बड़ी खबरः मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी को मिली जान से मारने की धमकी, पढ़ें पूरी खबर…
चंडीगढ़ः वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ एक्शन के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी को फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही है। उक्त धमकियां खालिस्तानी समर्थकों द्वारा दी जा रही है, जिसकी जानकारी सीएम की पूर्व पत्नी इंदरप्रीत कौर ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने लिखा कि बेटी को खालिस्तान समर्थकों ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी और साथ ही गाली -गलौच भी किया। भगवंत मान की पूर्व पत्नी ने खुलासा किया कि अमेरिका के एक गुरुद्वारे में इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया गया है। प्रस्ताव में भगवंत मान के दोनों बच्चों का घेराव करने को कहा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, भगवंत मान की बेटी सीरत कौर मान को गाली-गलौज का प्रयोग करते हुए एक कॉल नहीं आई, बल्कि खालिस्तानी समर्थकों ने अलग-अलग नंबरों से तीन बार कॉल किया। तीनों बार उन्होंने मुख्यमंत्री की बेटी सीरत को गालियां दीं। भगवंत मान की बेटी ने जिन नंबरों से कॉल आई थी उन्हें फिलहाल ब्लॉक कर दिया है।
गौरतलब है कि मान की पूर्व पत्नी अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में ही रहती हैं। बता दें कि भगवंत मान अपनी पहली पत्नी से तलाक ले चुके हैं और उस विवाह से उनकी दो संतान- बेटी सीरत कौर मान और बेटा दिलशान मान हैं।








Leave a Reply