Category: CRIME

  • सनसनीखेज वारदात :दिल्ली में एक ही परिवार के 4 लोगों का मर्डर, युवक ने 2 बहनों, पिता और दादी को उतारा मौत के घाट…

    सनसनीखेज वारदात :दिल्ली में एक ही परिवार के 4 लोगों का मर्डर, युवक ने 2 बहनों, पिता और दादी को उतारा मौत के घाट…

     

    नई दिल्ली : दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले के पालम इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राज नगर पार्ट-2 के एक घर में चार लोगों के शव बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, एक लड़के ने अपने पिता, 2 बहनों और दादी की चाकू से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इन चारों हत्याओं के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इन सभी की हत्या मंगलवार की रात उस वक्त की गई जब यह सभी घर में सो रहे थे।

    कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि युवक ने एक बहन की कमरे में हत्या की है। उसका शव कमरे में पड़ा हुआ है। जबकि दादी बिस्तर पर मृत पड़ी हुई है। वहीं बहन और पिता का शव बाथरूम में दिख रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी ने इस भयानक कत्ल को अंजाम क्यों दिया है? अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

    कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि घर के बेटे ने ही अपनी दो बहनों, पिता और दादी की चाकू से गोद कर हत्या की है। कहा जा रहा है कि वो किसी बात से नाराज था और इसी वजह से उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। यह भी बताया जा रहा है कि चार हत्याएं करने के बाद यह लड़का घर से बाहर नहीं गया और शव के पास ही बैठा रहा। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस को इस हत्याकांड की सूचना मिली थी। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि इस लड़के को नशे की लत थी। हालांकि, घर के बेटे ने ऐसा भयानक कदम क्यों उठाया? इसे लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

    दिल्ली पुलिस अभी श्रद्धा मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी के पालम इलाके में इस बड़ी वारदात ने सभी को चौंका दिया है। घर में सो रहे चार सदस्यों को मौत के घाट उतारने की इस सनसनीखेज घटना को लेकर आगे कई चौंकाने वाले खुलासे भी हो सकते हैं। यह भी दावा किया जा रहा है कि यह लड़का ड्रग्स एडिक्ट था। हाल ही में यह लड़का ड्रग्स एडिक्शन सेंटर से बाहर आया था। लड़के का नाम केशव है।

  • फाइनांस कंपनी से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    You are currently viewing जालंधर में फाइनांस कंपनी से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

    Frustrated with the finance company in Jalandhar, a man committed suicide by hanging himself.

    जालंधर में फाइनांस कंपनी से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

     

    जालंधर: महानगर के अंतर्गत आते थाना बस्ती बावा खेल इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद माकौ पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक की पहचान महिंदर सिंह निवासी नंदनपुर कालोनी के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते मृतक के बेटे सतविंदर सिंह ने बताया कि उसके पिता थाना बस्ती बावा खेल में पड़ते लैदर कंपलैक्स में एक फैक्टरी में ड्राईवर का काम करता था तथा उसने किसी फाईनांस कंपनी से पैसे उधार लिए थे जिसके चलते उक्त कंपनी वाले उन्हें तंग परेशान कर रहे थे, इसी परेशानी के चलते पिता ने उक्त कदम उठाया है।

    वहीं मामले की जांच कर रहे प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान महिंदर सिंह निवासी नंदनपुर कालोनी के रूप में हुई है।

  • जालंधऱ में हुई चौंकाने वाली किडनैपिंग, पता पूछने के बहाने चार लड़कियों ने किया युवक को अगवा, रेप कर सुबह 3 बजे छोड़ा

    You are currently viewing जालंधऱ में हुई चौंकाने वाली किडनैपिंग, पता पूछने के बहाने चार लड़कियों ने किया युवक को अगवा, रेप कर सुबह 3 बजे छोड़ा

    जालंधऱ में हुई चौंकाने वाली किडनैपिंग, पता पूछने के बहाने चार लड़कियों ने किया युवक को अगवा, रेप कर सुबह 3 बजे छोड़ा

     

     

    जालंधरः महानगर में एक चौकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने आरोप लगाया है कि चार लड़कियों ने अपहरण कर उसके साथ रेप किया है। हालांकि उक्त युवक ने इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज नहीं करवाई है, परन्तु यवक ने बताया कि वह लेदर कांप्लेक्स की एक फैक्टरी में काम करता है तथा उसे चार लड़कियों ने बेहोश कर उसके हाथ बांध के उसको शराब पिलाई और उसके साथ रेप किया।

    मिली जानकारी के अनुसार शहर के लेदर कांप्लेक्स स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाले युवक ने बताया कि जब वह छुट्टी के बाद फैक्ट्री से वह घर जा रहा था कि रास्ते में कपूरथला रोड पर उसके पास आकर एक सफेद रंग की कार रूकी। कार में 4 लड़कियां बैठी थीं, जिनकी उम्र 22-23 साल के करीब थी। कार चला रही लड़की ने एक स्लिप निकाली और कहा कि हमें इस पते पर जाना है, रास्ता बता दीजिए। व्यक्ति ने कहा कि जैसे ही वह स्लिप को देखने लगा तो उन्होंने आंखों में कुछ डाला, जिसके बाद उसे कुछ दिखाई नहीं दिया। वह बेहोश हो गया। लड़कियों ने उसे कार में जबरदस्ती बैठाया। कार में उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और उसके हाथ भी पीछे बांध दिए।

    इसके बाद लड़कियां उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गईं। वहां पर उसे नशीली दवाई खिलाई गई। लड़कियां शराब पी रही थीं तो उन्होंने उसे भी जबरदस्ती शराब पिलाई। इसके बाद चारों ने उसके साथ रेप किया। रात को करीब 3 बजे आंखों पर पट्टी और पीछे हाथ बांध कर लेदर कॉम्प्लेक्स में छोड़ कर चली गई।

  • जज के सामने पहली बार बोला श्रद्धा का कातिल आफताब;जानिए क्या कहा अपने कबूलनामे में…

     जज के सामने पहली बार बोला श्रद्धा का कातिल आफताब;जानिए क्या कहा अपने कबूलनामे में…

     

    नई दिल्ली : दिल्ली के छत्तरपुर इलाके में मुंबई की युवती श्रद्धा वालकर मर्डर केस में मंगलवार को आफताब ने सुनवाई के दौरान साकेत कोर्ट में जज के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अपना गुनाह कबूलते हुए आफताब कहा कि उसने जो कुछ किया वो गुस्से में किया। कोर्ट में बयान देने के दौरान उसके चेहरे पर अफसोस के निशान भी नहीं दिखाई दिए। इसी के चलते दिल्ली के साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की पुलिस हिरासत 4 दिन के लिए बढ़ा दी है।

    पिछले गुरुवार को कोर्ट ने आफताब से पूछताछ के लिए 5 दिन की पुलिस रिमांड की मंजूरी दी थी, जो आज खत्म होने वाली थी। कोर्ट ने अब उसे चार दिन और बढ़ा दिया है। आफताब को विशेष सुनवाई के तहत आज साकेत कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान आफताब ने जज के सामने कहा कि जो कुछ भी हुआ, वो HEAT OF THE MOMENT था यानी कि जो कुछ उसने किया वह गुस्से में किया।

    सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने श्रद्धा की हत्या करने में इस्तमाल की गई आरी और ब्लेड को गुरुग्राम की DLF फेज 3 की झाड़ियो में फेंका था। वहीं, शव को काटने में प्रयोग की गई आरी को उसने महरौली के 100 फीट रोड स्थित कूड़ेदान में फेंक दिया था। पुलिस खोजबीन कर रही है।

    18 नवंबर को पुलिस ने गुरुग्राम के जंगल को खंगाला था और जांच के बाद दिल्ली पुलिस की टीम गुरुग्राम की झाड़ियो से कुछ सबूत लेकर निकली थी, जिसे CFSL की जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद 19 नवंबर की जांच में एक बार फिर दिल्ली पुलिस मेटल डिटेक्टर के साथ गुरुग्राम की जंगलों में गई थी, लेकिन उस दिन दिल्ली को कुछ नहीं मिला था।

    अब सबकी नजरें आफताब की पॉलिग्राफ और नार्को टेस्ट पर टिकी हैं, जिसमें आफताब अपने जुर्म के बारे में सच्चाई उगलने वाला है, पुलिस ने टेस्ट की तैयारी कर ली है।

  • गोगी गैंग के 4 शार्प शूटर गिरफ्तार, हत्या समेत कई मामलों में थे वांछित…

     गोगी गैंग के 4 शार्प शूटर गिरफ्तार, हत्या समेत कई मामलों में थे वांछित…

    नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार को कहा कि उसने मारे गए गैंगस्टर जितेंद्र गोगी के चार शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है, जो हत्या और जबरन वसूली सहित दो दर्जन आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे थे। आरोपियों की पहचान अमन, प्रदीप, रोशन और अंकित के रूप में हुई है। डीसीपी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि एसीपी संजय दत्त और उनकी टीम चारों आरोपियों के बारे में एक गुप्त सूचना पर काम कर रही थी।

    डीसीपी रंजन ने कहा, 16 नवंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि अमन और रोशन कुछ आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भीकाजी कामा पैलेस आने वाले हैं। तभी एक टीम को तुरंत इलाके में भेजा गया। पुलिस ने वहां देखा कि अन्य दो आरोपी भी वहां मौजूद थे। चारों अलग-अलग दोपहिया वाहनों पर आए थे, सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।”

    पूछताछ में खुलासा हुआ कि जुलाई माह में अमन ने अपने साथी मुख्तार के साथ मिलकर बिंदापुर क्षेत्र में कपिल नाम के शख्स पर फायरिंग की थी। कपिल की गर्दन पर गोलियां लगीं लेकिन वह बच गया। तब से अमन फरार चल रहा था।

    अप्रैल 2017 में अमन और कपिल के बीच दुश्मनी चल रही थी, तभी उसके साथियों ने मुस्तफा की हत्या कर दी थी, जो अमन का बहुत करीबी दोस्त था और मुख्तार का बड़ा भाई था। जब वह भाग रहा था, तब अमन ने रोशन और अंकित के साथ मिलकर डकैती करने के लिए एक दोपहिया वाहन चुराया। आरोपियों ने दिल्ली छावनी में राकेश वर्मा की सोने की चेन छीनने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। तीनों ने पंकज को भी मार दिया, जिसका रोशन की पत्नी के साथ अफेयर चल रहा था।

    पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि कई बार उन्होंने अवैध शराब तस्करों और जुआरियों पर गोलियां चलाईं और पैसे वसूले, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया क्योंकि कोई शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आया।

  • अमृतसर में लूटने आए लुटेरों को युवक ने मारी गोलियां, एक की मौत, एक फरार

    You are currently viewing अमृतसर में लूटने आए लुटेरों को युवक ने मारी गोलियां, एक की मौत, एक फरार

    Youth shot at robbers who came to rob in Amritsar, one dead, one absconding

    अमृतसर में लूटने आए लुटेरों को युवक ने मारी गोलियां, एक की मौत, एक फरार

     

     

    अमृतसरः महानगर में लगातार बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं से यहां आम जन में काफी सहम पाया जा रही है। वहीं पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली पर भी सवलिया निशान लग गए हैं। महानगर में शनिवार देर रात अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे एक युवक को जब लुटेरों ने लूटने की कोशिश की तो युवक ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से लुटेरों पर गोलियां बरसा दीं। जिसमें एक लुटेरे की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है, वहीं दूसरे लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार प्रताप नगर में सुनार की शॉप चलाने वाले रणजीत सिंह बग्गा अपनी शॉप बंद करके वल्ला बाइपास से घर की तरफ जा रहे थे। वह वल्ला बाइपास पर रुक गए। इसी दौरान दो नकाबपोश आए और ड्राइवर साइड का दरवाजा खोल पिस्टल तान दी। यह देख वह घबरा गए। उनके साथ की सीट पर ही उनकी लाइसेंस रिवाल्वर पड़ी थी। उन्होंने भी वह लुटेरों की तरफ तान दी।

    दुकानदार बग्गा ने बताया कि उनकी पिस्टल पर लॉक लगा था। वे घबराहट में कोशिश करने पर भी नहीं खुल रहा था। लेकिन वह कोशिश करते रहे। पहली गोली उनकी हमेशा खाली रहती है, जो मिस हो गई। लेकिन उन्होंने उसके बाद पांचों गोलियां लुटेरों की तरफ बरसा दीं। एक लुटेरा वहीं ढेर हो गया, लेकिन दूसरा भागने में कामयाब हो गया। बग्गा ने बताया कि दोनों लुटेरों के पास अपना-अपना रिवाल्वर था। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी मुख्तयार सिंह ने जानकारी दी कि शव को कब्जे में ले लिया है। बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मौके से एक नाजायज पिस्टल भी बरामद कर लिया है।

  • पाकिस्तान से निकल पुर्तगाल पहुंचा खालिस्तानी आतंकी रिंदा, फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर कहा, ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं और मीडिया में चल रही खबरें महज अफवाह

    पाकिस्तान से निकल पुर्तगाल पहुंचा खालिस्तानी आतंकी रिंदा, फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर कहा, ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं और मीडिया में चल रही खबरें महज अफवाह

     

    हरविंदर रिंदा का नाम इस साल मई में मोहाली में पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) अटैक में उजागर हुआ था. देश विरोधी कृत्यों को अंजाम देने के लिए पंजाब के गैंगस्टरों की मदद लेता था.

    पाकिस्तान से निकल पुर्तगाल पहुंचा खालिस्तानी आतंकी रिंदा, बोला- झूठी हैं मेरी मौत की खबरें

    खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा.

    देश विरोधी गतिविधियों में शामिल खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा की मौत की खबर झूठी निकली है. मीडिया में प्रसारित हो रही अपनी मौत की खबर पर खुद रिंदा ने चुप्पी तोड़ी है और इन खबरों को अफवाह और झूठ बताया है. मई में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी अटैक सहित अलग-अलग आतंकी गतिविधियों में शामिल रिंदा के पहले पाकिस्तान में मारे जाने की जानकारी सामने आई थी. बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर दावा किया था कि हरविंदर रिंदा को उन्होंने पाकिस्तान में ढेर कर दिया है. वहीं, पंजाब पुलिस के सूत्रों ने शनिवार को जानकारी दी थी कि ड्रग्स की ओवरडोज़ के कारण उसकी मौत हो गई है.

    राज्य पुलिस के इस दावे के एक दिन बाद रिंदा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इन अफवाहों पर विराम लगाया है. उसने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर कहा, ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं और मीडिया में चल रही खबरें महज अफवाह हैं.’ उसने यह भी बताया कि वो इस समय पुर्तगाल में है. प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का मेंबर रिंदा देश विरोधी कृत्यों को अंजाम देने के लिए पंजाब के गैंगस्टरों की मदद लेता था और माना जाता था कि वह पाकिस्तान में रह रहा है. हरविंदर रिंदा का नाम इस साल मई में मोहाली में पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) अटैक में उजागर हुआ था.

    उसके खिलाफ उसी महीने हरियाणा में एक गाड़ी से हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त करने के मामले में चार्जशीट दायर की गई थी. पिछले साल नवंबर में नवांशहर में क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के ऑफिस में एक हैंड-ग्रेनेड अटैक में भी उसकी संलिप्तता का मालूम चला था. रिंदा को गैंगस्टरों और पाकिस्तानी स्थित आतंकवादी संगठनों के बीच अहम कड़ी के रूप में देखा गया था. जांच एजेंसियों ने उसे देश की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा बताया था. क्योंकि वह ड्रग्स और हथियारों की बड़े पैमाने पर सीमा पार से तस्करी में शामिल था.

  • CISF के जवानों की कोयला चोरी करने आये चोरों से हुई भिड़ंत, मुठभेड़ 4 ढेर

     CISF के जवानों की कोयला चोरी करने आये चोरों से हुई भिड़ंत, मुठभेड़ 4 ढेर

     

    धनबाद : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और कोयला चोरों के बीच झड़प में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक कोयला बताए जाते हैं। मामला धनबाद जिला के कतरास स्थित ब्लॉक-2 क्षेत्र अंतर्गत बेनीडीह लिंक रेलवे साइडिंग की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात तकरीबन 12:30 बजे कोयला चोरी करने पहुंचे लोगों और सीआईएसएफ जवानों के बीच भिड़ंत हो गई। जवानों ने फायरिंग की जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए।

    इधर, मारे गए लोगों के परिजनों ने पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। मृतकों का शव एसएनएचएमएस में रखा गया है। धनबाद एसडीएम बाघमारा पहुंचे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। घटनास्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने मौके से 21 बाइक भी बरामद की है।

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि केके लिंक साइडिंग से देर रात कुछ लोग कोयला लेने आए थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध थीं। सीआईएसएफ जवानों ने टोका तो बहस शुरू हो गई जो आगे झड़प में तब्दील हो गई। बताया जाता है कि झड़प के दौरान सीआईएसएफ की ओर से फायरिंग की गई जिसकी चपेट में आकर 4 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग घायल हैं। हालांकि, सीआईएसएफ ने 1 घायल की ही पुष्टि की है।

  • कोलकाता हत्याकांड: मां के कहने पर बेटे ने पिता के आरी से कर दिए 6 टुकड़े,जानिए क्या पूरा मामला…

    कोलकाता हत्याकांड: मां के कहने पर बेटे ने पिता के आरी से कर दिए 6 टुकड़े,जानिए क्या पूरा मामला…

    कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक लड़के ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। फिर शव को छिपाने के लिए उसने पिता के शव के 6 टुकड़े किए। 55 वर्षीय मृतक उज्ज्वल चक्रवर्ती नौसेना पुलिस का रिटायर्ड कांस्टेबल था। वह साल 2000 में भारतीय नौसेना से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने दो निजी फर्मों में काम किया लेकिन नौकरियां छोड़ते रहे। पुलिस ने बताया कि वह आदतन शराब पीता था।

    जानकारी के मुताबिक, मां-बेटे ने श्रद्धा मर्डर केस से प्रेरित होकर पिता के शव के टुकड़े किए। सूत्रों के मुताबिक, लड़के ने बाथरूम के अंदर ही पिता के शरीर को आरी से काट डाला, जिसमें मां ने भी साथ दिया। मां और बेटे पहली बार में शव के टुकड़ों को साइकिल पर रखकर साथ में फेंकने गए। हालांकि, बाद में दो बार बेटा अकेले साइकिल पर रखकर शव के टुकड़े फेंकने गया।

    बरुईपुर पुलिस जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमने शनिवार को महिला श्यामली चक्रवर्ती और उसके 25 वर्षीय बेटे जॉय चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। शव के सभी टुकड़ों को उनके घर से ज्यादा दूर नहीं बल्कि पास के ही कई स्थानों से बरामद किया गया है।” गुरुवार दोपहर पुलिस ने एक व्यक्ति के शरीर का सड़ा हुआ ऊपरी हिस्सा बरामद किया था। शव का टुकड़ा कोलकाता से लगभग 30 किलोमीटर दक्षिण में बरूईपुर के एक तालाब में तैरता पाया गया था। बाद में हाथ-पैर भी कटे हुए मिले।

    अधिकारी ने कहा, “पीड़ित की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला शुरू किया था। हालांकि, जांच में पता चला कि महिला और उसके बेटे ने ही व्यक्ति की हत्या की। हत्या के बाद उन्होंने आरी से शव के टुकड़ों किए और घर के पास ही फेंक दिए।’ पुलिस के मुताबिक पीड़ित नशे की हालत में था और सोमवार की शाम उसकी अपने बेटे से तीखी नोकझोंक हुई थी। उनका बेटा पॉलिटेक्निक का कोर्स कर रहा है और उसने फीस के लिए कुछ पैसे मांगे थे।

    पुलिस अधिकारी ने बताया, “झगड़े से क्रोधित होकर उसके बेटे ने उसके साथ मारपीट की और उसका गला घोंट दिया। मां-बेटे की जोड़ी ने फिर आरी से शव के पांच टुकड़े किए और फिर उन्हें ठिकाने लगा दिया। घर से 500 से 700 मीटर की दूरी के भीतर कई स्थानों पर शव के टुकड़े बिखरे हुए थे।”

  • श्रद्धा हत्याकांड में इस्तेमाल हुए हथियार की तलाश में  गुरुग्राम पहुंची दिल्ली पुलिस,कड़ी से कड़ी जोड़कर देख रही है टीम

    श्रद्धा हत्याकांड में इस्तेमाल हुए हथियार की तलाश में  गुरुग्राम पहुंची दिल्ली पुलिस,कड़ी से कड़ी जोड़कर देख रही है टीम

    श्रद्धा के शव के टुकड़े करने वाले हथियार की तलाश 

     

    नई दिल्ली : श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस की एक टीम आज फिर गुरुग्राम पहुंची है। यहां पर पुलिस ने शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन किया था। पुलिस की टीम आज मेटल डिटेक्टर के साथ पहुंची है। पुलिस को शक है कि आफताब ने जिस हथियार से श्रद्धा के शव के टुकड़े किए थो उसने उसे गुरुग्राम में छुपाया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस शुक्रवार को भी हाईवे किनारे नेशनल मीडिया सेंटर सोसायटी के पीछे खाली जमीन में जांच के लिए पहुंची थी।

    जांच में जांच में सामने आया था कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके शव के कुछ टुकड़े गुरुग्राम में भी फेंके थे। आफताब ने हाईवे किनारे नेशनल मीडिया सेंटर सोसायटी के पीछे खाली जमीन में शव के टुकड़े फेंके थे। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की टीम यहां पहुंची थी और खाली मैदान में उस कुछ हड्डियां मिली थी। करीब 1 घंटे तक टीम यहां रही थी और फिर एक काले रंग की पॉलिथीन में कुछ डालकर ले गई थी। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 थाना की टीम भी यहां पहुंची थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने मदद लेने से इनकार कर दिया।