RSS प्रमुख मोहन भागवत अखिल भारतीय बैठकों में शामिल होनें के लिए जालंधर पहुंचे
जालंधर : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार रात महानगर में आ चुके हैं और सूर्या एन्क्लेव स्थित विद्या धाम में ठहरे हुए हैं। वह जालंधर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैठकों में भाग लेंगे। उनकी बैठकों का दौर शुक्रवार तक चलेगा। इस दौरान सह कार्यवाहकों के अलावा उत्तर क्षेत्र के सभी प्रांतों यानी कि पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू कश्मीर के संघ अधिकारी भी इन बैठकों में हिस्सा रहेंगे।
तीन दिवसीय प्रोग्राम के दौरान ही डेविएट में भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें सामाजिक मुद्दों पर भी स्वयंसेवकों के साथ बैठक में चर्चा की जाएगी। आरएसएस प्रमुख की बैठकों के मद्देनजर हाई सिक्योरिटी पर आयोजन स्थलों को रखा गया है। इसलिए किसी भी बाहरी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं दी जा रही है, यहां तक की अभी तक लोकल लीडरों को भी दूर रखा गया है।









Leave a Reply