Category: NATIONAL

  • 75 फीसदी नौकरियों में हरियाणा के ही लोगों की भर्ती का कानून रद्द

    75 फीसदी नौकरियों में हरियाणा के ही लोगों की भर्ती का कानून रद्द

    • पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट से हरियाणा सरकार को बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में प्रदेश के नागरिकों को 75 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून रद्द कर दिया है. हरियाणा सरकार की तरफ से लागू इस फैसले को फरीदाबाद और गुरुग्राम के उद्योगपतियों ने हाईकोर्टे में चुनौती दी थी. जिसको लेकर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान फिर चर्चाओं में आ गया है. जिसमें उन्होंने कहा था कि क्या बिहार देश से बाहर है.

    आपको बता दें कि बिहार की शिक्षक भर्ती में प्रदेश से बाहर के लोगों को भर्ती में शामिल किए जाने को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने यह बयान दिया था. आपको बता दें कि बिहार में शिक्षकों की 170461 पदों पर भर्तियां निकाली गई थी. जिसमें 120336 टीचर कैंडिडेट सेलेक्ट हुए थे. इसके बाद पहली भर्ती प्रक्रिया में खाली रहे पदों को जोड़कर दूसरी भर्ती निकाली गई थी. जिसमें कहा गया कि इस भर्ती प्रक्रिया में बिहार से बाहर के लोग भी शामिल हो सकेंगे जिसके बाद 2020 में फैसला वापसी लेते हुए कहा गया कि भर्ती में सिर्फ बिहार के लोग ही शामिल हो सकेंगे.

    इसके बाद जून में इस फैसले को महागठबंधन की सरकार ने सभी के लिए खोल दिया क्योंकि उन्हें डर था कि दूसरे राज्य के कैंडिडेट कोर्ट चले गए तो भर्ती को रद्द करना पड़ेगा. क्योंकि दूसरे राज्य कै कैंडिडेट को भर्ती होने से रोकना संविधान से मिले समानता का अधिकार का उल्लंघन है.

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मीडिया से अपील, AI आधारित डीप फेक के खतरे से लोगों को करें जागरूक 

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मीडिया में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आधारित ‘डीप फेक’ पोस्ट को देश की आंतरिक सुरक्षा एवं स्थिरता के लिए संभावित खतरा बताते हुए आज मीडिया से अपील की कि वे देश में इसके प्रभावों एवं खतरों को लेकर जनता को जागरूक करें।

    मोदी ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय पर आयोजित पत्रकार दिवाली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में आये पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि एआई के कारण मीडिया में डीप फेक का एक बड़ा संकट आ रहा है। इसे लेकर जनता के पास सत्यापन की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा, एआई के जमाने में जिस प्रकार से डीपफेक फैल रहा है, वह एक बड़ा संकट है। ये समाज में असंतोष की आग भी बहुत तेजी से फैला सकता है। कहीं कोई गलत बात हो जाए तो सरकार के लिए नयी मुसीबत खड़ी हो सकती है।

    उन्होंने कहा कि इसी प्रकार के एक डीप फेक वीडियाे में स्वयं उनका एक वीडियो बना कर डाला गया है जिसमें गरबा गाते हुए दिखाये गये हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में हमारे कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक करें कि डीपफेक है क्या, कितना बड़ा संकट पैदा कर सकता है और इसके प्रभाव क्या हो सकता हैं, उसको उदाहरणों के साथ लोगों को बताया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को इसका शास्त्र समझाने की नहीं बल्कि उसके प्रभाव के बारे में अधिक समझाने की आवश्यकता है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि चैट जीपीटी वाले उनसे मिलने आये थे तो इस बारे में बात हुई थी, इस पर चैट जीपीटी वालों ने कहा था कि बन तो गया है लेकिन इसे वापस लेना संभव नहीं है। इस पर उन्होंने सुझाव दिया था कि डीप फेक वाली हर कृति पर ‘डीप फेक’ अंकित किया जाना चाहिए।

    पत्रकारों के कल्याण एवं स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए श्री मोदी ने कहा कि कोविड की महामारी में कई पत्रकारों को और कई पत्रकारों के परिजनों का निधन हुआ। लेकिन हमें यह जानकर और भी दुख हुआ कि हमने हाल ही में कुछ युवा पत्रकारों को खो दिया है। 40 से 50 की आयु वाले पत्रकारों का इस तरह से चले जाना बहुत पीड़ा देता है। हमारा जीवन अधिकांश समय बहुत तनावपूर्ण और व्यस्त रहता है…हमें 40 के बाद उचित चिकित्सा जांच की एक प्रणाली स्थापित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार और व्यावसायिक घरानों, दोनों को मिल कर एक ऐसी प्रणाली स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि हम इतनी कम उम्र में किसी युवा और प्रतिभाशाली पत्रकार को न खोएँ।”

    श्री मोदी ने कहा कि किसी भी देश या समाज के जीवन में कुछ कालखंड ऐसे होते हैं जो हमें वैश्विक छलांग लगाने का मौका देते हैं। भारत में भी शायद ऐसा ही यह कालखंड हमें भव्यता की ओर ले जाने का अवसर लेकर आया है। विकसित भारत का नारा कोई कल्पना नहीं सच्चाई है। उन्होंने कहा, “वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को लोगों का समर्थन मिला है। इस एक सप्ताह में 4.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का करोबार हुआ है। ये देश के लिए बहुत बड़ी बात होती है, इससे हर छोटे-मोटे व्यक्ति की कमाई होती है। मैं इसी ताकत के आधार पर कहता हूं कि हम ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा सकते हैं।”

    उन्होंने महात्मा गांधी के डांडी सत्याग्रह को उस वक्त की क्रांति करार देते हुए कहा कि बीते सात आठ साल में 13.5 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाल लिया गया है और ये नव मध्य वर्ग विकास की आकांक्षा से लबरेज है। यह एक बड़ा बाज़ार भी है और आगे जाने की इच्छा से युक्त आकांक्षी समाज है। उन्होंने मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक गांव में फुटबॉल का बुखार और महिला स्वसहायता समूह में एक आदिवासी महिला का आगे बढ़ने की जिजीविषा का वर्णन किया और कहा कि आने वाले समय में स्वसहायता समूह की दो करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है।

    उन्होंने यह भी कहा कि हर राज्य में कम से कम एक शहर को उस राज्य की अर्थव्यवस्था का इंजन मानकर विकसित करना चाहिए और यह लक्ष्य लेकर चलना चाहिए कि अर्थव्यवस्था एक निश्चित अवधि में कितने गुना बढ़नी चाहिए। भाजपा मुख्यालय में वर्ष 2017 के बाद पहली बार आयोजित इस दीवाली मिलन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, अश्विनी वैष्णव, भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े एवं राधामोहन अग्रवाल, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी एवं सह प्रभारी संजय मयूख, प्रवक्ता गौरव भाटिया, संबित पात्रा, प्रेम शुक्ला, के के शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

  • बड़ा हादसाः 500 मीटर गहरी खाई में जीप के गिरने से सात लोगों की मौत

     बड़ा हादसाः 500 मीटर गहरी खाई में जीप के गिरने से सात लोगों की मौत

    नैनीताल : नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में छीड़ाखान-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक जीप 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना की सूचना नवीन नाम के पीआरडी जवान ने दी है। मौके पर फिलहाल प्रशासनिक अमला पहुंच रहा है।

    दरअसल, आज सुबह ये जीप सवारियों को लेकर जा रही थी। छीड़ाखान-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर जीप का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे जीप अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उसमें सवार यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीण ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी हादसे की सूचना दी। जिसके बाद गांव के लोगों ने खुद आनन-फानन में रेस्क्यू कार्य शुरू किया।

    स्थानीय निवासियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे ये सड़क हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि एक जीप खाई में गिर गई। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दो घायलों को ग्रामीण रेस्क्यू कर सड़क पर लाए। स्थानीय निवासियों ने आशंका जताई है कि जीप के खाई में गिरने से कई लोगों की मौत हो सकती है।

  • जानें किस जगह असामाजिक तत्वों ने चार मंदिरों में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं तोड़ीं, विरोध जताने के लिए हजारों लोग हथियार लेकर सड़कों पर उतरे

    जानें किस जगह असामाजिक तत्वों ने चार मंदिरों में देवी-देवताओं की प्रतिमाएं तोड़ीं, विरोध जताने के लिए हजारों लोग हथियार लेकर सड़कों पर उतरे

     

    रांची : रांची के मांडर में एक साथ चार मंदिरों में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों ने बीती रात खंडित कर दिया। आज सुबह इसकी जानकारी मिलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हजारों लोग लाठी-डंडों और हथियारों के साथ सड़क पर उतर आए। सुबह सात बजे से ही रांची-डालटनगंज मुख्य मार्ग (एनएच-75) को जगह-जगह जाम कर दिया गया है। इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इसे देखते हुए भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है। कई वरिष्ठ अफसर भी मौके पर पहुंचे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

    मांडर के मुड़मा स्थित महावीर मंदिर, छोटा बजरंग बली मंदिर, बूढ़ा महादेव और मड़ई देवी मंडप में स्थित प्रतिमाओं को असामाजिक तत्वों ने कटर मशीन से खंडित कर दिया। शुक्रवार सुबह इसकी खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और देखते-देखते हजारों लोग लाठी-डंडों और परंपरागत हथियारों के साथ सड़क पर आ गए। इनमें महिलाओं की भी बड़ी तादाद है। लोग मूर्तियों को खंडित करने वालों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने और फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

    गुस्साए लोगों ने सड़क पर जगह-जगह बांस से बैरिकेडिंग कर दी। सड़क पर टायर डालकर आग लगा दी गई है। एनएच-75 पर दोनों ओर से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। रांची के एसडीओ दीपक दुबे और ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो उत्तेजित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। ग्रामीण एसपी ने कहा है कि पुलिस मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने वालों का पता लगाने में जुटी है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम एसआईटी का गठन किया जाएगा।

    इधर, झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंदिरों में प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि रांची ज़िले में हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की घटनाएं तो मानो अब आम बात हो गई है। उन्होंने अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।

  • सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; लश्कर के पांच आतंकवादीयों को किया ढेर

     सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; लश्कर के पांच आतंकवादीयों को किया ढेर

     

    श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के डी.एच. पोरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने कहा, कुलगाम पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया। इनसे आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।

    पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को उस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गुरुवार को गोलीबारी शुरू हुई। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेरने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच सिलसिलेवार मुठभेड़ हुई हैं, इसमें कई आतंकवादियों का सफाया किया गया है।

    आईजीपी कश्मीर विके बिरदी ने कहा कि सुरक्षा बलों को कुलगाम में कुछ आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में एक खुफिया इनपुट मिला था। तलाशी अभियान के दौरान, एक आतंकवादी ने एक घर से गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। लश्कर-ए-तैयबा के पांच आतंकवादी मारे गए हैं।

  • प्रशांत महासगर में गिरा चंद्रयान 3 राकेट का हिस्सा

    प्रशांत महासगर में गिरा चंद्रयान 3 राकेट का हिस्सा

     

    नई दिल्ली -चंद्रयान 3 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि Chandrayaan-3 को धरती के ऊपर 133 km X 35,823 km की ऑर्बिट में डालने वाला क्रायोजेनिक अपर स्टेज वापस लौट आया है और उत्तरी प्रशांत महासागर में अमेरिका के पास गिरा है। यह वही हिस्सा है जिसने चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को ऊपर बताई गई कक्षा में डाला था, तब से उसी ऊंचाई पर धरती के चारों तरफ चक्कर लगा रहा था. धीरे-धीरे वह पृथ्वी के नजदीक आ रहा था।

    इसरो के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब ढाई बजे लांचर का एक हिस्‍सा धरती के वातावरण में घुसा और अमेरिका के पास उत्‍तरी प्रशांत महासागर में गिर गया। इसरो ने कहा,” अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत दिशानिर्देशों के अनुपालन में इस रॉकेट बॉडी को निष्क्रिय करना और मिशन के बाद उसका निपटान और एक बार फिर बाहरी अंतरिक्ष गतिविधियों की दीर्घकालिक स्थिरता को बनाए रखने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। “

  • पंजाब में दो महीने में पराली जलाने की घटनाएं 30 हजार के पार, हवा में घुला जहर

    You are currently viewing पंजाब में दो महीने में पराली जलाने की घटनाएं 30 हजार के पार, हवा में घुला जहर

    पंजाब में दो महीने में पराली जलाने की घटनाएं 30 हजार के पार, हवा में घुला जहर

    •  पंजाब में बीते दो महीने में पराली जलाने की घटनाएं 30,000 का आंकड़ा पार कर गईं हैं, जबकि बुधवार को राज्य में पराली जलाने की 2,544 ताजा घटनाएं दर्ज की गईं. पंजाब में पराली जलाने के कारण दिल्ली में हवा की गुणवत्ता फिर से ‘गंभीर’ हो गई है. पड़ोसी राज्य हरियाणा में यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही. पंजाब में 2021 और 2022 की इसी अवधि (15 सितंबर से 15 नवंबर) में क्रमशः 67,020 और 45,464 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गईं थीं. राज्य में पिछले कुछ दिनों से फसल अवशेष जलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं.

    पंजाब में बुधवार को पराली जलाने की 2,544 घटनाएं दर्ज की गईं. जिससे 15 सितंबर के बाद से इस तरह की घटनाओं की संख्या 30,661 हो गई है. दिल्ली में शाम चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 401 दर्ज किया गया. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर ‘अत्यधिक गंभीर’ माना जाता है.

  • J&k ; उड़ी में घुसपैठ कीनाकाम कोशिश , दो आतंकी ढेर

    J&k ; उड़ी में घुसपैठ कीनाकाम कोशिश , दो आतंकी ढेर

     

    श्रीनगर -जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के उड़ी सेक्टर में सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। उड़ी सेक्टर में सतर्क सैनिकों ने आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि देखी जो सीमा पार से घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे। सुरक्षा बलों ने समय रहते आतंकवादियों के घुसपैठ को विफल कर दिया और दो आतंकियों को मार गिराया। आतंकवादी खराब दृश्यता और खराब मौसम का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। ऑपरेशन में अब तक एक आतंकवादी मारा गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक नितिन अग्रवाल ने कहा था कि सर्दियों की शुरुआत और भारी बर्फबारी के कारण ट्रैक बंद होने से पहले अधिक आतंकवादियों को घुसपैठ कराने के लिए सीमा पार से हमेशा प्रयास किए जाते हैं। सेना ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पार से भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों द्वारा उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशिष्ट इनपुट के आधार पर सैनिकों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और घुसपैठ रोधी ग्रिड को मजबूत किया गया है।

  • नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

     नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

    इटावा आज चलती ट्रेन नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में आग लग गई। इस आग से ट्रेन का S-1 कोच पूरी तरह से जल गया। चलती ट्रेन में धुआं उठता देख यात्रियों में भगदड़ मच गई। कई यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। रेलवे के मुताबिक, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। रेलवे ने जानकारी दी है कि आग की लपटों वाली बोगियों को अलग कर दिया गया है।

    Fire in Train…यह हादसा सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास शाम 6 बजे हुआ। बताया जा रहा है उस समय ट्रेन की स्पीड 20 से 30 किमी के बीच थी। बोगी में क्षमता से दोगुना यात्री सवार थे। छठ के पर्व को देखते हुए बिहार की ओर जा रही ट्रेनें काफी भरी हुई हैं ऐसे में यह एक गंभीर घटना मानी जा रही है।

  • Political : हमारा प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलेगा-राघव चड्ढा

    You are currently viewing Political : हमारा प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलेगा-राघव चड्ढा

    Political : हमारा प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलेगा-राघव चड्ढा

    • आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि हमने पत्र के माध्यम से चुनाव आयोग से समय देने का अनुरोध किया है कि हमारा प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिलना चाहता है।

    उन्होंने कहा कि हम इस बारे में बात करना चाहते हैं कि BJP किस तरह से हमारे स्टार प्रचारक और आम आदमी पार्टी की छवि खराब करने की साजिश रच रही है. उन्होंने कहा कि संयोजक अरविंद केजरीवाल को लेकर अपमानजनक और बदनाम करने वाला अभियान नहीं चलाया जाना चाहिए.