कॉमेडी और सिनेमा से रुख बदल केजरीवाल की तरफ क्यों आ गए भगवंत मान

 कॉमेडी और सिनेमा से रुख बदल केजरीवाल की तरफ क्यों आ गए भगवंत मान

 

एक निजी चैनल द्वारा करवाये जा रहे कार्यक्रम सत्ता सम्मेलन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, मेरा मन करता था कि स्टेज पर जाकर कुछ परफॉर्म करना है. लेकिन जब पिता जी को पता लगा तो उन्होंने उस पर रोक लगा दी. उन्होंने कहा, पहले पढ़ाई करो उसके बाद ये सब करना.

WITT Satta Sammelan: कॉमेडी और सिनेमा से केजरीवाल की तरफ क्यों आ गए भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान.

व्हाट इंडिया थिंक्स टुडे (WITT) के सत्ता सम्मेलन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने राजनीतिक सफर के बारे में बात करते कहा हमारे देश की एक कमजोरी है कि माता-पिता जो खुद नहीं बन पाते वो अपने बच्चे को बनाने में लगे रहते हैं. उन्होंने कहा कि कभी बच्चों से भी पूछ लो कि उसे क्या बनना है. मेरा मन था कि स्टेज पर जाकर कुछ परफॉर्म करना है. लेकिन जब पिता जी को पता लगा तो उन्होंने उस पर रोक लगा दी. उन्होंने कहा, पहले पढ़ाई करो उसके बाद ये सब करना.

मान ने कहा कि मुझे तो पहले से ही था कि मुझे एक्टिंग में कॅरियर बनाना है. ऐसे में मैं चोरी छुपे जाने लगा. मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए दूसरे-दूसरे कॉलेज जाने लगा. एक बार मुझे बहुत खूबसूरत ट्रॉफी मिली. 16 साल की उम्र में मुझे ट्रॉफी मिली तो मुझे लगा कि मैंने बहुत कुछ पा लिया है. लेकिन मैं ट्रॉफी घर लेकर नहीं आया. मैं उस ट्रॉफी के साथ बस में खड़ा था, क्योंकि मुझे इस बात का डर था कि घर के लोगों को पता चला तो उनकी फिर पिटाई होगी? ऐसी बहुत सारी ट्राफियां उस वक्त के जान पहचान के लोगों को दे दी, जिसको आज मैं बहुत मिस करता हूं.

असफलता मिले तो भी हार नहीं मानना चाहिए

उन्होंने कहा कि जब मैं प्लस टू में पढ़ाई कर रहा था, उस वक्त कैसेट आया करती थी. पंजाब का बेस्ट कॉमेडियन का अवार्ड मिल गया. वहीं, पिताजी इंटरव्यू दे रहे थे कि मेरे बच्चे में टैलेंट हैं. लेकिन यह झूठ है. उन्होंने कहा कि यदि एक असफलता भी मिले, तो हार नहीं मानना चाहिए. भगवंत मान ने कहा कि मैं अपना पहला चुनाव हार गया था. उससे मैं निराश नहीं हुआ और तैयारी की. उसके बाद कई दिग्गजों को हराया था.

मैंने सोचा नहीं था कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा

देश के सबसे बड़े सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री मान ने कहा था कि उन्होंने नहीं सोचा था कि वह कभी मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कई बार आदमी सोचता कुछ और है लेकिन परमात्मा ने रास्ता कुछ बनाकर रखा हुआ होता है. कई बार इतना मिल जाता है, जिसके बारे में इंसान ने सोचा भी नहीं होता है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *