Category: NATIONAL

  • संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में TMC सांसद महुआ मोइत्रा लोकसभा से निष्कासित, कैश फॉर क्वेरी मामले में हुई कार्रवाई

    संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में TMC सांसद महुआ मोइत्रा लोकसभा से निष्कासित, कैश फॉर क्वेरी मामले में हुई कार्रवाई

     

    नई दिल्ली : संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को एथिक्स कमेटी की सिफारिश के आधार पर लोकसभा की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया।

    शुक्रवार को दोपहर बाद 2 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एथिक्स कमेटी की सिफारिशों को सदन से स्वीकार करने का आग्रह किया। विपक्षी सांसदों द्वारा एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट न मिलने की बात कही गई।

    इस बीच लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी सांसदों से कहा कि सदन में आज जिस पर विचार हो रहा है और संसदीय कार्य मंत्री ने जो प्रस्ताव सदन में रखा है, वह हम सबके लिए पीड़ादायक है। लेकिन, कई बार ऐसे अवसर आते हैं, जब इस सभा को अपने प्रति और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य के निर्वहन के लिए उचित निर्णय लेने होते हैं। संसदीय लोकतंत्र नियमों और उच्च मर्यादाओं से चलता है और हमारे लोकतंत्र और सदन की गरिमा एवं मर्यादा को बनाए रखने का दायित्व इस सदन के सभी सदस्य का सामूहिक दायित्व है।

    उन्होंने कहा कि सदन की मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्य ऐसे सिद्धांत हैं, जिनके साथ किसी भी प्रकार का कोई भी समझौता नहीं किया जा सकता है, ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम ईमानदारी और निष्ठा से इन सिद्धांतों की रक्षा के लिए अपने दायित्व का निर्वहन करें।

    एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर द्वारा शुक्रवार को लोक सभा में पेश किए गए रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा के आचरण को आपत्तिजनक, अनैतिक, जघन्य और आपराधिक बताते हुए एथिक्स कमेटी ने उन्हें कड़ी सजा देने की मांग करते हुए लोक सभा की सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में भारत सरकार द्वारा समयबद्ध तरीके से इस पूरे मामले की गहन, कानूनी और संस्थागत जांच की सिफारिश भी की है।

    लोकसभा ने चर्चा के बाद ध्वनिमत से महुआ मोइत्रा को लोक सभा से निष्कासित करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को 11 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

  • बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर; नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन जूनियर महमूद, कैंसर से हारे जंग

    बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर; नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन जूनियर महमूद, कैंसर से हारे जंग

     

    मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने हास्य कलाकार जूनियर महमूद का निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। जूनियर महमूद लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। हाल ही में उन्होंने अपने दोस्त जितेंद्र और सचिन पिलगाउंकर से मिलने की इच्छा जताई थी।उनकी इच्छा पर दोनों कलाकार उनसे मिलने पहुंचे थे। जूनियर महमूद की हालत देख जितेंद्र की आंखें नम हो गई थीं। जूनियर महमूद मूल नाम (नईम सैय्यद) का जन्म वर्ष 1956 में हुआ था।जूनियर महमूद के बड़े भाई फिल्म सेट पर फोटोग्राफी का काम करते थे। ऐसे में बचपन से ही जूनियर महमूद फिल्म सेट पर जाने लगे थे।

    जूनियर महमूद ने 09 साल की उम्र में फिल्म ‘मोहब्बत जिंदगी है’ (1966) से बतौर बाल कलाकार अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।एक बार महमूद ने अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी में बुलाया। जहां नईम ने महमूद के फेमस गाने ‘हम काले हैं तो क्या हुआ…’ पर जमकर डांस किया। नईम के डांस और हाव-भाव देख महमूद इतने इंप्रेस हुए कि नईम को ‘जूनियर महमूद’ का टाइटल दे दिया।

    जूनियर महमूद ने अपने सिने करियर में 250 से अधिक फिल्मों में काम किया। उनके करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में नौनिहाल, कारवां, हाथी मेरे साथी, मेरा नाम जोकर, सुहाग रात, ब्रह्मचारी, कटी पतंग, हरे रामा हरे कृष्णा, गीत गाता चल, इमानदार, बाप नंबरी बेटा दस नंबरी, आज का अर्जुन, गुरुदेव शामिल है।जूनियर महमूद कई मराठी फिल्मों का निर्देशन भी किया।

  • कनाडा ने पढ़ने के लिए आने वाले भारतीय छात्रों को दिया बड़ा झटका, ट्रूडो सरकार के इस फैसले ने बढ़ाई टेंशन

    कनाडा ने पढ़ने के लिए आने वाले भारतीय छात्रों को दिया बड़ा झटका, ट्रूडो सरकार के इस फैसले ने बढ़ाई टेंशन

     

    टोरंटो : अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अध्ययन वीजा प्राप्त करने के लिए आवश्यक रिजर्व धनराशि को दोगुना करने के कनाडा के फैसले से भारत के छात्रों पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा क्योंकि वे उत्तर अमेरिकी देश में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों का लगभग 40 प्रतिशत भारतीय हैं। कनाडा के लिए अध्ययन वीज़ा प्राप्त करने के लिए एक छात्र को वहाँ जीवन यापन लागत को कवर करने के लिए अपने खाते में 10 हजार कनाडाई डॉलर दिखाने की आवश्यकता होती है।

    लेकिन 2024 से, उन्हें अपनी एक साल की ट्यूशन फीस के अलावा कम से कम 20,635 कनाडाई डॉलर अपने खाते में दिखाने होंगे। यदि छात्र अपने साथ परिवार के एक सदस्य को लाते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त चार हजार कनाडाई डॉलर दिखाने होंगे। वर्तमान में कनाडा में पढ़ रहे लगभग आठ लाख अंतर्राष्ट्रीय छात्रों में से तीन लाख 20 हजार भारत से हैं। पंजाब के छात्रों की संख्या मोटे तौर पर उनमें से लगभग 70 प्रतिशत है।

    कनाडा के आप्रवासन मंत्री मार्क मिलर ने गुरुवार को कहा, सितंबर 2024 से पहले, हम वीजा को महत्वपूर्ण रूप से सीमित करने सहित आवश्यक उपाय करने के लिए तैयार हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नामित शिक्षण संस्थान पर्याप्त छात्र सहायता प्रदान करें।

    चूंकि अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की भारी आमद ने आवास संकट पैदा कर दिया है, मंत्री ने कहा, आवास संकट के लिए अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को दोषी ठहराना एक गलती होगी। लेकिन उन्हें बिना किसी समर्थन के कनाडा आने के लिए आमंत्रित करना भी एक गलती होगी। इसमें यह भी शामिल है कि उनके सिर पर छत कैसे उपलब्ध कराई जाए। इसीलिए हम शिक्षण संस्थानों से अपेक्षा करते हैं कि वे केवल उन्हीं छात्रों को स्वीकार करें जिन्हें वे घर देने में या परिसर से बाहर आवास खोजने में सहायता करने में सक्षम हैं।

    अंतर्राष्ट्रीय छात्रों को लुभाने के लिए कनाडा भर में फैले फर्जी कॉलेजों को बंद करने का वादा करते हुए, मंत्री ने कहा, प्रांतों में, पिल्ला मिलों के बराबर डिप्लोमा हैं जो सिर्फ डिप्लोमा तैयार कर रहे हैं, और यह एक वैध छात्र अनुभव नहीं है। वहां यह धोखाधड़ी और दुरुपयोग है और इसे समाप्त करने की आवश्यकता है। अध्ययन वीजा कम करने की धमकी देते हुए उन्होंने कहा, यदि प्रांत और क्षेत्र ऐसा नहीं कर सकते हैं, तो हम उनके लिए यह करेंगे। मंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए सप्ताह में 20 घंटे से अधिक काम करने की सीमा को भी 30 अप्रैल 2024 तक बढ़ा दिया।

  • RBI ने दिया बड़ा तोहफाः नए साल पर नहीं बढ़ेगी EMI, पांचवीं बार रेपो रेट 6.5 प्रतिशत पर रहेगी बरकरार

    RBI ने दिया बड़ा तोहफाः नए साल पर नहीं बढ़ेगी EMI, पांचवीं बार रेपो रेट 6.5 प्रतिशत पर रहेगी बरकरार

     

    मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आम जनता को तोहफा दिया है। नए साल पर आपकी EMI में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। RBI ने शुक्रवार को लगातार पांचवीं बार नीतिगत दर रेपो को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। साथ ही चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया है।

    EMI will not increase on New Year:  वहीं खुदरा मुद्रास्फीति के अनुमान को 5.4 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने का मतलब है कि मकान, वाहन समेत विभिन्न कर्जों पर मासिक किस्त (ईएमआई) में कोई बदलाव नहीं होगा।

    मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बुधवार से शुरू हुई तीन दिन की बैठक में किये गये निर्णय की जानकारी देते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, ‘‘एमपीसी के सभी छह सदस्यों ने परिस्थितियों पर गौर करने के बाद आम सहमति से रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखने का फैसला किया।’’ इसके साथ, एमपीसी ने उदार रुख को वापस लेने के अपने रुख पर कायम रहने का निर्णय किया है।

    दास ने कहा, ‘‘वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है और हमारी बुनियाद सृदृढ़ है।’’ दास ने कहा, ‘‘ जीएसटी संग्रह, पीएमआई (परजेचिंग मैनेजर इंडेक्स) जैसे महत्वपूर्ण आंकड़े मजबूत बने हुए हैं। इन सबको देखते हुए चालू वित्त वर्ष में जीडीपी वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान है।’’ आरबीआई ने पहले वृद्धि दर 2023-24 में 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। खुदरा महंगाई दर चालू वित्त वर्ष में 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान बरकरार रखा गया है।

  • दर्दनाक हादसाः बस और बाइक में हुई जबरदस्त टक्कर में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत

     दर्दनाक हादसाः बस और बाइक में हुई जबरदस्त टक्कर में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत

     

    गढ़शंकर : पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़शंकर में एक दर्दनाक हादसा हुआ हैं। यहां तेज रफ्तार बस और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

    इसके साथ ही हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। हादसे में मरने वाले तीनों लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा चंडीगढ़ रोड पर गढ़शंकर में हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार बस चंडीगढ़ से होशियारपुर की ओर जा रही थी। वहीं, एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग विपरीत दिशा में आ रहे थे। इस दौरान बस और बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई।

    टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • देश के किस राज्य में इंकम टैक्स रेड में मिला इतना कैश , कि नोट गिनते गिनते मशीनें हुईं बंद

    देश के किस राज्य में इंकम टैक्स रेड में मिला इतना कैश , कि नोट गिनते गिनते मशीनें हुईं बंद

     

    भुवनेश्वर -बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर पड़े इंकम टैक्स विभाग के छापे से जितना कैश मिला है उसे गिनते गिनते नोट गिनने वाली मशीनें भी बंद हो गईं। यह छापेमारी कंपनी के ओडिशा और झारखंड स्थित ऑफिस में हुई। आयकर विभाग ने यह कार्रवाई टैक्स चोरी के शक में की है। इस छापे में विभाग को इतने नोट मिले हैं कि उसे गिनते-गिनते मशीन तक ठप हो गई है। छापे में आईटी विभाग को 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली है।

    Income Tax Raid…रिपोर्टों के अनुसार, पश्चिमी ओडिशा में देश की सबसे बड़ी शराब निर्माता और बिक्री करने वाली कंपनियों में से एक बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के बलांगीर कार्यालय पर छापे के दौरान 150 करोड़ रुपये से अधिक नकदी जब्त की गई, जिससे आयकर अधिकारी आश्चर्यचकित रह गए। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार कल तक 50 करोड़ रुपये तक के नोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, लेकिन नोटों की संख्या इतनी अधिक है कि मशीनों ने काम करना बंद कर दिया है।

  • PM मोदी ने भाजपा सांसदों को किया आह्वान; 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए जी जान से जुट जाएं.. 

    PM मोदी ने भाजपा सांसदों को किया आह्वान; 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए जी जान से जुट जाएं..

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत को सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जीत बताते हुए सभी भाजपा सांसदों का आह्वान किया कि वे 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए जी जान से जुट जायें और सरकार की योजनाओं खासकर विश्वकर्मा योजना का प्रचार प्रसार करें।

    संसद के पुस्तकालय भवन के जीएमसी बालयोगी सभागार में भाजपा संसदीय दल की बैठक में श्री मोदी का सांसदों ने अभिनंदन किया। भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, राज्यसभा में नेता सदन एवं केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अश्विनी चौबे, आदि मौजूद थे।

    सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी के सभागार में आने पर सांसदों ने तालियां बजा कर स्वागत किया और बाद में मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत पर अभिनंदन करते हुए श्री नड्डा ने उन्हें माला पहनायी। श्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि तीनों राज्यों में जीत भाजपा के कार्यकर्ताओं की सामूहिक जीत है। उन्होंने कहा कि यह केवल दिल्ली में बैठे नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की जीत नहीं है बल्कि उनकी भी जीत है जिन्होंने पार्टी को खड़ा करने में अपना जीवन खपा दिया और आज वे स्वर्ग में हैं।

    श्री मोदी ने पार्टी के सांसदों का आह्वान किया कि वे अब लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस लें और काम पर लग जाएं। जनता के बीच विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर जनजागृति पैदा करें और सरकार की सभी योजनाएं खासकर गरीब कल्याण योजनाएं एवं विश्वकर्मा योजना को लेकर प्रचार प्रसार करें। उन्होंने सभी सांसदों से विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़ने का भी आह्वान किया।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनावों में दोबारा जीत हासिल करने का कांग्रेस की दर 18 प्रतिशत है जबकि भाजपा की दर 58 प्रतिशत है। इसलिए वे जनता पर विश्वास करें तो जनता भी उन पर भरोसा करेगी। उन्होंने विपक्ष की जातिवादी राजनीति के बारे में कहा कि देश में केवल चार ही जातियां हैं – गरीब, युवा, महिला एवं किसान। इन्हीं को सशक्त करने के लिए काम करना है।

    श्री माेदी ने यह भी कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एवं सांसद उन्हें ‘मोदी जी’ कह कर संबोधित नहीं करें और केवल ‘मोदी’ कहें क्योंकि आम जनता उन्हें ‘मोदी’ नाम से ही पहचानती है।

  • CRPF काफिले पर हमले के मास्टरमाइंड आतंकी अदनान की गोलियां मारकर हत्या..

     CRPF काफिले पर हमले के मास्टरमाइंड आतंकी अदनान की गोलियां मारकर हत्या..

     

    कराची : भारत के एक और दुश्मन की पड़ोसी देश पाकिस्तान में मौत हो गई है। लश्कर-ए-तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी अदनान अहमद उर्फ हंजला अदनान की कराची में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलवारों ने अंजाम हंजला के सेफ हाउस के बाहर ही चार गोलियां मारकर आतंकी को मौत के घाट उतारा है।

    बता दें कि लश्कर आतंकी हंजला अदनान 2016 में पंपोर में CRPF के काफिले पर हुए हमले का मास्टमांइड था। इस आतंकी हमले में CRPF के आठ जवान शहीद हो गए थे जबकि, 22 जवान घायल हुए थे। इसके अलावा हंजला ने 2015 में जम्मू के उधमपुर में भी BSF के काफिले पर हमला करवाया था। इस हमले में 2 जवान शहीद हुए थे जबकि 13 जवान घायल हुए थे। हंजला अदनान लश्कर चीफ हाफिज सईद का बेहद करीबी था।

  • केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम; ब‘घर बैठे कैसे करें कमाई’ जैसी 100 से अधिक वेबसाइटों को किया ब्लॉक

    केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम; ब‘घर बैठे कैसे करें कमाई’ जैसी 100 से अधिक वेबसाइटों को किया ब्लॉक

     

    सरकार को पिछले काफी समय से ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतें मिल रही थीं. खासतौर पर भ्रामक वेबसाइटों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय को शिकायतें भेजी गई थीं. जिसके बाद पिछले हफ्ते ऐसे सौ से अथिक वेबसाइटों की पहचान की गई जो फ्रॉड कारोबार कर रही थीं. इस तरह सरकार की साइबर सेफ इंडिया कैंपेन के तहत डिजिटल इंडिया को मजबूती दी जा रही है.

