Category: NATIONAL

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज; कहा- 70 साल की आदत इतनी आसानी से नहीं जाएगी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज; कहा- 70 साल की आदत इतनी आसानी से नहीं जाएगी

     

    नई दिल्ली -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मंगलवार को “भाजपा विरोधी ताकतों” पर कटाक्ष किया और लोगों को उनके “विभाजनकारी” एजेंडे के प्रति आगाह करते हुए कहा कि “70 साल की पुरानी आदत इतनी आसानी से नहीं जा सकती”। एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने एक समाचार क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘वे अपने अहंकार, झूठ, निराशावाद और अज्ञानता से खुश हो सकते हैं। लेकिन.. उनके विभाजनकारी एजेंडे से सावधान रहें। 70 साल की पुरानी आदत इतनी आसानी से नहीं जाएगी। साथ ही, इनको आगे कई और झटकों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।”

    वीडियो क्लिप में, समाचार एंकर को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़, तीन हिंदी भाषी राज्यों, जहां नवंबर में चुनाव हुए थे, में कांग्रेस की हार के बाद अज्ञात “भाजपा विरोधी ताकतों” की हार पर टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता है। उनकी यह टिप्पणी रविवार को भाजपा द्वारा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को करारी शिकस्त देने के बाद आई है।

    राजस्थान में भाजपा ने 199 में से 115 सीटें जीतकर कांग्रेस से सत्ता छीन ली, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस 69 सीटों पर सिमट गई। छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 35 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने 54 सीटें जीतीं। मध्य प्रदेश में, भाजपा ने 230 में से 163 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस 66 सीटें जीतने में सफल रही।

  • 57 साल की उम्र में CID के दिनेश फड़नीस का हुआ निधन

    You are currently viewing 57 साल की उम्र में CID के दिनेश फड़नीस का हुआ निधन

    57 साल की उम्र में CID के दिनेश फड़नीस का हुआ निधन

    • सोनी टीवी के लोकप्रिय क्राइम शो ‘सीआईडी’ में नजर आने वाले पॉपुलर किरदार का निधन हो गया है. जी हां, सीआईडी अधिकारी फ्रेडरिक्स से मशहूर हुए दिनेश फड़नीस ने कांदिवली के तुंगा अस्पाल में रात 12.08 बजे अंतिम सांस ली. 57 साल के दिनेश फड़नीस का मल्टिपल ऒर्गन फिलियर के चलते निधन हो गया है. सीआईडी में दया के किरदार में नजर आने वाले और दिनेश फड़नीस के बेहद करीबी दोस्त दयानंद शेट्टी ने निधन की खबर की पुष्टी की है. दया ने ये भी बताया कि दिनेश लीवर, हार्ट और किडनी की समस्याओं से जूझ रहे थे और उनकी परेशानी दिनों दिन बढ़ती ही गई. दिनेश फडणीस 30 नवंबर से कांदिवली के तुंगा अस्पताल में एडमिट थे.

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ ही देर में बोरिवली के दौलत नगर श्मशान भूमि में दिनेश का अंतिम संस्कार किया जाएगा. एक्टर ने टीवी शोज़ के अलावा उन्होंने कई फ़िल्मों में भी‌ किया था काम. दिनेश फड़नीस 1998 में सीआईडी के शुरुआत से ही शो के कई सालों तक जुड़े रहे थे.

  • संसद का स्त्र शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने शुरू किया जोरदार हंगामा, प्लेकार्ड लेकर पहुंचे बसपा के दानिश अली

    संसद का स्त्र शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने शुरू किया जोरदार हंगामा, प्लेकार्ड लेकर पहुंचे बसपा के दानिश अली

     

     

    संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो चुकी है. सत्र के शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया. बसपा सांसद दानिश अली सदन में प्लेकार्ड लेकर पहुंचे, जिसपर सत्ता पक्ष के सांसद भड़क गए. स्पीकर ओम बिरला भी नाराज दिखे.

