पंजाब में जल्द बुलाया जा सकता है शीतकालीन सत्र

You are currently viewing पंजाब में जल्द बुलाया जा सकता है शीतकालीन सत्र

पंजाब में जल्द बुलाया जा सकता है शीतकालीन सत्र

  •  पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार इस महीने के अंतिम सप्ताह तक फिर विधानसभा सत्र बुला सकती है. दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और प्रदेश के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के बीच विधानसभा सत्र को लेकर पहले विवाद चल रहा था. क्योंकि, पंजाब सरकार के विशेष विधानसभा सत्र को राज्यपाल ने अवैध करार दिया था. इसके बाद पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की शरण लेते हुए राज्यपाल को चुनौती की थी. मामले की 10 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की गई थी.

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की ओर से विधानसभा सत्र को अवैध बताने को लेकर कहा कि वो आग से खेल रहे हैं, अगर राज्यपाल को लगता भी है कि बिल गलत तरीके से पास हुआ है तो उसे विधानसभा अध्यक्ष को वापस भेजना चाहिए. वहीं पंजाब सरकार की तरफ से पक्ष रखते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि राज्यपाल के रहते विधानसभा का सत्र बुलाना असंभव सा लगता है. इस पूरे मामले के बाद अब पंजाब सरकार फिर से विधानसभा सत्र बुलाना चाहती है. इसके लिए वो अब राज्यपाल से मंजूरी भी जल्द ही मांगने वाली है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *