जानें क्या वो कारण जिसकी वजह से अचानक मची भगदड़ में चार स्टूडेंट्स गंवा बैठे जान
केरल के कोच्चि स्थित यूनिवर्सिटी में एक फेस्ट के दौरान भगदड़ मच गई. बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स सिंगर निखिता गांधी के प्रोग्राम के लिए इकट्ठा हुए थे. इस दौरान अचानक बारिश हो गई और स्टूडेंट्स एक-दूसरे को रौंदते हुए अंदर प्रवेश करने लगे. कुछ स्टूडेंट सीढ़ियों पर गिर गए, जिससे भीड़ ने उन्हें कुचल दिया. चार स्टूडेंट्स की मौत हो गई.
केरल में कोच्चि यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में एक कैंपस फेस्ट के दौरान भगदड़ मच गई. इसमें चार छात्रों की जान चली गई और 50 से अधिक घायल हो गए. एक खुली सभा में सिंगर निखिता गांधी के प्रोग्राम से ठीक पहले अचानक हुई बारिश के कारण भगदड़ मची थी. सभा के लिए सिर्फ एक ही एंट्री-एग्जिट गेट बनाए गए थे. अचानक बारिश हुई स्टूडेंट्स भागने की कोशिश करने लगे, जब कई एक-के-ऊपर-एक गिरते चले गए, जिसमें कई स्टूडेंट्स को भीड़ ने कुचल दिया.
सभा में प्रवेश से पहले सभागार के बाहर लंबी कतारें लगी थी. पास देखकर एंट्री दी जा रही थी, जहां कई स्थानीय लोग भी पहुंच गए. इस बीच जब बारिश हुई तो अफरा-तफरी मच गई. लोग कतारें तोड़कर अंदर प्रवेश के लिए धक्का-मुक्की करने लगे. सभा में एक हजार लोगों के प्रवेश का इंतजाम था. लोग अचानक अंदर घुसे, जिससे भगदड़ मच गई. कुछ लोग अंदर घुसने के दौरान सीढ़ियों पर गिर गए और एक के बाद एक लोग उन्हें रौंदते चले गए, जिससे उनकी मौत हो गई








Leave a Reply