Category: NATIONAL

  • पूरी दुनिया में मनाया जा रहा अयोध्या में राम मंदिर बनने का उत्सव, अमेरिका में निकाली गई भव्य कार रैली,जगह जगह पर होंगी राम कथाएं..

    पूरी दुनिया में मनाया जा रहा अयोध्या में राम मंदिर बनने का उत्सव, अमेरिका में निकाली गई भव्य कार रैली,जगह जगह पर होंगी राम कथाएं..

     

    वाशिंगन -अयोध्या में अगले साल 22 जनवरी को श्री राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। पूरे विश्व में इस उद्घाटन को लेकर उत्साह है। एक तरफ जहां भारत में रामभक्त उत्साहित हैं वहीं दूसरी तरफ विदेश में रामभक्त अपने अपने तरीके से खुशी व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिका में महीने भर तक इस संबंध में उत्सव मनाया जाएगा। इस उत्सव की शुरुआत एक विशाल कार रैली से हुई। वॉसिंगटन डीसी के उपनगरीय इलाकों में यह कार रैली निकाली गई।

    विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका डीसी’ इकाई के अध्यक्ष महेंद्र सापा ने कहा, ‘‘हिंदुओं के 500 वर्ष के संघर्ष के बाद भगवान श्री राम मंदिर का उद्घाटन (मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा) किया जा रहा है और हम इसी खुशी में अगले साल 20 जनवरी को लगभग 1,000 अमेरिकी हिंदू परिवारों के साथ वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक उत्सव आयोजित कर रहे हैं। उत्सव में राम लीला आयोजित की जाएगी, श्री राम की कथाएं सुनाई जाएंगी, श्री राम की पूजा की जाएगी, भगवान श्री राम एवं उनके परिवार के लिए भजन गाए जाएंगे।’’

  • रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में 48 दिनों तक गूंजेंगे भजन, देश भर के सभी तीर्थों से लाए गए 1,000 कलशों के जल से रामलला का होगा अभिषेक

    रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में 48 दिनों तक गूंजेंगे भजन, देश भर के सभी तीर्थों से लाए गए 1,000 कलशों के जल से रामलला का होगा अभिषेक

     

    अयोध्या : राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद 48 दिनों तक अयोध्या में भजन सहित धार्मिक गीत बजेंगे। इसका उद्देश्य शांति और आत्मिक दिव्यता का वातावरण उत्पन्न करना है। देश भर के कलाकार गर्भगृह में राम लला की मूर्ति के सामने नृत्य मंडप में गायन का आयोजन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रबंधक प्रकाश गुप्ता ने कहा, मंदिर ट्रस्ट द्वारा कई अनुभवी कलाकारों को लाइव प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। कई नए कलाकारों को भी श्रीराम के सामने अपनी प्रस्तुति देने का मौका दिया जाएगा।

    उन 48 दिनों में श्रीराम को देश भर के सभी तीर्थों से लाए गए 1,000 कलशों के जल से स्नान कराया जाएगा। केसर, कपूर आदि सामग्री से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। पूजा की ये विशेष व्यवस्था कर्नाटक में उडुपी पेजावर मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी की देखरेख में की जाएगी। प्रतिष्ठा समारोह से पहले 17 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम की झांकी निकाली जाएगी। जुलूस में भगवान राम के जन्म से लेकर वनवास, लंका विजय और घर वापसी तक के जीवन से जुड़ी तस्वीरें, मूर्तियां और तस्वीरें होंगी। यह जुलूस सप्ताह भर चलने वाले अभिषेक कार्यक्रमों की शुरुआत का प्रतीक होगा। इस झांकी में रामलला की नई मूर्ति भी होगी, जिसे मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

  • भजन लाल शर्मा ने राजस्थान के  मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, PM मोदी ने थपथपाई पीठ; दीया-प्रेमचंद बने डिप्टी CM

    भजन लाल शर्मा ने राजस्थान के  मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, PM मोदी ने थपथपाई पीठ; दीया-प्रेमचंद बने डिप्टी CM

     

    जयपुर  : जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद भजनलाल ने प्रधानमंत्री का अभिवादन किया तो मोदी ने उनकी पीठ थपथपाई। राजधानी जयपुर के रामनिवास बाग स्थित ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने हिन्दी में शपथ ली। शर्मा का आज जन्म दिन भी है और इस मौके उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

    मुख्यमंत्री के साथ मनोनीत उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी एवं प्रेमचंद बैरवा ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दोनों ने हिन्दी में शपथ ली। इस अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सहित तथा भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री मौजूद थे।

    इसी तरह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी , पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़, डा सतीश पूनियां सहित पार्टी के कई नेता एवं निर्वाचित विधायक समारोह में शामिल हुए। इनके अलावा बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और आम जन भी मौजूद थे।

    उल्लेखनीय है कि गत 25 नवंबर को हुए विधानसभा आम चुनाव-2023 में 115 सीटों के साथ भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया और मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई जिसमें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए भजन लाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया जबकि विद्याधरनगर से विधायक दिया कुमारी और दूदू से प्रेम चंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री तथा अजमेर उत्तर से वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

    विधानसभा की 200 में से 199 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा ने 115 पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस 69 पर सिमट गई। श्रीगंगानगर जिले में करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित हो गया जहां अब पांच जनवरी को मतदान होगा।

  • बॉलीवुड के चहेते कलाकार ‘लक्ष्मण’ को आया हार्ट अटैक, ICU में भर्ती- हालत स्थिर

    बॉलीवुड के चहेते कलाकार ‘लक्ष्मण’ को आया हार्ट अटैक, ICU में भर्ती- हालत स्थिर

     

    मुंबई : गोलमाल रिटर्न्स के ‘लक्ष्मण’ यानी स्टार अभिनेता श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा है और उनकी यहां एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई है। अस्पताल के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। श्रेयस (47) ने बृहस्पतिवार को बेचैनी की शिकायत की थी और वह अपने घर में बेहोश हो गए थे। उनके परिवार के सदस्य उन्हें अंधेरी के बेलेव्यू हॉस्पिटल लेकर गए थे।

    अस्पताल के अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया और देर रात उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी। वह ठीक हैं। वह आईसीयू में हैं।’’ मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, तलपड़े अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग से बृहस्पतिवार को घर लौटे थे।

    उनके परिवार के एक सदस्य ने बताया कि अभिनेता स्वस्थ हो रहे हैं और उन्होंने मीडिया से निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं। वह पहले से बेहतर हैं। हम आपसे निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं।’’ हिंदी और मराठी सिनेमा में काम कर चुके श्रेयस को ‘‘इकबाल’’, ‘‘डोर’’, ‘‘ओम शांति ओम’’ और ‘‘गोलमाल’’ श्रृंखला की फिल्मों में उनके अभिनय के लिए पहचाना जाता है।

  • मुस्लिम पक्ष को झटका: मथुरा ईदगाह सर्वे रोकने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इन्कार, मथुरा शाही ईदगाह कमेटी की याचिका खारिज

    मुस्लिम पक्ष को झटका: मथुरा ईदगाह सर्वे रोकने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इन्कार, मथुरा शाही ईदगाह कमेटी की याचिका खारिज

     

    मथुरा : मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह के कमिश्ननर सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर से सर्वे का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के इस आदेश के खिलाफ शाही ईदगाह कमेटी की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की गई थी। कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर हस्तक्षेप से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभी इस मामले में कोई आदेश जारी नहीं करेंगे।

    बता दें कि गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज मयंक जैन ने मथुरा विवाद से जजुड़ी सभी 18 याचिकाओं की सुनवाई करते हुए विवादित स्थल का सर्वे ज्ञानवापी की तर्ज पर कोर्ट कमिश्नर से करवाने का आदेश दिया था। इस मामले में कोर्ट 18 दिसंबर को कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति करेगा। इसी को लेकर मुस्लिम पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। मुस्लिम पक्ष की ओर से कहा गया था कि 18 दिसंबर को होने वाली सुनवाई में कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति पर रोका लगाई जाए।

    इस मामले में हिन्दू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि मुस्लिम पक्ष की तरफ से हाईकोर्ट के आर्डर पर स्टे लगाने के लिए एक अर्जी लगाई गई थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट कमिश्नर के सर्वे से सभी तथ्य और सबूत बाहर आ जाएंगे। यही वजह है कि मुस्लिम पक्ष इसे रोकना चाहता है।

  • राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर; 9 सांसदों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, लोकसभा से कुल 14 सदस्य निलंबित

    राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर; 9 सांसदों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, लोकसभा से कुल 14 सदस्य निलंबित

     

     

    कांग्रेस के सांसद टी एन प्रतापन, हिबी इडेन, जोतिमणि, रम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस समेत कुल 14 सांसदों को लोकसभा से सस्पेंड कर दिया गया है. ये सांसद सत्र के बचे हुए हिस्से में भाग नहीं ले पाएंगे. तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन को भी राज्यसभा से सस्पेंड किया गया है.

    कांग्रेस के 9 सांसदों के खिलाफ एक्शन, लोकसभा से कुल 14 सदस्य निलंबित

    5 सांसदों को लोकसभा से किया गया निलंबित

    संसद का शीतकालीन सत्र जारी है. गुरुवार को कांग्रेस के 9 सांसदों समेत कुल 14 सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. इन सभी सांसदों को लोकसभा से सस्पेंड कर दिया है. वे सत्र के बचे हुए हिस्सा में भाग नहीं ले पाएंगे. जिन सांसदों को सस्पेंड किया गया वो टी एन प्रतापन, हिबी इडेन, जोतिमणि, रम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस समेत कई और नेता हैं. इन सांसदों को आसन के प्रति अनादर के कारण निलंबित किया गया. इससे पहले आज ही तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन को राज्यसभा से सस्पेंड किया गया था.

    बता दें कि गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में संसद की सुरक्षा में हुई चूक का मुद्दा उठा. विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया. विपक्षी सदस्यों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की. हंगामे के बीच, लोकसभा को दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया, क्योंकि विपक्षी सांसदों ने अपना विरोध जारी रखा.

    संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने स्थगन से पहले सदन को संबोधित किया और सुरक्षा प्रोटोकॉल को मजबूत करने के लिए गैर-राजनीतिक दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने सभी फ्लोर नेताओं के साथ बैठक की और संसद में सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए उनके समाधान सुने. दिए गए कुछ सुझावों को पहले ही लागू किया जा चुका है. इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए.

  • संसद में स्मोक से उत्पात मचाने का मास्टरमाइंड है ललित झा! सभी को किया इकट्ठा, तारीख भी तय की

    संसद में स्मोक से उत्पात मचाने का मास्टरमाइंड है ललित झा! सभी को किया इकट्ठा, तारीख भी तय की

     

    संसद की सुरक्षा मे चूक: इस कांड में पकड़े गए चारों आरोपियों का एक ही सूत्रधार ललित झा था. ललित ने ही सभी आरोपियों को गुरुग्राम में मीटिंग के लिए बुलाया था. ललित झा ने ही कलर अटैक का वीडियो मोबाइल में शूट कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था. उसी के कहने पर 13 दिसंबर की तारीख तय हुई थी.

    संसद कांड का मास्टरमाइंड है ललित झा! सभी को किया इकट्ठा, तारीख भी तय की

    संसद स्मोक कांड का मास्टरमाइंड है ललित झा

     संसद की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में जांच लगातार जारी है. अभी तक की जांच में ललित झा को इस कांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. संसद अटैक मामले में अब क चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि पांचवें आरोपी को हिरासत में लिया गया है. वहीं इस कांड के छठे आरोपी ललित झा अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

    इस NGO में ललित झा जनरल सेक्रेटरी

    पश्चिम बंगाल में ललित झा से जुड़ा एक NGO (साम्यवादी सुभाष सभा) है. उसकी भी पड़ताल शुरू हो गई है. एनजीओ की फंडिंग की भी जांच होगी. इस NGO में ललित झा जनरल सेक्रेटरी है. बता दें कि इस घटना से एक बार फिर संसद की सुरक्षा में चूक का मामला गरमा गया है. साथ ही साथ इस घटना ने 22 साल पुराने जख्मों को भी जिंदा कर दिया. 13 दिसंबर के दिन ही 2001 में संसद में आतंकी हमला हुआ था.

  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि ; शाही ईदगाह परिसर का होगा कमिश्‍नर सर्वे, हिंदू पक्ष की याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया स्‍वीकार

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि ; शाही ईदगाह परिसर का होगा कमिश्‍नर सर्वे, हिंदू पक्ष की याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया स्‍वीकार

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि ; शाही ईदगाह परिसर का होगा कमिश्‍नर सर्वे, हिंदू पक्ष की याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया स्‍वीकार

     

    Survey Of Shahi Eidgah: शाही ईदगाह परिसर के सर्वे को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी है. हाईकोर्ट ने हिंदू पक्ष की याचिका को स्वीकार कर लिया है और ईदगाह कमेटी व वक्फ बोर्ड की दलीलों को खारिज किया.

     

  • जानें किस सांसद के पास पर हुई थी आरोपी सागर की संसद में एंट्री, जानें इनके बारे में

    जानें किस सांसद के पास पर हुई थी आरोपी सागर की संसद में एंट्री, जानें इनके बारे में

    नई दिल्ली  संसद में बुधवार को बड़ी चूक सामने आई। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो शख्स सदन में कूद गए। उन्होंने कुछ स्प्रे भी किया, जिसके बाद सदन में अफरातफरी मच गई। सांसदों ने इस घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक करार दिया। इस बीच जानकारी सामने आई है कि जिस सांसद के पास पर एक आरोपी की संसद में एंट्री हुई वो प्रताप सिम्हा हैं। वह बीजेपी के नेता हैं। सांसद प्रताप सिम्हा के रिफरेंस पर पास बना था। पास पर नीचे सासंद का नाम लिखा है। प्रताप सिम्हा कर्नाटक के मैसूर से सांसद हैं। वह दूसरी बार संसद पहुंचे हैं। आरोपी का नाम सागर है। वह पुलिस की गिरफ्त में है।

    प्रताप सिम्हा की बात करें तो उनके पास पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है। 2011 में उन्हें पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित राज्योत्सव पुरस्कार मिला था। वह यह पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के पत्रकार हैं। वह पीएम मोदी पर किताब भी लिख चुके हैं। उन्होंने 13 साल पत्रकारिता भी की। वो अपनी तेजतर्रार हिंदुत्व राजनीति के लिए जाने जाते हैं। वो कर्नाटक के युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष हैं।

    प्रताप सिम्हा का जन्म कर्नाटक के खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक सकलेशपुर में हुआ था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विजया कर्नाटक समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में की, जो कर्नाटक में प्रकाशित एक दैनिक मेल था। जल्द ही वह अपने कॉलम ‘बेट्टाले जगत्तु’ (नग्न दुनिया) के लिए सुर्खियों में आ गए थे जो दुनिया के प्रति तेज और आलोचनात्मक दृष्टिकोण से भरा था। आगे साल 2008 में, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर एक जीवनी लिखी जिसका शीर्षक था ‘नरेंद्र मोदी: यारू थुलियादा हादी’ शीर्षक से एक जीवनी लिखी थी।

    वह 2014 में राजनीति में शामिल हुए और जल्द ही बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष बन गए। उन्होंने 2014 में मैसूर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा और अपने प्रतिद्वंद्वी पर 32000 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की। ​​वह भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य भी हैं। सदन में दर्शक दीर्घा से नीचे कूदने वाले दो लोगों को पकड़ने वाले कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने घटना के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि उसके हाथ में कुछ था जिससे पीला रंग का धुआं निकल रहा था। मैंने उसे छीन लिया और बाहर फेंका। यह एक बड़ा सुरक्षा उल्लंघन है।

  • पार्लियामेंट अटैक की बरसी के दिन ही एक बार फिर हुई संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, लोकसभा के स्त्र में कूदे दो युवक; जूते से स्प्रे निकालकर फैलाया धुआं

    पार्लियामेंट अटैक की बरसी के दिन ही एक बार फिर हुई संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, लोकसभा के स्त्र में कूदे दो युवक; जूते से स्प्रे निकालकर फैलाया धुआं

     

    नई दिल्ली  संसद की सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। बुधवार को लोक सभा की कार्यवाही के दौरान अचानक सदन में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब अचानक दर्शक दीर्घा से 2 युवक सदन में कूद पड़े। कूदते ही दोनों युवक आगे की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया।

    उस समय सदन में मौजूद सांसदों ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने जूते से कुछ निकालने का प्रयास किया। कई सांसदों ने यह भी बताया कि उस समय सदन के अंदर पीला सा धुंआ भी नजर आया। सांसदों ने दोनों को पकड़ कर सुरक्षाकर्मियों के हवाले किया।

    सदन की कार्यवाही का संचालन कर रहे पीठासीन सभापति राजेन्द्र अग्रवाल ने लोक सभा की कार्यवाही को तुरंत रोककर सदन को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। सुरक्षा उल्लंघन के बारे में पहले से ही गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं, जो पुराने संसद भवन पर आतंकवादी हमले की 22वीं बरसी पर हुआ है।

    संसद में जारी शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ। दो अनजान लोग संसद की कार्यवाही के दौरान ही दर्शक दीर्घा से संसद की गैलरी में कूद गए। दोनों प्रदर्शनकारियों ने अपने इस हंगामे के दौरान संसद में स्मोक बम का इस्तेमाल किया और पूरी पार्लियामेंट को धुआं-धुआं कर दिया। स्मोक बम की बात करें तो वर्तमान में अलग-अलग तरह के स्मोक बम देखने को मिलते हैं, जिनसे रंगीन धुआं निकलता है। बुधवार को संसद में जो स्मोक बम का अटैक हुआ, उसमें भी पीला और लाल रंग का धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया, जो संसद भवन के भीतर और फिर बाहर जब प्रदर्शनकारियों को पकड़कर ले जाया गया था, उस वक्त दिखाई दिया।

    What is Smoke Bomb: क्या होता है स्मोक बम? जिससे प्रदर्शनकारियों ने  पार्लियामेंट को धुआं धुआं कर दिया | parliament attack what is smoke bomb  used in parliament gallery | TV9 Bharatvarsh

    स्मोक क्रैकर एक तरह का हानिकारक पटाखा है जिसका इस्तेमाल उत्सव में तो किया ही जाता है साथ ही साथ इमरजेंसी के दौरान सिग्नल देने में भी इसे इस्तेमाल में लाया जाता है। यह कई कलर ऑप्शंस में आता है और इससे कई किलोमीटर दूर से भी सिग्नल दिया जा सकता है। स्मोक क्रैकर वैसे तो खतरनाक नहीं होता है लेकिन इस से अगर छेड़छाड़ की जाए तो यह खतरनाक भी साबित हो सकता है। देखने में यह किसी ग्रेनेड जैसा लगता है और कई लोग इसका इस्तेमाल फेक कर भी करते हैं। मार्केट में इसकी कीमत ₹500 से लेकर ₹2000 तक होती है। संसद में इसका इस्तेमाल प्रदर्शनकारियों ने किया है और इस दौरान स्मोक क्रैकर से रंगीन धुआं निकलता देखा गया है।