अमृतसर में लूटने आए लुटेरों को युवक ने मारी गोलियां, एक की मौत, एक फरार
अमृतसरः महानगर में लगातार बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं से यहां आम जन में काफी सहम पाया जा रही है। वहीं पुलिस की ढिलमुल कार्यप्रणाली पर भी सवलिया निशान लग गए हैं। महानगर में शनिवार देर रात अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे एक युवक को जब लुटेरों ने लूटने की कोशिश की तो युवक ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से लुटेरों पर गोलियां बरसा दीं। जिसमें एक लुटेरे की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है, वहीं दूसरे लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रताप नगर में सुनार की शॉप चलाने वाले रणजीत सिंह बग्गा अपनी शॉप बंद करके वल्ला बाइपास से घर की तरफ जा रहे थे। वह वल्ला बाइपास पर रुक गए। इसी दौरान दो नकाबपोश आए और ड्राइवर साइड का दरवाजा खोल पिस्टल तान दी। यह देख वह घबरा गए। उनके साथ की सीट पर ही उनकी लाइसेंस रिवाल्वर पड़ी थी। उन्होंने भी वह लुटेरों की तरफ तान दी।
दुकानदार बग्गा ने बताया कि उनकी पिस्टल पर लॉक लगा था। वे घबराहट में कोशिश करने पर भी नहीं खुल रहा था। लेकिन वह कोशिश करते रहे। पहली गोली उनकी हमेशा खाली रहती है, जो मिस हो गई। लेकिन उन्होंने उसके बाद पांचों गोलियां लुटेरों की तरफ बरसा दीं। एक लुटेरा वहीं ढेर हो गया, लेकिन दूसरा भागने में कामयाब हो गया। बग्गा ने बताया कि दोनों लुटेरों के पास अपना-अपना रिवाल्वर था। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी मुख्तयार सिंह ने जानकारी दी कि शव को कब्जे में ले लिया है। बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। मौके से एक नाजायज पिस्टल भी बरामद कर लिया है।








Leave a Reply