हत्या; बेटे ने अपने ही मां-बाप को उतारा मौत के घाट

हत्या; बेटे ने अपने ही मां-बाप को उतारा मौत के घाट

 

अमृतसर  : पंजाब के अमृतसर के एक बहुत ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां डबल मर्डर से एक बार फिर दहशत फैल गई है। घर के बेटे ने ही मां-बाप की हत्या कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मां-बाप ने बेटे को शराब पीने से रोका था। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान गुरमीत सिंह व कुलविंदर कौर उम्र तकरीबन 70 साल के रूप में हुई है।

son killed his own parents : घटना अमृतसर के मजीठा में पड़ते गांव पंधेर कलां की है। गांव में ही एक युवक का विवाह समागम चल रहा था। देर रात गांव में जागो निकाली जा रही थी। इसी दौरान प्रितपाल सिंह शराब में धुत होकर घर आ गया। जिसे देख माता-पिता गुस्से हो गए। वह दोबारा जागो में जाने की जिद्द करने लगा। लेकिन माता-पिता ने उसे जाने से रोका। इतना ही नहीं, गुस्से में साफ कर दिया कि अब वह शादी पर भी नहीं जाएगा। गुस्साए बेटे प्रितपाल सिंह ने तेजधार हथियार से अपने माता-पिता पर वार कर दिया। जिसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *