Category: NATIONAL

  • एक और आंदोलन की बढ़ रहे देश के कदम; रुकेगी ट्रेन न होगा किसी सरकारी दफ्तर में काम, हड़ताल का हो गया ऐलान

     

    नई दिल्ली- किसान आंदोलन के दूसरे चरण के बीच कर्मचारी संगठनों ने देशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। यह हड़ताल 1 मई को होगी और केंद्र सरकार को 19 मार्च को नोटिस देते हुए ट्रेन और डिफेंस इंडस्ट्री को बंद करते हुए केंद्र सरकार व राज्य सरकारों के दफ्तरों में कामकाज ठप्प रहेगा।

    ज्वाइंट फोरम फॉर रिस्टोरेशन ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि 19 मार्च को संबंधित प्रशासनों को हड़ताल को लेकर नोटिस दिया जाएगा। जेएफआरओपीएस के संयोजक और ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन (एआईआरएफ) के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि इस मुद्दे पर केंद्र के साथ चर्चा विफल होने के बाद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। महासचिव शिव गोपाल मिश्रा कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली संयुक्त सलाहकार मशीनरी (जेसीएम) के सचिव (कर्मचारी पक्ष) भी हैं।

     इस हड़ताल में रेलवे और केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम व केंद्र के 28 लाख कर्मचारी तथा राज्य सरकार के 3 करोड़ से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर जाएँगे। अगर ये हड़ताल होती है तो ट्रेनें और डिफ़ेंस इंडस्ट्री बंद हो जाएँगी। वहीं केंद्र और राज्य सरकार के दफ़्तरों पर भी ताले पड़ जाएँगे। बता दें कि केंद्र और राज्यों के कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की माँग को लेकर कई तरह के आंदोलन, हड़ताल करते आए हैं। उनकी ये लड़ाई सालों पुरानी हैं और अब वो आर-पार के मूड में आ गए हैं।

  • पंजाब में सभी थाना प्रभारियों को मिली नई गाड़ियां

    पंजाब में सभी थाना प्रभारियों को मिली नई गाड़ियां

     

    जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज फिल्लौर की पंजाब पुलिस अकादमी (PPA) पहुंचे। यहां आयोजित समारोह में उन्होंने पंजाब के सभी थाना प्रभारियों को नई गाड़ियां दीं। सीएम मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने गाड़ियां तो खरीदीं, मगर वह गाड़ियां सिर्फ एसएसपी या बड़े अधिकारियों को दी जाती थीं। जब उनसे उक्त गाड़ी खराब हो जाती थी तो वही गाड़ियां नीचे अधिकारियों को दी जाती थीं।
    जब तक वह गाड़ी एसएचओ तक पहुंचती थीं, तब तक उनके बुरे हाल हो चुके होते थे।

    सीएम मान ने एसएसएफ फ़ोर्स के बारे में बताते हुए कहा कि 1 फरवरी को एसएसएफ लॉन्च की गई थी और 15 दिनों का डाटा शेयर करते हुए उन्होंने कहा की 15 दिनों में एसएसएफ ने 124 लोगों को प्राथमिकता सहायता दी है। इनमें से 204 जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। सीएम मान ने कहा कि पहले 1 दिन सड़क हादसे में 17 के करीब लोग अपनी जान गवां बैठे थे पर एस एस एफ आने के बाद 15 दिन में 13 लोगों की जान गई है।

    मान ने पूर्व सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन सरकारों के कार्यकाल में जिस अधिकारी ने नशा तस्करों और गैंगस्टरों का पीछा करना होता था उसके पास उन्हें पकड़ने के लिए गाड़ी तक नहीं होती थीं। इसी के चलते डीजीपी को मैंने इसी शर्त पर गाड़ियां खरीदने को कहा था कि यह गाड़ियां एसएचओ लेवल के अधिकारियों को ही दी जाएंगी जो कि अपना काम ढंग से कर सकें।

  • हिमाचल की राजनीति में बड़ी उठापटक के बीच सीएम सुक्खू का बड़ा बयान, मेरा इस्तीफा मात्र एक अफवाह…

    हिमाचल की राजनीति में बड़ी उठापटक के बीच सीएम सुक्खू का बड़ा बयान, मेरा इस्तीफा मात्र एक अफवाह…

     

    शिमला  – हिमाचल में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने आज कहा कि न ही उनसे इस्तीफा मांगा गया है और न ही मैंने इस्तीफा दिया है और भाजपा इस्तीफे को लेकर अफवाह फैला रही है। सीएम सुक्खू ने कहा कि योद्धा हूं, योद्धा की तरह लड़ूंगा और कांग्रेस सरकार पांच साल चलेगी। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि हमारे तीन ऑब्जर्वर हिमाचल प्रदेश में हैं।

    एक-एक विधायक से बात की जाएगी, जब तक वो अपनी रिपोर्ट नहीं देते, किसी भी तरह का कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। ऑब्जर्वर की रिपोर्ट आते ही अगर कठोर फैसले की भी जरूरत पड़ेगी तो वो लिया जाएगा। इससे पहले सुक्खू सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा कि जनता के प्रति मेरी जवाबदेही है। कहा कि एक साल के घटनाक्रम में विधायकों की अनदेखी हुई। आवाज दबाई गई। शिलान्यास मामले में मेरे विभाग के अफसरों को नोटिस दिए गए। वह वीरभद्र सिंह के कदमों पर चल रहे हैं।

  • कॉमेडी और सिनेमा से रुख बदल केजरीवाल की तरफ क्यों आ गए भगवंत मान

     कॉमेडी और सिनेमा से रुख बदल केजरीवाल की तरफ क्यों आ गए भगवंत मान

     

    एक निजी चैनल द्वारा करवाये जा रहे कार्यक्रम सत्ता सम्मेलन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, मेरा मन करता था कि स्टेज पर जाकर कुछ परफॉर्म करना है. लेकिन जब पिता जी को पता लगा तो उन्होंने उस पर रोक लगा दी. उन्होंने कहा, पहले पढ़ाई करो उसके बाद ये सब करना.

    WITT Satta Sammelan: कॉमेडी और सिनेमा से केजरीवाल की तरफ क्यों आ गए भगवंत मान

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान.

    व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे (WITT) के सत्ता सम्मेलन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने राजनीतिक सफर के बारे में बात करते कहा हमारे देश की एक कमजोरी है कि माता-पिता जो खुद नहीं बन पाते वो अपने बच्चे को बनाने में लगे रहते हैं. उन्होंने कहा कि कभी बच्चों से भी पूछ लो कि उसे क्या बनना है. मेरा मन था कि स्टेज पर जाकर कुछ परफॉर्म करना है. लेकिन जब पिता जी को पता लगा तो उन्होंने उस पर रोक लगा दी. उन्होंने कहा, पहले पढ़ाई करो उसके बाद ये सब करना.

    मान ने कहा कि मुझे तो पहले से ही था कि मुझे एक्टिंग में कॅरियर बनाना है. ऐसे में मैं चोरी छुपे जाने लगा. मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए दूसरे-दूसरे कॉलेज जाने लगा. एक बार मुझे बहुत खूबसूरत ट्रॉफी मिली. 16 साल की उम्र में मुझे ट्रॉफी मिली तो मुझे लगा कि मैंने बहुत कुछ पा लिया है. लेकिन मैं ट्रॉफी घर लेकर नहीं आया. मैं उस ट्रॉफी के साथ बस में खड़ा था, क्योंकि मुझे इस बात का डर था कि घर के लोगों को पता चला तो उनकी फिर पिटाई होगी? ऐसी बहुत सारी ट्राफियां उस वक्त के जान पहचान के लोगों को दे दी, जिसको आज मैं बहुत मिस करता हूं.

    असफलता मिले तो भी हार नहीं मानना चाहिए

    उन्होंने कहा कि जब मैं प्लस टू में पढ़ाई कर रहा था, उस वक्त कैसेट आया करती थी. पंजाब का बेस्ट कॉमेडियन का अवार्ड मिल गया. वहीं, पिताजी इंटरव्यू दे रहे थे कि मेरे बच्चे में टैलेंट हैं. लेकिन यह झूठ है. उन्होंने कहा कि यदि एक असफलता भी मिले, तो हार नहीं मानना चाहिए. भगवंत मान ने कहा कि मैं अपना पहला चुनाव हार गया था. उससे मैं निराश नहीं हुआ और तैयारी की. उसके बाद कई दिग्गजों को हराया था.

    मैंने सोचा नहीं था कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा

    देश के सबसे बड़े सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री मान ने कहा था कि उन्होंने नहीं सोचा था कि वह कभी मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कई बार आदमी सोचता कुछ और है लेकिन परमात्मा ने रास्ता कुछ बनाकर रखा हुआ होता है. कई बार इतना मिल जाता है, जिसके बारे में इंसान ने सोचा भी नहीं होता है.

  • दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित, कुरुक्षेत्र से सुशील गुप्ता को मिला टिकट

    दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित, कुरुक्षेत्र से सुशील गुप्ता को मिला टिकट

    दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित, कुरुक्षेत्र से सुशील गुप्ता को मिला टिकट

     

    नई दिल्ली  – लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आज उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। आज जारी की गई सूची में पांच नाम हैं। इनमें चार दिल्ली के और एक हरियाणा के कुरुक्षेत्र के उम्मीदवार का नाम है। पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा और दक्षिणी दिल्ली से सहीराम को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने सुशील गुप्ता के नाम का ऐलान किया।

    इस बार का चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए अहम है क्योंकि वो कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। दिल्ली में लोकसभा की कुल सात सीटें हैं. तीन सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी।

  • महाराष्ट्र ; एक बार फिर से ददक उठी आरक्षण की ‘आग’, मराठा प्रदर्शनकारियों ने परिवहन बस को किया आग के हवाले- देखें VIDEO

    महाराष्ट्र ; एक बार फिर से ददक उठी आरक्षण की ‘आग’, मराठा प्रदर्शनकारियों ने परिवहन बस को किया आग के हवाले- देखें VIDEO

     

    जालना : महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन उग्र होता जा रहा है। मराठा प्रदर्शनकारियों ने जालना में अंबड तालुका के तीर्थपुरी शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर राज्य परिवहन की बस में आग लगा दी है। मराठा समुदाय मराठा आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। एमएसआरटीसी ने कहा है कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने अगली सूचना तक जालना जिले में बस सेवा बंद कर दी हैं। मराठा आंदोलनकारियों द्वारा कथित तौर पर एक बस में आग लगाए जाने के बाद एसपी जालना के सुझाव पर यह कदम उठाया गया है।

    मराठा आंदोलनकारियों द्वारा कथित तौर पर एक बस में आग लगाए जाने के बाद एमएसआरटीसी के अंबड डिपो प्रबंधक द्वारा एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में एक पुलिस शिकायत दर्ज की गई है। कार्यकर्ता मनोज जरांगे द्वारा मराठा आरक्षण के लिए चलाए जा रहे आंदोलन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के जालना जिले के अंबड तालुका में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

    देखें VIDEO-

     

    जालना के जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल ने आदेश में कहा कि जरांगे ने रविवार को घोषणा की कि वह मुंबई जाएंगे और मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की अपनी मांग को लेकर आंदोलन करेंगे। इसमें कहा गया है कि ऐसी आशंका है कि लोग उन्हें (मुंबई जाने से) रोकने के लिए जालना के अंतरवाली सरती गांव में आ सकते हैं, जहां कार्यकर्ता भूख हड़ताल कर रहे हैं। आदेश में कहा गया है कि भारी भीड़ के कारण धुले-मुंबई राजमार्ग और आसपास के अन्य इलाकों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

  • रेलवे का एक्शन; बिना चालक के मालगाड़ी चलने के मामले में स्टेशन मास्टर सहित 6 सस्पेंड

    जालंधर  – जम्मू-कश्मीर के कठुआ से मालगाड़ी (14806R) बिना ड्राइवर-गार्ड के 78 किलोमीटर का सफर तय करके पंजाब पहुंच गई थी। उस मामले में रेलवे विभाग ने कार्रवाई करते हुए कठुआ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, सहायक लोको पायलट सहित 6 लोगों को सस्पेंड कर दिया है। पूरे मामले की जानकारी फिरोजपुर डिवीजन के डीआरएम संजय साहू ने दी है। DRM संजय साहू ने बताया कि कड़ी मशक्कत और प्लानिंग के साथ गाड़ी को रोका गया। उन्होंने कहा अभी तक जो कमेटी बनाई गई है पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिरकार बंद इंजन होने के बावजूद क्रेशर मालगाड़ी कठुआ रेलवे स्टेशन से चलकर ऊंची बस्सी तक कैसे पहुंची। उल्लेखनीय है कि ऐसा ही एक मामला साल 2020 में झारखंड से सामने आया था। एक मालगाड़ी बरसुआ रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। इस दौरान ट्रेन अचानक रोल होना शुरू हुई। इसके बाद ट्रेन ट्रेन पीछे की तरफ चलते हुए बिमलगढ़ रेलवे स्टेशन की तरफ बढ़ने लगी और 100 की रफ्तार पर दौड़ने लगी।

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 हजार से अधिक रेल परियोजनाओं को देश को किया समर्पित,परियोजनाओं के लिए 41 हजार करोड़ रुपए होंगे खर्च

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 हजार से अधिक रेल परियोजनाओं को देश को किया समर्पित,परियोजनाओं के लिए 41 हजार करोड़ रुपए होंगे खर्च

     

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 फरवरी को देश की जनता को एक बड़ी सौगात देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 41 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लगभग 2,000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में 2021 जगहों से करीब 40 लाख लोग जुड़े थे। इसमे 11 जगहों से मुख्यमंत्री समेत अन्य विशिष्ट लोग शामिल थे।

    इससे पहले प्रधानमंत्री ने रेलवे स्टेशनों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया। इस प्रयास के तहत एक बड़े कदम के रूप में प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया। 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित इन स्टेशनों का 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा। ये स्टेशन शहर के दोनों किनारों को एक साथ मिलाते हुए ‘शहर के केंद्र’ के रूप में कार्य करेंगे।

    इन स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होगी। इनमें छत प्लाजा, सुंदर भूदृश्य, इंटर मॉडल कनेक्टिविटी, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, कियोस्क, फूड कोर्ट आदि शामिल हैं। साथ ही, इन्हें पर्यावरण और दिव्यांगों के अनुकूल पुनर्विकसित किया जाएगा। इन स्टेशन भवनों का डिजाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा।

    इसके अलावा प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में गोमती नगर स्टेशन का उद्घाटन किया। लगभग 385 करोड़ रुपये की लागत से इसका पुनर्विकास किया गया है। भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान सुविधाओं को अलग कर दिया गया है। यह शहर के दोनों हिस्सों को जोड़ता है।

    इस केंद्रीय वातानुकूलित स्टेशन में आधुनिक यात्री सुविधाएं जैसे कि एयर कॉनकोर्स, कंजेशन फ्री सर्कुलेशन, फूड कोर्ट और ऊपरी व निचले बेसमेंट में पर्याप्त पार्किंग स्थान है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने 1500 रोड ओवरब्रिज और अंडरपास भी राष्ट्र को समर्पित किया। ये रोड ओवरब्रिज व अंडरपास 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित हैं। लगभग 21,520 करोड़ रुपये की लागत से इन परियोजनाओं का निर्माण किया गया है। इन परियोजनाओं से भीड़ कम होगी, सुरक्षा व कनेक्टिविटी बढ़ेगी और रेल यात्रा की क्षमता व दक्षता में सुधार होगा।

  • मशहूर गजल गायक पंकज उधास नही रहे, 72 साल की उम्र में निधन

     मशहूर गजल गायक पंकज उधास नही रहे, 72 साल की उम्र में निधन

     

    नई दिल्ली : मशहूर सिंगर पंकज उधास का आज 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। सिंगर पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। भारतीय संगीत इंडस्ट्री में उनकी तुलना तलत अजीज़ और जगजीत सिंह जैसे अन्य संगीतकारों से होती थी।

    पंकज उधास की बेटी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट जारी कर परिवार का स्टेटमेंट जारी किया है। इस पोस्ट में कहा गया, ‘अतयंत दुख के साथ, हम आपको बेहद दुख के साथ बता रहे हैं कि पद्मश्री पंकज उधासा का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे वक्त से बीमार थे।’

    उधास को फिल्म ‘नाम’ में गायकी से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उनका एक गीत ‘चिठ्ठी आई है’ काफी लोकप्रिय हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों के लिए अपनी सदाबहार आवाज दी। इसके अलावा उन्होंने कई एल्बम भी रिकॉर्ड किये और एक कुशल गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी कला का प्रदर्शन किया। साल 2006 में प्रंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

  • राम मंदिर का निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए ट्रस्ट ने निर्धारित की समय सीमा

     राम मंदिर का निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए ट्रस्ट ने निर्धारित की समय सीमा

    अयोध्या : राम मंदिर में चल रहे सभी निर्माण कार्य दिसंबर 2024 तक पूरे हो जाएंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में निर्माण कार्य पूरा करने के लिए यह समय सीमा निर्धारित की है। ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा के मुताबिक, पूरे परिसर के अंदर कुछ परियोजनाओं में समय लग सकता है और ये अगले साल के अंत तक पूरी हो जाएंगी। योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंदिर परिसर के बाहर, अयोध्या में चल रही सभी विकास परियोजनाओं के लिए समय सीमा भी निर्धारित की है।

    राज्य और केंद्र सरकारें मंदिर शहर में 32 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं क्रियान्वित कर रही हैं। जिन प्रमुख परियोजनाओं पर काम चल रहा है, उनमें श्री राम कुंड, कर्म क्षेत्र (अनुष्ठानों के लिए), हनुमान गढ़ी, श्री रामलला पुराकालिक दारूशन मंडल, श्री कम्म कीर्ति, गुरु वशिष्ठ पीठिका, भक्ति टीला, तुलसी (ओपन थिएटर), राम दरबार, माता कौशल्या वात्सल्य मंडप, रामंगन, महर्षि वाल्मीक अभिलेखागार केंद्र और माता सीता रसोई अन्नक्षेत्र (रसोईघर) शामिल हैं।

    राम जन्मभूमि परिसर के अंदर विभिन्न सुविधाओं के साथ 12 और मंदिर बनाए जा रहे हैं। पूरी तरह बनकर तैयार होने पर मंदिर 161 फीट ऊंचा, 235 फीट चौड़ा और 360 फीट लंबा होगा।