Category: CRIME

  • जालंधऱ पुलिस ने लंडा गैंग के 3 सदस्यों को भारी मात्रा में हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    You are currently viewing जालंधऱ पुलिस ने लंडा गैंग के 3 सदस्यों को भारी मात्रा में हथियारों सहित किया गिरफ्तार

    Jalandhar police arrested 3 members of Landa gang with huge quantity of weapons

    जालंधऱ पुलिस ने लंडा गैंग के 3 सदस्यों को भारी मात्रा में हथियारों सहित किया गिरफ्तार

     

     

    जालन्धर : महानगर के अंतर्गत आते फिल्लौर में पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने लंडा गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनसे 7 पिस्तौल तथा मैगजीन सहित 30 जिंदा रौंद, 1 रिवाल्वर .32 बोर, 5 कारतूर, 1 पिस्तौल 315 बोर व एक आई-20 कार बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करक जांच शुरू कर दी है।पकड़े गए आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गगन निवासी बिलगा, लवप्रीत सिंह उर्फ लाडी निवासी गढ़शंकर, सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी गोराया के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि थाना फिलोर की पुलिस ने लंडा गैंग के तीन सदस्यों को जजा चौक के पास से सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लाडी निवासी गढ़शंकर,गगनदीप सिंह उर्फ गगन निवासी बिलगा,सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी गोराया को आई 20 कार सहित गिरफ्तार किया है।

    एसएसपी ने यह भी कहा कि इन तीनो ने रवि ब्लाचोरिया जो इस समय होशियारपुर जेल में बंद है। इसके कहने पर किसी का कत्ल करना था। इनको हथियार सप्लाई करने के लिए रवि ब्लाचोरिया पटियाला जेल में बंद राजवीर कौशल के साथ होती थी।यह सब लखविंदर लंडा के कहने ओर चलाते थे।यह सब हथियार यूपी मेरठ से लाये जाते थे।

  • लुधियाना में लाइब्रेरियन रिस्टोरर ने किया 10वीं की छात्रा के साथ ये घिनौना काम… पुलिस ने किया मामला दर्ज

    You are currently viewing लुधियाना में लाइब्रेरियन रिस्टोरर ने किया 10वीं की छात्रा के साथ ये घिनौना काम… पुलिस ने किया मामला दर्ज

    Librarian restorer did this heinous act with 10th class student in Ludhiana… Police registered a case

    लुधियाना में लाइब्रेरियन रिस्टोरर ने किया 10वीं की छात्रा के साथ ये घिनौना काम… पुलिस ने किया मामला दर्ज

     

     

    लुधियानाः महानगर के अंतर्गत आते एक सरकारी स्कूल में 10वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा ही पुलिस के पास आरोपी लाइब्रेरियन रिस्टोरर के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है। हालांकि यह मामला अप्रैल माह का बताया जा रहा है परन्तु मामला उजागर होने के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी के खिलाफ जांच करते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवा दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा थाना सदर जगराओं में आरोपी के खिलाफ शिक्षा अधिकारी के पत्र भेजकर मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के परिवार की ओर से आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। पुलिस को जिला शिक्षा अधिकारी लुधियाना ने पत्र लिखा है कि आरोपी ने 10वीं कक्षा की छात्रा से अवैध संबंध बनाए। छात्रा का रेप हुआ था। जिस कारण आरोपी पर तुरंत मामला दर्ज किया जाए। एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि जांच के बाद शिक्षा अधिकारी ने पत्र भेज कर मामला दर्ज करवाया है।

    बताया जा रहा है कि छात्रा पर दबाव डाल आरोपी अध्यापक उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। छात्रा ने जब इस बात का खुलासा अपने परिवार से किया तो आरोपी उन पर मामला दबाने के लिए भी दबाव बनाता रहा।

  • भयंकर घटना: बाजार में सरेआम हाथ-पैर और कान काटकर महिला की हत्या के बाद दहल उठा पूरा शहर..

    भयंकर घटना: बाजार में सरेआम हाथ-पैर और कान काटकर महिला की हत्या के बाद दहल उठा पूरा शहर..

    भागलपुर : बिहार के भागलपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की बाजार में सरेआम धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। बीच बाजार हुई घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिंघिया पुल के पास शनिवार देर शाम की घटना है। नीलम देवी को शकील मियां नाम के अपराधी ने चाकू से वार कर वीभत्स तरीके घायल कर दिया था। पीछे से पहले उसके सिर पर वार किया। जब वो गिर गई तो फिर उसके हाथ काट डाले, इससे भी जी नहीं भरा तो उसके पैर काट डाले। मगर इस कातिल दरिेंदे पर खून सवार था, उसने महिला के कान को भी काट डाला।

    वारदात को अंजाम देने बाद शकिल मियां नाम का शख्स वहां से भाग निकला। किसी तरह घरवालों तक सूचना पहुंची तो आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराए। महिला की हालत नाजुक देखते हुए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। इस दौरान रास्ते में ही जख्मी की मौत हो गई।

    महिला के पति अशोक यादव का कहना है कि शकील मियां पहले घर आता था। कुछ दिनों पहले उन्होंने उसे घर आने से मना कर दिया क्योंकि वो अपराधी किस्म का आदमी थी। उनकी पत्नी पीरपैंती बाजार से पैदल घर आ रही थी तो उसने इसी का बदला लिया। रास्ते में उस पर हमला बोल दिया। अशोक यादव की मानें तो इसी बात को लेकर उसने घटना को अंजाम दिया है। वहीं, घटना के बाद महिला ने भी हमलावर का नाम बताया है। जिसकी रिकॉर्डिंग आसपास के लोगों ने की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी शकील मियां अब भी फरार है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • BSF और तरनतारन पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,पंजाब को नशे में डुबाने के लिए भेजी गई तीन किलो हेरोइन सहित ड्रोन बरामद

    BSF और तरनतारन पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,पंजाब को नशे में डुबाने के लिए भेजी गई तीन किलो हेरोइन सहित ड्रोन बरामद

     

    तरनतारन :   पिछले कुछ समय से लगातार पाकिस्तान अपनी गुस्ताखियों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहा। आए दिन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (आईएसआई) की मदद से भारतीय क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से हथियार-नशे की खेप भेजी जा रही हैं। लेकिन, हर बार सीमा सुरक्षा बल तथा पंजाब पुलिस उसके नापाक इरादों को नाकाम कर देती हैं। इस बार भारत-पाकिस्तान सरहद पर स्थित जिला तरनतारन के तीन सीमांत क्षेत्र में अलग-अलग समय पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन भेजा गया।

    बीओपी कालिया में एक ड्रोन मार गिराया गया, जबकि, बीओपी के के बैरियर तथा बीओपी गज्जल के क्षेत्र में 5 मिनट उपस्थिति के उपरांत वापस पाकिस्तान ड्रोन लौट गया। बीएसएफ और तरनतारन पुलिस के सर्च अभियान के दौरान ड्रोन मिला। ड्रोन के साथ ही होरोइन की एक खेप भी बरामद हुई है, जो ड्रोन के साथ बंधी हुई थी।

    इस संबंध में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस सारे इलाको में सर्च अभियान चला रही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आरोपियों को किसी भी तरह की गतिविधियों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। संयुक्त अभियान के दौरान 3 किलो हेरोइन और ड्रोन बरामद हुआ है। हेरोइन और ड्रोन को पुलिस थाना वलटोहा ने कब्जे में ले लिया है।

    गौरतलब है कि पाकिस्तान की तरफ से पंजाब में स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान की तरफ आधा दर्जन के पार ड्रोन को भेजा। तलाशी के दौरान हथियार तथा नशा बरामद किया जा चुका हैं। इससे एक बात साफ स्पष्ट हो जाती है कि पाकिस्तान की आईएसआई खुफिया टीम भारत के पंजाब का माहौल खराब करने में जुटी हैं। फिलहाल, पंजाब की एजेंसियां तथा सीमा सुरक्षा बल एवं पंजाब पुलिस इनके नापाक मंसूबों को मुंह तोड़ जवाब दे रही हैं।

  • जालंधर में दोमोरिया पुल के पास दो भाइयों के साथ लूट, मारपीट कर गाड़ी और सामान छीनकर लुटेरे फरार

    You are currently viewing जालंधर में दोमोरिया पुल के पास दो भाइयों के साथ लूट, मारपीट कर गाड़ी और सामान छीनकर लुटेरे फरार

    Robbers absconded after looting, assaulting two brothers near Domoria bridge in Jalandhar, snatching car and goods

    जालंधर में दोमोरिया पुल के पास दो भाइयों के साथ लूट, मारपीट कर गाड़ी और सामान छीनकर लुटेरे फरार

    जालंधरः महानगर में चोरों के हौंलसे बुलंद होते जा रहे हैं आए दिन चोर-चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के अन्तर्गत आते काजी मंडी से सामने आया है। यहां बशीरपुरा निवासी दो भाई करियाना का सामान लेकर गाड़ी से अपने घर जा रहे थे कि काजी मंडी के पास कुछ युवकों ने गाड़ी को हाथ देकर रोका और उनके साथ मारपीट करते हुए गाड़ी सहित उनका मोबाइल फोन और गाड़ी में पड़ा कैश, किराना का सामान साथ लेकर वहां से फरार हो गए।

    घटना संबंधी जानकारी देते बशीरपुरा निवासी सचिन और गौतम ने बताया कि वह अपनी कार से किराना का कुछ सामान लेकर लौट रहे थे। उन्होंने जैसे ही गाड़ी काजी मंडी की तरफ पुल से उतारी तो तीन-चार युवकों ने उन्हें हाथ दिया। उन्होंने सोचा कि शायद किसी को मदद की जरूरत है तो उन्होंने गाड़ी रोक दी। गाड़ी रुकते ही 10-12 युवकों ने उन्हें घेर लिया।

    लुटेरों के हमले में घायल सचिन ने कहा कि जब लुटेरे उसके भाई गौतम को पीटने लगे तो वह गाड़ी से उतर कर उसे छुड़ाने के लिए गया। लुटेरों ने उन पर पाइपों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। तेजधार हथियार उनकी आंख के ऊपर लगा। उस स्थान पर 4 टांके आए हैं। सचिन और गौतम ने कहा कि जब लुटेरे उनके साथ मारपीट कर रहे थे तो मौके पर दो पुलिस कर्मचारी भी मोटरसाइकिल लेकर पहुंचे। उन्होंने उन्हें लुटेरों से छुड़ावाया, दोनों भाइयों ने कहा कि उन्होंने उनके साथ हुई लूट और मारपीट की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवा दी है।

  • लुधियाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार, इनमें से एक आरोपी निगमकर्मी… पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing लुधियाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार, इनमें से एक आरोपी निगमकर्मी… पढ़ें पूरी खबर

    Ludhiana police got big success, two arrested with illegal weapons, one of the accused corporator… Read full news

    लुधियाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार, इनमें से एक आरोपी निगमकर्मी… पढ़ें पूरी खबर

     

    लुधियानाः महानगर में पुलिस द्वारा चलाई मुहिम के तहत उस वक्त कामयाबी मिली, जब सीआईए-1 की टीम द्वारा दो आरोपियों को अवैध हथिारों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 315 बोर का पिस्तौल एक 32 बोर का पिस्टल बरामद किया हैा। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपियों में एक कारोबारी है और दूसरा निगम में कच्चा मुलाजिम है। कारोबारी पर पहले भी थाना सराभा नगर में मामला दर्ज है। बता दें कि आरोपी पहले पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के काफिले में हथियार लेकर दाखिल हो गया था।

    इस संबंधी जानकारी देते डीसीपी वरिंदर पाल सिंह बराड़ और एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां ने बताया कि एएसआई अमरीक सिंह ने सीआईए टीम चांद सिनेमा चौक के पास नाकाबंदी की थी। पुलिस पार्टी को देख आरोपी पीछे मुड़ने लगा। बदमाश को तुरंत संदेह पड़ते ही काबू कर लिया। आरोपी की जब तलाशी ली तो उसके कब्जे से स्टॉल्ड और लोड किया 8MM का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहल्ला फतेहगढ़ के रहने वाले मुकुल उर्फ राहुल मट्टू (25) के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह मौजूदा निगम में कच्चे स्तर पर सफाई कर्मी है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया गया।

    दूसरे मामले की जानकारी देते एसएचओ राजेश शर्मा ने बताया कि कारोबारी के बेटे कशिश आदिया उर्फ कन्नू को कोहिनूर पार्क से गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी से 32 बोर पिस्टल सहित चार जिंदा कारतूस बरामद किए है। आरोपी फैक्ट्री कारोबारी का बेटा है। आरोपी को पुलिस ने बीते दिन चेकिंग के दौरान दबोचा है।

  • लुधियाना में सामने आई पिता की घिनौनी करतूत, बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार…पढ़ें पूरी खबर

    You are currently viewing लुधियाना में सामने आई पिता की घिनौनी करतूत, मुंह में रुमाल ठूंस बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार…पढ़ें पूरी खबर

    Father’s heinous act came to light in Ludhiana, by stuffing a handkerchief in his mouth, he kept making the daughter a victim of lust… read full news

    लुधियाना में सामने आई पिता की घिनौनी करतूत, बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार…पढ़ें पूरी खबर

     

    लुधियानाः महानगर में एक पिता की घिनौनी करतूत सामने आई है, जिससे सुनकर हर कोई दंग रह गया है। एक पिता द्वारा अपनी 6 वर्षीय बेटी के मुंह में रुमाल ठूसकर उसको हवस का शिकार बनाता रहा। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब यह सब देखकर लड़की के भाई ने पिता की पूरी घिनौनी करतूत की कहानी अपनी पड़ोसन को सुनाई जिसके बाद बच्ची के भाई और पड़ोसन ने समाज सेविका को सारी घटना की जानकारी दी। थाना सराभा नगर की पुलिस ने समाज सेविका मनदीप कौर संधू के बयानों पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    जानकारी के अनुसार सहमी बच्ची ने अपनी पड़ोसन और समाज सेविका से एक पत्र लिख बताया कि वह मुंह से बोल नहीं पाती है और उसका पिता उसके मुंह में रुमाल ठूसकर हवस का शिकार बनाता रहा। इस घटनाक्रम में बच्ची की माता-नानी और बाकी के रिश्तेदार भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते पड़ोसन अंजू रानी ने बताया कि उन्हें बच्ची की रोजाना चिल्लाने की आवाजें आती थीं। जिसके बाद उनन्हें बच्ची के छोटे भाई ने उन्हें बताया कि किस तरह से आरोपी पिता बच्ची के साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोपी की पहचान मुकेश महाते के रूप में हुई है।

    इस संबंधी जानकारी देतीं समाज सेविका मनदीप कौर ने बताया कि उन्हें बच्ची की पड़ोसन का फोन आया कि उनके वेहड़े में रहती एक बच्ची के साथ उसका पिता गलत हरकत कर रहा है और बच्ची ने एक पत्र लिखकर उन्हें सारी घटना की जानकारी दी। वहीं बच्ची के सबसे बड़ी बात यह है कि बच्ची की मां को इस घटना की पूरी जानकारी है।  आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

  • कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

    You are currently viewing कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

    Notorious gangster Raju Thehat shot dead in broad daylight, Lawrence gang took responsibility

    कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की दिन दिहाड़े गोली मारकर हत्या, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

     

    जयपुरः राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की कुछ लोगों ने शनिवार को सीकर में दिन-दिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि राजू ठेहट की पूर्व में आनंदपाल गैंग में रंजिश चल रही थी और यह गैंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ मिलकर काम कर रही हैं। वहीं, गैंगस्टर राजू ठेहट के कत्ल की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली है। रोहित गोदारा ने लिखा कि उसने आनंदपाल और बलबीर की हत्या का बदला ले लिया है। वहीं, सीकर के पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया, ‘’राजू ठेहट की शनिवार को उसके घर के मुख्य दरवाजे पर ही कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।”

    राजू ठेहट की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। हरियाणा और झुंझुनू की सीमाओं को सील कर दिया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि गैंगस्टर राजू ठेहट अपराध की दुनिया को छोड़ कर राजनीति में आनेवाला था।

    जानकारी अनुसार, बदमाशों ने गैंगस्टर को पहले घंटी बजाकर बाहर बुलाया और फिर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ठेहट को 3 से ज्यादा गोलीयां लगी थी। इस पूरे हत्याकांड के कई सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। जिसमें गैंगस्टर राजू के पीछे बदमाश गोलियां बरसाते हुए भाग रहे हैं। एक फुटेज में दिख रहा है ठेहट के घर के सामने एक ट्रैक्टर आकर रुकता है और चार-पांच बदमाश उसमें से हथियार निकालकर बाहर खड़े ठेहट पर फायरिंग करना शुरू कर देते हैं। बदमाश 30-40 सेकेंड तक गैंगस्टर राजू पर फायरिंग करते दिख रहे हैं। बदमाशों ने करीब 50-60 राउंड फायरिंग की है। फिर बदमाश राजू ठेहट को चेक करते हैं कि वो जिंदा है या नहीं।

  • फाजिल्का बॉर्डर में फिर दिखाई दिया ड्रोन, BSF ने सर्च के दौरान बरामद की 50 करोड़ की हेरोइन और हथियारों की खेप..

    फाजिल्का बॉर्डर में फिर दिखाई दिया ड्रोन, BSF ने सर्च के दौरान बरामद की 50 करोड़ की हेरोइन और हथियारों की खेप..

     

    फाजिल्का : पंजाब में भारत-पाक सीमा पर हथियारों के घुसपैठ की कोशिशें लगातार जारी हैं। एक बार फिर सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और हेरोइन के खेप भेजे गए हैं। बीएसएफ पीआरओ के मुताबिक, यह हथियार और हेरोइन शनिवार को पाकिस्तान से फाजिल्का जिले के चुरीवाला चुस्ती के पास एक ड्रोन द्वारा गिराए गए थे। दरअसल, बीएसएफ के जवानों ने चूरीवाला चुस्ती के पास 3-4 संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही देखी। जवानों ने उन्हें चुनौती दी और संदिग्धों की दिशा में गोलीबारी की। हालांकि, संदिग्ध मौके से भागने में सफल रहे।

    जवानों ने इलाके में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान बीएसएफ के जवानों ने तीन पैकेट बरामद किए। इनमें 7.5 किलोग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 50 राउंड .9 एमएम मिले, यह पाकिस्तान से चुरीवाला चुस्ती, फाजिल्का के पास एक ड्रोन द्वारा ले जाए गए थे। उन्होंने फायरिंग कर इसे रोकने की कोशिश की थी। बीएसएफ पीआरओ ने बताया कि हेरोइन की बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपए से ज्यादा होगी।

  • जानें किस जगह पर नेता के घर में हुआ विस्फोट, 3 लोगों की मौत

    जानें किस जगह पर नेता के घर में हुआ विस्फोट, 3 लोगों की मौत 2 घायल…

     

     

    कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर सीमा के भूपति नगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष राजकुमार मन्ना के घर में शुक्रवार देर रात विस्फोट हो गया। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बता दें, आज ही टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी कोंटाई में जनसभा करने वाले हैं। उससे पहले ही यह घटना हो गई।

    वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया है कि बम बनाने के दौरान विस्फोट हुआ है। हालांकि पुलिस और स्थानीय टीएमसी नेता इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी साधे हुए हैं। उधर, आज ही पूर्व मिदनापुर के कांथी में सुवेंदु अधिकारी के घर के बेहद क़रीब अभिषेक बनर्जी की जनसभा है।

    इससे पहले पश्चिम बंगाल के डेगंगा में 6 नवंबर को TMC नेता के घर में बम धमाका हुआ था इस बम ब्लास्ट में दो लोग घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक कुछ मजदूर स्थानीय टीएमसी नेता के निर्माणाधीन घर काम कर रहे थे। घर में कुछ बम सीढ़ियों के नीचे रखे थे। जब मजदूरों ने उन घातक बमों को देखा तो वह समझ नहीं पाए कि ये क्या है। लेकिन जैसे ही मजदूरों ने बमों के छुआ तो तेज आवाज के साथ जोरदार धमाका हुआ।