Category: NATIONAL

  • क्रिकेट अकेडमी चलाने वाले भारतीय क्रिकेटर के कोच ने खाया जहर, बच्चियों के साथ यौन शोषण का लगा आरोप

    क्रिकेट अकेडमी चलाने वाले भारतीय क्रिकेटर के कोच ने खाया जहर, बच्चियों के साथ यौन शोषण का लगा आरोप

     

    नई दिल्ली : खेल जगत में इन दिनों यौन शोषण के कई मामले सामने आए हैं। जिम्नास्टिक्स, सेलिंग और साइकिलिंग के बाद अब क्रिकेट भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। हाल ही में देहरादून में क्रिकेट अकेडमी चलाने वाले और भारतीय महिला क्रिकेटर के पूर्व कोच नरेंद्र शाह पर गंभीर आरोप लगे हैं। शाह पर अपनी अकेडमी की बच्चियों के साथ यौन शोषण करने, उन्हें जातिसूचक ताने देना का दोषी बताया गया है। ये मुद्दा तब सामने आया जब एक बच्ची ने कोच शाह के साथ फोन पर हुई बातचीत का ऑडिया लीक कर दिया।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10वीं कक्षा की इस बच्ची का शाह ने कई बार शोषण किया। जो ऑडिया सामने आया है उसमें भी शान ने बच्ची से अश्लील बातचीत की और सेक्शुअल फेवर भी मांगे। ऑडिया के वायरल होते ही कोच शाह ने जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की और इस समय वो अस्पताल में हैं।

    शाह को फौरन ही क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ देहारदून में उनके पद से हटा दिया गया। हालांकि वो अब भी चमोली डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव हैं। ऑडियो लीक करने वाली बच्ची चमोली की ही रहने वाली है। सोमवार रात को अकेडमी में ही ट्रेनिंग करने वाली 15 साल की बच्ची के पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद शाह के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उनपर आईपीएल की धारा 354-A (शारीरिक शोषण) और 506 (अपराधिक तरीके से धमकाना) के अंतर्गत शिकायत दर्ज की गई है।

  • हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की चंडीगढ़ में हुई मुलाकात, वाटर सेस के मुद्दे पर हुई चर्चा

    हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की चंडीगढ़ में हुई मुलाकात, वाटर सेस के मुद्दे पर हुई चर्चा

     

    चंडीगढ़ : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज चंडीगढ़ में उनके आवास पर मुलाकात हुई। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के सीएम ने पंजाब के सीएम को फूल भेंट किए साथ ही हिमाचली गिफ्ट भी भेंट किए।

    दरअसल, हिमाचल प्रदेश में जल विद्युत परियोजनाओं पर वाटर सेस लगा दिया है। हिमाचल प्रदेश में हाल ही में बजट सत्र में वाटर सेस लगाने को लेकर कानून पास हो गया है। अब इस वॉटर सेस के मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश और पंजाब, हरियाणा आमने-सामने हैं। अब दोनों सीएम की मीटिंग में वाटर सेस पर चर्चा हुई। इसके साथ ही कई और मुद्दों पर भी बातचीत हुई।

  • एक अप्रैल से UPI से लेन-देन हो जायेगा महंग; 2000 रुपये से अधिक के पेमेंट पर देने होंगे एक्स्ट्रा चार्ज!

    एक अप्रैल से UPI से लेन-देन हो जायेगा महंग; 2000 रुपये से अधिक के पेमेंट पर देने होंगे एक्स्ट्रा चार्ज!

    नई दिल्ली : यूपीआई से लेन देन करने वालों के लिए बड़ी खबर है। 1 अप्रैल 2023 से नया वित्त वर्ष शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत के साथ ही यूपीआई से लेन-देन भी महंगा होने वाला है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पेमेंट को लेकर एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें अप्रैल की पहली तारीख से यूपीआई से होने वाले मर्चेंट पेमेंट पर PPI चार्ज लगाने की सिफारिश की गई है।

    मीडिया की खबर के मुताबिक, मंगलवार को जारी किए गए इस सर्कुलर के मुताबिक NPCI ने इंटरचेंज लगाया जा सकता है। ये चार्ज 0.5-1.1 फीसदी लगाए जाने की सिफारिश की गई है। सर्कुलर में UPI के जरिए 2,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन पर 1.1 फीसदी प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट यानि PPI लगाने का सुझाव दिया गया है। यह चार्ज मर्चेंट ट्रांजैक्शंस यानी व्यापारियों को पेमेंट करने वाले यूजर्स को देना पडे़गा।

    NPCI के सर्कुलर से संकेत मिल रहे हैं कि 1 अप्रैल से UPI पेमेंट यानी गूगल पे , फोन पे और पेटीएम जैसे डिजिटल माध्यम से अगर आप 2,000 रुपये से ज्यादा का पेमेंट करेंगे, तो फिर आपको इसके लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 70 फीसदी UPI P2M लेन-देन 2,000 रुपये से अधिक के मूल्य होते हैं, ऐसे में इन पर 0।5 से लगभग 1।1 फीसदी का इंटरचेंज लगाया जा सकता है।

    बता दें, PPI में वॉलेट या कार्ड के जरिए ट्रांजैक्शन आता है। आम तौर पर इंटरचेंज फीस कार्ड भुगतान से जुड़ी हुई होती है और इसे लेन-देन को स्वीकार करने और लागत को कवर करने के लिए लागू किया जाता है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन (NPCI) ने अपने सर्कुलर में कहा है कि इस नए नियम को 1 अप्रैल से लागू करने के बाद NPCI इसका समीक्षा 30 सितंबर, 2023 से पहले करेगा।

    नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन (NPCI) ने अलग-अलग क्षेत्र के लिए अलग-अलग इंटरचेंज फीस निर्धारित की है। फार्मिंग और टेलीकॉम सेक्टर में सबसे कम इंटरचेंज फीस वसूली जाएगा। दरअसल, इंटरजेंज फीस मर्चेंट ट्रांजैक्शंस यानी व्यापारियों को पेमेंट करने वाले यूजर्स को ही देना पड़ेगा। इस सर्कुलर के मुताबिक बैंक अकाउंट और PPI वॉलेट के बीच पीयर-टू-पीयर (P2P) और पीयर-टू-पीयर-मर्चेंट (P2PM) में किसी तरह के ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क नहीं देना होगा।

  • चुनावी बिगुल; 10 मई को होगा जालंधर लोकसभा उपचुनाव का भी ऐलान

     चुनावी बिगुल; 10 मई को होगा जालंधर लोकसभा उपचुनाव का भी ऐलान

    नई दिल्ली : कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। इसके साथ ही जालंधर में भी लोकसभा उपचुनाव का ऐलान हो गया है। जालंधन में भी 10 मई को लोकसभा उपचुनाव होंगे।

    राज्य की 224 विधानसभा सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) दावेदारी पेश कर रही हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।

    चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि कर्नाटक में कुल मतदाताओं की संख्या 5.21 करोड़ है। इनमें पुरुष वोटर 2.62 करोड़ और महिला मतदाता 2.59 करोड़ हैं। इस दौरान आयोग ने बुजुर्ग और विकलांग मतदाताओं को वोट फ्रॉम होम यानी घर से ही वोट डालने की सुविधा देने की तैयारी की है।

    गौरतलब है कि इस बार 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल ख़त्म हो रहा है।

  • अतीक अहमद समेत तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

     अतीक अहमद समेत तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

     

    प्रयागराज : उमेश पाल अपहरण केस में प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने माफिया अतीक अहमद समेत तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तीनों दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि उमेश पाल के परिवार को देनी होगी।

    इससे पहले कोर्ट ने कोर्ट ने गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद, उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ और अन्य को 2006 में बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल के अपहरण का दोषी ठहराया है। अदालत ने अभी सजा की घोषणा नहीं की है। गौरतलब है कि 25 जनवरी 2005 को बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के बाद तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य उमेश पाल ने पुलिस को बताया था कि वह हत्याकांड का चश्मदीद है।

     

    उमेश पाल ने आरोप लगाया कि जब उसने अतीक अहमद के दबाव में मामले में पीछे हटने से इनकार कर दिया, तो 28 फरवरी, 2006 को बंदूक के बल पर उसका अपहरण कर लिया गया। मामले में 5 जुलाई, 2007 को अतीक अहमद, उसके भाई और चार अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    उमेश पाल की 24 फरवरी, 2023 को उनके प्रयागराज आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ पर उमेश पाल को मारने की साजिश में शामिल होने का आरोप भी लगाया गया है। फैसला सुनाए जाने के समय अतीक अहमद, उसका भाई अशरफ और एक अन्य आरोपी अदालत में मौजूद था।

  • आम आदमी को राहत, एक बार फिर बढ़ी पैन को आधार से लिंक करने की तारीख

    आम आदमी को राहत, एक बार फिर बढ़ी पैन को आधार से लिंक करने की तारीख

    ऩई दिल्ली -आम आदमी के लिए राहत की खबर है। खबर यह है कि आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करने की डेडलाइन बढ़ा दी गई है। अब पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून है। पहले अंतिम तिथि 31 मार्च थी। टैक्सपेयर्स 30 जून तक अब जुर्माना देकर अपना पैन कार्ड, आधार कार्ड से लिंक कर पाएंगे।

    आयकर विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 2 करोड़ पैन धारकों ने अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया था। ऐसे पैन कार्ड धारकों को थोड़ी और राहत देते हुए सरकार ने पैन-आधार कार्ड लिंकिंग की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 जून कर दी है। इनकम टैक्स की धारा 1961 के मुताबिक पैन कार्ड धारकों को अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर जुर्माने का प्रावधान है। पैन -आधार लिंकिंग के बिना आपके कई काम अटक सकते हैं। चंद मिनटों के भीतर आप आसानी से अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन ऑप्शन है, जहां कुछ स्टेप फॉलो कर आप आसानी से अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं।

  • अफवाहों से सावधान ; पंजाब के इस टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल से नहीं बढ़ेंगे रेट..

     अफवाहों से सावधान ; पंजाब के इस टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल से नहीं बढ़ेंगे रेट..

     

     

    नेशनल हाइवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा बैरीयर पर 1 अप्रैल से टोल रेट में बढ़ौतरी होने की कुछ दिनों की अफवाहें चल रही हैं। ऐसी अफवाहें उठ रही हैं कि टोल प्लाजा पर 31 मार्च की रात को रेट बढ़ जाएंगे। इस संबंधी टोल प्लाजा के मैनेजर सरफराज़ खान ने प्रेस को जानकारी देते बताया कि लाडोवाल टोल प्लाजा पर 31 मार्च की रात टोल रेटों में कोई बढ़ौतरी नहीं हो रही।

    उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से कुछ लोग सोशल मीडिया पर टोल रेड बढ़ने की अफवाहें फैला रहे थे लेकिन ऐसा कोई भी नोटिस अभी तक नहीं आया है। उनके टोल प्लाजा पर 1 सितंबर से नए रेट लागू किए जाएंगे। इससे पहले नोटिस जारी होगा और बाद में रेटों में बढ़ौतरी की जाएगी। खान ने बताया कि ऐसी अफवाहें फैला कर गुमराह करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उनकी कंपनी का ठेका मई महीने तक है। इसके बाद अगला टैंडर लगने के बाद अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी। हाल ही में वह लोगों को पुराने रेट पर ही टोल देने के बारे में बता रहे हैं।

  • महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री मान ने मोहाली में लांच की चैटबॉट Helpline

    महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री मान ने मोहाली में लांच की चैटबॉट Helpline

     

     

     

    पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मोहाली इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। पंजाब पुलिस की तरफ से अनूठी पहल शुरू की जिसका शुभारंभ सी.एम. मान ने किया। महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए अनूठी पहल है।

    इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब पुलिस  के सहयोग से चैटबॉट लांच किया है। यह चैटबॉट महिलाओं -बच्चों की सुरक्षा और देखभाल के लिए लांच किया गया है। इसके साथ डिजिटल शिकायतें आना आसान हो जाएगा। घरेलू झगड़े लोग पुलिस के पास लेकर जाने से डरते हैं। बच्चे भी अपराधियों के लिए साफ्ट टार्गेट हैं।पुलिस-पब्लिक गैप कम करने के कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुरू कि इस एप्प पर महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं, क्योंकि कई बार लोग घरों में या आस पड़ोस झगड़ों को लेकर थानों, कोर्ट कचहरी में जाने से डरते हैं।
    सी.एम. मान ने कहा इस एप्प पर शिकायत में मिलने पर तुरन्त एक्शन लिया जाएगा। सरकार की कोशिश है कि डिजिटल से निपटारा करवाने की पहल हैं। इस हेल्पलाइन के जरिए क्राइम कम होगा। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब में 10 महिला थानें हैं महिलाए एस.एच.ओ. थानों में होंगी तैनात। आज के समय में पंजाब में 5 जिलों की एस.एस.पी., 7 डी.सी.पी.  महिलाएं हैं।
  • 2 मंजिला बिल्डिंग आग लगने के बाद भरभराकर गिरी , मंजर देख इलाके में हड़कंप; देखें कैमरे में कैद VIDEO

     2 मंजिला बिल्डिंग आग लगने के बाद भरभराकर गिरी , मंजर देख इलाके में हड़कंप; देखें कैमरे में कैद VIDEO

    नई दिल्ली : दिल्ली के बदरपुर में आग लगने के बाद एक दो मंजिला इमारत ढह गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना सोमवार रात की है। आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग मदद को लेकर चिल्लाने लगे। इसी बीच, किसी ने फोन करके दमकल विभाग को जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार, बदरपुर इलाके में रात करीब 10:50 बजे आग लगने की सूचना मिली।

    देखें VIDEO-

    गर्ग ने कहा, कुल 19 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग पर काबू पाया जा रहा है और कूलिंग का काम जारी है। अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि इमारत ढह गई है।

    घटनास्थल पर अब भी काफी संख्या में लोग मौजूद हैं। वहीं, कुछ लोग आग लगने से बड़े नुकसान का अनुमान लगा रहे हैं। घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। हालांकि, ये अनुमान नहीं लग सका कि मकान मालिक को कितनी क्षति हुई है।

  • बद्रीनाथ-केदारनाथ में 300 रुपए दे कर सकेंगे भोले बाबा के VIP दर्शन, बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

    बद्रीनाथ-केदारनाथ में 300 रुपए दे कर सकेंगे भोले बाबा के VIP दर्शन, बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

     

    देहरादून : चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन करने वालों को अब 300 रुपये फीस चुकानी होगी। बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया गया है।

    कैनाल रोड स्थित कार्यालय में बीकेटीसी की बोर्ड बैठक हुई जिसमें चारधाम यात्रा के संदर्भ में कई निर्णय लिए गए। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन करने वालों को अब 300 रुपये प्रति यात्री के हिसाब से शुल्क चुकाना होगा। उन्होंने बताया कि मंदिर समिति ने देश के चार प्रमुख मंदिरों तिरुपति बाला जी, वैष्णो देवी, महाकालेश्वर व सोमनाथ मंदिरों में पूजा, दर्शन आदि व्यवस्थाओं के प्रबंधन अध्ययन के लिए चार दल भेजे थे।

    उनकी रिपोर्ट की संस्तुतियों के आधार पर बदरीनाथ व केदारनाथ मंदिरों के दर्शनों के लिए आने वाले सभी तरह के वीआईपी से विशेष दर्शनों व प्रसाद के लिए प्रति व्यक्ति तीन सौ रूपये का शुल्क लेने का निर्णय लिया है। मंदिर समिति की बोर्ड बैठक में अगले वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 76 करोड़ से अधिक के बजट के मंजूरी दी गई। इसमें बद्रीनाथ धाम के लिए 39 करोड़ जबकि केदारनाथ धाम के लिए 36 करोड़ का बजट मंजूर किया गया।