अबोहर में सीएम हाउस के कमांडो ने की आत्महत्या, नेशनल स्तरीय कबड्‌डी खिलाड़ी रह चुका है मृतक

You are currently viewing अबोहर में सीएम हाउस के कमांडो ने की आत्महत्या, नेशनल स्तरीय कबड्‌डी खिलाड़ी रह चुका है मृतक

CM House commando commits suicide in Abohar, National level Kabaddi player has been deceased

अबोहर में सीएम हाउस के कमांडो ने की आत्महत्या, नेशनल स्तरीय कबड्‌डी खिलाड़ी रह चुका है मृतक

 

अबोहरः अबोहर के सीताराम कॉलोनी में वीरवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब नेशनल स्तरीय कबड्‌डी खिलाड़ी ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बता दें कि मृतक सीएम हाउस में बतौर कमांडो के रूप में तैनात था। और वह पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मृतक की पहचान कर्म सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना नं.1 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस का करीब 30 वर्षीय जवान कर्म सिंह पुत्र सुखदेव सिंह चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस की सुरक्षा में तैनात था। 27 मार्च को कर्म सिंह अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए छुटटी लेकर अबोहर आया था। वीरवार सुबह उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

हादसे संबंधी जानकारी देते मृतक की पत्नी ने बताया कि वे कमरे में सोए हुए थे और सुबह करीब 3 बजे जब उसने उठकर देखा तो उसका पति बैड पर नहीं था। उसने पास वाले कमरे में जाकर देखा तो शव फंदे पर लटका था। जिस पर उसने अपने परिजनों को उठाया। उसके देवर सिमर ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सिटी-1 के एएसआई बहादुर चंद ने जवान के शव को उतरवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। गौरतलब है कि मृतक कर्म सिंह कबड्‌डी का नेशनल स्तरीय का खिलाड़ी था। जिसने पंजाब तथा नेशनल लेवल की खेलों में भाग लेकर कई पुरस्कार जीते थे। कबड्‌डी के खिलाड़ियों में उसका नाम काफी मशहूर था। मृतक अपने पीछे 5 वर्षीय बच्चे को छोड़ गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *