पंजाब में सभी थाना प्रभारियों को मिली नई गाड़ियां
जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज फिल्लौर की पंजाब पुलिस अकादमी (PPA) पहुंचे। यहां आयोजित समारोह में उन्होंने पंजाब के सभी थाना प्रभारियों को नई गाड़ियां दीं। सीएम मान ने कहा कि पिछली सरकारों ने गाड़ियां तो खरीदीं, मगर वह गाड़ियां सिर्फ एसएसपी या बड़े अधिकारियों को दी जाती थीं। जब उनसे उक्त गाड़ी खराब हो जाती थी तो वही गाड़ियां नीचे अधिकारियों को दी जाती थीं।
जब तक वह गाड़ी एसएचओ तक पहुंचती थीं, तब तक उनके बुरे हाल हो चुके होते थे।
सीएम मान ने एसएसएफ फ़ोर्स के बारे में बताते हुए कहा कि 1 फरवरी को एसएसएफ लॉन्च की गई थी और 15 दिनों का डाटा शेयर करते हुए उन्होंने कहा की 15 दिनों में एसएसएफ ने 124 लोगों को प्राथमिकता सहायता दी है। इनमें से 204 जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। सीएम मान ने कहा कि पहले 1 दिन सड़क हादसे में 17 के करीब लोग अपनी जान गवां बैठे थे पर एस एस एफ आने के बाद 15 दिन में 13 लोगों की जान गई है।
मान ने पूर्व सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन सरकारों के कार्यकाल में जिस अधिकारी ने नशा तस्करों और गैंगस्टरों का पीछा करना होता था उसके पास उन्हें पकड़ने के लिए गाड़ी तक नहीं होती थीं। इसी के चलते डीजीपी को मैंने इसी शर्त पर गाड़ियां खरीदने को कहा था कि यह गाड़ियां एसएचओ लेवल के अधिकारियों को ही दी जाएंगी जो कि अपना काम ढंग से कर सकें।









Leave a Reply