बेखौफ लुटेरों का आतंक, शादी सामारोह से घर लौट रहे दो भाइयों को लुटेरों ने बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

You are currently viewing बेखौफ लुटेरों का आतंक, शादी सामारोह से घर लौट रहे दो भाइयों को लुटेरों ने बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी में कैद

Terror of fearless robbers, robbers targeted two brothers returning home from wedding ceremony, incident captured in CCTV

बेखौफ लुटेरों का आतंक, शादी सामारोह से घर लौट रहे दो भाइयों को लुटेरों ने बनाया निशाना, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

 

 

अमृतसरः महानगर में पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली के चलते चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन चोर चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो रहे हैं। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला 100 फीट रोड से सामने आया है यहां देर रात पांच हथियारबंद लुटेरों ने 2 व्यक्तियों को लूट का शिकार बनाया। लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की यह सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बीती रात 11 बजे एक शादी सामारोह से बाइक पर वापस घर लौट रहे दो भाइयों को मोटरसाइकिल सवार 5 नकाबपोश लुटेरों ने उन्हें घेर लिया लुटेरों ने पहले उनके मोटरसाइकिल को घेरा और फिर लूट को अंजाम दिया। लुटेरों ने पहले उनकी बाइक को ओवरटेक किया और फिर चाबी निकाल ली। मोटरसाइकिल के रुकते ही लुटेरों ने उन पर धावा बोल दिया। लुटेरों ने सबसे पहले दोनों के मोबाइल अपने पास रखवा लिए। और खुद दोनों की जेबों की तलाशी लेकर 3-4 हजार रूपए का कैश साथ ले गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *