दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित, कुरुक्षेत्र से सुशील गुप्ता को मिला टिकट
नई दिल्ली – लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आज उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। आज जारी की गई सूची में पांच नाम हैं। इनमें चार दिल्ली के और एक हरियाणा के कुरुक्षेत्र के उम्मीदवार का नाम है। पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार, नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा और दक्षिणी दिल्ली से सहीराम को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने सुशील गुप्ता के नाम का ऐलान किया।
इस बार का चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए अहम है क्योंकि वो कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। दिल्ली में लोकसभा की कुल सात सीटें हैं. तीन सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी।









Leave a Reply