फाजिल्का बॉर्डर में फिर दिखाई दिया ड्रोन, BSF ने सर्च के दौरान बरामद की 50 करोड़ की हेरोइन और हथियारों की खेप..

फाजिल्का बॉर्डर में फिर दिखाई दिया ड्रोन, BSF ने सर्च के दौरान बरामद की 50 करोड़ की हेरोइन और हथियारों की खेप..

 

फाजिल्का : पंजाब में भारत-पाक सीमा पर हथियारों के घुसपैठ की कोशिशें लगातार जारी हैं। एक बार फिर सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और हेरोइन के खेप भेजे गए हैं। बीएसएफ पीआरओ के मुताबिक, यह हथियार और हेरोइन शनिवार को पाकिस्तान से फाजिल्का जिले के चुरीवाला चुस्ती के पास एक ड्रोन द्वारा गिराए गए थे। दरअसल, बीएसएफ के जवानों ने चूरीवाला चुस्ती के पास 3-4 संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही देखी। जवानों ने उन्हें चुनौती दी और संदिग्धों की दिशा में गोलीबारी की। हालांकि, संदिग्ध मौके से भागने में सफल रहे।

जवानों ने इलाके में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान बीएसएफ के जवानों ने तीन पैकेट बरामद किए। इनमें 7.5 किलोग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल, दो मैगजीन और 50 राउंड .9 एमएम मिले, यह पाकिस्तान से चुरीवाला चुस्ती, फाजिल्का के पास एक ड्रोन द्वारा ले जाए गए थे। उन्होंने फायरिंग कर इसे रोकने की कोशिश की थी। बीएसएफ पीआरओ ने बताया कि हेरोइन की बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपए से ज्यादा होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *