Category: NATIONAL

  • जालंधर : गैंगस्टर प्रिंस बाबा ने युवक पर चलाई गोलियां

    You are currently viewing जालंधर : गैंगस्टर प्रिंस बाबा ने युवक पर चलाई गोलियां

    जालंधर : गैंगस्टर प्रिंस बाबा ने युवक पर चलाई गोलियां

    •  जालंधर में बस्ती बावा खेल स्थित कटहिरा मोहल्ला में मंगलवार देर रात स्विफ्ट कार में आए 5 हथियारबंद बदमाशों ने युवक को घर के बाहर घेर लिया। आरोपियों ने पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की और हवा में दो गोलियां चलाईं।मौके पर पहुंची थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने क्राइम सीन से एक खोल बरामद किया है। वारदात का सीसीटीवी पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस बाबा और आकाश सहित उसके साथ बब्बू, विशाल दुबे व गोपी सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरूपुलिस को दी गई शिकायत में मखदूमपुरा के रहने वाले दविंदर बिल्ला ने बताया कि उसका पुश्तैनी घर कटहिरा मोहल्ला में है। जहां वह अपने परिवार के सदस्य की मौत पर अफसोस जताने पहुंचा था। देर रात वह अपने घर के बाहर खड़ा होकर रिश्तेदारों से बात कर रहा था। तभी पीछे से ग्रे रंग की स्विफ्ट कार उसके पास रुकी। उसमें से 5 युवक निकले और उन्होंने टांगों पर मुक्के मारने शुरू कर दिए।परिजनों ने विरोध किया तो हमलावरों ने पिस्टल निकाल ली। इसी बीच प्रिंस बाबा ने एक गोली हवा में चला दी। आरोपियों ने जब दूसरी गोली चलाई तो वह पिस्टल में फंस गई। जिसके बाद तीसरे साथी ने अपना रिवॉल्वर निकालकर हवाई फायर किया। कर दी है
  • शिरोमणि कमेटी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया

    You are currently viewing शिरोमणि कमेटी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया

    शिरोमणि कमेटी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया

    • श्रोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आज कमेटी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद रागी जत्था द्वारा शबद कीर्तन गाया गया।
  • CRIME NEWS : पटियाला में परिवार पर चाकुओं से हमला

    You are currently viewing CRIME NEWS : पटियाला में परिवार पर चाकुओं से हमला

    Police solved the case of murder of mother and daughter, to grab the land, they executed the incident

    CRIME NEWS : पटियाला में परिवार पर चाकुओं से हमला

    • पटियाला से एक ख़बर आ रही है जहाँ की लहल कॉलोनी में देर रात एक परिवार पर 4 से 5 हमलावरों ने हमला कर दिया। जिस कारण घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसके दोनों बेटों को अस्पताल में  लेकर जाया गया। जहाँ उनका इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान प्रीतम चंद (52) के रूप में हुई है। उसके 2 बेटे अजय कुमार और जतिन का पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती हैं।पुलिस ने फिलहाल एरिया के सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। वहीं, अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक प्रीतम चंद राजमिस्त्री था। वह ही परिवार को पाल रहा था। फिलहाल प्रीतम चंद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल पटियाला में भेज दिया है
  • पंजाब में जल्द बुलाया जा सकता है शीतकालीन सत्र

    You are currently viewing पंजाब में जल्द बुलाया जा सकता है शीतकालीन सत्र

    पंजाब में जल्द बुलाया जा सकता है शीतकालीन सत्र

    •  पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार इस महीने के अंतिम सप्ताह तक फिर विधानसभा सत्र बुला सकती है. दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और प्रदेश के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के बीच विधानसभा सत्र को लेकर पहले विवाद चल रहा था. क्योंकि, पंजाब सरकार के विशेष विधानसभा सत्र को राज्यपाल ने अवैध करार दिया था. इसके बाद पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की शरण लेते हुए राज्यपाल को चुनौती की थी. मामले की 10 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की गई थी.

    सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की ओर से विधानसभा सत्र को अवैध बताने को लेकर कहा कि वो आग से खेल रहे हैं, अगर राज्यपाल को लगता भी है कि बिल गलत तरीके से पास हुआ है तो उसे विधानसभा अध्यक्ष को वापस भेजना चाहिए. वहीं पंजाब सरकार की तरफ से पक्ष रखते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि राज्यपाल के रहते विधानसभा का सत्र बुलाना असंभव सा लगता है. इस पूरे मामले के बाद अब पंजाब सरकार फिर से विधानसभा सत्र बुलाना चाहती है. इसके लिए वो अब राज्यपाल से मंजूरी भी जल्द ही मांगने वाली है.

  • कॉमेडियन कपिल शर्मा करने जा रहे है यह नया कारनामा, OTT प्लेटफॉर्म पर होगा प्रसारित

    कॉमेडियन कपिल शर्मा करने जा रहे है यह नया कारनामा, OTT प्लेटफॉर्म पर होगा प्रसारित

     

    मुंबई -मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा नया कॉमेडी शो शुरू करने जा रहे हैं जोकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चलेगा। आज बाल दिवस पर कपिल शर्मा ने अपने नए शो की अनाउंसमेंट करते हुए मजेदार पोस्ट भी शेयर किया है।

    कपिल शर्मा के नए शो का नाम ‘कपिल शर्मा कॉमेडी शो’ होगा, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम किया जाएगा। फॉर्मेट से लेकर घर तक कपिल के शो में कई बदलाव आएंगे, लेकिन मंडली पुरानी रहेगी। उल्लेखनीय है कि टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक धमाल मचाने वाले मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने पुराने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ कई वर्षों से लोगों का मनोरंजन किया है।

  • टनल हादसे में फंसे 40 मजदूर; युद्ध स्तर पर रेस्क्यू जारी, SDRF कमान्डेंट ने वॉकी-टॉकी से की बात

     टनल हादसे में फंसे 40 मजदूर; युद्ध स्तर पर रेस्क्यू जारी, SDRF कमान्डेंट ने वॉकी-टॉकी से की बात

     

    उत्तरकाशी : उत्तरकाशी में सुरंग हादसे में तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा टनल हादसे पर पूरे देश की नजर बनी हुई है। टनल में 40 मजदूर फंसे हुए हैं, जिन्हें सकुशल बाहर निकालने के लिए जद्दोजहद लगातार जारी है। तमाम रेस्क्यू टीमें युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं। टनल से मजदूरों को रेस्क्यू करने के लिए मौके पर 900 मिमी व्यास वाले ह्यूम पाइप और ड्रिल मशीन पहुंच गई हैं। मजदूरों के लिए ऑक्सीजन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

    निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में भी ह्यूम पाइप का इस्तेमाल किया जा रहा था। लेकिन जिस दिन यह हादसा हुआ, उस दिन टनल के संवेदनशील हिस्से में ह्यूम पाइप नहीं बिछाए गए थे। अगर टनल के अंदर ह्यूम पाइप बिछे होते, तो अब तक पाइपों के जरिए मजदूर बाहर आ चुके होते। जब मजदूरों को टनल से बाहर निकाला जायेगा, उस समय कोई अनहोनी न हो, इसे देखते हुए सिलक्यारा टनल में भूस्खलन की घटना के बाद यहां स्वास्थ्य विभाग ने छह बेड का अस्थायी अस्पताल तैयार किया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसीएस पंवार ने बताया कि अस्पताल घटनास्थल के समीप ही स्थापित किया गया है, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर भी लगाए गए हैं। इस अस्पताल में 24 घंटे मेडिकल टीम के साथ 10 एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं।

    एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक कर्नल दीपक पाटिल का प्रतिनियुक्ति कार्यकाल बीते 6 नवंबर को खत्म हो गया। वह रिलीव होकर सेना में वापस लौट गए हैं। उन्होंने सुरंग में हादसे की सूचना पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि जहां मलबा गिरा है वह सुरंग का संवेदनशील हिस्सा था। हालांकि उन्होंने सभी मजदूरों के सकुशल होने की बात कही है। उन्होंने रेस्क्यू कार्य में डेढ़ से दो दिन लगने के बाद सभी के सकुशल बाहर आने की उम्मीद जताई है। सुरंग धंसने के कारण टनल में फंसे श्रमिकों से एसडीआरएफ कमान्डेंट मणिकांत मिश्रा ने वॉकी-टॉकी से बात कर उनकी कुशलता ली है। श्रमिकों ने बताया कि, वे सब ठीक हैं और शीघ्र ही निकलना चाहते हैं।

    मणिकांत मिश्रा ने उनका हौसला बढाते हुए धैर्य और हिम्मत बनाये रखने को कहा है। साथ ही उन्हें जल्द ही सुरक्षित रेस्क्यू किये जाने का भरोसा दिलाया है। इसके अलावा कम्प्रेसर के माध्यम से आज उन्हें आवश्यक खाद्य सामग्री (चना, बादाम, बिस्कुट,ओ.आर.एस, ग्लूकोस इत्यादि) व कुछ दवाइयां (सरदर्द, बुखार) भी पहुंचाई गई। कमान्डेंट एसडीआरएफ खुद मौके पर राहत एवं बचाव कार्यो का नेतृव कर रहे हैं।

    जिला प्रशासन की ओर से टनल में फंसे 40 मजदूरों का ब्योरा दिया गया है। यह सभी मजदूर देश के अलग-अलग राज्यों के हैं। इनमें सबसे ज्यादा मजदूर झारखंड के बताए जा रहे हैं। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मजदूरों की संख्या है और तीसरे नंबर पर ओडिशा के मजदूर हैं। सबसे ज्यादा झारखंड के मजदूर प्रशासन से जारी सूची के मुताबिक टनल में फंसे चालीस मजदूरों में से झारखंड के 15 मजदूर हैं, जबकि बिहार के 3 मजदूर बताए जा रहे हैं। इनके अलावा बंगाल के 4, उत्तराखंड के 2, हिमाचल का 1, उत्तर प्रदेश के 8, असम के 2, उड़ीसा के 5 मजदूर शामिल हैं।

    आपको बता दें कि रविवार सुबह दीवाली पर करीब 5:30 बजे ये हादसा हुआ। यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सुरंग के सिलक्यारा वाले मुहाने से 230 मीटर अंदर मलबा गिरा। देखते-देखते 30 से 35 मीटर हिस्से में पहले हल्का मलबा गिरा, फिर अचानक भारी मलबा व पत्थर गिरने लगा। जिसके चलते सुरंग के अंदर काम कर रहे 40 मजदूर अंदर ही फंस गए।

  • Breaking news : जीटी रोड पर भीषण हादसा, 20 से 25 गाड़ियां टकराईं

    You are currently viewing Breaking news : जीटी रोड पर भीषण हादसा, 20 से 25 गाड़ियां टकराईं

    Breaking news : जीटी रोड पर भीषण हादसा, 20 से 25 गाड़ियां टकराईं

    दिवाली की रात लुधियाना चंडीगढ़ हाईवे पर गांव नीलो के पास कोहरे के कारण कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। जिस कारण बुरी तरह वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है। बताया जा रहा है की कोहरा इतना ज्यादा था कि सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे जिस वजह से 20 से 25 गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

  • जानें किस जगह नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हुई हत्या, जवाबी कार्रवाई में भीड़ ने हमलावर को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

     

    कोलकाता : पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर इलाके में एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या और कथित तौर पर हत्या से जुड़े एक व्यक्ति की जवाबी कार्रवाई में मौत के बाद इलाका युद्ध के मैदान में बदल गया। सोमवार को, स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता और पंचायत सदस्य सैफुद्दीन लश्कर को कुछ अज्ञात बदमाशों ने करीब से गोली मार दी, जब वह सुबह की प्रार्थना के लिए एक स्थानीय मस्जिद में जा रहे थे, लश्कर की मौत की खबर फैलने के बाद, ग्रामीणों का एक वर्ग, विशेष रूप से वे सत्ताधारी दल से जुड़ा, उग्र हो गया।

    उन्होंने दो स्थानीय ग्रामीणों बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। एक की मौके पर ही पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरे को पुलिस ने किसी तरह बचा लिया। लेक‍िन पुलिस ने पीट-पीटकर मारे गए और गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तार व्यक्ति ने लश्कर की हत्या में अपनी संलिप्तता की बात कबूल कर ली है। दो गुुटों के बीच झड़प के बाद पूरा इलाका युद्धक्षेत्र में बदल गया। एक के बाद एक इलाके के कम से कम 10 घरों में आग लगा दी गई। पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश की। रिपोर्ट दर्ज होने तक इलाके में तनाव बरकरार था।

    दोनों हत्याओं को लेकर जल्द ही राजनीतिक खींचतान सामने आ गई। भांगर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के विधायक सौकत मोल्ला ने दावा किया कि लश्कर की हत्या की योजना भाजपा और सीपीआई (एम) दोनों के साथ घनिष्ठ संबंध रखने वाले असामाजिक तत्वों के एक वर्ग द्वारा बनाई गई थी। मोल्ला ने कहा, ये असामाजिक तत्व काफी समय से इलाके में तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं और लश्कर इसका शिकार बन गया।

    उन आरोपों का खंडन करते हुए, सीपीआई (एम) केंद्रीय समिति के सदस्य डॉ सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि लश्कर की हत्या अवैध कारोबार में हिस्सेदारी को लेकर तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह का परिणाम थी, जिसे मुख्य रूप से लश्कर द्वारा नियंत्रित किया जाता था। चक्रवर्ती ने कहा, अब, सत्तारूढ़ पार्टी के गुंडे हमारी पार्टी के समर्थकों को चुन-चुनकर निशाना बना रहे हैं और उनके घरों को आग लगा रहे हैं।

    राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया कि पुलिस को छोड़कर सभी जानते हैं कि तृणमूल कांग्रेस के दो समूहों के बीच लड़ाई के कारण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति दयनीय हो गई है। सिन्हा ने कहा, अब जब दोहरी हत्याएं हुई हैं तो सत्तारूढ़ दल के विधायक अंदरूनी कलह की घटनाओं को छिपाने के लिए जानबूझकर भाजपा को निशाना बना रहे हैं।

  • बड़ा हादसाः केमिकल में आग लगने से 6 लोग जिंदा जले

     बड़ा हादसाः केमिकल में आग लगने से 6 लोग जिंदा जले

    हैदराबाद : हैदराबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक कार की रिपेयरिंग के दौरान केमिकल में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में हुआ है। दरअसल, यहां एक कार की मरम्मत का काम चल रहा था।

    इस दौरान पास में रखे केमिकल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल आग को बुझाकर यह यह जानने की कोशिश की जा रही है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है, वहां कोई और तो नहीं फंसा हुआ है।

  • हत्या; बेटे ने अपने ही मां-बाप को उतारा मौत के घाट

    हत्या; बेटे ने अपने ही मां-बाप को उतारा मौत के घाट

     

    अमृतसर  : पंजाब के अमृतसर के एक बहुत ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां डबल मर्डर से एक बार फिर दहशत फैल गई है। घर के बेटे ने ही मां-बाप की हत्या कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मां-बाप ने बेटे को शराब पीने से रोका था। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान गुरमीत सिंह व कुलविंदर कौर उम्र तकरीबन 70 साल के रूप में हुई है।

    son killed his own parents : घटना अमृतसर के मजीठा में पड़ते गांव पंधेर कलां की है। गांव में ही एक युवक का विवाह समागम चल रहा था। देर रात गांव में जागो निकाली जा रही थी। इसी दौरान प्रितपाल सिंह शराब में धुत होकर घर आ गया। जिसे देख माता-पिता गुस्से हो गए। वह दोबारा जागो में जाने की जिद्द करने लगा। लेकिन माता-पिता ने उसे जाने से रोका। इतना ही नहीं, गुस्से में साफ कर दिया कि अब वह शादी पर भी नहीं जाएगा। गुस्साए बेटे प्रितपाल सिंह ने तेजधार हथियार से अपने माता-पिता पर वार कर दिया। जिसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।