Category: NATIONAL

  • बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट के तार ISIS से जुड़े, 7 राज्यों में NIA का छापा; 5 लोग हिरासत में

     बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट के तार ISIS से जुड़े, 7 राज्यों में NIA का छापा; 5 लोग हिरासत में

     

    नई दिल्ली : कर्नाटक के बेंगलुरु में मशहूर रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को हुए बम ब्लास्ट के तार आतंकी संगठन ISIS से जुड़ गए हैं। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने (NIA) मामले में 7 राज्यों में 17 ठिकानों पर रेड की है। NIA की टीम ने बेंगलुरु के आरटी नगर में टी नजीर के घर पर छापा मारा। टी नजीर के ISIS से जुड़े होने का शक है।

    तमिलनाडु के चेन्नई के रामनाथपुरम में शमशुद्दीन के घर पर भी रेड की गई। NIA ने चेन्नई के सिद्दरपेट और बिडयार से 5 लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    बता दें, बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को हुए धमाके में 10 लोग घायल हो गए थे। बम स्क्वॉड, फोरेंसिक और NIA की टीम विस्फोट की जांच कर रही है। इस धमाके की जांच आतंकी एंगल से भी की जा रही है। धमाके से जुड़े दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिस वक्त धमाका हुआ उस समय रामेश्वरम कैफे में काफी भीड़ थी। धमाके होते ही लोगों में दहशत फैल गई। लोग जान बचाकर भागने लगे। सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है ताकि को सबूत मिल सकें।

    धमाके को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि ये एक लो इंटेंसिटी का IED ब्लास्ट था। एक शख्स कैफे में बैग छोड़कर गया, जिसके बाद विस्फोट हुआ। इस पूरे मामले को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वो इस मुद्दे पर सहयोग करें। वहीं, बीजेपी ने इस घटना को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने से जोड़ते हुए सरकार पर हमला बोला है। बीजेपी ने कहा ये घटना सरकार की लापरवाही की वजह से हुई है।

  • MSME सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए सरकार का बड़ा कदम, पेमेंट नियमों में हो सकता है बदलाव

    MSME सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए सरकार का बड़ा कदम, पेमेंट नियमों में हो सकता है बदलाव

     

    नई दिल्ली : अगर आप बिजनेस करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि सरकार पेमेंट नियमों में बदलाव करने जा रही है। वित्त मंत्रालय MSMEs के लिए 45 दिन पेमेंट नियम के कार्यान्वयन को अप्रैल 2025 तक स्थगित कर सकता है। सूत्रों ने कहा कि वित्त मंत्रालय इनकम टैक्स एक्ट के तहत नियम 43B (h) लागू करने को स्थगित करने पर विचार कर रहा है, जो 45 दिनों के भीतर माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSMEs) को पेमेंट अनिवार्य करता है। कहा गया है कि यह प्रस्तावित स्थगन पूरे वित्त वर्ष तक चलने की उम्मीद है, जबकि नियम 1 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होने की उम्मीद है।

    फाइनेंस एक्ट 2023 ने इनकम टैक्स में संशोधन किया था। इसके तहत पेमेंट पूरा करने के लिए 45 दिन की लिमिट निर्धारित की है। इस टाइमलाइन का पालन नहीं करने पर पेंडिंग पेमेंट को इनकम माना जाएगा और टैक्सेशन के अधीन किया जाएगा। इससे पहले इंडस्ट्री ने वित्त मंत्रालय से इस नियम के कार्यान्वयन की टाइमलाइन पर पुनर्विचार करने की अपील की थी। इंडस्ट्री बॉडीज ने वित्त मंत्रालय को दिए अपने प्रस्ताव में व्यवसायों को आवश्यक एडजस्टमेंट पीरियड प्रदान करने के लिए एक्ट में संभावित बदलाव का सुझाव दिया है।

  • गुजरात कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया ने थामा भाजपा का दामन 

    गुजरात कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया ने थामा भाजपा का दामन

     

    अहमदाबाद : गुजरात में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा हैं। सोमवार को कांग्रेस छोड़ने वाले वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया आज भाजपा में शामिल हो गए। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटील ने उन्हें भगवा टोपी और अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। गुजरात में कांग्रेस वरिष्ठ विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने सोमवार को पार्टी और अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कांग्रेस द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या में हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार करने को पार्टी छोड़ने की वजह बताई थी।

    मोढवाडिया ने राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के गुजरात में प्रवेश करने से महज 3 दिन पहले अपने निर्णय की घोषणा कर सबको चौका दिया। मोढवाडिया के कांग्रेस छोड़ने से कुछ दिन पहले, पार्टी के राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री नाराण राठवा अपने बेटे और बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे।

    बता दें कि मोढवाडिया गुजरात के सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली विपक्षी नेताओं में से एक रहे हैं। उन्होंने 2022 के चुनावों में पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दिग्गज नेता बाबू बोखिरिया को हराया था। बताया जाता है कि करीब 40 वर्षों तक पार्टी के साथ जुड़े रहे मोढवाडिया पार्टी नेतृत्व की तरफ से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकराए जाने से आहत थे। मोढवाडिया गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। वे वर्तमान में पोरबंदर से कांग्रेस विधायक थे।

  • एक ही दिन में तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर पथराव से प्रशासन में मचा हड़कंप

    एक ही दिन में तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर पथराव से प्रशासन में मचा हड़कंप

    एक ही दिन में तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर पथराव से प्रशासन में मचा हड़कंप

     

    बेंगलुरु: एक ही दिन में तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर पथराव का मामला सामने आया है। ये घटनाएं रविवार को उस वक्त हुईं, जब ट्रेनें बेंगलुरु में दक्षिण-पश्चिमी रेलवे जोन से गुजर रही थीं। गनीमत यह रही कि इन हमलों में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, रेलगाड़ियों के शीशे जरूर टूट गए। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के इंस्पेक्टर जनरल राम शंकर प्रसाद सिंह ने इसे लेकर न्यू इंडियन एक्सप्रेस को अधिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    पुलिस ऑफिसर ने कहा, ‘दुभाग्यपूर्ण घटना में एक ही दिन के भीतर 3 वंदे भारत ट्रेनों को पत्थर मारे जाने का मामला सामने आया है। हमारी टीमें वारदात की अलग-अलग जगहों पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी है। इनमें से 2 घटनाएं बेंगलुरु रेलवे डिविजन के तहत हुई हैं।’ पथराव की पहली घटना सुबह 6.15 बजे हुई जब केएसआर बेंगलुरु-धारवाड़ वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20661) चिक्काबनवारा रेलवे स्टेशन से आगे गुजरी। इस बीच, उपद्रवियों ने कोच C-6 की खिड़की पर 40, 41 और 42 नंबर की सीटों की ओर पत्थर मारे।

    दूसरी घटना दोपहर करीब 3.20 बजे हुई, जब धारवाड़-केएसआर बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20662) वापसी पर थी। इस दौरान मैसूरु डिवीजन में हावेरी और हरिहर रेलवे स्टेशनों के बीच कोच C-5 की खिड़की के शीशे पर पत्थर फेंके गए। इसके अलावा, तीसरी घटना शाम 4.30 बजे बेंगलुरु डिवीजन के कुप्पम स्टेशन से करीब 200 मीटर पहले मैसूर-MGR सेंट्रल वंदे भारत ट्रेन पर हुई। इंजन के दाहिनी ओर से किसी ने C-4 कोच में पथराव कर दिया, जहां सीटें 40, 41 और 42 स्थित हैं। इस हमले में खिड़की के शीशे टूट गए। इसे लेकर धारा 147 (रेलवे ट्रैक पर अतिक्रमण) और धारा 153 (जानबूझकर रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत मामले दर्ज हुए हैं।

  • राजनीति; लालू ने प्रधानमंत्री के परिवार पर कसे तंज के बाद अमित शाह, जेपी नड्डा समेत बड़े नेताओं ने नाम के साथ जोड़ दिया ‘मोदी का परिवार’

    राजनीति; लालू ने प्रधानमंत्री के परिवार पर कसे तंज के बाद अमित शाह, जेपी नड्डा समेत बड़े नेताओं ने नाम के साथ जोड़ दिया ‘मोदी का परिवार’

     

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव के ‘परिवारवाद’ वाले तंज के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य पार्टी नेताओं ने पीएम मोदी के साथ एकजुटता दिखाते हुए ट्विटर पर अपने नाम के साथ ‘मोदी का परिवार’ जोड़ दिया है। खास बात है कि यह पहल ऐसे समय पर शुरू हुई है, जब विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी के परिवार पर सवाल उठाए थे।

    शाह और नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, प्रवक्ता संबित पात्रा, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, गिरिराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद मनोज तिवारी, प्रेम सिंह तमांग समेत कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर नाम बदल लिए हैं।

    बता दें, पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार को आयोजित ‘जनविश्वास महारैली’ के दौरान परिवारवाद की राजनीति पर प्रधानमंत्री की हालिया टिप्पणियों को लेकर उन पर सीधा हमला करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा था, अगर नरेंद्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं। वह राम मंदिर के बारे में डींगें हांकते रहते हैं। वह एक सच्चे हिंदू भी नहीं हैं। हिंदू परंपरा में एक बेटे को अपने माता-पिता के निधन पर अपना सिर और दाढ़ी मुंडवानी चाहिए। मोदी ने तब ऐसा नहीं किया जब उनकी मां की मृत्यु हो गई।

  • जगन्नाथ पुरी मंदिर में  बांग्लादेशी नागरिको के घुसने पर पुलिस ने नौ लोगों को लिया हिरासत में

    जगन्नाथ पुरी मंदिर में  बांग्लादेशी नागरिको के घुसने पर पुलिस ने नौ लोगों को लिया हिरासत में

     

     

    ओडिशा के प्रतिष्ठित जगन्नाथ पुरी मंदिर में बांग्लादेशी मूल के चार लोगों के प्रवेश करने से बवाल मच गया. दरअसल, ये सभी लोग दूसरे धर्म के हैं और इस मंदिर में केवल हिंदू धर्म के लोगों को ही पूजा अर्चना करने की अनुमति है. इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया है. पुरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुशील मिश्रा के अनुसार, पुलिस को शिकायत मिली थी कि मंदिर परिसर में दूसरे धर्म के कुछ लोग प्रवेश कर गए. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और नौ लोगों को हिरासत में लिया.

    जगन्नाथ पुरी मंदिर में घुसे बांग्लादेशी नागरिक, पुलिस ने नौ लोगों को लिया हिरासत में

    जगन्नाथ पुरी मंदिर.
    ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में पुलिस ने नौ बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है. एक अधिकारी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के कुछ कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी कि कई बांग्लादेशी गैर-हिंदू नियमों का उल्लंघन कर 12वीं सदी के मंदिर में प्रवेश कर गए. इसके बाद रविवार शाम को उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

    आरोपियों के खिलाफ सिंहद्वार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया है. पुरी के एडिशनल एसपी सुशील मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ के लिए पर्यटकों को हिरासत में ले लिया. एएसपी ने कहा, ‘हमें शिकायत मिली है कि बांग्लादेश से कुछ गैर-हिंदू लोग मंदिर में प्रवेश कर गए हैं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘हमने नौ बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है.

    मंदिर के नियमों के अनुसार, केवल हिंदुओं को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति है. एएसपी मिश्रा ने कहा, अगर वे गैर-हिंदू पाए गए तो उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

  • बेंगलुरु; कैफे में हुए ब्लास्ट के पीछे किसका हाथ? अब NIA करेगी मामले की जांच

    बेंगलुरु; कैफे में हुए ब्लास्ट के पीछे किसका हाथ? अब NIA करेगी मामले की जांच

    बेंगलुरू : बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले की जांच कर्नाटक सरकार ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है। सूत्रों ने सोमवार को ये जानकारी दी। सूत्रों ने इस बात की भी पुष्टि की है कि एनआईए पहले ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कर चुकी है। राज्य पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर एनआईए के अधिकारी पूरे मामले की जांच करेंगे। सूत्रों ने आगे बताया कि राज्य पुलिस की विशेष शाखा सीसीबी द्वारा अब तक के जांच के दस्तावेज और निष्कर्ष मंगलवार तक सौंपे जाएंगे।

    एनआईए, आरएडब्लू और एनएसजी अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर सबूत एकत्रित किए थे। रविवार को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा था कि अगर आवश्यकता महसूस हुई, तो उनकी सरकार पूरे मामले की जांच एनआईए को सौंपेगी। बीजेपी ने पूरे मामले की जांच एनआईए से कराने की मांग की थी। बीजेपी ने प्रदेश सरकार पर इस मामले को हल्के में लेने का आरोप लगाया था।

    वहीं, बीजेपी ने डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और गृह मंत्री जी परमेश्वर के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह ब्लास्ट बिजनेस राइवेलरी की वजह से हो सकता है। ब्लास्ट 1 मार्च को हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विस्फोट करने वाले शख्स को चिन्हित कर लिया है। इस बम ब्लास्ट में 10 लोग घायल हुए, जिसमें से एक महिला आईसीयू में भर्ती है।

  • बड़ा हादसा; ग्रिल टूटने से दो लोग ऊंचाई से गिरे; दोनों की ऑन द स्पॉट मौत

     

    ग्रेटर नोएडा : गौतमबुद्ध नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित ब्लू सफायर मॉल में दो लोग ग्रिल टूटने के कारण ऊंचाई से गिर गए। इस हादसे में दोनों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

    बताया जा रहा है कि कुछ लोग मॉल में घूमने के लिए आए थे। वह ऊपर खड़े हुए थे और अचानक ग्रिल टूट गई। इस घटना में दोनों ऊंचाई से नीचे गिरे, उनकी मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित अस्पताल से थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि ब्लू सफायर मॉल पर छत से लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है।

    मरने वालों में हरेंद्र भाटी (35 वर्ष) व शकील (35 वर्ष) शामिल हैं। दोनों के शवों का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मौके पर अधिकारी व पुलिस बल मौजूद हैं। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

  • हिमाचल में हो रही बर्फबारी से लाहौल में हुआ हिमस्खलन;कई दुकानें क्षतिग्रस्त; जानें किन इलाकों में बजी खतरे की घंटी

    हिमाचल में हो रही बर्फबारी से लाहौल में हुआ हिमस्खलन;कई दुकानें क्षतिग्रस्त; जानें किन इलाकों में बजी खतरे की घंटी

     हिमाचल में हो रही बर्फबारी से लाहौल में हुआ हिमस्खलन;कई दुकानें क्षतिग्रस्त; जानें किन इलाकों में बजी खतरे की घंटी

    शिमला : हिमाचल प्रदेश के सुदूर लाहौल-स्पीति जिले में रविवार को भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन की सूचना मिली है। राजस्व अधिकारी के हवाले से एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि लाहौल उपमंडल में तांदी पुल के पास हिमस्खलन हुआ। इसके नीचे कुछ दुकानें आंशिक रूप से दब गई हैं। हालांकि, इस आपदा में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

    हिमस्खलन के बाद हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यात्रा परामर्श भी जारी किया है। अधिकारियों ने कहा कि चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिलों के अंदरूनी इलाकों में हिमस्खलन का खतरा है।

    इस बीच, मौसम कार्यालय ने कहा कि मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ इस क्षेत्र से लौटना शुरू हो जाएगा, जो – कैस्पियन सागर से उत्पन्न होने वाली और अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र में आगे बढ़ने वाली तूफान प्रणाली है। इसमें कहा गया है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटे में राज्य के कई स्थानों पर व्यापक बारिश और बर्फबारी हुई। मंगलवार रात से क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

  • जनरल टिकट लेकर AC कोच में चढ़ने से था नाराज TTE ने चलती ट्रेन से महिला को दिया धक्का, रेलगाड़ी-प्लेटफार्म के बीच फंसी

    जनरल टिकट लेकर AC कोच में चढ़ने से था नाराज TTE ने चलती ट्रेन से महिला को दिया धक्का, रेलगाड़ी-प्लेटफार्म के बीच फंसी

     

    फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद में झेलम एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में चढ़ी महिला को टीटीई ने चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। महिला ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंसकर घायल हो गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ के जवानों ने चेन पुलिंग करा ट्रेन रुकवाई और बड़ी मुश्किल से महिला को ट्रेन के नीचे से निकाल कर अस्पताल भिजवाया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। ॉमहिला की शिकायत पर टीटीई के खिलाफ हत्या करने का प्रयास की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

    Woman pushed by tte from moving train : एसजीएम नगर निवासी भावना (40) 29 फरवरी को झांसी में अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। बेटी शिल्पा उसे फरीदाबाद स्टेशन पर छोड़ने आई। वह जनरल टिकट लेकर झेलम एक्सप्रेस का इंतजार करने लगी। दोपहर करीब सवा 12 बजे ट्रेन प्लेटफार्म पर आकर रुक गई। भावना सामने आए एसी कोच-1 में चढ़ गई। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी।

    भावना ने जीआरपी को शिकायत में कहा कि एसी कोच में चढ़ते ही डयूटी पर तैनात TTE ने कहा कि एसी कोच में क्यों चढ़ गई?। डिब्बे से नीचे उतरो। महिला ने कहा कि मेरे पास जरनल टिकट है। मैं जुर्माना देने को भी तैयार हूं। बावजूद TTE नहीं माना। महिला ने बताया कि TTE ने चलती ट्रेन से पहले उनका सामान बाहर फेंक दिया फिर उसे भी धक्का दे दिया। महिला प्लेटफार्म पर गिरते ही ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गई। ऑन ड्यूटी RPF कर्मी ने चेन पुलिंग कराई।

    इसके बाद लोगों की मदद से उसे ट्रेन के नीचे से निकाला गया। घटना के चलते करीब 10 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर ही रुकी रही। उसके दाएं हाथ के अंगूठे, सिर, कूल्हा व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसका NIT स्थित ESI अस्पताल में इलाज चल रहा है। RPF सूत्रों का कहना है कि यदि 2 मिनट और लेट होता तो महिला की जान जा सकती थी। क्योंकि वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में बुरी तरह से फंस चुकी थी। ट्रेन के रफ्तार पकड़ते ही वह रेलवे लाइन पर आ जाती, उसका बचना मुश्किल था। महिला का कहना है कि जान से मारने की नीयत से TTE ने चलती ट्रेन से फेंका।

    महिला की शिकायत पर जीआरपी ने हत्या के प्रयास की धारा के तहत टीटीई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जीआरपी थाना प्रभारी राजपाल का कहना है कि रेलवे से TTE के बारे में रिकॉर्ड तलब किए जा रहे हैं। अभी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।