंधित इलाकों में सर्च शुरू कर दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले रात 9:35 बजे अमृतसर की BOP कसोवाल में ड्रोन मूवमेंट देखने को मिली। BSF की बटालियन 113 के जवान गश्त पर थे। 9:35 बजे ड्रोन की मूवमेंट सुनने को मिली। सतर्क जवानों ने तुरंत फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान जवानों ने कुल 96 राउंड फायरिंग की। ड्रोन की सही लोकेशन को जांचने के लिए 5 रोशनी बम भी दागे गए। तकरीबन 10 मिनट के बाद ड्रोन की आवाज बंद हो गई।

    ड्रोन की मूवमेंट यहां भी बंद नहीं हुई। रात 11.46 बजे गुरदासपुर सेक्टर के अंतर्गत आते सरहदी गांव चन्नापतन में ड्रोन मूवमेंट सुनने को मिली। बटालियन 73 के जवान गश्त पर थे। ड्रोन की आवाज सुनने के बाद सतर्क जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कुल 10 राउंड फायरिंग की गई। चंद मिनटों के बाद ही ड्रोन की आवाज बंद हो गई।

    बॉर्डर पर दो बार ड्रोन की मूवमेंट के बाद पूरे पंजाब के सरहदी इलाकों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। आशंका है कि पाकिस्तानी तस्कर व आतंकी हथियार या नशे की खेप को भारतीय सरहद में पहुंचाना चाहते हैं। BSF के जवानों ने रात के समय ही इलाके में सर्च शुरू कर दिया है।