लुधियाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार, इनमें से एक आरोपी निगमकर्मी… पढ़ें पूरी खबर

You are currently viewing लुधियाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार, इनमें से एक आरोपी निगमकर्मी… पढ़ें पूरी खबर

Ludhiana police got big success, two arrested with illegal weapons, one of the accused corporator… Read full news

लुधियाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार, इनमें से एक आरोपी निगमकर्मी… पढ़ें पूरी खबर

 

लुधियानाः महानगर में पुलिस द्वारा चलाई मुहिम के तहत उस वक्त कामयाबी मिली, जब सीआईए-1 की टीम द्वारा दो आरोपियों को अवैध हथिारों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 315 बोर का पिस्तौल एक 32 बोर का पिस्टल बरामद किया हैा। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपियों में एक कारोबारी है और दूसरा निगम में कच्चा मुलाजिम है। कारोबारी पर पहले भी थाना सराभा नगर में मामला दर्ज है। बता दें कि आरोपी पहले पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के काफिले में हथियार लेकर दाखिल हो गया था।

इस संबंधी जानकारी देते डीसीपी वरिंदर पाल सिंह बराड़ और एडीसीपी रुपिंदर कौर सरां ने बताया कि एएसआई अमरीक सिंह ने सीआईए टीम चांद सिनेमा चौक के पास नाकाबंदी की थी। पुलिस पार्टी को देख आरोपी पीछे मुड़ने लगा। बदमाश को तुरंत संदेह पड़ते ही काबू कर लिया। आरोपी की जब तलाशी ली तो उसके कब्जे से स्टॉल्ड और लोड किया 8MM का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहल्ला फतेहगढ़ के रहने वाले मुकुल उर्फ राहुल मट्टू (25) के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि वह मौजूदा निगम में कच्चे स्तर पर सफाई कर्मी है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया गया।

दूसरे मामले की जानकारी देते एसएचओ राजेश शर्मा ने बताया कि कारोबारी के बेटे कशिश आदिया उर्फ कन्नू को कोहिनूर पार्क से गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी से 32 बोर पिस्टल सहित चार जिंदा कारतूस बरामद किए है। आरोपी फैक्ट्री कारोबारी का बेटा है। आरोपी को पुलिस ने बीते दिन चेकिंग के दौरान दबोचा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *