बड़ा हादसाः 500 मीटर गहरी खाई में जीप के गिरने से सात लोगों की मौत

 बड़ा हादसाः 500 मीटर गहरी खाई में जीप के गिरने से सात लोगों की मौत

नैनीताल : नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में छीड़ाखान-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक जीप 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना की सूचना नवीन नाम के पीआरडी जवान ने दी है। मौके पर फिलहाल प्रशासनिक अमला पहुंच रहा है।

दरअसल, आज सुबह ये जीप सवारियों को लेकर जा रही थी। छीड़ाखान-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर जीप का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे जीप अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उसमें सवार यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीण ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी हादसे की सूचना दी। जिसके बाद गांव के लोगों ने खुद आनन-फानन में रेस्क्यू कार्य शुरू किया।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे ये सड़क हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि एक जीप खाई में गिर गई। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दो घायलों को ग्रामीण रेस्क्यू कर सड़क पर लाए। स्थानीय निवासियों ने आशंका जताई है कि जीप के खाई में गिरने से कई लोगों की मौत हो सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *