केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम; ब‘घर बैठे कैसे करें कमाई’ जैसी 100 से अधिक वेबसाइटों को किया ब्लॉक

केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम; ब‘घर बैठे कैसे करें कमाई’ जैसी 100 से अधिक वेबसाइटों को किया ब्लॉक

 

सरकार को पिछले काफी समय से ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतें मिल रही थीं. खासतौर पर भ्रामक वेबसाइटों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय को शिकायतें भेजी गई थीं. जिसके बाद पिछले हफ्ते ऐसे सौ से अथिक वेबसाइटों की पहचान की गई जो फ्रॉड कारोबार कर रही थीं. इस तरह सरकार की साइबर सेफ इंडिया कैंपेन के तहत डिजिटल इंडिया को मजबूती दी जा रही है.

'घर बैठे कैसे करें कमाई' जैसी 100 से अधिक वेबसाइटों पर शिकंजा, केंद्र सरकार ने किया ब्लॉक

भ्रामक वेबसाइटों से बचें!

केंद्र सरकार ने ऐसे सौ से अधिक वेबसाइटों को ब्लॉक करने का फैसला किया है जो जालसाजी करने और पार्ट टाइम के नाम पर ग्राहकों के साथ धोखा करने में शामिल हैं. ये कार्रवाई गृह मंत्रालय के I4C और MEITY यानी मेसर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरेमेशन टेक्नोलॉजी ने मिल कर की है. ये सभी वेबसाइटें लोगों को भ्रमित करने वाली हैं. इनके जरिए लोगों को घर बैठे कमाई करने का झांसा दिया जाता था. आमतौर पर तमाम ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों पर ऐसे भ्रामक वेबसाइटों के लिंक देखे जा सकते हैं. लोगों को इसे क्लिक करने के लिए लालच दिया जाता है.

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत इन भ्रामक वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है. सरकार का कहना है कि इन वेबसाइटों की पड़ताल से पता चला है कि इनके जरिए बड़े पैमाने पर आर्थिक धोखाधड़ी की जाती थी. चौंकाने वाले तथ्य ये भी सामने आए हैं कि इनके जरिए होने वाली कमाई को कार्ड नेटवर्क, क्रिप्टो करंसी, विदेशी एटीएम निकासी और अंतरराष्ट्रीय फिनटेक कंपनियों का उपयोग करके भारत से बाहर भेजा जाता था.

किन साइटों पर कसा शिकंजा?

I4C और और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले हफ्ते ही ऐसे सौ से अथिक वेबसाइटों की पहचान की थी, जो लोगों को भ्रम जाल में फंसाकर फ्रॉड कारोबार कर रही थीं. इनमें ज्यादातर से घर बैठे पार्ट टाइम के नाम पर फ्रॉड किया जाता था. ये बेवसाइटें लोगों को कुछ टास्क देती हैं और डबल कमाई करने के लिए गलत निवेश करने के लिए प्रेरित करती हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *