कॉमेडियन कपिल शर्मा करने जा रहे है यह नया कारनामा, OTT प्लेटफॉर्म पर होगा प्रसारित

कॉमेडियन कपिल शर्मा करने जा रहे है यह नया कारनामा, OTT प्लेटफॉर्म पर होगा प्रसारित

 

मुंबई -मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा नया कॉमेडी शो शुरू करने जा रहे हैं जोकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चलेगा। आज बाल दिवस पर कपिल शर्मा ने अपने नए शो की अनाउंसमेंट करते हुए मजेदार पोस्ट भी शेयर किया है।

कपिल शर्मा के नए शो का नाम ‘कपिल शर्मा कॉमेडी शो’ होगा, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम किया जाएगा। फॉर्मेट से लेकर घर तक कपिल के शो में कई बदलाव आएंगे, लेकिन मंडली पुरानी रहेगी। उल्लेखनीय है कि टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक धमाल मचाने वाले मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने पुराने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ कई वर्षों से लोगों का मनोरंजन किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *