बड़ा हादसाः केमिकल में आग लगने से 6 लोग जिंदा जले
हैदराबाद : हैदराबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक कार की रिपेयरिंग के दौरान केमिकल में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में हुआ है। दरअसल, यहां एक कार की मरम्मत का काम चल रहा था।
इस दौरान पास में रखे केमिकल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से छह लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल आग को बुझाकर यह यह जानने की कोशिश की जा रही है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है, वहां कोई और तो नहीं फंसा हुआ है।









Leave a Reply