जालंधर में फाइनांस कंपनी से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
जालंधर: महानगर के अंतर्गत आते थाना बस्ती बावा खेल इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद माकौ पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक की पहचान महिंदर सिंह निवासी नंदनपुर कालोनी के रूप में हुई है।
मामले की जानकारी देते मृतक के बेटे सतविंदर सिंह ने बताया कि उसके पिता थाना बस्ती बावा खेल में पड़ते लैदर कंपलैक्स में एक फैक्टरी में ड्राईवर का काम करता था तथा उसने किसी फाईनांस कंपनी से पैसे उधार लिए थे जिसके चलते उक्त कंपनी वाले उन्हें तंग परेशान कर रहे थे, इसी परेशानी के चलते पिता ने उक्त कदम उठाया है।
वहीं मामले की जांच कर रहे प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान महिंदर सिंह निवासी नंदनपुर कालोनी के रूप में हुई है।








Leave a Reply