Category: NATIONAL

  • किसानों के बाद अब वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक पर बैठे पूर्व सैनिक, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट

    किसानों के बाद अब वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक पर बैठे पूर्व सैनिक, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट

     

    पटियाला : किसानों के रेल रोको आंदोलन के बाद अब पूर्व सैनिकों ने वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर शंभू में रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शुरुआत में करीब 20 पूर्व सैनिक ही ट्रैक पर बैठे थे, लेकिन समय के साथ-साथ प्रदर्शनकारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और करीब इस समय करीब 250 पूर्व सैनिक शंभू में रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं।

    जिस कारण राजपुरा में पंजाब और हरियाणा की तरफ से कोई ट्रेन नहीं पहुंची। जानकारी है कि कुछ ट्रेनों को अंबाला में रोका गया है, जबकि अन्य ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फाइटर जेट तेजस में भरी उड़ान, 45 मिनट तक हवा में रहे; देखें तस्वीरें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फाइटर जेट तेजस में भरी उड़ान, 45 मिनट तक हवा में रहे; देखें तस्वीरें

     
     0 

    नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरी और कहा कि यह अनुभव अविश्वसनीय रूप से समृद्ध करने वाला था। उन्होंने कहा, इससे देश की स्वदेशी क्षमताओं में मेरा विश्वास काफी बढ़ गया है। वह करीब 45 मिनट तक हवा में रहे।

    Prime Minister Modi flew in Tejas fighter jet, PM reached Bengaluru airbase  | कहा- गजब का एक्सपीरियंस था, देश की स्वदेशी क्षमताओं पर भरोसा और बढ़ा -  Dainik Bhaskar

    प्रधानमंत्री ने शनिवार को तेजस लड़ाकू विमानों में अपनी उड़ान की तस्वीरें साझा की और कहा, तेजस पर सफलतापूर्वक उड़ान भरी। अनुभव अविश्वसनीय रूप से समृद्ध था, जिससे हमारे देश की स्वदेशी क्षमताओं में मेरा विश्वास काफी बढ़ गया है और मुझे एक नई ऊर्जा मिली है। मुझे राष्ट्रीय क्षमता के बारे में गर्व और आशावाद दिखता है।

    पीएम मोदी ने तेजस फाइटर जेट में भरी उड़ान - News Nation

    मोदी ने कहा, भारतीय वायुसेना, डीआरडीओ और एचएएल के साथ-साथ सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई। तेजस एक सीट वाला लड़ाकू विमान है लेकिन प्रधानमंत्री ने वायु सेना और नौसेना द्वारा संचालित दो सीटों वाले ट्रेनर में उड़ान भरी।

    PM मोदी ने तेजस लड़ाकू विमान में भरी उड़ान, तस्वीरें देखकर आप हो जाएंगे  हैरान | PM Narendra Modi takes sortie on Tejas aircraft in Bengaluru, See  Beautiful Pictures - Hindi Oneindia

    हल्का लड़ाकू विमान तेजस 4.5 पीढ़ी का बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है और इसे आक्रामक हवाई सहायता लेने और जमीनी अभियानों के लिए युद्ध सहायता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा किया गया है और इसे मुख्य रूप से भारतीय वायु सेना के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन ग्राउंड समुद्री संचालन के लिए तेजस के एक नौसैनिक संस्करण का परीक्षण किया जा रहा है।

  • PoK को लेकर एक मीडिया हाउस को कही ये बड़ी बात, खुद ही आ जाएगा… बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    PoK को लेकर एक मीडिया हाउस को कही ये बड़ी बात, खुद ही आ जाएगा… बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

     

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीओके को लेकर एक साल पहले भविष्यवाणी की थी कि वह देश के साथ खुद ही विलय होने की मांग करेगा. इस बीच उन्होंने कहा कि इसको लेकर भारत को बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं है. देश किसी क्षेत्र विशेष पर कब्जा करके उसको हासिल करने की मंशा नहीं रखता है.

    Exclusive: PoK पर कब्जा करने की जरूरत नहीं, खुद ही आ जाएगा... बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने TV9 भारतवर्ष से खास बातचीत में कहा है कि पीओके पर अटैक की कोई जरूरत नहीं है. खुद से ही भारत में मिलने की तरफ बढ़ रहा है. रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि उन्होंने इसको लेकर एक साल पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी. उन्होंने कहा कि हमने साल भर पहले श्रीनगर में जाकर कहा था कि पाकिस्तान पर आक्रमण या पीओके पर कब्जा करने की कोई जरूरत नहीं है. पीओके खुद मांग करेगा. आज देखिए वहां से कितनी तेजी में मांग आ रही है. 70 से 75 साल पहले तो हमारे साथ ही था. फिर स्वयं ही आ जाएगा. आज विलय की मांग हो रही है.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं है. जिस तरह से पाकिस्तान सरकार उसकी उपेक्षा कर रही है उससे ये अपने आप ऐसा माहौल बनता है, लेकिन स्पष्ट कर दूं कि हम किसी क्षेत्र विशेष पर कब्जा करके उसको हासिल करने की मंशा नहीं रखते हैं. साथ ही साथ उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुई मुठभेड़ को लेकर पाकिस्तान को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आए. कश्मीर में सेना जमकर जवाब दे रही है.

    पाकिस्तान को अपनी हरकतों से बाज आना पड़ेगा- रक्षा मंत्री

    रक्षा मंत्री ने कहा कि आज नहीं तो कल पाकिस्तान को इस तरह की हरकतों से बाज आना ही पड़ेगा. हमारे सेना के जवान मुंहतोड़ जवाब दें रहे है. मैं आश्वस्त हूं कि कामयाबी हाथ लगेगी. आज नहीं कल हमें सफलता मिलेगी ही. विडंबना है कि छिटपुट घटनाएं हो जाती हैं. मगर हमारे जवान बहुत मुस्तैदी के साथ स्थिति पर नियंत्रण किए हुए हैं.

    सौजन्य: TV9 भारतवर्ष

  • बड़ी राहत; रेलवे ट्रैक से हटे किसान..

     बड़ी राहत; रेलवे ट्रैक से हटे किसान..

     

    जालंधर –रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान धरने से हट गए हैं और रेलवे ट्रैक सुचारू रूप से चालू हो गया है। किसानों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने के आश्वासन के बाद रेलवे ट्रैक से हटने का फैसला लिया। सीएम से बैठक के लिए आठ किसान नेता चंडीगढ़ पहुंचे हैं। दरअसल गन्ने का रेट बढ़ाने और दूसरी मांगों को लेकर 4 दिन से किसान लुधियाना की तरफ जाते वक्त PAP चौक से कुछ दूरी पर धन्नोवाली में नेशनल हाईवे को बंद करके बैठे हैं। हाईवे जाम होने से सैकड़ों लोग परेशान हैं। उल्लेखनीय है कि रेलवे ट्रैक जाम होने के बाद शताब्दी एक्सप्रेस को फगवाड़ा और आम्रपाली एक्सप्रेस को जालंधर में ही रोका गया था। इसके बाद अन्य ट्रेनों को जो कि दिल्ली, पानीपत, अंबाला, लुधियान की ओर जा रही हैं उन्हें नकोदर से फगवाड़ा के रूट से डायवर्ट किया गया था। हालांकि अब रेल नेटवर्क सुचारू हो गया है।

  • राजौरी-पुंछ में दर्जनों आतंकी सक्रिय, आतंकियों में रिटायर्ड पाक सैनिक भी शामिल,भारतीय सैन्य अधिकारी ने किया बड़ा खुलासा…

    राजौरी-पुंछ में दर्जनों आतंकी सक्रिय, आतंकियों में रिटायर्ड पाक सैनिक भी शामिल,भारतीय सैन्य अधिकारी ने किया बड़ा खुलासा…

     

    जम्मू – सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान विदेशी आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कराने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठनों में पाकिस्तान के सेवानिवृत्त सैनिकों की मौजूदगी है।द्विवेदी ने बुधवार और बृहस्पतिवार को राजौरी जिले के धर्मसाल क्षेत्र के बाजीमाल इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए दो कैप्टन सहित पांच सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के बाद यह टिप्पणी की। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान में प्रशिक्षित और पाकिस्तान निवासी शीर्ष लश्कर कमांडर क्वारी सहित दो आतंकवादियों को मार गिराया। लेफ्टिनेंट जनरल ने संवाददाताओं से कहा कि एक साल के भीतर दो दर्जन से अधिक विदेशी आतंकवादियों का क्षेत्र से सफाया करने के लिए राजौरी और पुंछ के सीमावर्ती जिलों में अभियान तेज कर दिया गया है। कमांडर ने कहा कि दो खूंखार विदेशी आतंकवादियों का मारा जाना क्षेत्र को अस्थिर करने की पाकिस्तान की साजिश के लिए एक बड़ा झटका है। आतंकवादियों के बीच पाकिस्तान के कुछ विशेष बलों के जवानों की मौजूदगी के बारे में पूछे जाने पर लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा, ‘‘जब हमने आतंकवादियों की पहचान करने की कोशिश की, तो हमें पता चला कि उनमें से कुछ (पाकिस्तानी सेना के) सेवानिवृत्त जवान हैं।’’

    लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने कहा, ‘‘स्थानीय आबादी, विशेषकर युवाओं से समर्थन की कमी के कारण पाकिस्तान इस क्षेत्र में विदेशी आतंकवादियों को भेजने का प्रयास कर रहा है क्योंकि स्थानीय युवा आतंकवादी संगठनों में भर्ती होने के इच्छुक नहीं हैं। विदेशी आतंकवादियों को मार गिराने के लिए हमारे प्रयास जारी हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान लोकसभा चुनावों सहित आगामी चुनावों को बाधित करने के लिए आने वाले महीनों में और अधिक आतंकवादियों को भेजने का इरादा रखता है, उन्होंने अधिक विवरण दिए बिना ‘‘हां’’ में जवाब दिया। राजौरी जिले में मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए पांच जवानों को केंद्र शासित प्रदेश के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, सेना के अधिकारियों और पुलिस ने शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    पांचों जवानों के पार्थिव शरीर राजौरी से जम्मू के आर्मी जनरल अस्पताल लाए गए, जहां पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया।

  • किसान नेताओं के साथ मीटिंग के बाद CM मान ने कहा-हम गन्ना किसानों को गिफ्ट देंगे, मिलेगा देश का सबसे ज्यादा रेट

    किसान नेताओं के साथ मीटिंग के बाद CM मान ने कहा-हम गन्ना किसानों को गिफ्ट देंगे, मिलेगा देश का सबसे ज्यादा रेट

     

    चंडीगढ़ -मुख्यमँत्री भगवंत मान और किसान नेताओं की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि
    हम जल्द गन्ना किसानों के साथ-साथ बाढ़ पीड़ित किसानों को भी मुआवजे के रूप में गिफ्ट देंगे। संबंधित विभाग के अधिकारी मेरे साथ मीटिंग में थे, उन्हें आदेश दे दिए गए हैं। मान ने कहा कि आने वाले दिनों में गन्ना उत्पादकों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक गन्ने की कीमत पंजाब में ही मिलेगी। कल मिल मालिकों को बुलाया जाएगा और उनसे बात की जाएगी।

    सीएम ने कहा कि किसान नेताओं से अच्छे माहाैल में बात हुई है और सबने सहमति जताई है। सड़कें और रेलवे ट्रैक रोकना सही नहीं है इससे लोग विरोधी होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों ने हाईवे खोलने का आश्वासन दिया है। पराली मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री पहल करें और यह केवल पंजाब का नहीं बल्कि पूरे उत्तरी भारत का है। सीएम मान ने कहा- किसानों ने सरकार को आश्वासन दिया है कि आगे से वह रेलवे ट्रैक और हाईवे भी जाम नहीं करेंगे।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे मथुरा करेंगें श्रीकृष्ण जन्मस्थान का दर्शन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे मथुरा करेंगें श्रीकृष्ण जन्मस्थान का दर्शन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे मथुरा करेंगें श्रीकृष्ण जन्मस्थान का दर्शन

    • PM Modi आज पहुंचेंगे Mathura
    • Shri Krishna जन्मस्थान का करेंगे दर्शन
    • ब्रज रज उत्सव में होंगे शामिल PM Modi
    • CM Yogi सहित तमाम नेता रहेंगे मौजूद
    आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मथुरा के दौरे पर पहुंचेंगे।बता दें इस दौरान पीएम मोदी ‘ब्रज रज उत्सव’ में शामिल होंगे। जहां वो कृष्ण की भक्त मीराबाई पर डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे।पीएम मोदी आज पहली बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं।इस दौरान उनके साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े बीजेपी के नेता मौजूद रहेंगे।

    आपको बता दें प्रधानमंत्री आज दोपहर 3.50 बजे आगरा एयरपोर्ट पहुंचेगे।इसके बाद हेलीकॉप्टर के जरिए मथुरा जाएगा। जहां 4.15 बजे उनका हेलीकॉप्टर सेना परिसर में हेलीपैड पर उतरेगा। प्रधानमंत्री कार से होते हुए सबसे पहली श्री कृष्ण जन्मस्थान जाएंगे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन पूजन करेंगे।इसके साथ पीएम मोदी ब्रज रज उत्सव में 4.30 बजे से शाम 7.30 तक करीब तीन घंटे तक रहेंगे। इस दौरान मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी मीराबाई पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। पीएम मोदी यहां मीराबाई के जन्मोत्स समारोह में उनके नाम का डाक टिकट और एक स्मारक सिक्का जारी करेंगे। इसके बाद वो यहां आए लोगों को संबोधित करेंगे।
    कृष्ण नगरी को पेंटिंग से सजाया गया
    PM Modi Visit In Mathura: दरअसल, पीएम मोदी के आगमन को लेकर मथुरा प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कृष्ण नगरी को पेंटिंग से सजाया गया है। बुधवार को प्रमुख सड़कों की धुलाई भी की गई थी। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगभग 15 आईपीएस , 30 एडिशनल एसपी, 60 डीएसपी, 125 इंस्पेक्टर और पूरे प्रदेश से लगभग 1500 पुलिसकर्मी मथुरा में तैनात रहेंगे. 14 कंपनी पीएसी, 4 कंपनी पैरामिलिट्री, एसपीजी, एनएसजी स्नाइपर भी तैनात रहेंगे।

  • 350 रुपए के लिए की हत्या; लाश के पास किया डांस,60 बार युवक पर चाकू से वार

    नई दिल्ली : नई दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां महज 350 रुपए के लिए एक लड़के ने दूसरे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने 60 बार युवक पर चाकू से वार किया। आरोपी के सिर पर इस हद तक खून सवार था कि उसने नाबालिग की गर्दन काटने की कोशिश की औऱ उसके सिर पर लात भी मारी। ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को अंजाम दिया गया। वहीं पुलिस ने 16 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि वो स्कूल ड्रॉप आउट है और दिल्ली में अपने माता पिता के साथ रहता है। उसके माता पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। जानकारी के मुताबिक हत्या के दौरान वो नशे की हालत में था। वहीं पीड़ित अपनी मां के साथ जाफराबाद के पास रहता था।

     पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया दोनों ही एक दूसरे को नहीं जानते थे। आरोपी पहले पीड़ित के पास गया और बिरयानी खरीदने के लिए 350 रुपए मांगने लगा। पीड़ित ने देने से मना किया तो उसने उससे पैसे छीनने की कोशिश की जिसके बाद दोनों में झड़प हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसका गला दबा कर बेहोश कर दिया। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक रात के लगभग 10 बजकर 20 मिनट पर आरोपी पीड़ित के शरीर को घसीटकर एक संकरी गली में ले जाता है और चाकू से वार करना शुरू करता है। वो युवक के गर्दन, कान और चेहरे पर चाकू मारता है। कुछ देर रुकने के बाद वो फिर पीड़ित को चाकू गोदने लगता है जिससे उसकी मौत हो जाती है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि लगातार चाकू से वार करने के बाद आरोपी फिर कुछ देर रुकता है और चारों तरफ देखता है। इसके बाद वो फिर पीड़ित के सिर पर जोर से लात मारता है और घुटनों के बल बैठकर उसकी गर्दन काटता है। पीड़ित की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी फिर डांस करता हुआ भी नजर आता है। वहीं इस वारदात के बाद पीड़ित को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ जारी, सेना का एक और जवान शहीद- एक घायल

     राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ जारी, सेना का एक और जवान शहीद- एक घायल

     

    जम्मू : जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही। कालाकोट के बाज़ीमल जंगल में जारी मुठभेड़ में वीरवार को एक और जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गए। इससे पहले बुधवार को मुठभेड़ में सेना के चार जवान शहीद हुए थे। अब कुल मिलाकर पांच जवान देश के लिए शहीद हो गए हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि राजौरी जिले के कालाकोटे इलाके में चल रही मुठभेड़ में बुधवार को सेना के दो अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए थे। बुधवार को मुठभेड़ में कैप्टन एमवी प्रांजल, कैप्टन शुभम, जवान माजिद और एक अन्य जवान शहीद हुए थे। इनके अलावा मेजर मेहरा घायल हुए हैं और उन्हें उधमपुर स्थित कमान अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि उनके बाजू और सीने में गोलियां लगी हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

  • भारत-कनाडा के रिश्तों में हो रहा है सुधार, करीब 2 महीने बाद वीजा सर्विस  शुरू हुई

     भारत-कनाडा के रिश्तों में हो रहा है सुधार, करीब 2 महीने बाद वीजा सर्विस  शुरू हुई

     

    भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए फिर से वीजा सर्विस की शुरुआत कर दी है. अब कनाडाई नागरिक भारत की यात्रा कर सकेंगे. दरअसल, निज्जर विवाद के बाद भारत ने 21 सितंबर को वीजा सर्विस पर रोक लगा दी थी. कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर मढ़ा था. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था.

    पटरी पर लौट रहे भारत-कनाडा के रिश्ते, करीब 2 महीने बाद वीजा सर्विस शुरू

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जस्टिन ट्रूडो

    भारत और कनाडा के रिश्ते पटरी पर लौटते नजर आ रहे हैं. भारत ने करीब दो महीने बाद फिर से कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सर्विस की शुरुआत कर दी है. समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है. निज्जर विवाद के बाद दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ गई गई थी. भारत ने 21 सितंबर को अगले आदेश तक के लिए वीजा सर्विस पर रोक लगा दी थी.

    कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के एक बयान के बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास पैदा हो गई थी. दरअसल, कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर मढ़ा था. इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. बता दें कि आज से जी-20 नेताओं की वर्चुअल बैठक होने जा रही है. इससे पहले भारत ने कनाडाई नेशनल्स के लिए वीजा सर्विस की शुरुआत कर दी.