Category: NATIONAL

  • जीत गई ‘जिंदगी’: रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 57 मीटर पर मिला ब्रेक थ्रू, जल्द ही मिलने वाली है खुशखबरी

    जीत गई ‘जिंदगी’: रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 57 मीटर पर मिला ब्रेक थ्रू, जल्द ही मिलने वाली है खुशखबरी

    जानलेवा मानी जाती है ‘रैट-होल’ तकनीक जो बनी 41 मजदूरों की आखिरी उम्मीद, लग चुका है बैन

     

    Rat Hole Mining Technique: दिवाली के दिन 12 नवंबर को सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने की वजह से 41 मजदूर अंदर फंसे गए थे. 17 दिन बाद भी उन्हें निकालने की कोशिशें जारी हैं. राहत की बात बस ये है कि अभी तक सभी मजदूर सुरक्षित हैं. अब सबकी उम्मीद ‘रैट-होल’ तकनीक पर टिकी है. आइये जानते हैं यह तकनीक क्या है और क्यों इसको लेकर होता रहा है विवाद.

     

    चिनूक हेलीकॉप्टर तैनात, टेम्परेरी अस्पताल बने, मजदूरों के बाहर निकलने का है इंतजार

     

    Uttarkashi Tunnel Rescue Live Updates: उत्तरकाशी की टनल से मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन आखिरी चरण में है. किसी भी वक्त 41 मजदूर बाहर निकल सकते हैं. सभी को एक-एक कर बाहर निकाला जाएगा. मजदूरों को बाहर निकालने के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा, जिसके लिए रास्ता भी बनाया जा रहा है. पढ़ें पल-पल की अपडेट्स.

    उत्तरकाशी : उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे के 17वें दिन मंगलवार को बड़ी कामयाबी मिली। सेना द्वारा मैनुअल ड्रीलिंग से बड़ी सफलता मिली है। 57 मीटर पर ब्रेकथ्रू मिल गया है और मजदूरों का चेहरा दिखाई दिया है। इसका मतलब है कि अब एक पाइप डालकर मजदूरों को बाहर निकलने का काम शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी टनल के अंदर मौजूद हैं। टनल के बाहर एम्बुलेंस खड़ी है। अभी पाइप की सफाई का काम चल रहा है।

    एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और डॉक्टर की टीम भी टनल के अंदर मौजूद है। जवान स्ट्रेचर, रस्सी और ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर टनल के अंदर से मजदूरों के पास जायंगे। जो पाइप के अंदर से मजदूरों के आस पहुंचेगी। चिन्यालीसौड़ तक ग्रीन कॉरिडोर तैयार कर दिया गया है। ऋषिकेश एम्स में भी सभी तैयारियां पूरी है। हेलीकॉप्टर भी अलर्ट पर रखे गए हैं।

    टनल के बाहर पहले से तैनात एंबुलेंस के जरिए मजदूरों को अस्पताल ले जाया जाएगा। टनल के पास बेस हॉस्पिटल है। जहां मजदूरों को प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। इसके बाद इन्हें 30-35 किलोमीटर दूर चिन्यालीसौड़ ले जाया जाएगा। वहां 41 बेड का स्पेशल हॉस्पिटल बनाया गया है। अगर किसी मजदूर की हालत खराब हुई, तो उन्हें फौरन एयरलिफ्ट कर AIIMS ऋषिकेश भेजा जाएगा।

  • बड़ी वारदात:जानें किस जगह पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लुटेरों ने लूटे 25 लाख रुपए

     बड़ी वारदात:जानें किस जगह पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लुटेरों ने लूटे 25 लाख रुपए

    लुधियाना – महानगर लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां अज्ञात लुटेरे पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से 25 लाख रुपए लूटकर ले गए हैं। वारदात ढोलेवाल के पास एक पेट्रोप पंप कर्मचारी से घटित हुई। पेट्रोल पंप के दो कर्मचारी ढोलेवाल में स्थित एसबीआई बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए जा रहे थे। बैंक के बाहर बाइक सवार दो लुटेरे आए और पैसे वाला बैग छीन कर फरार हो गए।

    बताया जाता है कि बैग में 25 लाख रुपए थे। वारदात का शिकार हुए दोनों कर्मचारी लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर स्थित आहूजा फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) के कर्मचारी थे। मैनेजर प्रदीप कुमार अपने साथी मलकीत सिंह के साथ रोजाना की तरह पैसा जमा करवाने के लिए अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। इस दौरान जब वह बैंक के बाहर पैसे वाला बैग कार से निकालने लगे तो बाइक पर आए दोनों लुटेरों ने बैग लूट लिया और फरार हो गए।

  • अमेरिका में भारतीय राजदूत के साथ हुई बदसलूकी,जानें पूरी खबर..

    अमेरिका में भारतीय राजदूत के साथ हुई बदसलूकी,जानें पूरी खबर..

     

    भारत के राजदूत के साथ अमेरिका में अलगाववादियों ने बुरा व्यवहार किया है. प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस यानी एसएफजे से जुड़े अलगाववादियों ने सिंह को घेरने की कोशिश की है. हालांकि, भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू पूरी तरह सुरक्षित हैं. संधू बदसलूकी की कोशिशों के बाद जल्द ही गुरुद्वारे से निकल गए. इसी साल अमेरिका में भारतीय दूतावास पर हमला भी हो चुका है.

     

    अमेरिका में भारतीय राजदूत के साथ बदसलूकी, खालिस्तानियों ने की धक्का-मुक्की की कोशिश

    अमेरिका में भारत के एम्बेसडर तरनजीत सिंह संधू

    अमेरिका में भारत के एम्बेसडर तरनजीत सिंह संधू के साथ सिख अलगाववादियों ने धक्का-मुक्की की कोशिश की है. ये घटना न्यूयॉर्क के हिक्सविले गुरुद्वारे में हुई. प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े अलगाववादियों ने सिंह को घेरने की कोशिश की. ये सभी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिशों से आक्रोशित थे. इन दोनों घटनाओं का आरोप अलगाववादी भारत पर लगा रहे थे ओर भारतीय राजनयिक से जवाब मांग रहे थे. हालांकि, इस घटना के बाद संधू फौरन गुरुद्वारे से निकल गए.

    हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में पन्नू की हत्या की कोशिश का आरोप लगाते हुए अमेरिका ने भारत को चेतावनी दी थी. हालांकि, इस मुद्दे पर भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. वहीं, इसी बरस जून में कनाडा में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी. बाद में कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या मामले में भारत के हाथ होने की बात की थी. भारत सरकार ने कनाडा सरकार के आरोपों को बेबुनियाद बताया था.

    बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा की प्रतिक्रिया

    राजदूत संधू के साथ धक्का-मुक्की की खबरों पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा की प्रतिक्रिया आई है. सिरसा ने कहा है कि, ‘भारतीय राजदूत के पिता तेजा सिंह समुंदरी ने आजादी से पहले गुरुद्वारे के लिए चाबी वाला मोर्चा लड़ाई लड़ी थी. उनके साथ इस तरह की बदसलूकी बिल्कुल भी उचित नहीं है और मैं इसकी निंदा करता हूं’

     

  • टनल हादसा अपडेट ; 30 मीटर तक पूरी हुई वर्टिकल ड्रिलिंग, ऑगर मशीन के टूटे हिस्से को निकाला गया बाहर..

     टनल हादसा अपडेट ; 30 मीटर तक पूरी हुई वर्टिकल ड्रिलिंग, ऑगर मशीन के टूटे हिस्से को निकाला गया बाहर..

     

    उत्तरकाशी : उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल हादसे को हुए आज पूरे 16 दिन बीत चुके हैं, लेकिन कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है। 200 कर्मचारियों के साथ कई एजेंसियां यहां दिन रात रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है, पर टनल के अंदर 16 दिनों से जूझ रही 41 जिंदगियों को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। ऑगर मशीन में बार-बार आ रही बाधाओं के बाद रविवार से पहाड़ी के ऊपर से वर्टिकल ड्रीलिंग का काम भी शुरू हो चुका है। अभी तक 30 मीटर तक की ड्रिलिंग हो गई है।

    इस बीच एक अच्छी खबर आई है कि ऑगर मशीन के टूटे हिस्से को बाहर निकाल लिया गया है। अब यहां मैन्युअल ड्रिलिंग का काम शुरू किया जाएगा, जो कि भारतीय सेना की इंजीनियरिंग बटालियन मद्रास सेपर्स की निगरानी में आगे बढ़ेगा। मैन्युअल ड्रिलिंग के लिए रैट माइनिंग विधि अपनाई जाएगी, जिसमें छोटी-छोटी सुरंगे खोदी जाती हैं। कोयले की खदान में इस तरह की सुरंगें बनाई जाती हैं। वहीं मजदूरों तक पहुंच बनाने के लिए हर कोशिश जारी है।

    पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे और पीएमओ के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल सिल्कयारा टनल बचाव स्थल पर मौजूद हैं। इसके अलावा जनरल वी के सिंह (रिटायर्ड) भी पहुंचे, और टनल के बाहर बने बौखनाग देवता के मंदिर में पूजा अर्चना की। दो दिन पहले मौसम विभाग ने 3 दिनों का येलो अलर्ट जारी किया था, जिसके बाद कल से ही उसका असर भी देखने को मिला। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी आशंका जताई गई है।

    चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दो जिलों को छोड़कर प्रदेश भर में बारिश के साथ ओलावृष्टि व बिजली चमकने की आशंका है। खराब मौसम के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी दिक्कतें आ सकती है।

    आपको बता दें कि बीते दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर के श्रमिक पुष्कर सिंह ऐरी के परिवार से भेंट की। इस दौरान श्रमिक के परिजन भावुक हो गए और सीएम धामी ने मौके पर परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही जल्द रेस्क्यू कार्य पूरा होने और सभी मजदूरों के जल्द बाहर निकलने की बात कही। पुष्कर सिंह ऐरी सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों में से एक हैं। पुजारी दिनेश प्रसाद ने कहा है कि सुरंग में फंसे हुए श्रमिकों के सुरक्षित बचाव के लिए पूजा-अर्चना की जा रही है। मजदूरों की सकुशल रेस्क्यू के लिए ईष्ट देवता की पूजा और हवन का आयोजन किया जाएगा।

  • संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरु होकर 22 तारीख तक चलेगा, पेश होंगे तीन अहम विधेयक; केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

    संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरु होकर 22 तारीख तक चलेगा, पेश होंगे तीन अहम विधेयक; केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

    नई दिल्ली  : संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होगा और 22 तारीख तक चलेगा। संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी ने इससे पहले 2 दिसंबर को सर्वदलीय मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में विंटर सेशन को लेकर चर्चा की जाएगी। आमतौर पर सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले ही सर्वदलीय बैठक बुलाई जाती है। लेकिन इस बार 5 राज्यों के चुनाव नतीजे आने वाले हैं। ऐसे में सरकार ने 2 तारीख को ही बैठक बुला ली है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। ऐसे में इन नतीजों की गूंज भी संसद में दिख सकती है।

    Winter session of Parliament from December 4 : सरकार इस सत्र में कई अहम विधेयकों को भी पारित कराने की कोशिश में होगी। ऐसे में चुनाव नतीजे उसके पक्ष में आते हैं तो उसे अधिक ताकत मिलेगी। वहीं कांग्रेस को चुनाव में फायदा हुआ तो फिर संसद के समीकरण भी कुछ बदले दिख सकते हैं। यही नहीं इसी सेशल में एथिक्स कमेटी की महुआ मोइत्रा पर रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। कैश और गिफ्ट के बदले संसद में गौतम अडानी को लेकर सवाल पूछने के आरोप महुआ मोइत्रा पर लगे थे। इन आरोपों की जांच एथिक्स कमेटी ने की थी और रिपोर्ट तैयार है। अब इसे संसद में पेश किया जाना है।

    इस रिपोर्ट को संसद में स्वीकार करने के बाद महुआ मोइत्रा के संसद से निष्कासन पर मुहर लग जाएगी। इसी सेशन में भारतीय न्याय संहिता समेत तीन अहम विधेयक भी पेश जाएंगे। ये विधेयक आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस ऐक्ट की जगह लेंगे। इन तीनों विधेयकों को गृह मामलों की संसदीय समिति ने पहले ही मंजूरी दे दी है। इसके अलावा चीफ इलेक्शन कमिश्नर और अन्य आयुक्तों की नियुक्ति वाला विधेयक भी संसद में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा। इस विधेयक को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों को तीखा ऐतराज रहा है।

  • जानें क्या वो कारण जिसकी वजह से अचानक मची भगदड़ में चार स्टूडेंट्स गंवा बैठे जान

    जानें क्या वो कारण जिसकी वजह से अचानक मची भगदड़ में चार स्टूडेंट्स गंवा बैठे जान

     

    केरल के कोच्चि स्थित यूनिवर्सिटी में एक फेस्ट के दौरान भगदड़ मच गई. बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स सिंगर निखिता गांधी के प्रोग्राम के लिए इकट्ठा हुए थे. इस दौरान अचानक बारिश हो गई और स्टूडेंट्स एक-दूसरे को रौंदते हुए अंदर प्रवेश करने लगे. कुछ स्टूडेंट सीढ़ियों पर गिर गए, जिससे भीड़ ने उन्हें कुचल दिया. चार स्टूडेंट्स की मौत हो गई.

     

    आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे अचानक मची भगदड़, चार स्टूडेंट्स गंवा बैठे जान

    केरल यूनिवर्सिटी में कैसे मची भगदड़?

    केरल में कोच्चि यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में एक कैंपस फेस्ट के दौरान भगदड़ मच गई. इसमें चार छात्रों की जान चली गई और 50 से अधिक घायल हो गए. एक खुली सभा में सिंगर निखिता गांधी के प्रोग्राम से ठीक पहले अचानक हुई बारिश के कारण भगदड़ मची थी. सभा के लिए सिर्फ एक ही एंट्री-एग्जिट गेट बनाए गए थे. अचानक बारिश हुई स्टूडेंट्स भागने की कोशिश करने लगे, जब कई एक-के-ऊपर-एक गिरते चले गए, जिसमें कई स्टूडेंट्स को भीड़ ने कुचल दिया.

    सभा में प्रवेश से पहले सभागार के बाहर लंबी कतारें लगी थी. पास देखकर एंट्री दी जा रही थी, जहां कई स्थानीय लोग भी पहुंच गए. इस बीच जब बारिश हुई तो अफरा-तफरी मच गई. लोग कतारें तोड़कर अंदर प्रवेश के लिए धक्का-मुक्की करने लगे. सभा में एक हजार लोगों के प्रवेश का इंतजाम था. लोग अचानक अंदर घुसे, जिससे भगदड़ मच गई. कुछ लोग अंदर घुसने के दौरान सीढ़ियों पर गिर गए और एक के बाद एक लोग उन्हें रौंदते चले गए, जिससे उनकी मौत हो गई

  • चीन में फैल रही नई बीमारी से दूसरे देशों में भी चिंता बढ़ी,भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को दिए खास निर्देश

    चीन में फैल रही नई बीमारी से दूसरे देशों में भी चिंता बढ़ी,भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को दिए खास निर्देश

     

    नई दिल्ली : चीन में निमोनिया के बढ़ते मामलों ने भारत में भी चिंता बढ़ा दी है। चीन में बच्चों के बीच एच9एन2 (H9N2) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और कई लोग सांस लेने संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं। इसे देखते हुए भारतीय डॉक्टरों ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के निदेशक डॉ. अजय शुक्ला ने लोगों को सावधान रहने और साफ-सफाई का ध्‍यान रखने की सलाह दी है। उन्‍होंने कहा कि यदि किसी को श्वसन संबंधी बीमारी या संक्रमण है, तो वह सावधान रहें और दूसरे लोगों से दूरी बनाए रखने की कोशिश करे। हालांकि घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि भारत में अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।

    उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र और अस्पताल की तैयारियों के उपायों की तुरंत समीक्षा करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय हालात पर करीबी नजर रख रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि किसी भी तरह की चिंता बढ़ाने की जरूरत नहीं है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को ‘कोविड-19 के संदर्भ में संशोधित निगरानी रणनीति के लिए परिचालन दिशानिर्देश’ लागू करने के लिए कहा गया है। ऐसे में जिला एवं राज्य अधिकारी ILI/SARI (इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी/गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण) के मामलों पर नजर रखेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि सामान्य कारणों से सांस संबंधी बीमारी में खास तौर से इन्फ्लूएंजा, माइकोप्लाज्मा निमोनिया, SARS-CoV-2 जैसे कारणों से वृद्धि होती है।

    कुछ मीडिया रिपोर्ट में उत्तरी चीन में बच्चों में श्वसन संबंधी बीमारियों के मामले सामने आने की जानकारी दी गई है। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार, चीन में पिछले कुछ सप्ताह से सांस लेने से संबंधी बीमारियों के मामले बढ़े हैं। उसने कहा, ‘बच्चों में श्वसन संबंधी बीमारियों के सामान्य कारणों का पता लगाया गया है और किसी असामान्य रोगजनक या किसी अप्रत्याशित क्लीनिकल स्वरूप की कोई पहचान नहीं की गई है।’

  • ज्वेलर 5 करोड़ का सोने के गहने ले जा रहा था ; खाना खाने के लिए ढाबे पर रुका तभी गाड़ी लेकर चोर फरार

    ज्वेलर 5 करोड़ का सोने के गहने ले जा रहा था ; खाना खाने के लिए ढाबे पर रुका तभी गाड़ी लेकर चोर फरार

     

    ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा में एक ज्वेलरी मालिक का 5 करोड़ का सोना लेकर चोर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, ज्वेलरी मालिक दिल्ली से ज्वेलरी लेकर जा रहा था, इसी दौरान वह एक्सप्रेस वे पर रुक कर खाना खाने लगा। पीछा कर रहे चोरों ने उसकी गाड़ी चुरा ली और एक्सप्रेस वे पर निकल गए। करीब 45 किलोमीटर आगे उन्होंने गाड़ी छोड़ दी और सोने के जेवर से भरे बैग को उड़ा ले गए। व्यापारी के मुताबिक बैग में करीब 5 करोड़ के सोने के जेवर भरे हुए थे।

    जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला यमुना एक्सप्रेस वे पर जेवर के पास हुआ है। शनिवार देर रात जौनपुर के एक ज्वेलरी शॉप के मालिक अपने ड्राइवर विवेक और मुनीष के साथ चांदनी चौक की एक ज्वेलरी शॉप से ज्वेलरी खरीद कर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके बैग में करीब 5 करोड़ रुपये की ज्वेलरी थी। जब वह यमुना एक्सप्रेस वे पर आगे बढ़े तो शिवा ढाबे पर खाना खाने के लिए रुक गए। उन्होंने अपना बैग गाड़ी में ही छोड़ दिया। ज्वेलरी शॉप मालिक जब खाना खाकर वापस लौटे तो उनकी गाड़ी पार्किंग में नहीं मिली।

    बैग के अंदर क्या-क्या सामान था इसकी जानकारी फिलहाल ज्वेलरी शॉप के मालिक ने नहीं दी है। हालांकि पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि शिवा ढाबे से करीब 44 किलोमीटर दूर उनकी इनोवा गाड़ी अलीगढ़ जिले की ओर लोकेशन मिली है। गाड़ी की जांच की गई तो उसमें बैग नहीं था। चोरों ने गाड़ी को वहीं पर छोड़कर बैग उड़ा लिया था। पुलिस ने बताया की यह पूरी घटना संदिग्ध मालूम हो रही है वहीं इसमें किसी परिचित के शामिल होने का शक है। घटना की शिकायत पीड़ित ने जेवर थाने में दी है। जेवर थाने की पुलिस ने कहा कहा है कि पूरी घटना के हर पहलू पर विचार किया जा रहा है और गहनता से जांच की जा रही है।

  • माल में लगी भीषण आग में 11 लोगों की हुई माैत

    माल में लगी भीषण आग में 11 लोगों की हुई माैत

     

    कराची – पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। यहां शनिवार को राशिद मिन्हास रोड पर आरजे मॉल में आग लग गई जिससे 11 लोगों की मौत हो गई और 1 व्यक्ति घायल हुआ है। मॉल की बिल्डिंग में कई लोगों के फंसने की खबर है। जियो न्यूज के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह की है। फायर ब्रिगेड ने करीब 50 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हुई है।

    फायर ब्रिगेड की टीम ने 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया। कराची के मेयर मुर्तजा वहाब सिद्दीकी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आग लगने और कई लोगों की जान जाने की पुष्टि की है। इमारत से बचाए गए रऊफ हामिद ने स्थानीय मीडिया को बताया कि अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा, “जब आग लगी तो हमने एक सुरक्षित कमरे की ओर भागकर खुद को बचाया। धुआं इतना तीव्र था कि हमें समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है।”

  • टनल हादसा: हैवी ऑगर मशीन वायर रोप में फंस कर पूरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त, अधर में लटका 41 मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन

     टनल हादसा: हैवी ऑगर मशीन वायर रोप में फंस कर पूरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त, अधर में लटका 41 मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन

     

    उत्तरकाशी: उत्तरकाशी टनल हादसे का शनिवार को 14वां दिन रहा। शुक्रवार को 47 मीटर की ड्रिलिंग होने के बाद जब आगे की ड्रिलिंग की जा रही थी तो दिक्कतें आने लगी थी। ड्रिलिंग करते समय मलबे में लोहे की रॉड आने से परेशानियां हो रही थी। जिसके बाद शुक्रवार की देर रात से ही ड्रिलिंग बंद है।

    वहीं, जिस अमेरिकी हैवी ऑगर मशीन से उम्मीदें थी, उसने भी अब दम तोड़ दिया है। करीब चार बार सुरंग का मलबा साफ करने के दौरान हैवी ऑगर मशीन से लोहे की रॉड और पाइप टकराई थी, जिसके कारण ऑगर मशीन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।

    इन सबको देखते हुए अब मैनुअल ड्रिलिंग पर विचार किया जा रहा है। पहाड़ी के ऊपर से भी ड्रिलिंग के बारे में सोचा जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ, अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि अब ऑगर ड्रिलिंग मशीन की मदद नहीं मिल पाएगी। अब भी हमारे पास रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के कई रास्ते हैं। लेकिन, अब आप रेस्क्यू ऑपरेशन में ऑगर मशीन को नहीं देख पाएंगे। ऑगर मशीन खत्म हो गयी है।