    'घर बैठे कैसे करें कमाई' जैसी 100 से अधिक वेबसाइटों पर शिकंजा, केंद्र सरकार ने किया ब्लॉक

    भ्रामक वेबसाइटों से बचें!

    केंद्र सरकार ने ऐसे सौ से अधिक वेबसाइटों को ब्लॉक करने का फैसला किया है जो जालसाजी करने और पार्ट टाइम के नाम पर ग्राहकों के साथ धोखा करने में शामिल हैं. ये कार्रवाई गृह मंत्रालय के I4C और MEITY यानी मेसर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरेमेशन टेक्नोलॉजी ने मिल कर की है. ये सभी वेबसाइटें लोगों को भ्रमित करने वाली हैं. इनके जरिए लोगों को घर बैठे कमाई करने का झांसा दिया जाता था. आमतौर पर तमाम ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों पर ऐसे भ्रामक वेबसाइटों के लिंक देखे जा सकते हैं. लोगों को इसे क्लिक करने के लिए लालच दिया जाता है.

    इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत इन भ्रामक वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है. सरकार का कहना है कि इन वेबसाइटों की पड़ताल से पता चला है कि इनके जरिए बड़े पैमाने पर आर्थिक धोखाधड़ी की जाती थी. चौंकाने वाले तथ्य ये भी सामने आए हैं कि इनके जरिए होने वाली कमाई को कार्ड नेटवर्क, क्रिप्टो करंसी, विदेशी एटीएम निकासी और अंतरराष्ट्रीय फिनटेक कंपनियों का उपयोग करके भारत से बाहर भेजा जाता था.

    किन साइटों पर कसा शिकंजा?

    I4C और और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले हफ्ते ही ऐसे सौ से अथिक वेबसाइटों की पहचान की थी, जो लोगों को भ्रम जाल में फंसाकर फ्रॉड कारोबार कर रही थीं. इनमें ज्यादातर से घर बैठे पार्ट टाइम के नाम पर फ्रॉड किया जाता था. ये बेवसाइटें लोगों को कुछ टास्क देती हैं और डबल कमाई करने के लिए गलत निवेश करने के लिए प्रेरित करती हैं.

  • RSS प्रमुख मोहन भागवत अखिल भारतीय बैठकों में  शामिल होनें के लिए जालंधर पहुंचे

     RSS प्रमुख मोहन भागवत अखिल भारतीय बैठकों में  शामिल होनें के लिए जालंधर पहुंचे

     

    जालंधर  : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार रात महानगर में आ चुके हैं और सूर्या एन्क्लेव स्थित विद्या धाम में ठहरे हुए हैं। वह जालंधर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैठकों में भाग लेंगे। उनकी बैठकों का दौर शुक्रवार तक चलेगा। इस दौरान सह कार्यवाहकों के अलावा उत्तर क्षेत्र के सभी प्रांतों यानी कि पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू कश्मीर के संघ अधिकारी भी इन बैठकों में हिस्सा रहेंगे।

    तीन दिवसीय प्रोग्राम के दौरान ही डेविएट में भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें सामाजिक मुद्दों पर भी स्वयंसेवकों के साथ बैठक में चर्चा की जाएगी। आरएसएस प्रमुख की बैठकों के मद्देनजर हाई सिक्योरिटी पर आयोजन स्थलों को रखा गया है। इसलिए किसी भी बाहरी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं दी जा रही है, यहां तक की अभी तक लोकल लीडरों को भी दूर रखा गया है।