इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में बावड़ी की छत धंसी, 25 से ज्यादा लोग अंदर गिरे

You are currently viewing इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में बावड़ी की छत धंसी, 25 से ज्यादा लोग अंदर गिरे

Big accident on Ram Navami in Indore, the roof of stepwell caved in, more than 25 people fell inside

इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में बावड़ी की छत धंसी, 25 से ज्यादा लोग अंदर गिरे

 

मध्य प्रदेशः मध्य प्रदेश के इंदौर में रामनवमी पर उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में गिर गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं की मदद से बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया। बता दें कि अब तक 6 लोगों को रेस्क्यू किया गया है और उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। हालांकि, बावड़ी के अंदर कितना पानी है, ये अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब मंदिर में रामनवमी पर हवन चल रहा था। बताया जा रहा है कि 25 से ज्यादा लोग बावड़ी की छत पर बैठे थे। तभी ज्यादा वजन होने की वजह से उसकी छत टूट गई और लोग नीचे गिर गए। घटनास्थल पर कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंच चुके हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर कलेक्टर और कमिश्नर से फोन पर चर्चा की और उन्होंने रेस्क्यू तेज करने के निर्देश दिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *