जानें किस जगह मिला 8 दिनों से लापता छात्र का शव

जानें किस जगह मिला 8 दिनों से लापता छात्र का शव

नवांशहर : पंजाब के नवांशहर-रोपड़ नेशनल हाईवे पर गांव रैलमाजरा का एक छात्र पिछले 8 दिनों से लापता था, जिसका शव संदिग्ध हालातों में सरहिंद नहर से बरामद हुआ है। युवक रायत बाहड़ा कॉलेज खरड़ कैंपस में बी-फार्मेसी का छात्र था। परिजनों ने काठगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। थाना काठगढ़ पुलिस ने यह मामला पुलिस चौकी आसरों को सौंप दिया था।

संदीप कुमार रायत बाहड़ा कॉलेज खरड़ कैंपस में बी-फार्मेसी का छात्र था।

युवक के करीबी राजिंदर कुमार और कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता सुरिंदर छिंदा ने बताया कि संदीप कुमार रैलमाजरा निवासी उमेश कुमार का बेटा था। वह घर से चंडीगढ़ गया था और अपनी बाइक रोपड़ बस स्टैंड पर खड़ी कर दी थी। पांच नवंबर की शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू कर दी, परिजनों ने सोचा कि वह अपने दोस्तों के साथ कहीं रुक गया होगा।

जब वह सुबह तक नहीं लौटा तो रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर SI जरनैल सिंह को सौंप दी। जरनैल सिंह ने बताया कि उन्होंने युवक की तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच संदिग्ध हालातों में संदीप का शव गांव सिंधवा थाना सरहिंद, सरहिंद नहर से बरामद हुआ है।

शव मिलने से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। युवक की मौत रहस्य बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *