Category: NATIONAL

  • जालंधर के पूर्व DCP ने  भाजपा का थामा,केंद्रीय मंत्री शेखावत ने चंडीगढ़ में राजेंद्र सिंह को पार्टी में  करवाया शामिल

    जालंधर के पूर्व DCP ने  भाजपा का थामा,केंद्रीय मंत्री शेखावत ने चंडीगढ़ में राजेंद्र सिंह को पार्टी में  करवाया शामिल

     

     

    जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले  रिटायर्ड पुलिस अफसर राजेंद्र सिंह ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री शेखावत ने चंडीगढ़ में राजेंद्र सिंह को पार्टी में शामिल करवाया है। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, हंस राज हंस, मनोरंजन कालिया भी मौजूद थे।

    PunjabKesari

    बता दें कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर मतदान का ऐलान हो चुका है, 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को रिजल्ट घोषित होगा। यह सीट जालंधर लोकसभा क्षेत्र से सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद खाली हुई थी।

  • Ram Navami के दिन हुआ विवाद ; अभी थमा नहीं, इंटरनेट बैन, धारा-144 लागू

    Ram Navami के दिन हुआ विवाद ; अभी थमा नहीं, इंटरनेट बैन, धारा-144 लागू

    नई दिल्ली : रामनवमी का पर्व 30 मार्च को पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया गया। हालांकि, इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में शोभायात्रा पर पत्थरबाजी की घटनाओं से दंगे की स्थिति पैदा हो गई। महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और तेलंगाना में करीब 12 जगह हिंसा फैलाई गई। दंगाइयों ने इस कदर उत्पात मचाया कि लोगों की आत्मा तक सहम गई। पश्चिम बंगाल से लेकर गुजरात और महाराष्ट्र तक शांति और सौहार्द जैसे शब्दों को आग के हवाले कर दिया गया।

    हालांकि में इनमें सबसे ज्यादा बुरे हालात संभाजीनगर, वडोदरा, हावड़ा, सोनीपत, सासाराम और बिहार रशरीफ में देखने को मिले। कई इलाकों में इंटरनेट बैन कर दिया गया है तो कहीं धारा-144 लागू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ कर रही है। आइए जानते हैं कहां कैसे भड़की हिंसा और अभी वहां क्या हैं हालात।

    इस दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने वाला सिस्टम भी आग की धधकती लपटों में स्वाहा हो गया। हैरानी इस बात की है सिर्फ रामनवमी के दिन ही हिंसा नहीं हुई, अगले दिन भी फोर्स तैनात होने के बावजूद भीड़ पत्थर चलाती दिखाई दी।

    सासाराम के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) मनोज कुमार ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान शाह जलाल पीर, सोना पट्टी, कादिर गंज और नवरत्न पीर जैसे इलाकों में आक्रोशित भीड़ ने कई दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। उन्होंने जमकर पत्थरबाजी की थी, जिसमें दो पुलिस कर्मियों समेत कई लोग घायल हुए हैं। इसके बाद कई इलाकों में धारा-144 लागू कर दी है। सासाराम की गोला बाजार, कादिरगंज, मुबारकगंज, चौखंडी और नवरत्न बाजार पूरी तरह से बंद हैं। पुलिस-प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है। पूरे इलाके में भारी सुरक्षाबल तैनात है। पुलिस इलाके में मार्च कर रही है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 2 अप्रैल को सासाराम में एक कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे।

    नालंदा के बिहार शरीफ में भी हिंसा भड़क गई थी। यहां शोभायात्रा निकालने के दौरान दो समुदायों हिंसक झड़प के बाद पत्थरबाजी हुई थी। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिसमें पांच जख्मी भी हो गए। कई घरों और दुकानों में भी तोड़-फोड़ की सूचना है। बिहारशरीफ में धारा-144 भी लागू की गई है। यहां भी भारी पुलिस बल तैनात है। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस इलाके में पेट्रोलिंग कर रही है और अलर्ट पर है। हिंसा फैलाने के आरोप में 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा में 8 लोग घायल हो गए हैं जबकि तीन को गोली लगी है। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों पर विश्वास न करें।

    खरखोदा में रामनवमी पर यात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान मस्जिद में हाथ में झंडा और सिर पर भगवा पट्टी बांधे लोग नारेबाजी करते हुए मस्जिद में जा घुस गए थे। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। एसीपी लॉ एंड ऑर्डर विपिन कादियान ने बताया कि इस मामले में खरखोदा थाना पुलिस पांच युवकों को अरेस्ट भी कर चुकी है। वहीं इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। ऐसा दावा किया जा रहा है कि ये लोग हिंदू संगठन से जुड़े हुए हैं।

    पश्चिम बंगाल में हावड़ा के शिबपुर में रामनवमी पर विश्व हिंदू परिषद और बंजरग दल जुलूस निकाल रहे थे। तभी वहां हिंसा भड़क गई। कई वाहनों और दुकानों को फूंक दिया गया। यहां दो दिन तक अशांति बनी रही। फिलहाल अब इलाके में हालात सामान्य हो गए हैं। दुकानें फिर से खुलना शुरू हो गई हैं। जीटी रोड पर यातायात सामान्य हो गया है। हालांकि, हावड़ा के कुछ हिस्सों में धारा 144 लागू की गई है। इलाके में पुलिस पिकेट और रिजर्व बल अभी तैनात है। वहीं रात में कई घंटों तक इंटरनेट को बैन कर दिया गया था। सीआईडी भी घटना की जांच कर रही है।

    गुजरात में वडोदरा के फतेपुरा इलाके में दो अलग-अलग जगह शोभायात्रा निकालने के दौरान पथराव किया गया। इसकी वजह से वहां भगदड़ मच गई थी। इसके बाद इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पुलिस इस मामले में 14 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गृहराज्यमंत्री हर्ष संघवी का कहना है कि सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

  • Amritpal Singh का नया CCTV फुटेज आया सामने, होशियारपुर के डेरे में दिखा

     Amritpal Singh का नया CCTV फुटेज आया सामने, होशियारपुर के डेरे में दिखा

     

     

    वीडियो 29 तारीख का बताया जा रहा है. गौरतलब है कि 28 तारीख को अमृतपाल और पलप्रीत सिंह होशियारपुर के गांव मनराईयां कलां में इनोवा गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे.

     

    भगोड़ा Amritpal Singh का नया CCTV फुटेज आया सामने, होशियारपुर के डेरे में दिखा

    अमृतपाल सिंह.

    वारिस पंजाब दे के प्रमुख भगोड़ा अमृतपाल सिंह अभी भी पंजाब पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है. वहीं होशियारपुर के एक धार्मिक स्थल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में अमृतपाल और पलप्रीत सिंह दिखाई दिए हैं. होशियारपुर के तपोवन साहिब तानुली गांव का ये डेरा मनराईयां कलां गांव से दो किलोमीटर की दूरी पर है. वीडियो 29 तारीख का बताया जा रहा है. गौरतलब है कि 28 तारीख को अमृतपाल और पलप्रीत सिंह होशियारपुर के गांव मनराईयां कलां में इनोवा गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे.

     

  • अमृतपाल का सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो आने के बाद परिवार भी हुआ गायब

    You are currently viewing अमृतपाल का सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो आने के बाद परिवार भी हुआ गायब

    Amritpal’s family also disappeared after live video came on social media

    अमृतपाल का सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो आने के बाद परिवार भी हुआ गायब

     

    अमृतसरः पंजाब पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन अमृतपाल सिंह के परिवार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि बीते बुधवार से अमृतपाल सिंह का परिवार लापता हो गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने अमृतपाल के गांव जल्लूपुर खेड़ा में जब परिवार को तलाशने की कोशिश तो वहां कोई सदस्य मौजूद नहीं मिला।

    मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर अमृतपाल सिंह के श्री अकाल तख्त साहिब पर पहुंच सरेंडर करने की सूचना फैल गई थी। यही समय था, जब अमृतपाल के माता-पिता व पत्नी को आखिरी बार उनके आसपास के लोगों ने देखा था। अमृतपाल के सरेंडर करने की सूचना के बाद अमृतपाल के माता-पिता और पत्नी सभी घर से श्री अकाल तख्त साहिब के लिए निकल गए थे। उनकी इच्छा अमृतपाल को देखने की थी, लेकिन इसके बाद से ही अमृतपाल के माता-पिता व पत्नी घर नहीं लौटे हैं। जिक्रयोग्य है कि अमृतपाल को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस ने सर्च ऑप्रेशन चलाया हुआ है। मगर इसके 11 दिन बीतने के बाद भी वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में बावड़ी की छत धंसी, 25 से ज्यादा लोग अंदर गिरे

    You are currently viewing इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में बावड़ी की छत धंसी, 25 से ज्यादा लोग अंदर गिरे

    Big accident on Ram Navami in Indore, the roof of stepwell caved in, more than 25 people fell inside

    इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में बावड़ी की छत धंसी, 25 से ज्यादा लोग अंदर गिरे

     

    मध्य प्रदेशः मध्य प्रदेश के इंदौर में रामनवमी पर उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में गिर गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं की मदद से बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया। बता दें कि अब तक 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। हालांकि, बावड़ी के अंदर कितना पानी है, ये अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब मंदिर में रामनवमी पर हवन चल रहा था। बताया जा रहा है कि 25 से ज्यादा लोग बावड़ी की छत पर बैठे थे। तभी ज्यादा वजन होने की वजह से उसकी छत टूट गई और लोग नीचे गिर गए। घटनास्थल पर कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंच चुके हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

    वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर कलेक्टर और कमिश्नर से फोन पर चर्चा की और उन्होंने रेस्क्यू तेज करने के निर्देश दिए।

  • अबोहर में सीएम हाउस के कमांडो ने की आत्महत्या, नेशनल स्तरीय कबड्‌डी खिलाड़ी रह चुका है मृतक

    You are currently viewing अबोहर में सीएम हाउस के कमांडो ने की आत्महत्या, नेशनल स्तरीय कबड्‌डी खिलाड़ी रह चुका है मृतक

    CM House commando commits suicide in Abohar, National level Kabaddi player has been deceased

    अबोहर में सीएम हाउस के कमांडो ने की आत्महत्या, नेशनल स्तरीय कबड्‌डी खिलाड़ी रह चुका है मृतक

     

    अबोहरः अबोहर के सीताराम कॉलोनी में वीरवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नेशनल स्तरीय कबड्‌डी खिलाड़ी ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बता दें कि मृतक सीएम हाउस में बतौर कमांडो के रूप में तैनात था। और वह पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मृतक की पहचान कर्म सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना नं.1 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस का करीब 30 वर्षीय जवान कर्म सिंह पुत्र सुखदेव सिंह चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस की सुरक्षा में तैनात था। 27 मार्च को कर्म सिंह अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए छुटटी लेकर अबोहर आया था। वीरवार सुबह उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

    हादसे संबंधी जानकारी देते मृतक की पत्नी ने बताया कि वे कमरे में सोए हुए थे और सुबह करीब 3 बजे जब उसने उठकर देखा तो उसका पति बैड पर नहीं था। उसने पास वाले कमरे में जाकर देखा तो शव फंदे पर लटका था। जिस पर उसने अपने परिजनों को उठाया। उसके देवर सिमर ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सिटी-1 के एएसआई बहादुर चंद ने जवान के शव को उतरवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। गौरतलब है कि मृतक कर्म सिंह कबड्‌डी का नेशनल स्तरीय का खिलाड़ी था। जिसने पंजाब तथा नेशनल लेवल की खेलों में भाग लेकर कई पुरस्कार जीते थे। कबड्‌डी के खिलाड़ियों में उसका नाम काफी मशहूर था। मृतक अपने पीछे 5 वर्षीय बच्चे को छोड़ गया है।

  • बड़ी खबरः मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी को मिली जान से मारने की धमकी, पढ़ें पूरी खबर…

    You are currently viewing बड़ी खबरः मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी को मिली जान से मारने की धमकी, पढ़ें पूरी खबर…

    Big news: Threat to kill Chief Minister Bhagwant Mann’s daughter, read full news…

    बड़ी खबरः मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी को मिली जान से मारने की धमकी, पढ़ें पूरी खबर…

     

    चंडीगढ़ः वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ एक्शन के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी को फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही है। उक्त धमकियां खालिस्तानी समर्थकों द्वारा दी जा रही है, जिसकी जानकारी सीएम की पूर्व पत्नी इंदरप्रीत कौर ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने लिखा कि बेटी को खालिस्तान समर्थकों ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी और साथ ही गाली -गलौच भी किया। भगवंत मान की पूर्व पत्नी ने खुलासा किया कि अमेरिका के एक गुरुद्वारे में इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया गया है। प्रस्ताव में भगवंत मान के दोनों बच्चों का घेराव करने को कहा गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, भगवंत मान की बेटी सीरत कौर मान को गाली-गलौज का प्रयोग करते हुए एक कॉल नहीं आई, बल्कि खालिस्तानी समर्थकों ने अलग-अलग नंबरों से तीन बार कॉल किया। तीनों बार उन्होंने मुख्यमंत्री की बेटी सीरत को गालियां दीं। भगवंत मान की बेटी ने जिन नंबरों से कॉल आई थी उन्हें फिलहाल ब्लॉक कर दिया है।

    गौरतलब है कि मान की पूर्व पत्नी अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में ही रहती हैं। बता दें कि भगवंत मान अपनी पहली पत्नी से तलाक ले चुके हैं और उस विवाह से उनकी दो संतान- बेटी सीरत कौर मान और बेटा दिलशान मान हैं।

  • रेलवे ने जारी की चेतावनी;  वंदे भारत ट्रेन पर अब पत्थरबाजी पड़ेगी महंगी, पत्थरबाजी करने वाले को हो सकती है पांच साल की जेल की सजा 

    नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने कई राज्यों में वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की है। इससे न सिर्फ यात्रियों के समय में बचत हो रही है, बल्कि उन्हें अन्य ट्रेनों की तुलना में बेहतर सुविधाएं भी प्राप्त हो रहीं। हालांकि, इन सबके बावजूद पिछले कुछ समय में देखा गया है कि कई जगह वंदे भारत ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई हैं। इसको लेकर रेलवे ने सख्त कदम उठाया है। साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR) ने चेतावनी दी है कि यदि कोई वंदे भारत समेत बाकी की भी ट्रेनों पर पत्थरबाजी करते हुए पाया जाता है, तो उसे पांच साल की जेल की सजा हो सकती है।

    तेलंगाना में विभिन्न स्थानों से वंदे भारत ट्रेनों पर पथराव की कई घटनाओं के बाद यह चेतावनी आई है। एससीआर की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुछ घटनाएं काजीपेट, खम्मम, काजीपेट-भोंगिर और एलुरु-राजमुंदरी में हुई हैं। हाल के दिनों में, वंदे भारत ट्रेनों को बदमाशों ने निशाना बनाया और ऐसी नौ घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा, फरवरी 2019 में इसके उद्घाटन के बाद से, तेलंगाना, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई हैं।

    एससीआर ने आगे कहा कि ट्रेनों पर पथराव एक क्रिमिनल ऑफेंस है और अपराधियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को पांच साल की जेल की भी सजा हो सकती है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा कई मामले दर्ज किए जाने के बाद अब तक 39 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एससीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सी आर राकेश ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कई निवारक उपाय भी कर रहा है, जिसमें जागरूकता अभियान और पटरियों के पास के गांवों के सरपंचों के साथ समन्वय करना और उन्हें ग्राम मित्र बनाना शामिल है।

  • अमृतपाल की तलाश में पुलिस ने चलाया होशियारपुर फगवाड़ा में सर्च ऑपरेशन, एक संदिग्ध गाड़ी बरामद

    You are currently viewing अमृतपाल की तलाश में पुलिस ने चलाया होशियारपुर फगवाड़ा में सर्च ऑपरेशन, एक संदिग्ध गाड़ी बरामद

    Police launched search operation in Hoshiarpur Phagwara in search of Amritpal, a suspicious vehicle recovered

    अमृतपाल की तलाश में पुलिस ने चलाया होशियारपुर फगवाड़ा में सर्च ऑपरेशन, एक संदिग्ध गाड़ी बरामद

     

    अमृतसरः पंजाब पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन अमृतपाल के तहत मंगलवार देर रात पुलिस ने होशियारपुर के एक गांव में सर्च अभियान चलाया इस दौरान पुलिस के करीब होशियारपुर सहित जालंधर फगवाड़ा में भी छापामारी कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार पुलिस को एक इनोवा में अमृतपाल और उसका साथी पप्लप्रीत के सवार होने का इन्पुट मिला था जिसके बाद पुलिस ने यह सर्च ऑपरेशन चलाया।

    मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीमों द्वारा इनोवा का पीछा किया गया जिसके बाद इनोवा गाड़ी में सवार युवक गाड़ी को एक गुरूद्वारे के पास छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इसके बाद जालंधर, होशियारपुर और कपूरथला के 700 पुलिस कर्मचारियों ने रात भर होशियारपुर और फगवाड़ा में सर्च ऑपरेशन चलाया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमृतपाल जालंधर में किसी विदेशी चैनल को इंटरव्यू देने आ रहा था। जिसमें अपनी पूरी बात रखने के बाद वह सरेंडर कर सकता था। इससे पहले ही पुलिस को उसकी भनक लग गई। हालांकि, फिलहाल पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं इस मामले की हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

  • फिलीपींस में पंजाबी दंपति की गोली मारकर हत्या, गोराया का रहने वाला है दंपति

    You are currently viewing फिलीपींस में पंजाबी दंपति की गोली मारकर हत्या, गोराया का रहने वाला है दंपति

    Punjabi couple shot dead in Philippines, the couple is a resident of Goraya

    फिलीपींस में पंजाबी दंपति की गोली मारकर हत्या, गोराया का रहने वाला है दंपति

     

    जालंधर: अपने सुनहरे भविष्य की कामना लिए जहां हर रोज लाखों पंजाबी परिवार विदेशों का रुख कर रहे हैं, वहीं अब विदेशों में पंजाबियों के खिलाफ बड़ रहे अपराधों के कारण पंजाबियों में सहम का माहौल पाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला मनीला के शिरेबो शहर में सामने आया, जहां एक युवक ने पंजाबी दंपति की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक दंपति की पहचान सुखविंदर सिंह और उसकी पत्नी किरणदीप कौर निवासी गोराया के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के कस्बा गोराया से संबंधित एक दंपत्ति की फिलीपींस के मनीला में 25 तारिख की रात को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। मनीला में दंपति की हत्या करने की सी.सी.टी.वी. वीडियो भी सामने आई है। मृतक के भाई लखबीर सिंह ने कहा कि वे कुछ दिन पहले ही विदेश से वापस अपने गांव आया था और उसके 2 दिन बाद उनको खबर मिली की उनके भाई सुखविंदर सिंह और उसकी पत्नी किरणदीप कौर की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या करने की सी.सी.टी.वी भी सामने आई है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर ने भाई को 3 गोलियां मार कर, उसकी पत्नी की 2 गोलियां मारकर हत्या की गई।

    मृतक के भाई लखबीर सिंह ने बताया उसका और उसके भाई का फाइनेंस का काम है और जब उसका भाई काम से घर वापस आया तो रुपए लेनदेन को लेकर अज्ञात हमलावरों और उसके भाई में कुछ बात हुई। जिसके बाद हमलावरों ने उन पर गोलियां दाग दी। उनकी किसी के साथ आपसी रंजिश नहीं थी पर अब क्योंकि घटना को ज्यादा समय हो गया है तो सब खराब होने के कारण 20 से 22 दिन देरी से पंजाब में पहुंचेंगे।