     

     

    Parliament Winter Session: सत्र शुरू होते ही विपक्षी सांसदों का जोरदार हंगामा, प्लेकार्ड लेकर पहुंचे दानिश अली

    संसद में विपक्षी सांसदों ने किया हंगामा

    संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत सोमवार को हुई. सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया. बसपा सांसद दानिश अली सदन में प्लेकार्ड लेकर पहुंचे, जिसका सत्ता पक्ष के सांसदों ने विरोध किया. स्पीकर ओम बिरला भी काफी नाराज दिखे. हंगामा बढ़ते देख उन्होंने कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

  • हैदराबाद के मेडक जिले के तूप्रान में सेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट हुआ दुर्घटनाग्रस्त

    हैदराबाद के मेडक जिले के तूप्रान में सेना का ट्रेनी एयरक्राफ्ट हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलटों की हुई मौत…

     

    हैदराबाद : हैदराबाद से लगभग 60 किलोमीटर दूर तेलंगाना के मेडक जिले के तूप्रान के पास सोमवार को एक प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान चट्टानों के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ और उसमें आग लग गई। घटना सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे की है।

    स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। कोई हताहत हुआ या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है

    2 पायलटों की हुई मौत…

  • अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे कानून होंगे रिप्लेस, संसद के इस शीतकालीन सत्र में पेश होंगे 19 बिल

    अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे कानून होंगे रिप्लेस, संसद के इस शीतकालीन सत्र में पेश होंगे 19 बिल

     

    संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू हो रहा है. सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा और इस दरमियान 15 बैठकें होंगी. इससे पहले आज केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई और सत्र को सुचारू रूप से चलाने और पेश किए जाने वाले संभावित विधेयकों पर चर्चा की.

    संसद के शीतकालीन सत्र से पहले केंद्र सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक की है. बैठक संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी की अगुवाई में हुई. उन्होंने तमाम दलों के प्रतिनिधियों के साथ सत्र को सुचारू रूप से चलाने और सत्र के तमाम एजेंडे पर चर्चा की. शीतकालीन सत्र के दौरान 15 बैठकें होंगी और 4-22 दिसंबर तक सत्र चलेगा. संसद में कुल 37 विधेयक पेंडिंग हैं, जिनमें 19 विधेयकों को इस सत्र में पेश किया जाना है.

    संसद में पेंडिंग 37 विधेयकों में 12 विधेयकों पर विचार किया जाना है और पास किया जाना है. इनके अलावा तीन विधेयक इंडियन पीनल कोड, कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसीजर और एविडेंस एक्ट को पेश किया जाना है, जो औपनिवेशक युग के क्रिमिनल कानूनों को रिप्लेस करेगा. ये तीनों विधेयक प्रस्तावित हैं. आज की मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्षी दलों से कहा कि वे सत्र को सुचारू रुप से चलाने पर विचार करें.

    17वीं लोकसभा का आकिरी सत्र, 19 विधेयक होंगे पेश

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार भी अपनी सफलता पर संसद में चर्चा करेगी. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि 19 विधेयकों को इस सत्र में पेश किए जाने का प्लान है. उन्होंने बताया कि यह 17वीं लोकसभा का आखिरी सत्र होगा, जहां पिछले पांच साल के मोदी सरकार के कामों पर चर्चा होगी. लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक बुलेटिन में कहा गया है कि सरकार एक विधेयक पेश कर सकती है जिससे जम्मू कश्मीर और पुदुचेरी में महिला कोटा को बढ़ाने का प्रावधान किया जाएगा.

    संसद के शीतकालीन सत्र में इन विधयकों पर होगी चर्चा

    • भारतीय न्याय संहिता, 2023, लोकसभा में पेश किया गया एक प्रस्तावित विधेयक है. अगर यह विधेयक पास होता है तो यह मौजूदा भारतीय दंड संहिता, 1860 की जगह लेगा.
    • भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 का उद्देश्य आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 को रिप्लेस किया जाएगा.
    • भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 को निरस्त करने और रिप्लेस करने के लिए भारतीय साक्ष्य विधेयक को 11 अगस्त, 2023 को लोकसभा में पेश किया गया था.
    • मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) विधेयक, 2023
    • जम्मू और कश्मीर – पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023 (जम्मू और कश्मीर की विधान सभा में महिलाओं के लिए सीटों की कुल संख्या में से 1/3 का आरक्षण प्रदान करना)
    • केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2023 (तेलंगाना में)
    • डाकघर विधेयक, 2023
    • निरसन और संशोधन विधेयक, 2023
  • Crime : नर्सिंग छात्रा की हत्या, पढ़े पूरा मामला

    You are currently viewing Crime : नर्सिंग छात्रा की हत्या, पढ़े पूरा मामला

    Crime : नर्सिंग छात्रा की हत्या, पढ़े पूरा मामला

    •  बड़ी खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी और फिर उसकी डेड बॉडी की तस्वीर अपने Whatsapp के स्टेटस में लगगा दी।

    यह घटना शुक्रवार की है।

    लड़की नर्सिंग की छात्रा थी। जब लड़की के दोस्तों ने यह तस्वीर देखी तो उन्होंने क्रोमपेट पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने इलाके के सभी लॉज और होटलों की तलाशी ली। क्रोमपेट में सीएलसी वर्क्स रोड पर स्थित एक होटल में शव मिला। होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि केरल के कोल्लम के रहने वाले 20 वर्षीय फौसिया और 20 साल के ही आशिक ने सुबह 10.30 बजे चेक इन किया था

    पुलिस ने इलाके में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की

    और आशिक को पास के एक दूसरे होटल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि दोनों पांच साल से रिलेशनशिप में थे और उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। किशोरावस्था में उनके एक बच्चा था और उन्होंने बच्चे को चिकमंगलूर में गोद लेने के लिए दे दिया था। फौसिया क्रोमपेट के एक कॉलेज में नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और न्यू कॉलोनी के एक हॉस्टल में रहती थी। वह पिछले तीन दिनों से कॉलेज नहीं गई थी।

    पुलिस ने कहा

    कि कपल के होटल में चेक इन करने के तुरंत बाद दोनों की आपस में बहस हो गई। फौसिया ने आशिक से उसके फोन में मौजूद उसकी और अन्य महिला की तस्वीरों के बारे में सवाल किया। पुलिस ने कहा कि आशिक ने फौसिया को पहले मारापीटा और फिर अपनी टी-शर्ट से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसके शव की तस्वीर को अपने व्हाट्सएप स्टेटस के रूप में अपलोड किया। कॉलेज में फौसिया के कुछ दोस्तों के पास आशिक का नंबर था। उन्होंने शाम 5 बजे के आसपास यह देखा और पुलिस को फोन किया।

  • अयोध्या में श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने लिया जायजा

    अयोध्या में श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने लिया जायजा

     

    अयोध्या  अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह भी रहे। सभी ने एयरपोर्ट के निर्माण काम का जायजा लिया।

    Shri Ram International Airport … टर्मिनल बिल्डिंग में एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री योगी व ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अयोध्या की हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजन किए। इस रनवे को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। नाइट लैंडिंग तथा कोहरे एवं धुंध में लैंडिंग के लिए कैट–वन एवं रेसा सुविधाओं का काम लगभग पूरा हो चुका है। एटीसी टॉवर का काम भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा। अयोध्या की गरिमा के अनुरूप एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसका डिजाइन राम मंदिर मॉडल के मुताबिक ही बनाया जा रहा है। 24 घंटे इस एयरपोर्ट का संचालन किया जाएगा। एयरपोर्ट को 500 यात्रियों की क्षमता के लिए बनाया गया है। इसी के साथ ही हवाई अड्डे पर लोगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा दी जाएंगी।

  • मुकेरियां में नेशनल हाईवे को रोक सड़क पर धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने खदेड़ा..

     मुकेरियां में नेशनल हाईवे को रोक सड़क पर धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने खदेड़ा..

     

    मुकेरियां : शुगर मिल मुकेरियां के सामने कल से धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने आज खदेड़ दिया। पुलिस कुछ प्रदर्शनकारियों को साथ ले गई है। पुलिस किसान नेताओं को कहां लेकर गई, अभी इसकी जानकारी नहीं हुई है। किसान नेशनल हाईवे की खोली गई एक साइड और सर्विस रोड को बंद करने लगे थे, इसी के चलते पुलिस ने बल प्रयोग किया और किसानों को वहां से खदेड़ते हुए उठा कर ले गई। हालांकि किसानों ने अपना रोष प्रदर्शन बंद नहीं किया है और गन्ने का एमएसपी बढ़ाने की मांग वे कर रहे हैं।

     

    किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रधान श्याम सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों के साथ किए वादे अनुसार गन्ने का मांग अनुसार रेट नहीं बढ़ाया गया। बल्कि 11 रुपये शगुन का कहर और भद्दा मजाक किया गया है। सरकार के सामने हमारे द्वारा जो वृद्धि मूल्य रखा गया जब तक उसे नही बढ़ाया जाता और मिल को नहीं चलाया जाता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

  • गुरदासपुर में कल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की रैली

    You are currently viewing गुरदासपुर में कल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की रैली

    गुरदासपुर में कल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की रैली

    •  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को गुरदासपुर में 14.92 करोड़ रुपये की लागत से छह एकड़ में बने बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल व रेलवे अंडर पास का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही लोकसभा हलके को 1854 करोड़ रुपये परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान एक विशाल विकास क्रांति रैली को भी दोनों नेता संबोधित करेंगे। बटाला से विधायक व आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन शेर सिंह शैरी कलसी, पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन रमन बहल, जिला योजना कमेटी के चेयरमैन व आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव एडवोकेट जगरूप सिंह सेखवां, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन राजीव शर्मा, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान शहरी शमशेर सिंह व डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह ने शुक्रवार को उद्घाटन समारोह और विकास क्रांति रैली की तैयारियों का जायजा लिया।

    विधायक कलसी ने कहा कि मुख्यमंत्री मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल दो दिसंबर से लोकसभा हलका गुरदासपुर में विकास क्रांति की नई शुरुआत करेंगे। गुरदासपुर और पठानकोट के लिए यह ऐतिहासिक पल है। बड़ी संख्या में लोग अपने लोकप्रिय नेताओं को सुनने और ऐतिहासिक पलों के गवाह बनने रैली में पहुंचेंगे। रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मान सरकार के विकास की ओर बढ़ते कदम प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने में सहायक होंगे।

  • ऑटो ड्राइवर को मारी 7 गोलियां, पढ़े पूरी ख़बर

    You are currently viewing ऑटो ड्राइवर को मारी 7 गोलियां, पढ़े पूरी ख़बर

    Police solved the case of murder of mother and daughter, to grab the land, they executed the incident

    ऑटो ड्राइवर को मारी 7 गोलियां, पढ़े पूरी ख़बर

    • बिहार के पटना में एक ऑटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई. ऑटो ड्राइवर को सात गोलियां मारी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान अजय कुमार उर्फ सोनू गोप के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

    बताया जा रहा है कि मृतक रोज की तरह अपने एक साथी के साथ सब्जी लेकर बाजार जा रहा था. इस दौरान रास्ते में उसका पेट्रोल खत्म हुआ और उसने एक पेट्रोल पंप से तेल भरवाया. इसी दौरान दो बाइक सवार युवक मौके पर पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर अजय को मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. हत्या की वजह का अबतक पता नहीं चल पाई है।

    मृतक के भाई का कहना है कि इस हत्या के पीछे संभू का हाथ है जो उस वक्त उसके साथ मौजूद था. गोली लगने पर वो अजय को अस्पताल लेकर नहीं गया सीधे घर लाया. मामूली लड़ाई झगड़े इतनी गोलियां कोई नहीं मारता है. इसके पीछे जरूर कोई साजिश है. प्रशासन से अनुराध है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए.